Blog

  • Truecaller यूजर्स के लिए बुरी खबर! कल से बंद हो रहा ये फीचर….

    Truecaller यूजर्स के लिए बुरी खबर! कल से बंद हो रहा ये फीचर….

    नई दिल्ली। Google ने थर्ड पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग Android ऐप्स को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. Google कल यानी 11 मई से Google Play store से सभी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को प्रतिबंधित कर देगा. वास्तव में, Android के लिए सभी वैध कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स काम करना बंद कर देंगे. इसलिए, यदि आप अपने फोन पर वॉयस कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो आपको अपने स्मार्टफोन के नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग फीचर पर निर्भर रहना होगा. अगर आपके स्मार्टफोन में बिल्ट-इन कॉल रिकॉर्डिंग फीचर नहीं है, तो आप 11 मई के बाद कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे.

    Truecaller, भारत में सबसे लोकप्रिय डायलर ऐप में से एक है, जिसका उपयोग कई यूजर वॉयस कॉल रिकॉर्ड करने के लिए भी करते हैं. कॉल रिकॉर्डिंग, भारत में ट्रूकॉलर ऐप की सबसे लोकप्रिय विशेषताओं में से एक है. Truecaller भी पुष्टि कर चुका है कि 11 मई से दुनिया भर में फोन कॉल रिकॉर्ड करने का अवसर प्रदान नहीं करेगा.

    एक ट्रूकॉलर प्रवक्ता ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘ट्रूकॉलर में, हमने भारी कंज्यूमर रिक्वेस्ट के आधार पर सभी एंड्रॉइड हैंडसेट के लिए कॉल रिकॉर्डिंग पेश की है.” Truecaller का कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन सभी यूजर्स, परमीशन बेस्ड और आवश्यक यूजर्स के लिए Google एक्सेसिबिलिटी API का उपयोग करके क्षमता को सक्षम करने के लिए निःशुल्क था. हालांकि, नए Google डेवलपर प्रोग्राम प्रतिबंधों के कारण, हम अब कॉल रिकॉर्डिंग प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं.’

    Truecaller ने कहा कि इससे उन हैंडसेट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा जिनमें बिल्ट-इन कॉल रिकॉर्डिंग है. Xiaomi, Samsung, OnePlus और Oppo सहित कुछ स्मार्टफोन निर्माताओं में एक बिल्ट-इन कॉल रिकॉर्डर क्षमता शामिल है जो 11 मई के बाद भी काम करना जारी

  • BJP नेता तजिंदर बग्गा को हाई कोर्ट से राहत….

    BJP नेता तजिंदर बग्गा को हाई कोर्ट से राहत….

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तारी वारंट के मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने 5 जुलाई तक तजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से रोक लगा दी है और कहा कि उन पर 5 जुलाई तक कोई कार्रवाई नहीं की जाए.

  • Weather Alert: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी….

    Weather Alert: इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी….

    नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान असानी आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी चेन्नई ने बताया कि साइक्लोन असानी के कारण चेन्नई हवाई अड्डे से हैदराबाद, विशाखापत्तनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें रद कर दी गईं है। यात्रियों को इसकी सूचना कल ही दे दी गई थी।

    मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि चक्रवाती तूफान आसनी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा। यह फिलहाल पुरी के करीब 590 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।असानी चक्रवात 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रखेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व दिशा में ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। अगले 24 घंटे में इसके कमजोर पड़ने की आशंका है।

    दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा असानी चक्रवात के अगले 24 घंटे में ओडिशा समुद्र तट पहुंचने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों में दिखेगा। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया कि चक्रवात असानी वर्तमान में दक्षिण पूर्व अंडमान में है, जो उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 10 मई तक उसी दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। बाद में, यह विशेष रूप से ओडिशा के समानांतर आगे बढ़ेगा। 11 मई शाम तक पुरी के दक्षिण में पहुंचेगा।

  • मोहालीः पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर में ब्लास्ट के बाद सीएम ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    मोहालीः पुलिस इंटेलिजेंस दफ्तर में ब्लास्ट के बाद सीएम ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    चंडीगढ़। मोहाली में इंटेलिजेंस दफ्तर में राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हुए हमले ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। अभी दो दिन पहले ही भारी मात्रा में धमाकाखेज सामग्री पकड़े जाने से भी सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था, लेकिन किसी को इस बात की भनक भी नहीं थी कि इस बार हमला पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के दफ्तर पर होगा।

    मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह ही इस मामले को लेकर डीजीपी वीरेश कुमार भावरा व अन्य उच्च अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने कहा कि जो लोग भी पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मोहाली में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया। राजधानी चंडीगढ़ भी अलर्ट पर है।

    उधर, भगवंत मान सरकार पर विपक्ष के हमलावर होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पाटी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे होने नहीं देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलकर हर हालत में शांति कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

    राज्य सभा सदस्य डा. संदीप पाठक ने इस हमले की आलोचना की है। कहा कि इस कायराना हमले की वह निंदा करते हैं। घटना की पुलिस जांच कर रही है और किसी भी बख्शा नहीं जाएगा।

  • कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

    कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को 21 मई को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेलवे ने अपने जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया है। इसी के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।

    बता दें कि मुरादाबाद, बरेली और हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी रविवार को मिली। इस संबंध में रुड़की के स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने अपने को जैश-ए-मुहम्मद का एरिया कंमाडर सलीम अंसारी बताते हुए इन स्टेशनों पर 21 मई को बम विस्फोट की बात कही है। इसके अलावा पत्र में हरिद्वार के कई धार्मिकस्थलों और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्टेशन अधीक्षक ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही मुरादाबाद के डीआरएम अजय नंदन को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है।

    रुड़की स्टेशन अधीक्षक एलके वर्मा के नाम से रविवार को एक अंतरदेशीय पत्र आया। पत्र भेज भेजने वाले ने खुद को जैश-ए-मुहम्मद का एरिया कंमाडर सलीम अंसारी बताते हुए कहा कि 21 मई को हरिद्वार, लक्सर, रुड़की,देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम, मुरादाबाद और बरेली के स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। वहीं 23 मई को हरिद्वार के धार्मिकस्थल मंशा देवी, हरकी पैड़ी को भी निशाना बनाएंगे, साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी बम से उड़ा देंगे।

    स्टेशन अधीक्षक रुड़की ने डीआरएम को धमकी भरे पत्र की प्रति व्हाटसएप पर भेजी है। वहीं इस पत्र से जीआरपी तथा आरपीएफ को भी अवगत कराया। पत्र को रेलवे ने गंभीरता से लेते हुए इसी जांच शुरू करा दी है। वहीं जीआरपी आए पत्र की लिखाई और पत्र पर डाकघर की मुहर की पड़ताल करने में लगी है। बतादें कि पहले भी कई बार रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

  • आज का राशिफल, 10 मई 2022

    आज का राशिफल, 10 मई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी बरतने के लिए होगा। यदि आपने किसी मामले में आलस्य दिखाया तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कमजोर विषयों को पकड़कर मेहनत करनी होगी तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आप आज कुछ आलस्य में रहेंगे जिसके कारण आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालना पड सकता हैं जो आपके लिए बाद में परेशानी का कारण बनेंगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पदभार सौंपा जा सकता है जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे।
     
    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपने किसी परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,लेकिन आपको प्रोफेशनल मामले में सावधानी बरतनी होगी नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी इसलिए यदि पिताजी  किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो आपको उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है। व्यापार में यदि कोई धन संबंधित समस्या  पैर पसारे हुए थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।

    मिथुन राशिफल। आज आपके अन्दर सुबह से ही जोश भरा रहेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी कुछ रुपए का इंतजाम कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग किसी के नई तकनीक को आजमाएंगे,जिससे आपको लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं इसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि संतान को कहीं विदेश से कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि व्यवसाय में भी जोखिम उठाना पड़े,तो दिल खोलकर उठा सकते है,क्योंकि वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि घर परिवार में आपके कुछ विरोधी हैं,तो वह अभी सतर्क रहेंगे,इसलिए आपको सभी कार्यों को सावधान होकर करना होगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसके चल व अचल पहलुओं  को ध्यान से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने रिश्तेदारों व परिजनों से चल रहे विवाद को दूर करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों ने यदि दिमाग में कोई नया आईडिया आए तो उन्हें उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने किसी भी परिवार के सदस्यों से बहसबाजी में नहीं पड़ना है,नहीं तो आपके आपसे रिश्तों में दरार पड़ सकती है। यदि आपकी कोई वाहन संबंधित समस्या थी तो वह हल होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको पुराने समय से चली आ रही कुछ टेंशन से मुक्ति मिलेगी। यदि आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें उसमें आपको ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। आपको बुद्धि से लिए गए निर्णयों से फायदा होगा,लेकिन आपको किसी के कहने में आकर निवेश नहीं करना है,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद भी सुलझता दिख रहा है। आप ईमानदारी से कार्य करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य हासिल होगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी लेनदेन की समस्या को बुद्धि का प्रयोग करके ही सुलझाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में कई काम हाथ में आने से आपकी व्याकग्रता बढ़ सकती है। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे तो आपको इसे देने से बचना होगा,नहीं तो वह धन आपके रिश्तों को भी खराब कर सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक सकती है। यदि कुछ लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग यदि मेहनत करेंगे और अपने व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे,तभी वह लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप किसी पार्टी में शामिल होंगे जहां आपकी किसी अच्छे व रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी,जिससे मिलकर आपकी चिंताए समाप्त होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा।  आपको उसका पूरा फायदा उठाना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी,जिससे आपका रुका हुआ काम भी बन सकता है। यदि आपको किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें,तभी वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके मन की इच्छाएं पूरी होंगी,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मेहनत करनी होगी,तभी सफलता उनके हाथ लगेगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में आपको काफी लाभ की उम्मीद रहेगी,लेकिन मन मुताबिक ना मिलने के कारण आपको थोड़ा परेशानी होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आपके पास  कई काम एक साथ हाथ आएंगे,लेकिन आपको यह ध्यान देना होगा किसे पहले करूं या किसे बाद में जो जरूरी कार्य हो उसे पूरा अवश्य करें। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

    कुंभ राशिफल । आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने जूनियर्स की गलतियों को माफ करना होगा,तभी वह अपना काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आप अपने किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे,जिसके के लिए कोई उपहार भी लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी से चल रहे वाद विवाद को आपको समाप्त करना होगा,नहीं तो वह लंबी चल सकता हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों के दिमाग में यदि आज कुछ विचार आए तो आपको उन पर अमल करना होगा तभी उनसे लाभ कमा पाएंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको बाहर लोगों के साथ टाइम बिताने से अच्छा है। आपने घर के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे,उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हे हल करने की कोशिश करें। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन आप अपने बड़े खर्चों को लेकर परेशान होंगे,इसीलिए आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा नहीं तो अपने धन को भी समाप्त कर सकते हैं।  आपकी धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

  • ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ 4 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਪ੍ਰੀਤਮ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਅਪਹਰਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਨਾਕਾਮ

    ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ 4 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਪ੍ਰੀਤਮ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਅਪਹਰਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਨਾਕਾਮ

    ਅਪਹਰਣ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ, ਬੱਚਾ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੀਸੀਆਰ ਦੀ ਟੀਮ ਦੇ ਕੀਤਾ ਹਵਾਲੇ

    ਕਪੂਰਥਲਾ ( ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ) ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਰਾਨੀ ਸਾਹਿਬ ਮੰਦਰ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੋਡ  ਦੇ ਬਾਹਰ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਇਕ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ ਤੇ ਬੱਚਾ ਰੋ ਰਿਹਾ ਸੀ ਸ਼ਕ ਹੋਣ ਤੇ ਰਾਨੀ ਸਾਹਿਬ ਮੰਦਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਅਖਬਾਰ ਪੜ੍ਹ ਰਹੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕ ਲਿਆ ਤੇ ਉਸ ਦੁਆਰਾ ਪੁੱਛਣ ਤੇ ਕਿ ਇਹ ਬੱਚਾ ਕਿਉਂ ਰੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਦੋਵੇਂ ਆਪਹਰਣ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਘਬਰਾ  ਗਏ ਤੇ ਇਹ ਪੁੱਛਣ ਤੇ ਆਪਹਰਣ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਨਾਲ ਹੱਥੋਪਾਈ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ।

     ਇਸ ਹੱਥੋਪਾਈ ਵਿੱਚ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਨੇ ਬੱਚਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਖੋਹ ਲਿਆ ਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਹੁੰਦੇ ਦੇਖ ਦੋਵੇਂ ਆਪਹਰਣ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਐਨਕਾਊਂਟਰ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਪਿ ਸੀ ਆਰ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਤੇ ਸਕਿਉਰਿਟੀ ਬਰਾਂਚ ਤੋਂ ਏ ਐਸ ਆਈ ਸੰਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ ਵੀ  ਰਾਨੀ ਸਾਹਿਬ ਮੰਦਰ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੋਡ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ  ਤੇ ਬੱਚਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਗਲ ਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਤਾਂ ਰੋਜ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਅੱਜ ਵੀ ਅਖਬਾਰ ਲੈਣ ਲਈ ਆਈਅ ਸੀ ਸ਼ੱਕ ਹੋਣ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਪਹਰਣ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਤਾਂ ਮਾਮਲਾ ਕੁਝ ਹੋਰ ਹੀ ਨਿਕਲਿਆ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਵਲੋਂ ਇਕ ਬਾਰ ਖਤਰਨਾਕ ਕੈਦੀ ਜੋ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਸੀ ਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਰੋਡ ਤੇ ਹੋਏ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਜਖਮੀ ਨੂੰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਸੀਟੀ ਥਾਨਾ ਐਸ ਐਚ ਓ ਦੀ ਤੇਜ ਕਰਵਾਈ ਕਰਕੇ ਬੱਚਾ ਪ੍ਰੀਤਮ ਸ਼ਰਮਾ ਆਪਣੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਕੋਲ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਸੀਟੀ ਥਾਨਾ ਐਸ ਐਚ ਓ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੱਤੜ ਨੇ ਬੱਚਾ ਉਸ ਦੇ ਮਾਂ ਪਿਓ ਨੂੰ ਸੌਂਪ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਵਰਗੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਅੱਗੇ ਆਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮਾਂ ਗਾਯਤਰੀ ਕੁਮਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਹੱਥੀ ਖਾਨੇ ਮੁਹਾਲੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ  ਸਵੇਰੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬੱਚਾ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੇਡ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

  • जालंधरः घरेलू विवाद के चलते महिला ने की आत्महत्या…

    जालंधरः घरेलू विवाद के चलते महिला ने की आत्महत्या…

    जालंधर(वरुण)। जिला जालंधर के बस्ती दानिशमंदा कटरा मोहल्ला में घरेलू विवाद के चलते एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में रोष पाया जा रहा है। मृतका की पहचान अनू पत्नी लड्डू के तौर पर बताई गई है। इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही थी।

  • इनोसेंट हार्टस लोहारां कैंपस कैंब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन, लंदन (यू.के.) पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए सर्टिफाइड

    इनोसेंट हार्टस लोहारां कैंपस कैंब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन, लंदन (यू.के.) पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए सर्टिफाइड

    जालंधर/विजयः बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के अध्यक्षता में चलाए जा रहे इनोसेंट हार्टस ग्रुप के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि इनोसेंट हार्टस लोहारां कैंपस अब कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्राप्ति के साथ), लंदन (यू. के.) के साथ पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए सर्टिफाइड हो गया है। इस शानदार उपलब्धि पर इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों तथा समूह स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी के चलते रचनात्मक व इन्नोवेटिव शिक्षा ग्रहण करने के लिए विश्व स्तरीय पाठ्यक्रम के साथ एक ठोस नींव प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

  • हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की: मुकेश अग्निहोत्री

    हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की: मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली में रोष प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार को धर्मशाला विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने को लेकर आडे हाथों लिया । मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटनाएं तब भी नहीं हुई जब आतंकवाद का दौर था। अब लोग ऐसा दुस्साहस करने लगे हैं कि विधानसभा तक पहुंच गए यह एक चिंतनीय विषय है। अब विदेश में बैठे आतंकी शिमला में खालिस्तानी झंडा फहराने की बात कहते हैं तो कभी ऊना में खालिस्तानी झंडे लगा देते हैं, लेकिन सरकार बजाए सबक लेकर सतर्क रहती और नींद से जागी होती तो ऐसा न होता जो धर्मशाला में हुआ है।
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व इस घटना को अंजाम देकर चले गए लेकिन मुख्यमंत्री यह नहीं जानते कि बात अंधेरे की हो या उजाले की, हिमाचल  प्रदेश की जनता की सुरक्षा उनकी सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि पूरे मामले की जिम्मेदारी बीजेपी सरकार की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस घटना की निंदा करती हैं और प्रदेश सरकार को बताना चाहते हैं कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले बचकर नहीं जाने चाहिए।जब पंजाब में आतंकवाद चर्म पर था तब भी हिमाचल में कभी इस तरह कि घटना नही हुई थी। जबसे पंजाब में सत्ता परिवर्तन होकर नई सरकार बनी है, हिमाचल में भी खालिस्तानी गतिविधियां ब गुंडागर्दी प्रखर हो गई हैं। 
    कांग्रेस पार्टी देश की एकता की पक्षधर है। हिमाचल भारत का अखंड हिस्सा है और हम इसकी अखंडता भंग करने वाली या उसका समर्थन करने वाली हर आवाज़ के ख़िलाफ़ है। सरकार इन लोगों के ख़िलाफ़ जल्द ही कड़ी कार्यवाही करे।