Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਭੇਤਭਰੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਭੇਤਭਰੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅਜਨਾਲਾ: ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਭੇਤਭਰੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ  ਦੀ ਪਹਚਾਣ ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਸ਼ੇਰੂ ਵਜੋ ਹੋਈ ਹੈ। ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਕਤਲ ਕਰਕੇ ਲਾਸ਼ ਸੁੱਟੀ ਮਿਲੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਇਲਾਕ਼ੇ ਵਿਚ ਸਨਸਨੀ ਫੈਲ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਲਗਾਂ ਤਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜੇ ‘ਚ ਲੈਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਓਹਨਾ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸੱਟਾਂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਹਨ ਅਤੇ ਨੇੜੇ ਤੋਂ ਚਾਕੂ ਵੀ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਓਹਨਾ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕਤਲ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲੀਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੰਡੀ ਵਿਚੋਂ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦਾ ਨਾਂ ਪ੍ਰਦੀਪ ਮਹਾਜਨ ਹੈ ਤੇ ਇਹ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਨੇੜੇ ਹਲਵਾਈ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਾਰਿਸਾ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਅਨੁਸਾਰ ਹੀ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः इस इलाके में सरेआम नशा बेच रही महिलाएं, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में सरेआम नशा बेच रही महिलाएं, देखें वीडियो

    वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने की कार्रवाई

    मोगाः पंजाब में सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ जिलों में अभी भी लोग सरेआम नशा बेच रहे है। वहीं मोगा जिले में की बात करें तो आए दिन जिले में नशा बेचने की वीडियो सामने आ रही है। जिसमें महिलाएं सरेआम नशा बेच रही है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी।

    वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने वीडियो वायरल होने के महज 8 घंटो के अंदर बड़ी करवाई करते हुए नशा बेचने वाली 2 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 130 अल्ट्रा जीन गोली और 5 ग्राम हीरोइन बरामद की है। इस दौरान मोगा पुलिस के एसपीडी अजय राज सिंह ने आम जनता से अपील की हमारा सहयोग करें। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

  • अहम खबरः Mata Chintpurni के मेलों को लेकर DC ने निर्देश किए जारी

    अहम खबरः Mata Chintpurni के मेलों को लेकर DC ने निर्देश किए जारी

    होशियारपुर: माता चिंतपूर्णी के 17 अगस्त से शुरु हो रहे मेलों को लेकर अहम खबर सामने आई है। मेले शुरु होने से पहले प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। दअअसल, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले में लंगरों के दौरान डीजे और सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लंगर लगाते समय साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाए, ताकि वातावरण प्रदूषित न हो सके।

    डीसी ने लंगर कमेटियों से अपील की है कि वह सड़क पर आकर लंगर लगाने की बजाए निर्धारित स्थानों पर ही लंगर लगाएं। लंगर लगाने के लिए पंजीकरण करवाना भी जरूरी है, जोकि एसडीएम कार्यालय होशियारपुर में होगा। बता दें कि 17 अगस्त से शुरू हो रहे मेले  ,  25 अगस्त तक चलेंगे। जिला प्रशासन को उचित प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। तीर्थयात्रियों को मोबाइल टॉयलेट, फायर टेंडर, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। डी.सी. ने श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा कि भारी वाहनों का यूज ना करें क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा रहता है।

    वहीं दूसरी ओर चिंतपूर्ण प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए 600 पुलिस और 700 अतिरिक्त गृह रक्षक तैनात किए जाएंगे। मेले में पानी बिजली और सडक़ सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न विभागों को आदेश जारी कर दिए है। लंगर संस्थाओं को लंगर लगाने के लिए 20 हजार रुपए फीस मंदिर कार्यालय में जमा करवानी होगी जिसमें मेले के बाद साफ सफाई का निरीक्षण करने के बाद लंगर संस्थाओं को दस हजार सिक्योरिटी वापस दे दी जाएगी। लंगर की परमिशन एसडीएम अम्ब द्वारा दी जाएगी। सडक़ के आमने सामने एक साथ लंगर संस्था को सागर लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

    मेले में स्वास्थ्य विभाग की सेवा से मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को मुफ्त दवाइयां दी जाएगी। सावन अष्टमी मेला में मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नारियल मंदिर में ले कर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वही मेले के दौरान मंदिर क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी जिसमें अस्त्र शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा तो वही ढोल नगाड़े और लाउडस्पीकर चलाने पर भी पाबंदी रहेगी। बैठक में बताया गया कि मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए चिंतपूर्णी जगह जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं तथा नजऱ रखने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की जाएगी।

    मेले में बड़े वाहनों को मंदिर न्यास की भरवाईं में बनी पार्किंग में ही खड़े करने की अनुमति होगी। छोटे बाहनों को बाबा माई दास सदन तथा बस स्टैंड में खड़े करने की अनुमति रहेगी। मंदिर रोड पर मेले के दौरान वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। बैठक में एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी वसुधा सूद, सीएमओ एसके वर्मा, वी एम ओ राजीव गर्ग, मंदिर अधिकारी अजय ठाकुर, लेखा अधिकारी कुलदीप शर्मा, एटीओ अशोक डोगरा, वारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा, छपरोह की प्रधान शशि कालिया, व्यापार मंडल प्रधान वासुदेव पाधा विभिन्न ओर विभागों के उच्च अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

  • बड़ी कार्रवाईः इस मामले में जेल के 4 अधिकारी सस्पेंड

    बड़ी कार्रवाईः इस मामले में जेल के 4 अधिकारी सस्पेंड

    नई दिल्लीः जेल में बंद जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) प्रमुख यासीन मलिक की सुरक्षा में हुई चूक मामले में तिहाड़ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक उपाधीक्षक और दो सहायक अधीक्षकों सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मलिक वर्तमान में आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

    दरअसल, यासीन मलिक को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया। उसे सामना खड़ा देख जज हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया गया था, जिसमें यासीन मलिक की व्यक्तिगत पेशी की आवश्यकता रही हो।  सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ को बताया कि यासीन मलिक जैसे उच्च जोखिम वाले दोषियों को कोर्ट में व्यक्तिगत रुप से पेशी के लिए गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन मना रखी है। अदालत में भी अनुमति लेने की प्रक्रिया है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी लेटर लिखा था।

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले को गंभीर सुरक्षा चूक करार दिया और केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को लिखा। मेहता ने लिखा कि यह गंभीर सुरक्षा चूक है। यासीन मलिक जैसा आतंकवादी और अलगाववादी पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति, जो न केवल आतंकी फंडिंग मामले में दोषी है, बल्कि पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध जानता है, भाग सकता था, जबरन ले जाया जा सकता था या मारा जा सकता था।

    तुषार मेहता ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 268 के तहत मलिक के संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा पारित एक आदेश का भी जिक्र किया। मेहता ने कहा कि यह आदेश जेल अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से दोषी यासीन मलिक को जेल परिसर से बाहर लाने से रोकता है। दिल्ली जेल विभाग ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और अगले तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

  • इस शहर में टेनिस बॉल के आकार के गिरे ओले, देखें वीडियो

    इस शहर में टेनिस बॉल के आकार के गिरे ओले, देखें वीडियो

    रोमः इटली के उत्तरी वेनेटो क्षेत्र में रात टेनिस बॉल के आकार के ओले गिरे। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इटली में देश के उत्तर-पूर्व में वेनिस के आसपास के क्षेत्र वेनेटो के कस्बों और गांवों में टेनिस बॉल के आकार के ओले गिरने से कम से कम 110 लोग घायल हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कों पर बाढ़ आ गई है। जैसे सड़कों पर बर्फीली नदी बह रही हो। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, 10 सेंटीमीटर व्यास तक के ओले गिरे। वेनेटो क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा ने कहा कि भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण संपत्ति की क्षति और चोटों के कारण आपातकालीन सेवाओं को मदद के लिए 500 से अधिक कॉल प्राप्त हुईं।

    मेट्रो ने बताया कि तूफान के दौरान हवा की गति 140 मील प्रति घंटा थी। राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन के अनुसार, 44 से 72 मील प्रति घंटे की गति से 10-15 सेंटीमीटर के बड़े ओले गिरे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश कम होने के बाद कर्मचारी टूटी खिड़कियों से शीशे हटा रहे हैं और तूफान से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए पेड़ों और अन्य पौधों को हटा रहे हैं। इटली में यह भयानक तूफ़ान तब आया जब देश का ज़्यादातर हिस्सा भीषण गर्मी से जूझ रहा था। बढ़ते तापमान के कारण देशभर के शहरों में रेड हीट अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक घर के अंदर रहने की चेतावनी दी गई है।

    इटालियन मौसम विज्ञान सोसायटी के प्रमुख लुका मर्कल्ली ने सीएनएन को बताया कि यूरोप में इस साल मौसम में नाटकीय बदलाव देखा गया है। इटली, स्पेन और ग्रीस कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे हैं। इटली की राजधानी रोम में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इटालियन मौसम विज्ञान सोसायटी के प्रमुख लुका मर्कल्ली ने कहा कि मानव निर्मित जलवायु संकट गहरा रहा है। वैज्ञानिक स्पष्ट हैं कि अत्यधिक जलवायु परिवर्तन की आशंका है।

    स्काई24 की रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के दौरान साइकिल चला रहे एक 53 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। व्यक्ति की मौत उसकी पत्नी की कार से ही हुई। पत्नी उसके साइकिल के पीछे कार चला रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। यूरोप में इस साल मौसम में गंभीर बदलाव देखने को मिला है। इटली की राजधानी रोम में मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो एक नया रिकॉर्ड है। इटली, स्पेन और ग्रीस कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।

  • जालंधरः  बारिश में गिरा पोल्ट्री फार्म, भारी मात्रा में मुर्गियां मरी, देखें वीडियो

    जालंधरः बारिश में गिरा पोल्ट्री फार्म, भारी मात्रा में मुर्गियां मरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण हादसों के मामले सामने आ रहे है। कुछ ही समय पहले सोढल मंदिर की दीवार गिरने का मामला सामने आया था। वहीं नुस्सी गांव में पोल्ट्री फार्म गिरने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पोल्ट्री फार्म के मालिक मंदीप ने बताया कि बारिश के कारण तीन मंजिल दीवार गिर गई।

    इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है। एंनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए मंदीप ने बताया इस घटना के दौरान ढाई से 3 हजार मुर्गियां मर गई। वहीं हादसे में उनका 25 से 30 लाख शेड का और 5 लाख रुपए का मुर्गियां मरने से नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री फार्म में पक्की शेड डालने के बावजूद उनका भारी नुकसान हुआ है।

  • जालंधरः बारिश में  Sodal Mandir  की गिरी दीवार, देखें वीडियो

    जालंधरः बारिश में Sodal Mandir की गिरी दीवार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: महानगर में सुबह से हो रही तेज बारिश से शहर में जगह- जगह पानी भर गया है। वहीं ताजा मामला सोढल मंदिर से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण सोढल मंदिर की दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि सोढल मंदिर की मेन सड़क वाली दीवार गिरी है। की हालांकि इस घटना दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं बारिश के कारण दानिशमंदा, प्रतापबाग, फगवाड़ा गेट, शक्ति नगर सहित कई इलाकों में पानी भर गया है।   

  • बादल फटने से थलीला-चिराला लिंक रोड का एक हिस्सा बहा, देखें वीडियो 

    बादल फटने से थलीला-चिराला लिंक रोड का एक हिस्सा बहा, देखें वीडियो 

    डोडाः जम्मू संभाग के डोडा जिले के कोटा नाले में शनिवार सुबह बादल फटने से थलीला-चिराला लिंक रोड का एक हिस्सा बह गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
    सब डिविजनल मजिस्ट्रेट थाथरी अतहर अमीन जरगर ने बताया कि तड़के बादल फटने के बाद थलीला-चिराला लिंक की सड़क का एक हिस्सा बह गया है। भारी बारिश के साथ बादल फटने से कोटा नाले में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सड़क से मलबा हटाने और इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कर्मचारियों और मशीनरी को तैनात किया गया है।

    उन्होंने कहा कि राजमार्ग का डोडा-किश्तवाड़ खंड (शिव पुल और थाथरी पेट्रौल पंप के बीच) बादल फटने के कारण बंद हो गया था, जिसे दोतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इस बीच डोडा और किश्तवाड़ जिलों के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश जारी रही है, जिसके परिणामस्वरूप चिनाब नदी, नीरू और कलनई जैसी उसकी प्रमुख सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदियों, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

  • पंजाबः 29 को बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

    पंजाबः 29 को बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

    मालेरकोटलाः डिप्टी कमिश्नर मालेरकोटला संयम अग्रवाल ने शनिवार, 29 जुलाई को मुहर्रम (योम-अयाशूरा) के अवसर पर परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत मालेरकोटला जिले में छुट्टी की घोषणा की है। आदेश में डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 29 जुलाई को मालेरकोटला जिले के सभी सरकारी/अर्धसरकारी कार्यालय, सरकारी/गैरसरकारी व निजी शिक्षण संस्थान व बैंक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये छुट्टी के आदेश उन संस्थानों पर लागू नहीं होंगे जिनमें परीक्षाएं चल रही हैं।

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट नगर से पुलिस कर्मी का लाश बरामद

    पंजाबः ट्रांसपोर्ट नगर से पुलिस कर्मी का लाश बरामद

    रोपड़ः पुलिसकर्मी का शव ट्रांसपोर्ट नगर से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान वरिंदरपाल सिंह (24) निवासी गांव भंगाला के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी वरिंदरपाल के एक हाथ में सिरिंज थी और दूसरे हाथ की नस से खून बह रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशे के ओवरडोज के कारण उनकी मौत हुई है।

    जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही उन्हें अपने पिता हरमेश सिंह की जगह पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। उनके पिता की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह 5 बहनों का इकलौता भाई था। वह शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता था। वरिंदरपाल के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह रोपड़ जेल में तैनात थे और फिलहाल निलंबित थे।