Blog

  • जिला के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर संचालित होगा विशेष अभियान

    वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने हेतू विशेष अभियान 4 व 5 नवम्बर को – जिला निर्वाचन अधिकारी

    ऊना/ सुशील पंडित: मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर 4 और 5 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सॉय 5 बजे तक सभी छूटे हुए व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में दर्ज करवाने हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपाायुक्त राघव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से किसी कारणवश छूट गए या जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम सम्बन्धित मतदान केंद्र में जाकर दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करने के साथ मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु समुचित प्ररूप (फार्म-6, 7 व 8) भरकर दावे/आक्षेप सम्बंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में पढ़ पाने में असमर्थ हैं, उनके नाम संबंधित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा सबके समक्ष पढ़कर सुनाए जाएंगे।


    उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा मतदान केन्द्रवार नियुक्त बूथ लेवल एजेंट सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी के साथ बैठक करके छुटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने व अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने सम्बन्धी सुझाव व आवेदन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दे सकते हैं ताकि मतदाता सूची को आगामी लोकसभा निर्वाचनों के लिए त्रुटी रहित व अद्यतन बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि केवल मतदाता फोटो पहचान पत्र होना ही किसी व्यक्ति को मताधिकार की गारंटी नहीं देता बल्कि नागरिक का नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 4 व 5 नवम्बर को अपने-2 मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची( वोटर लिस्ट) में अपने नाम की जांच कर लें। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो तो निर्धारित फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा ले ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में वह अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह सके।

  • अचानक 2000 रुपये के नोट बदलने वालों की लगी लंबी कतारें

    नई दिल्ली :  रिजर्व बैंक के ऑफिस के सामने हालिया कुछ दिनों से हर रोज सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ये लोग 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए हर रोज रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर कतारें लगा रहे है। यह मामला ओडिशा के भुवनेश्वर का है। 2 हजार रुपये के नोट को बदलवाने के लिए अचानक उमड़ी भीड़ से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। भीड़ की रिपोर्ट सामने आने के बाद एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हर रोज बदले जा रहे अरबों के नोट

     एक रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक का भुवनेश्वर स्थित ऑफिस पिछले 3 दिनों से भारी भीड़ का गवाह बन रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल डाइरेक्टर ने बताया कि हर रोज करीब 700 लोग 2000 रुपये के नोट को बदलवाने के लिए आ रहे है। उनकी मानें तो रिजर्व बैंक के ओडिशा ऑफिस ने इस दौरान हर रोज एक से डेढ़ अरब रुपये की वैल्यू के 2000 के नोटों को बदला है।

    इन एजेंसियों ने शुरू की जांच

     रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई दफ्तर के आगे अचानक सैकड़ों लोगों के जमा होने और 2000 रुपये के नोटों को बदलवाने की खबर सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है। रिपोर्ट की मानें तो ईडी और ईओडब्ल्यू यानी इकोनॉमिक ऑफेन्स विंग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरबीआई रीजनल डाइरेक्टर का कहना है कि अगर जांच एजेंसियों व अधिकारियों को किसी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी तो रिजर्व बैंक उन्हें मुहैया कराएगा।

  • पंजाबः 6 घंटे में सुलझी फौजी के क’त्ल की गुत्थी, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस ने फौजी की हत्या की गुत्थी को महज 6 घंटे में सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 तेजधार हथियार और एक कार बरामद की है। दरअसल, शादी समारोह के दौरान किसी बात पर दुश्मनी के चलते आरोपियों ने फौजी मलकीत सिंह पर हमला कर हत्या कर दी थी।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लुधियाना एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि मृतक मलकीत सिंह एक फौजी था और छुट्टी पर घर आया था। मृतक की पत्नी अमनदीप कौर ने बताया कि 1 नवंबर को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ लुधियाना के गांव फूलांवाल में अपने भाई के बेटे की शादी में आए थे। इसी दौरान डीजे पर डांस करते समय फौजी की आरोपियों से झड़प हो गई थी। जिस पर आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। करीब आधे घंटे बाद उसके पति के मोबाइल पर फोन आया और वह बात करते हुए घर से बाहर चला गया, जहां आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

  • जालंधरः अब इस वार्ड में मिला 25 रुपए किलो प्याज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अभी महंगे टमाटर के बोझ से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि प्याज की कीमत ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया। नवरात्र खत्म होने के साथ ही प्याज की कीमत अचानक आसमान छूने लगी। एक सप्ताह पहले जहां प्याज की कीमत 20 से 25 रुपये किलो थी, वहीं अब इसकी कीमत 70 रुपये हो गई है। यानी तीन गुना की वृद्धि हुई है। हाल ही में मकसूदां की सब्जी में एक दुकादार द्वारा आधार कार्ड पर 25 रुपए किलो के हिसाब से प्याज 4 किलों बांटा गया था। वहीं आज वार्ड नंबर 69 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पीपल वाली गली में आधार कार्ड दिखाकर लोगों में 25 रुपए किलो के हिसाब से प्याज बांटा गया। बताया जा रहा है कि यहां पर प्रत्येक व्यक्ति को 4 किलो प्याज दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार चलाई की इस स्कीम का लगभग 200 लोगों ने लाभ लिया।

    वहीं प्याज की बढ़ रही कीमतों को लेकर लोगों का कहना है कि लंबे वक्त तक टमाटर के बढ़े दामों की वजह से घर का बजट बिगड़ा रहा, तो अब प्याज की महंगाई रुलाने लगी है। प्याज की कीमत में आई इस तेजी की वजह से घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि इस बार नासिक से आने वाली प्याज की फसल पानी में बर्बाद हो गई है। जिसके कारण वहां से प्याज का आगमन नहीं हुआ है। यही वजह है कि लोकल प्याज की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बाजार में प्याज की कमी है, जिसका असर उसके दाम पर पड़ रहा है। विक्रेताओं ने बताया कि नवंबर-दिसंबर तक बाजार में नया माल आ जाएगा। नए माल के आने तक प्याज की कीमत कम होने की उम्मीद नहीं है।

  • पंजाब : पुलिस ने अवैध हथियार सहित 3 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा :  सीआईए स्टाफ महिना की ओर से लिंक रोड गांव चुगावा से 3 आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र ठाना सिंह गांव बुध सिंह वाला, बलजीत सिंह पुत्र लश्कर सिंह नूरपुर हकीमा और मनजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह गांव दाता के तौर पर हुई है। आरोपियों से 5 पिस्टल 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। इस मौके पर एसएसपीजे एलन चेलियन ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर लिंक रोड चुगवा में सीआईए स्टाफ महिना की ओर से नाकाबंदी की गई थी।

    इसी दौरान मोटर साइकिल PB-46 H-4073 को रोककर तलाशी ली तो दोनों आरोपियों के पास से 5 पिस्टल 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी ने कहा के कि इनके संबंध जग्गू भगवान पुरिया के साथ है। इनमें से मनिंदर सिंह पर पहले भी 1 मामला दर्ज है और मनजीत सिंह पर 5 मामलें दर्ज हैं। दोनों जमानत पर रिहा होकर आए है। बलजीत सिंह पर पहले कोई भी मामला दर्ज नही है। इनको रिमांड में लेकर आगे पूछताश की जाएगी।

  • गन पॉइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाकर युवकों ने की छेड़खानी, प्रदर्शन जारी, देखें वीडियो

    वाराणसीः काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की एक बड़ी घटना सामने आई है। लेकिन इस बार शिकार बनी है IIT-BHU की छात्रा। दरअसल, बीती रात छात्रा से हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद से BHU स्टूडेंट्स में रोष व्याप्त है। 2000 से ज्यादा छात्रों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंपस में प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है। छात्रों ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। 

    साथ ही ये मांग की भी जा रही है कि BHU में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस बार IIT-BHU की एक सेकंड ईयर की छात्रा के साथ एक बार फिर छेड़छाड़ की गई। बीती रात को जब छात्रा अपने एक साथी के साथ कैंपस के अंदर ही एक स्थान से दूसरे स्थान की तरफ जा रही थी, तभी कृषि संस्थान के पास कुछ बाहरी युवकों ने उनको घेर लिया। छात्र-छात्रा को अलग करके छात्रा के साथ जमकर बदतमीजी और छेड़खानी की।

    इतना ही नहीं आरोप है कि मनचलों ने गन पॉइंट पर लड़की और लड़के को अलग किया। फिर जबरन किस करने के बाद उसके कपड़े उतरवाए। इस दौरान मारपीट करके उसका मोबाइल छीन लिया। फिर उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींचीं। घटना के बारे में जब कॉलेज स्टूडेंट्स को पता चला तो आज यानी वीरवार को 2000 से ज्यादा छात्र हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर BHU कैंपस के अंदर एकत्रित हुए। फिर प्रोटेस्ट शुरू किया।

    अभी भी छात्रों का प्रोटेस्ट जारी है। उनकी मांग है कि कैंपस में सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और जिन मनचलों ने भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल लंका थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, ये छात्रा से छेड़छाड़ की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले साल 2017 में भी एक छात्रा के साथ इसी तरह छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, जिससे पूरा देश हिल गया था। लेकिन बावजूद इसके अभी भी BHU कैंपस में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

  • भाजपा को बड़ा झटकाः कांग्रेस में शामिल हुईं साध्वी 

    जयपुरः राजस्थान में हिंदुत्व का चेहरा मानी जाने वाली साध्वी अनादि सरस्वती ने ‘कमल’ का साथ छोड़ कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपना-अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई हैं।

    साध्वी अनादि सरस्वती ने कल (बुधवार) ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना त्याग पत्र सौंपा था। पार्टी का प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए साध्वी ने अपने त्याग पत्र में लिखा था कि वो अपरिहार्य कारणों के चलते इस्तीफा दे रही हैं। ऐसी अटकलें हैं कि अजमेर की साध्वी अनादि सरस्वती जिले की उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन टिकट कटने से नाराज साध्वी ने अब भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का पंजा थाम लिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰੁਦਾਸਪੁਰ : ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਚੜੂਨੀ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਮਜਦੂਰਾਂ ਅੱਤੇ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਪਿੱਪਲੀ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਚੜੂਨੀ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਿਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ । ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਚੜੂਨੀ ਨੇ SYL ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮੁੱਦਾ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਯਾਦ ਆਉਂਦਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਦੋਨੋਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਮੀਹ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨੂੰ ਸਾਂਭਣ ਦਾ ਯਤਨ ਕਰਨ ਤਾਂ ਪਾਣੀ ਦੋਨਾਂ ਸੂਬਿਆਂ ਕੋਲੋਂ ਨਹੀਂ ਮੁੱਕ ਸਕਦਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਨੂੰ ਐਸਵਾਈਐਲ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਲੜਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰਾਂ ਸੋਚੀ ਸਮਝੀ ਸਾਜਿਸ਼ ਤੇ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਛੁਡਵਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਇਹਨਾਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨਾਂ ਤੇ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਘਰਾਨੇ ਖੇਤੀ ਕਰ ਸਕਣ ਅਤੇ ਛੋਟੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਲਈ ਇਹਨਾਂ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿਪਲੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਇਕੱਠ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨੀ, ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਮੁੱਦਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ।

  • ਪੰਜਾਬ : SGPC ਦੇ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਰੈਲੀ ਸਮੇਂ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆ ਨੂੰ ਉਖਾੜਨ ਬਾਰੇ ਬਿਆਨ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਨਿੰਦਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਜਰਨਲ ਸਕੱਤਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਤਿਜਾਰਾ ਵਿਖੇ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਰੈਲੀ ਸਮੇਂ ਸਰਕਾਰ ਆਉਣ `ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੂੰ ‘ਉਖਾੜਨ’ ਬਾਰੇ ਕਹੀ ਗੱਲ ਦਾ ਨੋਟਿਸ ਲੈਂਦਿਆਂ ਇਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿਚ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਭਾਈ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਤੋਂ ਵਰੋਸਾਏ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੇ ਸਿਧਾਂਤ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਤ ਕਰਨ ਲਈ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਅੱਜ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿਚ ਸਥਾਪਤ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਘਰਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਦੁਖੀਆਂ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਦੀ ਮੱਦਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਵੀ ਦੇਸ਼ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਕੋਈ ਬਿਪਤਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਤੇ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮੋਹਰੀ ਹੋ ਕੇ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਵਿਤਕਰੇ ਤੋਂ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਭਾਈ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਸਭਨਾ ਲਈ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਹਨ।

    ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਅਜਿਹੀ ਛੋਟੀ ਸੋਚ ਵਾਲੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਕਦੇ ਵੀ ਕਾਮਯਾਬ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ SGPC ਦੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਇਸ ਰੈਲੀ ਸਮੇਂ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਯੋਗੀ ਆਦਿਤਿਆਨਾਥ ਵੀ ਸਟੇਜ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਇਹ ਜੁੰਮੇਵਾਰੀ ਬਣਦੀ ਸੀ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਨਫ਼ਰਤੀ ਬਿਆਨ ਦਾ ਉਹ ਉਸੇ ਸਮੇਂ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਸਕਦੇ ਸੀ, ਪਰੰਤੂ ਦੁੱਖ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਇਕ ਸੂਬੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹੋਣ ਵਜੋਂ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਆਦਿਤਿਆਨਾਥ ਵੀ ਇਸ ਵਰਤਾਰੇ ਦੇ ਭਾਗੀ ਬਣੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਤਿਹਾਸ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਗਵਾਹ ਹੈ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਵੀ ਇਸੇ ਸੋਚ ਤਹਿਤ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ’ਤੇ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ ਸਨ। ਅੱਜ ਭਾਜਪਾ ਵੀ ਉਸੇ ਰਾਹ ’ਤੇ ਤੁਰਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਰਾਜਸਥਾਨ ਵਿਖੇ ਵਾਪਰੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਖਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਨਖੇਦੀ ਵੀ ਕਰਦਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁੱਛਿਆ ਸਵਾਲਾਂ ਦੇ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦਿਆਂ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਗੱਡੀ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਉਹ ਜਿੱਥੇ ਵੀ ਕਿਤੇ ਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਲਈ ਜਾਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤੇ ਜਾਂਦੇ ਰਹੇ, ਉਹ ਆਪਣੀ ਕਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਜਾਂਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਹ ਕਾਰ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਧੰਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੀ ਕਿਰਪਾ ਦੇ ਸਦਕਾ ਹੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਹੈਲੀਕਾਪਟਰ ਦੇ ਰਾਹੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਹੈਲੀਕਾਪਟਰ ਚ ਬੈਠੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੰਗੇ ਸਿਰ ਸਨ। ਉਸ ਨਾਲ ਜੋ ਮਰਿਆਦਾ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਹੋਈ ਹੈ। ਹੁਣ ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਗਾਂਹ ਤੋਂ ਧਿਆਨ ਰੱਖੇਗੀ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਮਰਿਆਦਾ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਦੀ ਭੈਣ ਨੇ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਦੀ ਭੈਣ ਅੱਜ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇ। ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਵੱਲੋਂ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਗਈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਵਾਣਾ ਦੀ ਭੈਣ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਨੂੰ ਜੇਲ ਵਿੱਚ 28 ਸਾਲ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਕੋਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਹੀਲਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਦਸਤਕ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾ ਕੇ ਦਸਤਕ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਉਸ ਦਸਤਕ ਨੂੰ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪਣ ਲਈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਸਮਾਂ ਵੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੀ ਹੁਣ ਆਪਣੇ ਹੱਥ ਖੜੇ ਕਰ ਚੁੱਕੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਉੱਪਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ 2012 ਨੂੰ ਪਾਈ ਗਈ ਅਪੀਲ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਲੈਣ ਦੀ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਨਾ ਤਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਇਸ ਪਾਸੇ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦਿਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਜਲਦ ਹੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਨਾਲ ਖੁਦ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨਗੇ।