Blog

  • टीचर ने नशीला पदार्थ देकर किया रेप, छात्रा ने लगाए आरोप

    टीचर ने नशीला पदार्थ देकर किया रेप, छात्रा ने लगाए आरोप

    वृंदावनः उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक कोचिंग टीचर और कुछ अन्य लोगों पर नशा देकर एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने इसके चलते आत्महत्या करने के लिए यमुमा में छलांग लगा दी। हालांकि कुछ लोगों ने उसे बचा लिया।

    छात्रा ने आरोप लगाया कि एक पार्टी के दौरान उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया गया और उसे नग्न कर उसका वीडियो बना लिया गया। लड़की ने बताया कि इसी तरह की घटनाएं एक दर्जन से अधिक लड़कियों के साथ हुई हैं, लेकिन बदनामी के डर से अबतक कोई कुछ नहीं बोला है। 12वीं कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया कि कोचिंग सेंटर में उसके शिक्षक और कुछ अन्य युवकों ने कई हफ्तों तक उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

    इस घटना के सामने आने के बाद, लड़की अपने माता-पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। उसने आगे दावा किया कि पुलिस ने उसे नशे में होने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मारा था। बाद में, परिवार ने मदद के लिए कनक धारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी गौतम से संपर्क किया। फाउंडेशन ने अब इस मामले को अपने हाथ में लिया है और जांच की मांग की है।

  • ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਵਲੋਂ ਲਗਵਾਏ ਗਏ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇਂ ਪਏ  ਬੰਦ

    ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਵਲੋਂ ਲਗਵਾਏ ਗਏ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇਂ ਪਏ  ਬੰਦ

    ਤਲਵਾੜੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਪੈਸੇ ਦੀ ਹੋ ਰਹੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ: ਕੌਂਸਲਰ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਵਲੋਂ  ਕਰੀਬ 25 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ  ਥਾਂਵਾਂ ਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਾੰਝ ਕੈਂਦਰ ਤਲਵਾੜਾ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪਰ ਕੈਮਰੇ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਪਏ ਹਨ। ਇੰਨਾ ਗੱਲਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੌਂਸਲਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਪਾਲ ਛਿੰਦਾ, ਰੋਕੀ ਚੱਡਾ, ਦੀਪਕ ਅਰੋੜਾ, ਵਿਕਾਸ ਗੋਗਾ, ਤਰਨਜੀਤ ਬੋਬੀ, ਸ਼ੈਲੀ ਅਨੰਦ, ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੋਰ, ਸੁਮਨ ਦੁਆ ਅਤੇ  ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੋਰ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਇੰਨਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਲਵਾੜਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਸਹਿ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਂਸਰਾਂ  ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਵਲੋਂ ਮਤਾ ਪਾਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਿਆ ਖਰਚਿਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਟੇਂਡਰ ਰਾਹੀਂ ਪਾਸ ਹੋਏ ਜਿਸ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵਲੋਂ  ਕੈਮਰੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਨ ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਪਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਮਾਨ ਦੀ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਅਤੇ ਸਚ ਨੂੰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਾਮ੍ਹਣੇ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ। 

    ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀੇ  ਤਲਵਾੜਾ ਹਰ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਕੈਮਰੇ ਠੀਕ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਰੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕੰਮ ਸਿਰੇ ਨਹੀਂ ਚੜਿਆ ਹੈ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਈਓ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਕਰਮੀੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੋਨੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਫੋਨ ਚੱਕਣ ਦੀ ਖੇਚਲ ਹੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

  • विजीलैंस की बड़ी कार्रवाईः पूर्व मंत्री सहित 3 IAS अधिकारी तलब

    विजीलैंस की बड़ी कार्रवाईः पूर्व मंत्री सहित 3 IAS अधिकारी तलब

    चंडीगढ़ : पंजाब में सिंचाई घोटाले में संलिप्त पूर्व मंत्री व अकाली नेता के खिलाफ विजीलैंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने 1200 करोड़ रुपए के सिंचाई घोटाले में संलिप्त अकाली नेता शरणजीत ढिल्लो, जोकि अकाली सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे हैं, को विजीलैंस ने तलब किया है। 

    इसके साथ उनके सहयोगी जनमेजा सिंह सेखों और 3 IAS अफसरों को भी तलब किया गया है। अकाली नेता ढिल्लो व जनमेजा सिंह पर विजीलैंस की पैनी नजर पहले से ही थी, जिसके तहत आज कार्रवाई करते हुए उन्हें तलब किया गया है और आने वाले दिनों में उनके बैंक खाते चैक हो सकते हैं। आने वाले दिनों में इन नेताओं से विजीलैंस गहनता से पूछताछ कर सकती है। इसी तरह 3 फरवरी को तीन IAS अधिकारियों को विजिलेंस ने ऑफिस में बुलाया है। 

  • गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर स्कूल पहुंची, एनएसएस स्वयंसेवियों का स्वागत

    गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर स्कूल पहुंची, एनएसएस स्वयंसेवियों का स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर शनिवार को स्कूल पहुंचे स्कूल पहुंचने पर इन दोनों बच्चियों का विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया।

    ज्ञात रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां की दो एनएसएस कि छात्राओं तनु और दिया राणा का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया था। यह दोनों छात्राएं रिज मैदान शिमला में संपन्न हुई परेड में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए स्कूल पहुंचने पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, बलविंदर शर्मा हंसराज, सुमन ,राकेश, प्रवेश राणा, अशोक धीमान ,कुलविंदर सिंह ,अश्विनी कुमार, बलदेव ,विनय धीमान, पंकज ,सुरेश ,कांता शर्मा, संयोगिता, राधिका, नीलम कुमारी, कुसुम लता, रेखा, हरेंद्र देव, अमित ,विनोद ,अजीत सिंह, भगवान चंद्र इत्यादि ने स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।

  • हवा में ही विमान का इमरजेंसी एग्जिट कवर हटाने की कोशिश करने लगा यात्री, मचा हड़कंप

    हवा में ही विमान का इमरजेंसी एग्जिट कवर हटाने की कोशिश करने लगा यात्री, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर लैंडिंग से ठीक पहले आपातकालीन एक्जिट गेट कवर खोलने की कोशिश की, जिसके बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि जिस वक्त यात्री ने यह हरकत की विमान हवा में था और लैंडिंग के लिए तैयार हो रहा था। जानकारी के मुताबिक घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने से ठीक पहले इंडिगो की उड़ान 6ई-5274 में हुई है। बताया जा रहा है कि एक यात्री विमान में इमरजेंसी एग्जिट का कवर हटाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। यात्री जिस वक्त इमरजेंसी एग्जिट का कवर हटाने की कोशिश कर रहा था, उस वक्त फ्लाइट हवा में थी और लैंडिंग की तैयारी कर रही थी।

    एयरलाइन्स ने अपने एक बयान में कहा कि फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर ने तुरंत एक्शन लेते हुए कैप्टन को यात्री के कारनामे की जानकारी दी। इसके साथ ही क्रू मेंमर ने आरोपी यात्री को भी चेतावनी दी। इंडिगो की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के सुरक्षित परिचालन को लेकर आरोपी यात्री के व्यवहार को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया।

    इंडिगो ने बताया कि उन्होंने आरोपी यात्री के खिलाफ लैंडिंग की तैयारी कर रहे फ्लाइट की इमरजेंसी एग्जिट के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं मामले में आगे की जांच की जा रही है।

  • महिलाओं के लिए सीएम की बड़ी घोषणा, अब हर माह सरकार देगी 1 हजार रुपए

    महिलाओं के लिए सीएम की बड़ी घोषणा, अब हर माह सरकार देगी 1 हजार रुपए

    नर्मदापुरम : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस के मौके पर गरीब महिालाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अब राज्य की गरीब महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, लाडली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू की जाएगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पूर्ववत मिलता रहेगा। योजना पर पांच वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

    उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनाएगी। मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा।

    मुख्यमंत्री चौहान ने जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। समारोह को सांसद राव उदयप्रताप सिंह और विधायक सीतासरन शर्मा ने भी संबोधित किया। जिले के प्रभारी एवं खनिज साधन मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • मैसेज आया और लिंक खोलते ही खाता खाली, लग गया 1 लाख का चूना

    मैसेज आया और लिंक खोलते ही खाता खाली, लग गया 1 लाख का चूना

    नई दिल्ली. मैसेज और ईमेल के जरिए बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. हैरानी की बात है कि तमाम तरीकों से समझाने के बावजूद लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस रहे हैं. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला से कथित रूप से 1 लाख रुपये की ठगी हो गई. पीड़िता के मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें लिंक पर जाकर जरूरी जानकारी मांगी गई थी. ऐसा करते ही इस लेडिज के अकाउंट से 1 लाख रुपये डेबिट हो गए.

    गुरुग्राम डीएलएफ फेज-5 में रहने वाली माधवी दत्ता बैंक ठगी की शिकार हुई. हालांकि, यह पहला मामला नहीं देश में हर रोज साइबर क्रिमिनल अलग-अलग तरीकों लोगों का चूना लगाते हैं.

    पीड़िता माधवी दत्ता के मोबाइल पर 21 जनवरी को एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था, ‘डियर यूजर, आपका एचडीएफसी अकाउंट आज बंद हो जाएगा, यहां क्लिक करें और मोबाइल नंबर से अपना पैन कार्ड नंबर लिंक करें.’

  • शराब के शौकीनों को झटका! महंगी होगी शराब

    शराब के शौकीनों को झटका! महंगी होगी शराब

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद 1 अप्रैल से प्रदेश में देशी, अंग्रेजी और बियर की कीमतों में इजाफा होगा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई शराब नीति को मंजूरी दी गई। नई शराब नीति से शौकीनों को तो झटका लगा ही है, शराब बेचने वालों को भी जेब ढीली करनी होगी।

    नई आबकारी नीति के बाद यूपी में देसी और अंग्रेजी शराब की कीमतों में क्रमशः 5 व 10 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। बियर की कीमतों में भी 5 से 7 रुपए की वृद्धि होगी। बढ़ी हुयी दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। इसके अलावा लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही मॉडल शॉप पर शराब पिलाने पर अब 2 लाख की बजाय 3 लाख रुपए शुल्क देना होगा।

    कैबिनेट बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023 में 45 हजार करोड़ के राजस्व का लक्ष्य रखा है। जो पिछले साल यह लक्ष्य 40 हजार करोड़ का रखा गया था। बता दें कि शराब की कीमतों में वृद्धि के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • ट्रक ने भीड़ को रौंदा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    ट्रक ने भीड़ को रौंदा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

    लखीमपुर खीरी : तेज गति से आ रही कार की चपेट में आए बाइक सवार को बचाने के लिए सड़क पर आ रहे ट्रक ने अपना संतुलन खो दिया जिसके चलते वहां चल रहे लोगों पर ट्रक चढ़ गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना लखीमपुर सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पांगी खुर्द गांव के समीप शनिवार देर रात हुई।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर शोक व्यक्त किया है और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को जीवित बचे लोगों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। एक चिकित्सा अधिकारी ने कहा, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें लखनऊ के एक चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) खीरी गणेश प्रसाद साहा ने कहा, दुर्घटना संभवत: ट्रक का स्टीयरिंग व्हील फेल होने या ट्रक चालक को सड़क पर लोगों को नहीं देख पाने के कारण हुआ। हम सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला, भागकर बचाई जान

    विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला, भागकर बचाई जान

    अमरोहा. उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में दो गुटों में जमकर विवाद हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया. पुलिसकर्मियों ने भाग कर जान बचाई और थाने को सूचना दी. सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में पाया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 8 नामजद समेत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है.

    पूरा मामला अमरोहा के थाना डिडौली इलाके के जोया में एक होटल का है, जहां किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. सूचना पर दो पक्षों में झगड़े का बीच-बचाव करने पहुंची डिडौली पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया और फिर पथराव किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई. जिसके बाद कई थानों की फोर्स बुलाकर बिगड़ते हालात को संभाला गया. मामले में पुलिस ने 8 नामजद समेत 26  लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

    डिडौली कोतवाली क्षेत्र में संभल चौराहा स्थित शमा होटल के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. एक दूसरे पर पथराव किया. सूचना मिलते ही जोया चौकी इंचार्ज लवलीश कुमार अपने सहयोगी कांस्टेबल अतुल कुमार, राजवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए.

    पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की.  जिसके बाद आपस में लड़ रहे दोनों पक्ष के लोग पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके से भागकर जान बचाई और कंट्रोल रूम को सूचना देकर कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाया. पुलिस फोर्स को आते देख आरोपी भाग खड़े हुए.