Blog

  • शरारती तत्वों ने दशहरा से पहले ही जला दिया मेघनाथ का पुतला, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां

    शरारती तत्वों ने दशहरा से पहले ही जला दिया मेघनाथ का पुतला, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां

    चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार युवकों ने दशरहा से पहले ही मेघनाथ के पुतले को आग लगा दी। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते ही पुतले में लगी आग को बुझाया। वहीं आरोपी युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    ये मामला चंडीगढ़ सेक्टर 46 का है। जहां दशहरा ग्राउंड में रावण का 90 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। रावण के पुतले के साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी बनाए गए हैं। देर रात करीब 2 बजे फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार युवक कुछ युवक आए और मेघनाथ के पुतले को आग लगा दी। पुतले को आग लगाकर वो मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

    फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि पुतले का कुछ हिस्सा जल गया। वहीं रामलीला कमेटी को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वो मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि करीब 6 से 7 मिनट में आग पर काबू पा लिया, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

    दशहरा ग्राइंट में 7 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

    बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-46 के दशहरा ग्राउंड में करीब 7 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कमेटी की तरफ से रावण दहन के दौरान लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग मांगा गया है और इसके चलते कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा।

  • अमेरिका में होशियारपुर के परिवार के अपहरण का संदिग्ध गिरफ्तार, चारों अपहृतों का कोई सुराग नहीं

    अमेरिका में होशियारपुर के परिवार के अपहरण का संदिग्ध गिरफ्तार, चारों अपहृतों का कोई सुराग नहीं

    होशियारपुरः अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के मर्सिड शहर में सोमवार को चार भारतवंशियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद भी गंभीर हालत में मिला है, उससे पूछताछ जारी है। चारों अपहृत सिख परिवार के हैं। उनमें दंपती और उनकी आठ माह की मासूम बच्ची व उनका एक रिश्तेदार शामिल है। उनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। मर्सिड काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अनुसार, 36 साल के जसदीप सिंह, 27 साल की उनकी पत्नी जसलीन कौर, उनकी आठ माह की बच्ची आरुही और 39 साल के अमनदीप सिंह का अपहरण किया गया है। मामले में 48 साल के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह हिरासत में है और गंभीर स्थिति में है, पीड़ित अभी भी लापता हैं।

    पंजाब के होशियारपुर के रहने वाला है परिवार

    अपहृत परिवार मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड के रहने वाला है। इस परिवार का वाहन सोमवार देर रात जली हुई हालत में मिला। जासूसों ने अमेरिकी पुलिस को मंगलवार सुबह बताया कि मर्सिड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में अपहृत लोगों में से एक के बैंक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद ही अपहरण की पुष्टि हुई। मर्सिड काउंटी के शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि जांचकर्ताओं ने बैंक के एटीएम से पैसा निकालने वाले व्यक्ति की निगरानी करते हुए उसकी तस्वीर प्राप्त की। यह व्यक्ति अपहर्ता की तस्वीर से मिलती जुलती शक्ल का था। उसकी तस्वीर के मिलान के बाद ही संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

    संदिग्ध आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

    अमेरिकी जांच एजेंसियों ने बताया कि संदिग्ध आरोपी की पहचान यीशु मैनुअल सालगाडो के रूप में हुई है। उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया है। उसका इलाज कराने के साथ ही पूछताछ भी की जा रही है। शेरिफ कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जांचकर्ता अपहृत चारों लोगों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने संबंधित पक्षों व अमेरिकी लोगों से अपहृतों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर साझा करने की अपील की है।

    सिख परिवार के चारों सदस्यों का मर्सिड में साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक में एक व्यवसायिक इलाके से अपहरण किया गया था। यह इलाका मोडेस्टो और फ्रेस्नो के बीच मध्य कैलिफोर्निया में है। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति का सिर मुंडा हुआ बताया गया है और उसे आखिरी बार हुड वाली शर्ट पहने देखा गया था। वह सशस्त्र और खतरनाक नजर आ रहा था। अमेरिका का संघीय जांच ब्यूरो और कैलिफोर्निया न्याय विभाग घटना की जांच कर रहा है।

    हाल ही में भारत लौटे जसदीप व अमनदीप के माता-पिता

    जसदीप और अमनदीप के माता-पिता डॉ. रणधीर सिंह और कृपाल कौर अपहरण की खबर सुनकर सदमे में हैं। दोनों हाल ही में अमेरिकी स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। डॉ. रणधीर 29 सितंबर को विदेश से भारत लौटे थे। इसके बाद वे उत्तराखंड में तीर्थयात्रा पर चले गए थे। जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें अमेरिका से उनकी बहू जसप्रीत कौर का फोन आया, जिन्होंने उन्हें अपने पति अमनदीप और परिवार के अन्य सदस्यों के अपहरण की घटना के बारे में बताया। इसके बाद डॉ. रणधीर मंगलवार शाम अपने गांव लौटे और अमेरिका जाने की तैयारी में लगे।

  • पंजाब सहित इन राज्यों में CBI का बड़ा एक्शन, 1.5 करोड़ रुपए किए जब्त, 4 को किया काबू

    पंजाब सहित इन राज्यों में CBI का बड़ा एक्शन, 1.5 करोड़ रुपए किए जब्त, 4 को किया काबू

    नई दिल्लीः राजस्थान के राजसमंद जिले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सीबीआई ने देशभर में करीब 105 लोकेशन पर रेड की जिनमें पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, असम में कार्रवाई चल रही है। राजस्थान में सीबीआई टीम ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ नकद और भारी मात्रा में सोना जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक विदेशी एजेंसी इंटरपोल और एफबीआई की रिपोर्ट पर भारत में सीबीआई द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 

    सीबीआई को इंटरपोल, एफबीआई, रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस और ऑस्ट्रेलियन फेडरल एजेंसी से साइबर क्राइम से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे जिसके बाद यह ऑपरेशन चलाया गया। बता दें कि ऑपरेशन चक्र के तहत देश में कुल 105 जगहों पर छापेमारी की गई है जहां 87 जगहों पर सीबीआई और 27 अन्य जगहों पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस ने रेड मारी जिसके बाद 300 से ज्यादा संदिग्धों को जांच के दायरे में रखा गया है।

    वहीं पंजाब के कई जिलों के अलावा लुधियाना में भी रेड की गई। शहर के अलग-अलग करीब 10 इलाकों में सीबीआई ने छापेमारी कर 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि इसी दौरान आईटी के ऑफिस से कम्प्यूटर और अन्य सामान कब्जे में लिया है। लुधियाना के करीब 10 इलाकों में सीबीआई की टीम गई। सबसे पहले टीम दुगरी में स्थित फ्लैटों में एक व्यक्ति की तलाश में गई। इसके अलावा गिल रोड, पक्खोवाल रोड और अन्य इलाकों में भी सीबीआई की टीम गई जहां से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल सीबीआई की इस रेड के बारे में कमिश्नरेट पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।

  • पंजाबः कैप्टन संदीप संधू की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में किसी भी वक्त हो सकती गिरफ्तारी

    पंजाबः कैप्टन संदीप संधू की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में किसी भी वक्त हो सकती गिरफ्तारी

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी रहे पंजाब कांग्रेस के महासचिव कैप्टन संदीप संधू को विजिलेंस ब्यूरों ने मुल्लांपुर स्ट्रीट लाइट घोटाले में नामजद कर लिया है। कैप्टन संदीप संधू मुल्लांपुर दाखा विधानसभा सीट से उपचुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवार थे और 2022 विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवार थे। 

    स्ट्रीट लाइट घोटाला सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन संदीप संधू को भी विजिलेंस इस मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर सकती है। पहले विजिलेंस की टीम ने इस मामले में बीडीपीओ सतविंदर सिंह कंग और ब्लाक समिति के चेयरमैन लखविंदर सिंह को नामजद कर गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद विजिलेंस की टीम कैप्टन संदीप संधू के साले हरप्रीत को भी नामजद कर चुकी है। अब विजिलेंस ने कैप्टन संदीप संधू को नामजद कर लिया है। कैप्टन संदीप संधू का नाम सामने आने के बाद उन्होंने अपना फोन भी बंद कर दिया है और वह शहर छोड़ चुके है। बता दें कि मुल्लांपुर में 65 लाख रुपये का स्ट्रीट लाइट घोटाला सामने आया है। 

    कैप्टन संदीप संधू कांग्रेस की कैप्टन सरकार में काफी मजबूत थे। उपचुनाव में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद पर्चा दाखिल करवाने पहुंचे थे और मुल्लांपुर में रोड शो भी किया था। मगर मनप्रीत सिंह अयाली जीतने में कामयाब रहे। 2022 विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने एक बार फिर संदीप संधू पर दाव खेला। मगर इस बार भी हार का सामना करना पड़ा।  सूत्र बताते है कि विजिलेंस ने बीडीपीओ और ब्लाक समिति के चेयरमैन से हुई पूछताछ के बाद ही कैप्टन संदीप संधू को नामजद किया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि पूछताछ के दौरान दोनों ने यह बताया कि कैप्टन संदीप संधू और उनके साले हरप्रीत अधिकारियों को आदेश जारी करते थे कि क्या काम किसे देना है और काम कैसे करना है। कहा यह भी जा रहा है कि विजिलेंस टीम किसी भी समय कैप्टन संदीप संधू को गिरफ्तार कर सकती है। 

  • घर में लगे LED टीवी में विस्फोट, 16 साल के लड़के की मौत

    घर में लगे LED टीवी में विस्फोट, 16 साल के लड़के की मौत

    गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में घर में एलईडी टीवी में हुए धमाके के बाद 16 साल के एक किशोर की मौत हो गई। साथ ही किशोर की मां, भाभी और एक दोस्त इस हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि कंक्रीट की स्लैब और दीवार का एक हिस्सा ढह गया जिससे पड़ोसियों में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले 16 साल के ओमेंद्र को चेहरे, छाती और गर्दन पर छोटे-छोटे टुकड़े लगने से गंभीर चोटें आईं। मृतक की पड़ोसी विनीता ने कहा कि उसने बहुत जोर का धमाका सुना।

    उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि एक सिलेंडर फट गया है। हम सब बाहर भागे। हमने देखा कि हमारे पड़ोसी के घर से धुआं निकल रहा है।’ सामने आई जानकारी के अनुसार एलईडी टीवी में विस्फोट के समय ओमेंद्र, उसकी मां, भाभी और उसका दोस्त करण कमरे में ही थे। गंभीर हालत में ओमेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। वहीं उसकी मौत हो गई। उसकी मां और करण का इलाज किया जा रहा है। मरने वाली किशोर के परिवार की सदस्य मोनिका ने कहा कि विस्फोट के समय वह दूसरे कमरे में थी। उसने बताया, ‘विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरा घर हिल गया और दीवार के कुछ हिस्से गिर गए।’

    पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। गाजियाबाद के पुलिस अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘चार लोग- दो महिलाएं और दो लड़के- इस घटना में घायल हो गए। दुर्भाग्य से लड़कों में से एक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दीवार पर लगे एलईडी टीवी में विस्फोट हो गया था।’

  • दर्दनाक घटनाः एंबुलेंस सहित 5 गाड़ियों की टक्कर, 5 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, देखें तस्वीरें

    दर्दनाक घटनाः एंबुलेंस सहित 5 गाड़ियों की टक्कर, 5 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, देखें तस्वीरें

    बांद्राः दशहरा की सुबह मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बांद्रा वर्ली सी लिंक पर चार कार और एंबुलेंस की एक साथ भीषण टक्कर हो गई जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं 12 लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

    जानें कैसे हुआ हादसा

    जानकारी के मुताबिक बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था। लेकिन इससे पहले की घायलों को एम्बुलेंस लेकर जाती तीन और गाड़ियां एम्बुलेंस और पहले से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकरा गईं। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद वहां राहत बचाव की टीम पहुंची। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख 

    मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि  लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ हों।

    हादसे में तीन की हालत गंभीर

    इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सभी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है।

  • दर्दनाक हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में गिरी से बारातियों से भरी बस, 25 की मौत, देखें तस्वीरें

    दर्दनाक हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में गिरी से बारातियों से भरी बस, 25 की मौत, देखें तस्वीरें

    उत्तराखंड: पौड़ी जिले में बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21 लोगों को बचाया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस 500 मीटर की खाई में गिर गई थी। उत्तराखंड पुलिस ने रात मे ट्वीट कर बताया कि अब तक 9 घायलों को बचाया गया है।

    आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि पौड़ी जिले के बीरोंखाल इलाके में मंगलवार शाम को एक शादी समारोह के 45-50 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिससे भारी हताहत होने की आशंका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे। बस हादसे पर उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।

    बस लालढांग से बीरोंनखाल के एक गांव की ओर जा रही थी तब सिमरी मोड़ के पास बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान जारी है लेकिन अंधेरे के कारण बचावकर्मियों के प्रयास बाधित हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है और ग्रामीण अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ब्योरे का इंतजार है।

  • पंजाबः दहशरे से पहले शरारती अनसरों ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों लगाई आग, लोगों में रोष

    पंजाबः दहशरे से पहले शरारती अनसरों ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों लगाई आग, लोगों में रोष

    डेराबस्सी : जिलें के रामलीला दशहरा ग्राउंड में बने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को समय से पहले ही आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस पर घटना के आरोप लगाए है। कमेटी के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार आज दशहरा मनाने के लिए श्री रामलीला दशहरा मंडल कमेटी द्वारा आज दशहरा मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले रखे गए थे।

    देर रात शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए पुतलों को आग लगाने की कोशिश की। इस घटना को लेकर कमेटी के सदस्यों में खासा रोष है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने कई बार एसएचओ से 2 कर्मचारियों की ड्यूटी यहां लगा देने के लिए अपील भी की थी, लेकिन उन्होंने उनकी एक बात नहीं सुनी।

    उन्होंने कहा कि जहां शरारती अनसरों ने पुतले जलाने की कोशिश की, वहीं मंच पर पथराव भी किया गया। कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रशासन भी ऐसे शरारती अनसरों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के इस त्योहार को खराब करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस घटना को लेक हिंदुओं में भारी रोष पाया गया।

  • जालंधरः PPR माल में गुंडागर्दी, बदमाशों ने टैटू शॉप के मालिक पर मारी बोतलें, घायल

    जालंधरः PPR माल में गुंडागर्दी, बदमाशों ने टैटू शॉप के मालिक पर मारी बोतलें, घायल

    जालंधर/वरुणः महानगर के पीपीआर में आए दिन गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे है। देर रात भी गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। पीपीआर मार्किट में कुछ शरारती अनसरों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। पीपीआर मार्किट में गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गई है कि लोगों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। देर रात पुलिस के नाके से कुछ ही दूरी पर शरारती अनसरों द्वारा दो गुटों में जमकर खाली बोतलें बरसाईं गई।

    इस घटना दौरान माल में टैटू का काम करने वाला एक युवक घायल हो गया। जिसके सिर पर टांके लगे हैं जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है। बता दें कि जिस समय माल में पंगा हुआ उस वक्त ना तो नाके पर पुलिस थी और ना ही माल के आसपाल कोई पुलिस का पहरा था। केवी टैटू नाम से पीपीआर माल में दुकान करने वाले करण जो तिलक नगर का रहने वाला हैं उसने कहा कि कुछ गुंडा तत्व आए और उन्होंने बिना किसी कारण के वहां पर गालियां निकालनी शुरू कर दी। जब उसने उक्त लोगों को दुकानदारी का वास्ता देकर एसा न करने के लिए कहा तो वह गुंदागर्दी पर उतर आए।

    करण ने बताया कि वह रात को अपनी दुकान बंद करके जाने के लिए नीचे खड़े थे। इतने में वहां पर कुछ युवक आए। सभी ने शराब पी हुई थी और भी किसी चीज का नशा कर रखा था। उन्होंने आकर उसे गालियां निकालनी शुरु कर दी। करण ने उन्हें कहा कि वह ऐसा ना करें यहां पर लोग परिवारों के साथ आते हैं। इस बात पर गुंडा तत्व कहने लगे कि वह ऐसा ही करेंगे, हिम्मत है तो रोक लो। करण ने बताया कि उन्होंने कोई बहस करने की बजाय बाईक निकाली औऱ घर की तरफ जाने लगे तो उनके कुछ और साथी आ गए और उससे पैसे मांगने लगे।

    करण ने कहा कि क्यों पैसे दूं। इस पर वह हाथापाई पर उतर आए। इतने में माल से उनके जानकार आ गए। उन्होंने उन्हें छुड़ाया। गुंडातत्वों ने उनपर बोतलें मारी। करण ने कहा कि बोतलें उसके सिर पर लगी हैं। जबकि उसके एक साथी को भी चोटें आई हैं। मारपीट करने और बोतलें मारने के बाद गुंडातत्व मौके से फरार हो गए। करण से यह पूछे जाने पर कि क्या उसकी किसी के साथ कोई रंजिश तो नहीं थी, करण ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानता। उन्होंने कहा कि वह किसी के साथ झगड़ा नहीं करते। उनका रिकार्ड मार्किट में भी पूछा जा सकता है। हां इतना जरूर है सामने आ जाएंगे तो उनके चेहरे पहचान सकता हूं। बहरहाल पीड़ित ने पुलिस थाने में देर रात तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। 

  • जालंधरः एक बार फिर शरारती अनसरों ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के तोड़े बोर्ड, समुदाय में रोष

    जालंधरः एक बार फिर शरारती अनसरों ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के तोड़े बोर्ड, समुदाय में रोष

    जालंधर/वरुणः महानगर में भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा से पहले शहर में लगे फ्लैक्स के तोड़े जाने का एक बार फिर से मामला सामने आया है। हालांकि कुछ दिन पहले श्रीराम चौक में भी फ्लैक्स बोर्ड तोड़े जाने का मामला सामने आया था लेकिन अब फिर देर रात फ्लैक्स तोड़ने का एक और मामला सामने आ गया है। यह घटना वर्कशॉप से सामने आई है।

    जहा शरारती अनसरों द्वारा बोर्ड फाड़े गए हैं। इस घटना को लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया और पुलिस प्रशासन से मांग भी की है कि जल्द से जल्द एसा घटिया कृत्य करने वाले लोगों को पकड़ा जाए और उन्हें सजा दी जाए। वाल्मीकि समुदाय के नेताओं ने कहा कि शरारती अनसर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका है कहना है कि यह सब कुछ जानबूझ कर सोची समझे षड्यंत्र के तहत करवाया जा रहा है। ताकि वाल्मीकि समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस, पहुंचा कर माहौल खराब किया जा सके। 

    समुदाय के लोगों का कहना है कि अभी तक श्रीराम चौक पर भी जिन लोगों ने होर्डिंग फाड़े थे और तोड़े थे उनका भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। हर बार शरारती अनसर ऐसा करते हैं हर बार समुदाय के लोग शिकायतें दर्ज करवाते हैं लेकिन पुलिस सारे मामलों को ठंडे बस्ते में डाल देती है। बहरहाल, वर्कशॉप चौक पर देर पुलिस पहुंची और फाड़े गए फ्लैक्स और तोड़े गए बोर्डों को अपने कब्जे में लेकर चली गई है। पुलिस जहां पर बोर्ड लगे थे वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी अपने कब्जे में ले रही है ताकि उसे खंगालने के बाद शरारती अनसरों का पता लगाया जा सके।