Blog

  • Air India की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    Air India की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    मुंबई: तकनीकी समस्या के चलते मुंबई-कालीकट सेक्टर से संचालित एयर इंडिया 581 फ्लाइट सुबह उड़ान नहीं भर सकी। सुबह 6.13 बजे पुशबैक के बाद फ्लाइट में तकनीकी समस्या पाई गई, जिसके बाद 6.25 बजे वापस लौट आई। हालांकि, इंजीनियरिंग जांच के बाद तकनीकी समस्या दूर कर दी गई। अब फ्लाइट को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

    इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई थी। कोलकाता से मुंबई जा रही फ्लाइट को उड़ान भरने के महज कुछ समय बाद ही लौटना पड़ा। फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की एक फ्लाइट उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी है और वह वापस लौटना चाहता है। इसके बाद फ्लाइट को वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया।

    गौरतलब है कि टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया के वैश्विक नेटवर्क और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिशों के बीच इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन लंबी दूरी की इंटरनेशनल फ्लाइटों में अधिक सुविधाओं वाली इकोनॉमिक श्रेणी शुरू करने वाली है। मुंबई में जेआरडी टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में विल्सन ने कहा कि अगले एक दशक में विश्व के विमानन क्षेत्र में भारत और एयर इंडिया के प्रमुख भूमिका में आने के अवसर हैं।

    उन्होंने कहा कि एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर कम से कम 30 फीसदी करेगी। एयरलाइन दीर्घकालिक पुनरुद्धार योजना पर काम कर रही है और अगले पांच वर्षों में उसकी अपने बेड़े के साथ-साथ वैश्विक नेटवर्क को बढ़ाने की भी योजना है। विल्सन ने कहा, “निकट भविष्य में गलीचे, पर्दे, सीट कवर-कुशन बदले जाएंगे। हमने घरेलू उड़ानों में मैन्यू पूरी तरह से बदले हैं। इसके अलावा लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अगले महीने से अधिक सुविधाजनक इकोनॉमी श्रेणी शुरू करेंगे।”

  • गैंगस्टर हरविंदर रिदां मरा या नहीं,  वायरल हो रही पोस्ट देखें 

    गैंगस्टर हरविंदर रिदां मरा या नहीं,  वायरल हो रही पोस्ट देखें 

    अमृतसर : पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में हुई आंतकी घटनाओं में शामिल आतंकी हरविंदर रिंदा की मौत की खबरें सामने आई है। वहीं रिंदा की मौत को लेकर सस्पेंस बरकार है। इसी बीच रिंदा संधू नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमे उसके द्वारा कहा गया है कि कई न्यूज़ चैनल ऐसी ख़बरें चला रहें हैं कि मेरी मौत नशे की ओवरडोज़ की वजह से हो गई है। में न्यूज़ चैनल वालों को कहना चाहता हूँ कि खबर चलाने से पहले एक बार पुष्टि जरूर कर लें। में बिलकुल ठीक हूं और चढ़दी कलां में हूं।

    बता दें कि ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं कि गैंगस्टर हरविंदर रिंदा की मौत नशे की अधिक डोज लेने से हो गई है। सूत्रों के अनुसार 15 दिन पहले रिंदा की नशे की ओवरडोज के कारण तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे लाहौर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहीं बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रिंदा की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

  • मां के कहने पर बेटे ने पिता के आरी से किए टुकड़े

    मां के कहने पर बेटे ने पिता के आरी से किए टुकड़े

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक लड़के ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता को मार डाला है। फिर शव को छिपाने के लिए उसने पिता के शव के 6 टुकड़े किए। जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे ने श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित होकर पिता के शव के टुकड़े किए। सूत्रों के मुताबिक, लड़के ने बाथरूम के अंदर ही पिता के शरीर को आरी से काट डाला, जिसमें मां ने भी साथ दिया। मां और बेटे पहली बार में शव के टुकड़ों को साइकिल पर रखकर साथ में फेंकने गए। हालांकि, बाद में दो बार बेटा अकेले साइकिल पर रखकर शव के टुकड़े फेंकने गया।

    बता दें कि दिल दहला देने वाली ये घटना कोलकाता के बारुईपुर इलाके में हुई है। मां-बेटे ने उज्जवल चक्रवर्ती नामक शख्स की हत्या कर दी और बाद में दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित होकर उसके टुकड़े करने का फैसला किया। दरअसल हत्या के 3-4 घंटे बाद भी जब मां-बेटे को समझ नहीं आया कि क्या करना है तो उन्होंने दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही कुछ करने का सोचा और बेटे ने अपने पिता के 6 टुकड़े कर दिए।

  • लूट दौरान सुनार और लुटेरों में चली गोलियां, एक की मौत 

    लूट दौरान सुनार और लुटेरों में चली गोलियां, एक की मौत 

    अमृतसर: जिले में देर रात लूट की वारदात को अंजाम देने आए दो नकाबपोशों पर सुनार भारी पड़ गया। सुनार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से लूटेरों पर गोलियां बरसां दी जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा फरार हो गया। दरअसल बीती रात प्रताप नगर में सुनार की दुकान चलाने वाले रणजीत सिंह बग्गा दुकान बंद कर घर जा रहे थे।

    ऐसे में वह रास्ते में कहीं रूके तो दो नकाबपोश लूटेरों ने उसे रोका और पिस्टल तान कर लूट की कोशिश करने लगे। जिसके बाद सुनार ने पास में पड़ी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक लूटेरे की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा वहां से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है और मरने वाले लुटेरे की पहचान की जा रही है।

  • जालंधर: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन 

    जालंधर: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन 

    जालंधर (वरुण)। श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर से शुरू हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकाले जा रहे नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु के पांच प्यारे ने की। यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए मॉडल टाऊन गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।

  • होटल के रूम में खुफिया कैमरा, कपल ने ऐसे खोली पोल

    होटल के रूम में खुफिया कैमरा, कपल ने ऐसे खोली पोल

    नई दिल्ली। आज के दौरान में प्राइवेसी का ख्याल रखना चुनौतीपूर्ण काम हो गया है. तमाम प्रयासों के बावजूद भी इसे बचाए रखना मुश्किल होता है. आए दिन ऐसी खबरें आती हैं जब यह देखा जाता है कि कभी होटल में कैमरा छिपा दिया जाता है तो कभी कहीं और ऐसा किया जाता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब एक कपल को होटल के बेडरूम में खुफिया कैमरा मिला.

    दरअसल, यह घटना ब्राजील के एक होटल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एना लुसिया और जूलिया स्टोपा नाम के कपल छुट्टियों के लिए जाने वाले थे. उन्होंने ब्राजील से रियो डि जनेरियो जाने के लिए प्लान तैयार किया और फिर उसके लिए एक होटल भी बुक किया. वे दोनों अपनी छुट्टियां मनाने पहुंच भी आगे और करीब सात दिन तक छुट्टी मनाई. लेकिन उन्हें क्या पता था यह सब रिकॉर्ड हो रहा है.

    रिपोर्ट के मुताबिक एक सप्ताह बाद अचानक दोनों को उनके बेडरूम में एक अजीब सा वेंटिलेशन देखा. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने दीवार के पास इसा कुछ देखा तो वे चौंक गए. आखिर में उन्होंने अपने फोन पर फ्लैश को छेद के ऊपर रखा जहां अचानक कैमरे के लेंस के रूप में दिखाई देने वाली चमक दिखाई दी. इसके बाद तो दोनों के होश उड़ गए. उन्होंने उसे ध्यान देखना चाहा. 

    इतना ही नहीं इस लेंस के साथ साथ उन्हें एक केबल भी मिल गई. इसके बाद कपल ने वहीं से पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया और आखिरकार जब उस डिवाइस को निकाला गया तो यह वास्तव में एक कैमरा ही था. फिलहाल होटल ने इस पर सफाई जरूर दी है लेकिन इसके जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

  • कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम के सारे प्लान फेल, लोग बोले नहीं फेंकने देंगे यहां कूड़ा

    कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम के सारे प्लान फेल, लोग बोले नहीं फेंकने देंगे यहां कूड़ा

    जालंधर:  जालंधर शहर में कचरा प्रबंधन बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है। कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम के सारे प्लान फेल हो रहे हैं। मॉडल टाउन औऱ आसपास के कचरे के लिए निगम ने फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट की जगह पर डंप बनाने का प्लान किया तो वहां पर भी लोगों का विरोध शुरू हो गया। लोग वहां पर अब भी धरना लगाकर बैठे हुए हैं और कचरा नहीं फेंकने दे रहे हैं।

    लोगों का कहना है कि उनका विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कि नगर निगम अपने फैसले को वापस नहीं लेता और यहां पर कचरा भेजना बंद नहीं करवाता। दूसरी तरफ जिन लोगों की कचरा इकट्ठा करने से रोजी-रोटी जुड़ी हुई है वह भी परेशान हैं। घरों से रेहड़ियों में कूड़ा इकट्ठा करने वालों का कहना है कि कूड़े का कोई प्रबंधन न होने के कारण उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें और कहां पर जाएं।

    पहले मॉडल टाउन सबसे पुराना डंप था वहां पर उन्हें कूड़ा फेंकने से रोका गया। नई व्यवस्था फोल्हड़ीवाल में की गई, लेकिन अब यहां पर भी कूड़ा नहीं फेंकने दिया जा रहा है। कूड़ा इकट्ठा करने वालों ने कहा कि हालांकि उन्हें फोल्हड़ीवाल डंप काफी दूर पड़ता है, लेकिन वह जगह न होने के कारण यहां पर भी कूड़ा फेंकने के लिए राजी थे। अब यहां पर भी विरोध शुरू हो गया है।

    वहीं गार्डन कॉलोनी, जालंधर हाइट्स में रहने वाले लोगों का कहना है कि एक वह ट्रीटमेंट प्लांट से ही परेशान हैं। यहां कचरे का डंप बनाकर उनकी मुसीबतों में और इजाफा कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि ट्रीटमेंट प्लांट और कचरे के कारण फैल रही बदबू से उनका घरों में रहना मुहाल हो गया है। यहां पर यदि डंप बन गया तो बीमारियां फैलेंगी।

  • आज का राशिफल, 20 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 20 नवंबर 2022

    मेष: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। आज नए कार्य में लाभ मिलेगा।

    वृष: चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कर्क: रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

    सिंह: मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।

    कन्या: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    तुला: बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

    वृश्चिक: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

    धनु: स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।

    मकर: नए कार्य में लाभ मिलेगा। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

    कुंभ: विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए कार्य में बनेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीन: योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

  • जालंधर: सरबजीत मक्कड़ के भाई के मर्डर केस में कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर: सरबजीत मक्कड़ के भाई के मर्डर केस में कोर्ट का आया फैसला

    कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व विधायक मक्कड़ और उनके भाई को मिली धमकी

    जालंधर/वरुण: भाजपा जालंधर से सीनियर नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के भाई सुरिंदर सिंह मक्कड़ की हत्या के मामले में आज माननीय अदालत ने आंतकी सतिंदरजीत सिंह मिंटू को उम्र कैद की सजा सुनाई।

    उधर, खालिस्तानी आतंकी सतिंदरजीत सिंह उर्फ मिंटू को कोर्ट द्वारा दोषी करार देते ही पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और भूपिंदर सिंह मक्कड़ को धमकी भरी कॉल आई है।

    पूर्व विधायक और उनके भाई ने कहा कि किसी अनजान नंबर से उन्हें काल आई। कॉल करने वाला कोई नहीं, बल्कि नाभा जेल में बैठा आतंकी सतिंदरजीत सिंह मिंटू था। उन्होंने कहा कि मिंटू ने धमकी दी है कि जेल की दीवारें अब उसे रोक नहीं पाएंगी। वह जल्द जेल से बाहर आकर दोनों भाइयों का भी वही हाल करेगा जो सुरिंदर का किया था।

    पूर्व विधायक मक्कड़ ने कहा कि उन्हें बब्बर खालसा के आतंकियों से भी धमकियां मिली हैं। जैसे-जैसे सजा का समय नजदीक आ रहा था उन्हें ऐसी कॉल्स आनी शुरू हो गई थीं। मक्कड़ ने कहा कि पहले पेशी के दौरान या फिर उससे पहले धमकी भरी कॉल आती थीं। अब तो लगातार ही धमकियां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

  • खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत, इस गैंगस्टर ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

    खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत, इस गैंगस्टर ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: खुफिया एजेंसी के बीच 2 दिन से चर्चा है कि खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई है। दूसरी ओर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि हरविंदर सिंह रिंदा को उन्होंने पाकिस्तान में मार गिराया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में और मोहाली RPG अटैक में भी रिंदा का नाम सामने आया था।

    खुफिया एजेंसी के पास जो जानकारी है उसके मुताबिक हरविंदर सिंह रिंदा की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है। पिछले 15 दिन से वो पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती था। बता दें कि पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को भी 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। बब्बू को भी ये धमकी बंबीहा गैंग ग्रुप के मेंबर्स की तरफ से दी गई थी। पंजाब पुलिस ने अंदेशा जताया था कि बंबीहा ग्रुप की तरफ से बब्बू मान को मारने के लिए नाबालिक लड़कों की मदद ली जा सकती है। इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बब्बू को मारने के लिए ये गैंग उन लोगों को तैयार कर रहा है, जिनका ना कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड हो और जो नाबालिग हो।