Blog

  • Iran-Israel-US War: दुनियां भर में बढ़ा Internet Blackout का खतरा !

    Iran-Israel-US War: दुनियां भर में बढ़ा Internet Blackout का खतरा !

    नई दिल्ली: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग को 31 दिन हो गए हैं, लेकिन जंग अभी तक जारी है। वहीं मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब दुनिया के सामने एक नया संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच टकराव का असर इंटरनेट सेवाओं पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समुद्र के नीचे बिछी सबमरीन केबल्स को नुकसान पहुंचता है, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इतना ही नहीं इसका भारत पर सीधा असर होगा। दरअसल, आज के दौर में दुनिया के सभी देश पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर हैं। इंटरनेट की वजह से दुनिया का एक कोना दूसरे कोने से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अगर हमलों में सबमरीन केबल्स को निशाना बनाया जाता है, तो इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाना भी मुश्किल होगा।

    दरअसल, आज के समय में करीब 95 फीसदी इंटरनेट इन्हीं केबल्स के जरिए चलता है। ये केबल्स समुद्र के अंदर हजारों किलोमीटर तक फैली होती हैं और अलग-अलग देशों को जोड़ती हैं। अगर युद्ध के दौरान इन्हें निशाना बनाया गया, तो कई देशों में इंटरनेट या तो बेहद धीमा हो सकता है या पूरी तरह बंद भी हो सकता है। इसकी वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को ऐसी चोट मिलेंगी, जिससे उबरने में लंबा वक्त लग जाएगा। इन इंटरनेट केबल्स का रूट तीन प्रमुख महासागर, प्रशांत, हिंद और अटलांटिक महासागर से होते हुए गुजरती है। इनमें सबसे अहम रूट लाल सागर और होर्मुज स्ट्रेट का है।

    दरअसल, हिंद महासागर में सबमरीन केबल्स के होर्मुज स्ट्रेट के रूट से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में 15 से 30 फीसदी तक का इंटरनेट सप्लाई होता है। सीमीवी-6, 2अफ्रीका (मेटा/फेसबुक) और ब्लू रमन (गूगल का प्रोजेक्ट) इसी रूट के जरिए भारत और यूरोप को जोड़ते हैं। 2अफ्रीका (मेटा/फेसबुक) दुनिया का सबसे लंबा सबमरीन केबल सिस्टम (45,000 किमी) है। इस प्रोजेक्ट का खास हिस्सा पूरा हो चुका है। हालांकि, हूतियों के हमले और असुरक्षा के कारण पर्शियन गल्फ और लाल सागर में प्रोजेक्ट का आगे का काम रुका हुआ है। ब्लू रमन प्रोजेक्ट का ज्यादातर हिस्सा पूरा हो चुका है, लेकिन लाल सागर के रूट में काम रुका है। सीमवी-6, 21,700 किमी लंबी केबल सिंगापुर से फ्रांस तक बिछाई जा रही है।

    भारत में भारती एयरटेल इसके मुख्य पार्टनर्स में से एक है। भारती एयरटेल ने चेन्नई और मुंबई में इस केबल लाइन की लैंडिंग पूरी की है। हिंद महासागर में रिलायंस जियो का प्रोजेक्ट काम कर रहा है। रिलायंस जियो भारत-एशिया-एक्सप्रेस (आईएएक्स) और इंडिया-यूरोप-एक्सप्रेस (आईईएक्स) जैसे प्रोजेक्ट इस रूट में हैं। यह केबल लाइन पूर्व में सिंगापुर और पश्चिम में यूरोप की ओर बिछाई जा रही है।

    रिलायंस जियो आईईएक्स को इस तरह से तैयार कर रहा है, ताकि लाल सागर में किसी भी तरह की परेशानी आने पर ट्रैफिक को अन्य रास्तों पर डायवर्ट किया जा सके। इसके अलावा प्रशांत महासागर में मौजूद इंटरनेट लाइन केबल्स अमेरिका और पूर्वी एशिया के लिए अहम हैं। यह रूट अमेरिका को जापान, चीन और ऑस्ट्रेलिया जैसे पूर्वी एशियाई देशों से जोड़ता है। जापान और अमेरिका के बीच इस रूट से फॉस्टर नाम की लाइन केबल मौजूद है, जो दोनों देशों को जोड़ता है। पैसिफिक कनेक्ट इनिशिएटिव (गूगल) प्रोजेक्ट के जरिए इस रूट में 1 अरब डॉलर का निवेश किया जा रहा है। इसमें प्रोआ और तैहेई जैसे नए केबल्स पर काम चल रहा है।

  • एडीसी ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण

    एडीसी ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने आज (सोमवार) को उप-मुहाल बाग, ट्रक यूनियन के समीप स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसी ने मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में सभी सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित देखभाल और उचित प्रबंधन, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पहली शर्त है। इस अवसर पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, तहसीलदार(निर्वाचन) सुमन कपूर सहित नायब तहसीलदार (चुनाव) अजय कुमार भी उपस्थित रहे।

  • हिमाचल के राज्यपाल ने नई दिल्ली में PM से की भेंट, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

    हिमाचल के राज्यपाल ने नई दिल्ली में PM से की भेंट, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। राज्यपाल के रूप में प्रदेश का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट है। बैठक के दौरान राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया।

    उन्होंने ‘नशा-मुक्त हिमाचल अभियान’ और ‘टीबी-मुक्त हिमाचल अभियान’ जैसे महत्वपूर्ण पहलों से प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। लोगों को प्राकृतिक खेती पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैै जिससे बड़ी संख्या में किसान और बागवान रसायन मुक्त कृषि पद्धति को अपना रहे हैं। उन्होंने इन पहलों को और अधिक बढ़ावा देने तथा विस्तार प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    इससे पहाड़ी राज्य हिमाचल पूरी तरह से शून्य लागत और पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धति को अपनाकर दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करेगा। कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि इन विकासात्मक पहलों को गति देने के लिए केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राज्य और केंद्र के बीच समन्वित प्रयासों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश में समग्र विकास, जनकल्याण और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।”

  • भारी गिरावट के बाद बाजार बंद, सरकारी बैंकों के शेयर हुए धड़ाम

    भारी गिरावट के बाद बाजार बंद, सरकारी बैंकों के शेयर हुए धड़ाम

    नई दिल्लीः अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब एक महीने से ज्यादा लंबा खिंच चुका है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध अभी तक किसी ठोस समाधान की तरफ बढ़ता नहीं दिख रहा है। पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों को रोकने की अवधि बढ़ाई थी, जिससे कुछ समय के लिए तनाव कम होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद खराब रही। दरअसल, आज बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। सेंसेक्स 1635 अंक की गिरावट के साथ 71,947 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 2.14 फीसदी या 488 अंक की गिरावट के साथ 22,331 पर बंद हुआ।

    बाजार में चौतरफा गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग सेक्टर पर देखने को मिला। इसकी बड़ी वजह RBI का हालिया फैसला है। रिजर्व बैंक ने बैंकों के विदेशी मुद्रा एक्सपोजर पर सख्ती बढ़ा दी है, जिससे बैंकों को अपनी पोजीशन घटानी पड़ सकती है। इस फैसले के बाद बैंकिंग शेयरों में बिकवाली तेज हो गई। सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 4.56 फीसदी दर्ज हुई।

    इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 3.37 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.84 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.61 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.58 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.39 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.21 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.48 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.21 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.39 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.91 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.62 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 2.50 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। आज बाजार में लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, FMCG, बैंकिंग, रियल्टी, टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स सेक्टर में 2% से 4% तक की गिरावट दर्ज की गई।

    मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे छोटे निवेशकों को ज्यादा नुकसान हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल भी बाजार गिरने की एक बड़ी वजह रहा। ब्रेंट क्रूड की कीमत $115 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है, जिससे तेल की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं।

    तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा होता है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता है। निफ्टी के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे। वहीं, कुछ शेयर जैसे हिंदाल्को, कोल इंडिया और ONGC में हल्की बढ़त देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ग्लोबल तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और नीतिगत फैसले बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने और जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी जा रही है।

     

  • ऐतिहासिक गिरावटः पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार, बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक गिरावटः पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार, बढ़ी चिंता

    नई दिल्ली: भारतीय रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर को पार कर गया है, जिससे मुद्रा बाजार में चिंता बढ़ गई है। दरअसल, शेयर बाजार में भारी गिरावट और FII की लगातार बिकवाली के बीच सोमवार के कारोबार के दौरान रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 95 का आंकड़ा पार कर गया। भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.14 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों की विदेशी मुद्रा पोजिशन पर सख्ती किए जाने के बावजूद रुपये को केवल मामूली सहारा ही मिल पाया।

    जारी आंकड़ों के अनुसार डॉलर के मुकाबले में रुपया दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 95.157 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले में 95.58 के लेवल के साथ लाइफ टाइम लोअर लेवल पर कारोबार करता हुआ दिखाई। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले में रुपए में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

    विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा आर्थिक हालात अब भी रुपये के खिलाफ बने हुए हैं। इस बीच, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को लेकर बढ़ती चिंता ने शेयर बाजार पर भी दबाव डाला है। प्रमुख सूचकांक निफ्टी में करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई और यह मार्च 2020 के बाद अपनी सबसे खराब मासिक गिरावट की ओर बढ़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता, महंगे तेल और विदेशी निवेश की निकासी रुपये और भारतीय बाजार दोनों के लिए चुनौती बने हुए हैं। बताया जा रहा हैकि आरबीआई के दखल के बावजूद, रुपये पर दबाव बना हुआ है।

    लगातार विदेशी पोर्टफोलियो के बाहर जाने और भारत के आर्थिक भविष्य को लेकर बढ़ती चिंताओं की वजह से इस करेंसी पर बुरा असर पड़ा है, क्योंकि तेल की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सट्टेबाजी की गतिविधियों पर रोक लगाने के कदम के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 130 पैसे की बढ़त के साथ खुला। RBI ने करेंसी को स्थिर करने के लिए डॉलर पर ऑनशोर लॉन्ग पोजीशन को सीमित कर दिया था। कारण था कि हाल के हफ्तों में करेंसी लगातार नए निचले स्तरों पर पहुंच गई थी।

  • स्वागत के दौरान Red Carpet पर फिसले Pakistan के Deputy PM, टूटा कंधा, देखें वीडियो

    स्वागत के दौरान Red Carpet पर फिसले Pakistan के Deputy PM, टूटा कंधा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ईरान जंग में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार हादसे में घायल हो गए। दरअसल, पाकिस्तान की राजधानी इस्लाामाबाद में वे मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की एक बैठक को कॉर्डिनेट कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार के साथ रेड कार्पेट पर एक अजीबोगरीब घटना घटी, जब मध्य पूर्व में तनाव कम करने की वार्ता के लिए इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलत्ती का स्वागत करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसल गए। इस घटना में उनका कंधा टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार इशाक डार रेड कार्पेट पर चलते हुए फोटो खिंचवाने और हैंडशेक करने के लिए आगे बढ़ रहे थे।

    तभी उनका पैर फिसल गया और वे लड़खड़ाकर गिर पड़े. इस दौरान उन्हें कंधों और पैरों में चोट आई थी। इशाक डार पाकिस्तान की ओर से प्रमुख शख्सियत हैं जो ईरान वॉर में मध्यस्थता कर रहे हैं। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अहमियत दिखाने के लिए ईरान और इजरायल अमेरिका की लड़ाई में कथित मध्यस्थ की तरह काम कर रहा है। रेड कार्पेट पर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में डार का कंधा टूट गया।

    वीडियो में दिख रहा है कि डार अतिथि का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़े तो उनका संतुलन बिगड़ गया। इस घटना के दौरान पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनकी सहायता की। अधिकारियों ने बाद में बताया कि गिरने से मंत्री के कंधे में मामूली फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय के अनुसार बैठक जारी रखी। यह घटना इस्लामाबाद में पाकिस्तान, मिस्र, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान घटी, जिसमें अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने पर चर्चा हुई। अब उनके बेटे अली डार ने कहा है कि उनके पिता का कंधा टूट गया है।

    अली डार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “इशाक डार साहब ने आज मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान चोट लगने के बावजूद, पूरे दिन दर्द दूर करने वाली दवाएं लेकर अपनी सभी अत्यंत महत्वपूर्ण बैठकें।” अली डार ने कहा कि रात करीब 9 बजे सभी आधिकारिक कार्यक्रमों के समाप्त होने के बाद उनका मेडिकल चेकअप किया गया. इस एक्सरे में कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। अली डार ने एक्स पर लिखा, “उनके एक्स-रे कुल मिलाकर ठीक हैं. कंधे में एक हेयरलाइन फ्रैक्चर है। आने वाले कुछ दिनों में दवाओं और अन्य एहतियाती उपायों के ज़रिए उनके दर्द को कंट्रोल किया जाएगा। आप सभी के संदेशों, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

     

  • भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, चयनित अभ्यर्थियों का होगा Biometric मिलान

    भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, चयनित अभ्यर्थियों का होगा Biometric मिलान

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित कॉमन कैडर ग्रुप-डी के 13,246 कर्मचारियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इन कर्मचारियों का बायोमीट्रिक सत्यापन राज्य के विभिन्न मंडलों में मंडल आयुक्तों तथा पंचकूला में उपायुक्त, पंचकूला के स्तर पर किया जाएगा।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंबाला मंडल में 20 अप्रैल, 2026 को 1,451 उम्मीदवारों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इनमें 1,417 कर्मचारी विभिन्न विभागों में तैनात हैं जबकि 34 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। करनाल मंडल में 21 अप्रैल, 2026 को कुल 1,662 उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा। इनमें से 1,584 कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं जबकि 78 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं।

    रोहतक मंडल में 22 और 23 अप्रैल, 2026 को 3,750 उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा। इनमें से 3,389 कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं तथा 361 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। हिसार मंडल में 24 और 27 अप्रैल, 2026 को 2,918 उम्मीदवारों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इनमें 2,585 कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं जबकि 333 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं।

    फरीदाबाद मंडल में 28 अप्रैल, 2026 को 960 अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा, जिनमें 954 विभागों में कार्यरत हैं तथा 6 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं। गुरुग्राम मंडल में 29 अप्रैल, 2026 को 1,841 अभ्यर्थियों का उम्मीदवारों का सत्यापन किया जाएगा, जिनमें 1,801 विभागों में कार्यरत हैं तथा 40 कर्मचारी मंडल आयुक्त कार्यालय से संबद्ध हैं।

    पंचकूला में 30 अप्रैल, 2026 को 664 अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इनमें चंडीगढ़, पंचकूला तथा विभिन्न विभागों एवं मंडल आयुक्त कार्यालयों से सम्बद्ध शेष अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी मंडल आयुक्तों तथा उपायुक्त, पंचकूला से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बायोमीट्रिक सत्यापन के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक स्टाफ एवं संसाधन उपलब्ध करवाएं। साथ ही सत्यापन के उपरांत उपस्थित, अनुपस्थित तथा सत्यापित उम्मीदवारों की संख्या संबंधी रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाने को कहा गया है।

    सभी विभागाध्यक्षों से भी अनुरोध किया गया है कि वे विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत चयनित कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों को निर्धारित तिथियों के अनुसार बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त विभागवार एवं मंडलवार नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित तिथियों पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

     

  • लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया चाकू से हमला, उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    लड़की के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया चाकू से हमला, उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-19 में 22 साल एक युवक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीबन 3 महीने पहले युवक की लव मैरिज हुई थी। इस शादी से नाखुश युवक के साले ने अपने दोस्तों के मिलकर सेक्टर-19 फ्लाइओवर के नीचे चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की पहचान शिवम उम्र 22 साल के तौर पर हुई है।

    मृतक के भाई दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई की लव मैरिज करीबन 3 महीने पहले हुई थी। इस शादी के खिलाफ ससुराल वाले विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पंचकूला सेक्टर-19 फ्लाइओवर के नीचे उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।

    फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जहां मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा कि हत्या के पीछे का कारण लड़की के परिवार वालों को लव मैरिज का विरोध करना था। मृतक के साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

     

  • Jalandhar News: महंगाई की मारः दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी, एक अप्रैल से लागू

    Jalandhar News: महंगाई की मारः दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी, एक अप्रैल से लागू

    जालंधर, ENS: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते देश में गैस सिलेंडरों और पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं अब दूध के दामों में बढ़ौतरी होने जा रही है। दरअसल, खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी ने जामशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक के बाद 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। डेयरी संचालकों का कहना है कि पिछले साल आई बाढ़ के कारण पशुओं के चारे को भारी नुकसान हुआ, जिससे लागत में बढ़ोतरी हुई है।

    इसके अलावा पशुओं की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है, भैंस, जो पहले करीब 1 लाख रुपये में मिलती थी, अब उसके दाम दोगुने हो गए हैं, जबकि गाय की कीमत 40 हजार से बढ़कर लगभग 90 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इस वजह से रेट बढ़ाने का फैसला लिया है।

    सोसाइटी के प्रधान बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डेयरी मालिकों ने कहा कि पशुओं की खल, बिनौला, तूड़ी और दलिए के रेट काफी बढ़ गए हैं, जिससे पुराने रेट पर दूध बेचना अब नामुमकिन हो गया है। बैठक में उप-प्रधान चरणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी अन्नू, राजू, जैमल सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। ऐसे में जारी आदेशों के गाय का दूध 65 रुपए से बढ़कर 70 रुपए हो गया है, भैंस का दूध 70 रुपए से बढ़कर 75 रुपए हो गया, वहीं फैट रेट 9.50 रुपए से बढ़कर 10.50 रुपए हो गया है।

  • Punjab News: मान सरकार ने विरोधियों को दिया बड़ा झटका, कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के कई नेता पार्टी में शामिल

    Punjab News: मान सरकार ने विरोधियों को दिया बड़ा झटका, कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के कई नेता पार्टी में शामिल

    जनहितैषी शासन से प्रभावित होकर लगातार हो रही ज्वाइनिंग : राजबीर सिंह घुम्मण

    चंडीगढ़, 30 मार्च 2026: पंजाब की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बड़ा फायदा मिला जब कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (बादल) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने अपनी पार्टियां छोड़कर AAP का दामन थाम लिया।

    इन नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने पंजाब खादी वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह आहूजा की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

    कई वरिष्ठ और जमीनी स्तर के नेता हुए शामिल

    AAP में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में साहिब सिंह छज्जलवडी (वाइस चेयरमैन, एससी विंग, बाबा बकाला, पंजाब कांग्रेस) और सरबजीत कौर धालीवाल (जिला प्रधान, महिला विंग, अमृतसर रूरल, कांग्रेस) शामिल हैं।

    इसके अलावा कई अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी और जमीनी स्तर के प्रतिनिधि भी पार्टी में शामिल हुए। इनमें सतजीत सिंह (डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी, कांग्रेस अमृतसर रूरल), कुलदीप कौर (डिस्ट्रिक्ट सचिव), जसकरण सिंह (महासचिव) और डॉ. चरणजीत सिंह (पूर्व सिविल सर्जन, बटाला) शामिल हैं।

    अन्य पार्टियों के नेता भी AAP में शामिल हुए, जिनमें नरिंदर शर्मा (ब्लॉक कांग्रेस प्रधान, अटारी), जोगिंदर सिंह (पूर्व पंच और भाजपा मंडल प्रधान), गुरप्रीत सिंह (ब्लॉक समिति सदस्य) और कई मौजूदा व पूर्व सरपंच शामिल हैं।

    गांव स्तर के प्रतिनिधियों में करज सिंह (झीता कलां), कैप्टन (गांव बोहर), गुरजोबन सिंह (जहांगीर), केवल सिंह (फतेहगढ़ शुकरचक) और तरसेम सिंह (जेठूवाल) भी शामिल हैं।

    इसके अलावा संतोख सिंह, दिलबाग सिंह (नंबरदार), दर्शन सिंह (मेहनियां), सेठू (मालेवाल), नवजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह (सोहियां), हरदेव सिंह (पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य), सुरजीत सिंह और बलजिंदर सिंह समेत कई अन्य नेता और पंच भी AAP में शामिल हुए।

    दूसरी पार्टियों के नेता जैसे दलजीत सिंह (बीसी अध्यक्ष, अटारी), बलहार सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, मीरांकोट), साहिब सिंह (वाइस चेयरमैन, एससी विंग, बाबा बकाला) और गुरविंदर सिंह (एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, यूथ अकाली दल, अमृतसर) ने भी AAP को समर्थन दिया।

    मुख्यमंत्री मान की नेतृत्व पर जताया भरोसा

    इस मौके पर राजबीर सिंह घुम्मन ने कहा कि विभिन्न पार्टियों के नेताओं का लगातार AAP में शामिल होना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार की जनहित और विकास आधारित नीतियों पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

    नए शामिल हुए नेताओं ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वे AAP सरकार की पारदर्शी और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित हैं।

    “हम AAP सरकार की लोगों के लिए काम करने वाली पहल और साफ-सुथरे शासन से काफी प्रभावित हैं। यह एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है,” उन्होंने कहा।

    जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर

    नए नेताओं ने कहा कि वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेंगे।

    उन्होंने कहा कि वे लोगों के बीच रहकर काम करेंगे और पंजाब के विकास के लिए सरकार के विजन को आगे बढ़ाएंगे।