Blog

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली व्यक्ति की लाश

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली व्यक्ति की लाश

    बठिंडा : जिले में मानसा रोड पर स्थित ग्रोथ सेंटर की झाड़ियों से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल व पुलिस चौंकी कोटश्मीर की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मृतक के सिर में चोट का निशान था। जबकि मृतक के नीली शर्ट और सफेद पजामा पहना हुआ था। उसके पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे मृतक की पहचान हो सके।

     मानसा रोड पर मिले शव को सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन उसकी पहचान नहीं होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को झाड़ियों में से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है।  शव को 100 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया है और मृतक की पहचान की जा रही है।

  • भीषण आग की चपेट में आए कई घर, मचा हड़कंप

    भीषण आग की चपेट में आए कई घर, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर के हंदवाड़ा जिले के शतिगाम राजवार के यंगेरहर वडेर इलाके में भीषण आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है। इस हादसे में कई आवासीय घर घर जलकर राख होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक आग की घटना खौफनाक है। इसने कुछ ही पलों में कई घर इसकी चेपट में आ गए। वहां रहने वाले काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद है।

    लेकिन आग पूरी तरह से बेकाबू हो गई थी और दूर-दूर तक उसकी लपटें दिखाई दे रही थी। हंदवाड़ा जिले के शतिगाम राजवार के यंगेरहर वडेर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है।

    दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी देर से आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आ रहे है। आग के खौफनाक मंजर देखकर लोग सहमे हुए है। आग की इस घटना में किसी के हताहत हाने की सूचना नहीं है। आग कैसे लगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

  • Punjab: दीवार फांदकर आया चोर, 4 मोबाइल व नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab: दीवार फांदकर आया चोर, 4 मोबाइल व नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला मक्खू गेट के पास गली तारा सिंह वाली में हुई। जहां देर रात चोर ने दीवार फांदकर एक व्यक्ति के घर से चार मोबाइल फोन और 9 हजार रुपये चुरा लिए। पीड़ित सोमनाथ ने बताया कि उनके घर रिश्तेदार आए थे और रात को वे सो गये। जिसके बाद देर रात एक चोर दीवार फांदकर आया और घर के अंदर से चार मोबाइल फोन चुरा लिया, जिनमें से एक रिश्तेदारों का था और तीन फोन उनके और 9 हजार रुपये थे, चोर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को ढूंढ कर कार्रवाई की मांग की है।

  • Jalandhar: सैलून मालिक नायाब सलमानी की हुई मौत

    Jalandhar: सैलून मालिक नायाब सलमानी की हुई मौत

    जालंधर, ENS: मशहूर सैलून के मालिक नायाब सलमानी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नायाब सलमानी दोस्तों के साथ अजमेर शरीफ गए थे जहां से वापिस आते समय उनकी कार के साथ सड़क हादसा हो गया जिस कारण नायाब सलमानी की दर्दनाक मौत हो गई।

    बता दें कि यह हादसा हरियाणा के नजदीक हुआ है। नायाब सलमानी युवा पीढ़ी की पसंद थे। इस हादसे के बाद उनके सेलून चाहवानों में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • Punjab: बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर सोने की चूड़ियां और अंगूठी ले गए नौसरबाज, देखें वीडियो

    Punjab: बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर सोने की चूड़ियां और अंगूठी ले गए नौसरबाज, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में नौसरबाज की ओर से सम्मोहित करके को लूट का ताजा मामला गुरदासपुर शहर के पुरानी सब्जी मंडी के पास सामने आया है, जहां से एक बुजुर्ग महिला को दो लोगों ने सम्मोहित करके सोने के गहने लूट लिए। जब महिला को होश आया तो उसने पूरा वाक्या अपने परिवार को बताया। इसके बाद परिजनों ने थाना सिटी पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

    लूट का शिकार हुई महिला ललिता की बहू मीनू निवासी पुरानी सब्जी मंडी ने बताया कि उसकी सास ललिता शनिवार की दोपहर आम का आचार बनाने को लेकर सामान लेने के लिए घर से बाजर निकली थी। घर से थोड़ी दूरी पर उसे एक व्यक्त मिला, जिसने उसकी सास को बताया कि वह हरिद्वार से आया है और उसे कोई बीमारी है। यदि निकट कोई दवाई की दुकान है तो उसे बता दिया जाए। उनकी सास ने उक्त व्यक्ति को कालेज रोड स्थित दुकान के बारे में बताया। व्यक्ति के साथ एक महिला भी थी। इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने उनकी सास के सिर पर हाथ रखा तो वह सम्मोहित हो गई।
    आरोपियों ने उनकी सास की सोने की दो चूड़ियां और एक अंगूठी उतार ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जब उसे होश आया तो यह देखकर दंग रह गई कि उसके हाथों में सोने की चूड़ियां और एक अंगूठी गायब थी। इसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने बेटे और बहू को बताई। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • अनियंत्रित Car पेड़ से टकराई, 3 की मौ’त

    अनियंत्रित Car पेड़ से टकराई, 3 की मौ’त

    हांसी :  गगन खेड़ी गांव के पास सड़क दुर्घटना में 3 दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंद्रजीत उर्फ नीशू(23) निवासी राखी शाहपुर, पवन उर्फ पोनी(32)निवासी राखी खास और जयदीप(18)निवासी लाडवा गांव के रूप में हुई है। तीनों को रविवार को एक दोस्त की बहन के भात व विवाह में शामिल होना था। इसके लिए कपड़े खरीदने के लिए हांसी आए थे। गांव लौटते समय कार अनियंत्रित होने से पेड़ से टकरा गई और हादसा हो गया।

    सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कार की छत तोड़कर तीनों को बाहर निकाला गया। तीनों दोस्तों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतकों के परिवार के लोग देर रात अस्पताल पहुंच गए। तीनों के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राखी गढ़ी निवासी दीपू के बहन की सोमवार को शादी होनी है। रविवार को भात भरना था। इंद्रजीत, जयदीप, पवन, दीपक को भात में शामिल होने के लिए जाना था। भात के लिए पांचों दोस्त कपड़े खरीदने के लिए हांसी आए थे।

    खरीदारी के बाद दीपक व दीपू मोटरसाइकिल से गांव के लिए निकले थे, जबकि इंद्रजीत, जयदीप व पवन गाड़ी में सवार होकर गांव जा रहे थे। रास्ते में पांचों दोस्तों ने रास्ते में एक ढाबे पर खाना खाने की योजना बनाई। खाना खाने के बाद दीपक व जयदीप को हिसार, इंद्रजीत, पवन व दीपू को राखी गढ़ी जाना था। हालांकि ढाबे पर पहुंचने से पहले ही सड़क दुर्घटना में तीनों दोस्तों की मौत हो गई।

    मृतक लाडवा निवासी जयदीप हिसार से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। राखी शाहपुर निवासी इंद्रजीत उर्फ निशू पढ़ाई पूरी होने के बाद गांव में कबड्डी खेलता था। इंद्रजीत का बड़ा भाई मनोज हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर है। एसपी ऑफिस जींद में कार्यरत है। वहीं राखी खास निवासी पवन उर्फ पोनी गांव में स्टूडियो चलाता है।

  • पूर्व राष्ट्रपति की रैली के दौरान चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पूर्व राष्ट्रपति की रैली के दौरान चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में  पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी हुई है। घटना में गोली चलाने वाले शख्स को मार गिराया गया है। ट्रंप पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। धमाकों के शोर से ट्रंप मंच पर गिर पड़े। उनकी सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप को संभाला और उनको मंच से उतारकर ले गए। इस दौरान ट्रंप के चेहरे और कान पर खून नजर आया। बटलर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड गोल्डिंगर ने कहा है कि ट्रंप की सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। रैली में हुई गोलीबारी को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई नेताओं के रिएक्शन भी सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा संघीय सरकार की सभी एजेंसियों ने मुझे स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी है।मैंने डोनाल्ड से संपर्क करने की कोशिश की है, वो अपने डॉक्टरों के साथ हैं और ठीक हैं…अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हम इसे अनदेखा नहीं कर सकते। मैं सीक्रेट सर्विस और राज्य एजेंसियों सहित सभी एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मूल बात यह है कि ट्रंप की रैली बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जानी चाहिए थी। सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए। गोलीबारी की घटना को लेकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, “मुझे पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। डग और मैं राहत महसूस कर रहे हैं कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हम उनके उनके परिवार और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जो इस मूर्खतापूर्ण गोलीबारी से घायल हुए हैं और प्रभावित हुए हैं। हम यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और स्थानीय अधिकारियों की तत्काल कार्रवाई के लिए आभारी हैं। ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्वीट कर कहा हमारे लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि, हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन हम सभी को राहत महसूस करनी चाहिए कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घटना को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा यह अविश्वसनीय है कि हमारे देश में ऐसा हो सकता है। इस समय शूटर के बारे में कुछ भी पता नहीं है, जो अब मर चुका है। मुझे एक गोली लगी थी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी थी। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने ट्वीट किया, “पूरा रक्षा विभाग इस हिंसा की निंदा करता है, जिसका हमारे लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। यह वह तरीका नहीं है जिससे हम अमेरिका में अपने मतभेदों को सुलझाते हैं – और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए। मुझे राहत है कि रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं।
  • Punjab : निहंग ने व्यक्ति पर तलवार से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab : निहंग ने व्यक्ति पर तलवार से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : एक निहंग ने बीती रात अपने दो अन्य साथियों की मदद से एक व्यक्ति पर तलवार से हमला कर दिया। उसके सिर पर तलवार लगने से वह पगड़ी सहित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। निहंग साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति के सिर पर करीब 8 टांके लगे है। जानकारी मुताबिक लोहारा के न्यू सतगुरु नगर के इलाके में एक निहंग सिंह ने एक बजुर्ग व्यक्ति के सिर पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में घायल बजुर्ग को लहूलुहान अवस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उसके सिर पर एक दर्जन के करीब टांके लगे। वही बजुर्ग ने मेडिकल जांच करवा मामले की शिकायत चौकी कंगवाल की पुलिस को दी।

    अर्जुन सिंह निवासी न्यू सतगुरु नगर ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। पिछले करीब 15 दिन पहले उससे इलाके में रहने वाले एक निहंग सिंह ने 500 रुपये उधार लिए थे,जो वापिस मांगने पर वह पिछले दो दिनों से उससे आनाकानी कर रहा था। शनिवार को अंग्रेज काम से घर लौटा था। जिसे घर से कुछ ही दूरी पर पहले से ही घात लगाकर बैठे निहंग सिंह ने अपने दो अन्य साथियों सहित घेरकर तलवारो से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके शोर मचाने पर इलाके के लोग एकत्रित हुए, जिन्हें देख हमलावर मौके से फरार हो गये। पीड़ित मुताबिक इस मामले की शिकायत पुलिस को दे चुका है।

  • Punjab : शिव सेना नेता सहित 3 पर FIR

    Punjab : शिव सेना नेता सहित 3 पर FIR

    लुधियाना : जिला पुलिस ने भड़काऊ स्पीच देने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जालंधर देहात की पुलिस ने खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को फिल्लौर इलाके से ड्रग्स के साथ पुलिस गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ लोगों ने फेसबुक पर अलग-अलग भड़काऊ टिप्पणियां की है। जिसके बाद जिला पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए 3 लोगों पर FIR दर्ज की है।

    आरोपियों में शिव सेना का नेता सुमित जसूजा भी शामिल है। सुमित पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया है। इसी तरह सुमित जसूजा के अलावा इस मामले में फेसबुक आईडी गैविन गिल और नीरज नाम के युवक पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल का कहना है कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि किसी को भी माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखने के लिए टीम तैनात की हुई है। कोई भी व्यक्ति किसी धर्म विशेष पर गलत कमेंट्स या पोस्ट करता है तो तुरंत उस पर कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • आज का राशिफल, 14 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 14 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजे तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 7 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में जरुर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। बच्चों के साथ आज पार्क में घूमने जा सकते हैं। पूरा दिन एंजॉय करेंगे।

    वृष राशि-आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप बिजनेस के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर भी आ सकते हैं। लवमेट आज आपको सरप्राइज दे सकते है। आज पूरा समय परिवार वालों के साथ बिताने के लिए भी प्लान कर सकते हैं। रात को सबके साथ बाहर डिनर करने भी जा सकते हैं। बिजनेस सम्बन्धी लोगों को आज अपने काम में मुनाफा मिलेगा।

    मिथुन राशि-आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके सारे रुके हुए काम आज पूरे हो सकते है। आज अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी।

    कर्क राशि-आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार की गति थोड़ी धीमी होगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आपके बच्चे आपके व्यापार में पूरा सपोर्ट करेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशि-आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आर्किटेक से जुड़े लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी अच्छी जगह आपकी जॉब भी लग सकती है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें । जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

    कन्या राशि-आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से आपको ऑफर भी मिल सकता है। घर में लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में छोटी – सी पार्टी हो सकती है। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के चांस बन रहे है। लवमेट आज आपके रिश्ते की बात घर पर करेंगे। परिवार के साथ विदेश जाने का प्लान बन सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    तुला राशि-आज का दिन उत्तम रहने वाले है। आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते है। जिससे आज आप कोई नयी क्रिएटिविटी कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आपके सिनियर्स आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। साथ ही आपके पड़ोसी भी आपकी तारीफ करेंगे। आज रास्ते में आपका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। जिसके साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हो। आज आप बड़े–बुजुर्ग की सहायता भी कर सकते है। लवमेट से आप आपको उपहार मिलेगा।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा। आज दोस्तों के साथ लंबे टूर का प्लान बन सकता है।

    धनु राशि-आज का दिन ठीक रहने वाला है। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। आजकिसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके बिजनेस को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही समस्या आज खत्म हो जाएंगी। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी।

    कुंभ राशि- आज के दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आपकी लधार्मिक यात्रा भी हो सकती है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम का विरोध करेंगे तो कुछ सहकर्मी आपके पक्ष में भी रहेंगे। स्टूडेंट को अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वे आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

    मीन राशि-आज का दिन उत्तम रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी अच्छी जगह पर हो सकता है। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढ़ाई में आ रही समस्यायें दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया