Blog

  • कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार 20 बर्षों से जनता के सुख दुःख में रहा साथ:कँवर

    कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार 20 बर्षों से जनता के सुख दुःख में रहा साथ:कँवर

    कांग्रेस के पास नहीं भाजपा के विकास का विकल्प, केवल सत्ता सुख भोगने के लिए लड़ती है कांग्रेस

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा में अपने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कंवर ने कहा है कि भाजपा ने अभूतपूर्व विकास करवाया है जिसका कांग्रेस के पास कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने घनेटी, ठठूँ, मटियाणा, बुहाणा, कोकरा, चरोली, चमबोया, खेरियाँ, डीहर, राजपुरा में चुनाव प्रचार कर अपने लिए समर्थन मांगा। कँवर ने कहा कि 2003 से लगातार मुझे कुटलैहड़ की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। और 20 बर्षो से कुटलैहड़ की जनता के साथ उनके सुख दुख में बरावर का हिस्सेदार रहा हूँ। कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार है। और दिन रात कुटलैहड़ के परिवार के लिए ओर उनके विकास के लिए बरावर खड़ा रहा हूँ। कँवर ने कहा कि बिरोधी पार्टी जो कुटलैहड़ की जनता को भ्रमित करने का प्रचार करके जनता में भ्रांतियां फैला रहे है। उन्हें भी कुटलैहड़ की जनता भली प्रकार से जानती है।

    उन्होंने अपने कार्य काल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य व प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखी। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल व वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों की तुलना करते हुए कहा कि नेता व नीति विहीन कांग्रेस के पास भाजपा के विकास का कोई विकल्प नहीं है। कँवर ने कहा कि बीते 5 बर्षो में कुटलैहड़ में विकास के नए आयाम हमने स्थापित किये है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाने का काम किया है। और कुटलैहड़ की जनता के बिश्वास पर खरा उतरने का काम किया है। लेकिन बिरोधी दलों को कुटलैहड़ का विकास नजर नहीं आ रहा है। और भ्रमित करने के लिए जनता को अलग अलग ब्यान देकर गुमराह किया जा रहा है। कँवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के जिस भी गांब पँचायत में बिरोधी दल प्रचार करने के लिए बड़ी बड़ी गाडियो में घूम रहे हैं। यह सड़के पक्के रास्ते ओर एम्बुलेंस रोड़ बीते 5 बर्षो में बनाये गए है। लेकिन बिरोधी दल बिना सोचे जनता को भाषण दे रहे हैं। कि कुटलैहड़ में कोई बिकास नहीं हुआ है। लेकिन जनता सब कुछ देख रही है। 
  • एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई,घर से पकड़ी अवैध शराब

    एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई,घर से पकड़ी अवैध शराब

    ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग ने संयुक्त नशा विरोधी अभियान के तहत पैनी नजर रखे हुए है।  इसी कड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग को गुप्त सूचना मिली कि अम्ब रोड़ पर स्थित सव्जी मंडी के पास  स्थित घर में शराब की खेप पड़ी हुई है। अगर छापेमारी की जाए तो वह बरामद हो सकती है।
    आबकारी विभाग कमिश्नर यूनुस की अगुवाई में एवं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस घर में दबिश दी। यहां पुलिस को मौके से अंग्रेजी और देसी शराब की पेटियां बरामद हुई। जिनमें 1672 बोतल शराब, 592 अध्धे ,172 पव्वे व 108 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आबकारी एवं कराधान विभाग एवं पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों  को काबू किया गया। उपरोक्त व्यक्तियों की पहचान निखल राणा निवासी माटो उमरा डाकखाना बनी तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा व हाल निवासी केयर टेकर राजीव राणा अम्व रोड़ नजदीक पुरानी सब्जी मंडी ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए  पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध एचपी आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल की Exclusive Video आई सामने, देखें वीडियो 

    पंजाबः हिंदू नेता सुधीर सूरी के कत्ल की Exclusive Video आई सामने, देखें वीडियो 

    अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मार हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को पर गोलियां चलाकर कत्ल कर दिया गया। वहीं सुधीर सूरी के कत्ल की एक्सलूसिव वीडियो सामने आई है। वीडियो में आप देख सकते है कि धरने पर बैठे सुधीर सूरी का पुलिस के सामने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।

    इस कत्ल के तार अमृतपाल सिंह से जुड़ रहे है। दरअसल, सुधीर सूरी कत्ल केस के पकड़े गए आरोपी की मौके पर कार भी बरामद हुई है, जिसका नंबर पी.बी.02 CT9997 है, इस कार को शिवसैनिकों ने तोड़ दिया है। इस कार पर वारिस पंजाब के संगठन का स्टीकर लगा है। यह संगठन दीप सिद्धू से संबंधित संगठन है, जिसे अब अमृतपाल सिंह चला रहा है। कार के पीछे भिंडरावाले की फोटो भी लगी हुई है।

  • 4 पुरुष अपनी पत्नियों के साथ लंबे समय से करते थे ये गंदा काम 

    4 पुरुष अपनी पत्नियों के साथ लंबे समय से करते थे ये गंदा काम 

    सिंगापुर: नींद की दवा देकर 4 लोगों ने अपनी पत्नियों की अदलाबदली की। ये चारों लोग ऑनलाइन मिले थे। इनके खिलाफ महिलाओं का यौन शोषण करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। हाल ही में चारों पुरुषों को दोषी करार दिया गया। सभी की सजा का ऐलान अगले साल होगा। डेलीस्‍टार के मुताबिक, यह शर्मनाक मामला सिंगापुर में सामने आया। चारों पतियों पर आरोप है कि नींद की दवा Dormicum देकर ये लोग पत्नियों की अदलाबदली कर शारीरिक संबंध बनाते थे। हालांकि, इस घटना को लेकर तीन और लोगों को आरोपी बनाया गया था। चारों महिलाएं जब नशे में होती थीं तो उनके वीडियो भी रिकॉर्ड करते थे।

    चारों पतियों की ओर से ये सिलसिला लंबे वक्त तक चला। वहीं, इस मामले में आरोपियों की पहचान जाहिर नहीं की गई है क्योंकि इससे उनकी पत्नियों की पहचान भी जुड़ी हुई है। सुनाई के दौरान इन्हें K, 45; L, 53; M, 45; और N, 37 कोड से संबोधित किया गया। 
    रिपोर्ट के मुताबिक, K और M को 19 से 23 साल के बीच सजा सुनाई जा सकती है. N को 17 से 21 साल के बीच जेल में रहने की सजा सुनाई जा सकती है. वहीं L को 11 से 16.5 के बीच जेल में रहना पड़ सकता है।

    इस जघन्‍य अपराध में 41 साल के J को भी सजा सुनाई जा सकती है। वह इस घटनाक्रम में ‘मुख्‍य शख्स’ बताया गया है। सिंगापुर की स्‍थानीय मीडिया ने इस शख्‍स की सेक्‍सुअल असॉल्‍ट में सीधी भागीदारी होने की जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह जांच के दायरे में है। महिलाओं को 2010 से 2018 के बीच यौन शोषण का शिकार बनाया गया था। ये सभी आरोपी ऑनलाइन फोरम ‘सैमीबॉय’ पर मिले थे। J नाम का शख्‍स पुरुषों को ड्रग्‍स देता था, उसी ने नींद की दवा Dormicum आरोपी पुरुषों को उपलब्‍ध करवाई थी। ऐसे हुआ ‘वाइफ स्‍वैपिंग’ का पर्दाफाश J की पत्‍नी ने सबसे पहले पति के मोबाइल फोन में कुछ फोटो देखे थे. J ने K से ‘वाइफ स्‍वैपिंग’ को लेकर बात की थी। वहीं M ने सेक्‍सुअल एक्टिविटी को लाइवस्‍ट्रीम कर दिया और वीडियो बना लिया। P ने L की पत्‍नी को नींद की दवा देकर रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन वह जाग गई। P को 3 साल की सजा सुनाई गई थी।

  • पंजाब से बड़ी खबरः हिंदू नेता के कत्ल की इस ग्रुप को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

    पंजाब से बड़ी खबरः हिंदू नेता के कत्ल की इस ग्रुप को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

    अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मार हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी पर युवकों द्वारा गोलियां चलाकर उनका कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने हमला करने वाले दुकानदार संदीप सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि संदीप ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई थी।

    इस घटना को लेकर डीजीपी गौरव यादव कुछ ही देर में अमृतसर पहुंच रहे है। वहीं इस हत्या को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खालिस्तान टैरर ग्रुप के आतंकवादियों को सूरी की हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि आतंकवादी रंधावा और नीटा को यह काम सौंपा गया था। इसके लिए हथियार भी मुहैया करवाए गए थे। 

  • पंजाबः पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपियों से हथियारों की बड़ी खेप की बरामद

    पंजाबः पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपियों से हथियारों की बड़ी खेप की बरामद

    आरोपियों के बड़े गैंगस्टरों के साथ है लिंकः एसएसपी

    मोहाली: पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मोहाली पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू करके उनसे हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। मोहाली के एसएसपी ने प्रेस कान्फ्रेंस दौरान बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के सिंधवा से हथियारों की यह बड़ी खेप बरामद की है। हथियारों के साथ उन्होंने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने कहा कि आरोपियों से 30 और 32 बोर के हथियार बरामद हुए हैं। इस दौरान यह जानकारी सामने आई है कि इन आरोपियों के बड़े गैंगस्टरों के साथ लिंक है और हथियारों के लिए उनके साथ डील करते थे। एसएसपी मोहाली ने कहा कि आरोपियों को 5 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। रिमांड के दौरान गहराई से पूछताछ की जाएगी। इनके नेकसस तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

    पूछताछ दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि मोहाली पुलिस ने बड़े स्तर पर सफलता हासिल हुई की है। पुलिस ने 20 से ज्यादा पिस्तौलों सहित खतरनाक हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी ये अवैध हथियार मध्य प्रदेश से लेकर आ रहे थे। मध्य प्रदेश बार्डर नजदीक मोहाली पुलिस ने कार्रवाई की है।

  • ऊना, हरोली व गगरेट में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित

    ऊना, हरोली व गगरेट में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल हरोली का दौरा
    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत शुक्रवार 4 नवंबर को विधानसभा क्षेत्रों हरोली, ऊना तथा गगरेट के अंतर्गत चुनाव डियूटी पर तैनात कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण का द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया।  इस कड़ी में हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 600 कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में चुनाव प्रक्रियाओं की द्वितीय चरण की ट्रेनिंग कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान पालकवाह में दी जिसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम, वीवीपैट और सीयू संबंधी हैंडस ऑन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

    इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं प्रशिक्षण स्थल में शिरकत करके प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी प्रशिक्षण कक्षों में जाकर कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी का सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में चुनाव ड्यूटी से संबंधित कर्मचारियों की सुविधा हेतु पोस्टल बैल्ट्स फैसिलिटेशन डेस्क एवं कर्मचारियों के चुनाव संबंधी पहचान पत्र हेल्पडेस्क की विशेष व्यवस्था की गई थी। ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत चुनावी डयूटी पर तैनात 600 कर्मचारियों के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भी 600 कर्मचारियों को द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर संबंधित एसडीएम सहित चुनाव प्रक्रिया से जुडे़ अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • जिला में 21 नवंबर को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की खुराक  : सीएमओ

    जिला में 21 नवंबर को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की खुराक : सीएमओ

    ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल कि अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला टास्क फोर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। 
    बैठक में सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने बताया कि 21 नवम्बर को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों में अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर को किसी कारणवश अल्बेंडाजोल की खुराक से वंचित रहे बच्चों के लिए 25 नवम्बर को मॉप अप राउंड के अंतर्गत अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान के तहत 12 दिसम्बर तक 6 माह से 10 वर्ष के बच्चों की अनीमिया स्क्रीनिंग कि जाएगी एवं अनीमिया से ग्रसित बच्चों को आयरन कि दवाई मुफ्त दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सघन दस्त नीमोनिया नियंत्रण पखवाडा 14 से 28 नवम्बर 2022 तक मनाया जाएगा जिसमें आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर 5 वर्ष तक कि आयु वर्ग के बच्चों को ओआरएस व जिंक की गोलियां मुफ्त दी जाएँगी। डॉ मंजू बहल ने शिक्षा विभाग से आग्रह किया कि स्कूलों में बच्चों को हैण्ड वाशिंग व ओआरएस घोल कि विधि के बारे में जागरूक किया जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक 6 माह के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए। पेट में कीड़े होने के कारण जो उर्जा खानपान से व्यक्ति को मिलनी चाहिए वह उसे पूरी तरह से प्राप्त नहीं हो पाति तथा व्यक्ति के अनीमिया का शिकार होकर कई बिमारियों कि चपेट में जल्द आने कि सम्भावना बनी रहती है। 
    इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ रिचा कालिया, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, जिला समन्वयक पोषण अभियान मंजूर अहमद खान, डॉ निधि रतन सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज़ के साथ मतदाता डाल सकते हैं अपना वोट

    फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज़ के साथ मतदाता डाल सकते हैं अपना वोट

    मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो 12 वैकल्पिक फोटायुक्त दस्तावेज़ों को कर सकते हैं प्रयोग 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपनी पहचान के लिए एक फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यदि मतदाता के पास पहचान है तो सबसे अच्छा, यदि किसी कारणवश मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो उसके स्थान पर 12 अन्य वैकल्पिक पहचान दस्तावेज़ों में से एक दस्तावेज़ को मतदान के दिन दिखाना अनिवार्य होगा।
    पहचान के 12 दस्तावेज़
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान के दौरान प्रस्तुत करना होगा। जिनमें पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, राज्य/केन्द्र सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियां को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों /डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पैंशन दस्तावेज, यूनिक डिसेविल्टी (यूडीआडी कार्ड) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और आधार कार्ड शामिल है। 
    उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र में वर्तनीय या लेखन की अशुद्धि को नज़र अंदाज कर देना चाहिए बशर्तें मतदाता ऐसा फोटां पहचान पत्र प्रदर्शित करता है जोकि किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया है, तो वह पहचान पत्र भी मतदाता की पहचान स्थापित करने हेतू स्वीकृत किया जाएगा, बशर्ते निर्वाचक का नाम जहां वह मतदान करने आया है उस मतदान केन्द से संबन्धित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध होना चाहिए। यदि फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना संभव न हो तो उपरोक्त वैकल्पिक दस्तावेज़ों में से कोई एक दस्तावेज़ प्रस्तुत करना होगा।  उन्होंने बताया कि जो प्रवासी मतदाता अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व 1950 की धारा 20 (क) के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही पहचाना जाएगा। उनके लिए पहचान के अन्य दस्तावेज़ मान्य नहीं होंगे।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के सभी मतदाताओं से 12 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
  • मतदाता सूचना पर्ची का वितरण शुरू

    मतदाता सूचना पर्ची का वितरण शुरू

    घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित कर रही टीमें 

    ऊना/ सुशील पंडित: मतदाताओं की सुविधा के लिए तैयार वोटर सूचना पर्ची का वितरण शुक्रवार से शुरू हो गया। 7 नवंबर तक सभी बीएलओं घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची वितरित करेंगे तथा 12 नवंबर को मतदान के दिन बूथ पर आकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जिला के सभी मतदाताओं को चार दिन के भीतर यानि सात नवंबर तक मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को घर-घर मतदाता सूचना पर्ची वितरित कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए आमंत्रित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि वोटर सूचना पर्ची में फोटो और आईडी नहीं होगी केवल मतदाताओं को मतदान करने के लिए आमंत्रित करने हेतू वोटर मतदाता सूचना पर्ची जिला के सभी मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि जिला में शत प्रतिशत मतदान करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचना पर्ची में मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र की मतदाता सूची की क्रम संख्या, मतदान की तारीक व समय आदि की जानकारी होगी। लेकिन इसमें मतदाता की फोटो नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह पर्ची केवल मतदाताओं को मतदान करने हेतू आमंत्रित करने के लिए दी जा रही है।