Blog

  • Jalandhar News: Axis Bank के ATM से व्यक्ति से हुआ स्कैम, निकले इतने हजार रुपए, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Axis Bank के ATM से व्यक्ति से हुआ स्कैम, निकले इतने हजार रुपए, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा चौक के पास एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन से व्यक्ति के साथ स्कैम हो गया। कल की घटना के बाद से वह आज दूसरे दिन इंसाफ को लेकर कभी बैंक कर्मियों के पास तो कभी पुलिस के पास भटक रहे है, लेकिन कोई सुनवाई हो रही। पीड़ित के अनुसार उसके साथ पहले भी स्कैम हो चुका है। पीड़ित को शक है कि बैंक में कैश डालने आते कर्मियों द्वारा स्कैम किया जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि पास के दुकानदार ने बताया कि पहले भी मशीन में स्कैम हो चुका है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पकंज ने बताया कि वह कल सुबह 8 बजे एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए आया तो मशीन पर एक प्लेट लगी हुई थी।

    पैसे निकलवाने के लिए आया और 9 हजार रुपए निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले। इस दौरान उसने देखा नहीं मशीन पर एक मेटल की प्लेट लगी हुई थी, जिसे हिलाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं हिली। पीड़ित ने कहाकि वह दूसरे एटीएम में पैसे निकालने के लिए चले गए। इस दौरान कुछ देर उन्हें शक हुआ कि उनके साथ स्कैम हो गया है। जिसके बाद वह वापिस आए तो देखा मशीन से मेटल प्लेट हट चुकी थी और उसने 500 रुपए निकाले तो वह निकल गए। इस दौरान पता चला कि उनके खाते से 9 हजार रुपए भी निकल चुके थे। व्यक्ति ने इसकी तस्वीर भी खींची हुई है, जिसमें कैश का मैसेज आया लेकिन पैसे मशीन से नहीं निकले।

    जिसके बाद वह चला गया और 5 मिनट बाद दोबारा वापिस आया तो प्लेट मशीन से गायब थी। पीड़ित ने दोबारा आकर मशीन से प्लेट गायब की तस्वीर भी खींची और उसके बाद एटीएम से 500 रुपए भी निकाले जो मशीन से निकल गए। इस मामले को लेकर पीड़ित ने बताया कि पत्नी का अकाउंट था और कस्टमर केयर ने कहाकि पत्नी की शिकायत के बिना शिकायत दर्ज नहीं होगी। जिसके बाद कस्टमर केयर की ओर से शिकायत दर्ज कर ली गई और उन्हें एक्सिस की सोढल ब्रांच पर शिकायत संबंधी भेजा।

    पीड़ित के अनुसार वहां पर बैंक कर्मियों ने कहाकि आपका अकाउंट आईसीआईसीआई का है और ऐसे में वह शिकायत दर्ज नहीं कर सकते। इस मामले को लेकर आईसीआईसीआई की ओर से मेल आने पर ही शिकायत दर्ज की जा सकती है। पीड़ित ने बैंक कर्मियों से सीसीटीवी फुटेज चैक करने की अपील की। इस मामले को लेकर वह पुलिस को भी लिखित में शिकायत दे दी है, लेकिन उन्होंने भी अभी रिसीविंग नहीं दी। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा कि दुकानदारों ने कैश डालने आते कर्मियों को भी कई बार शिकायत दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS का आया बयान, दोषियों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS का आया बयान, दोषियों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार गरमा रहा है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पहला बयान सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने वीडियो जारी करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस मुश्किल समय में उन्होंने हिंदू समुदाय से धैर्य और संयम बरतने की अपील की है। दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रखे दान पात्रों से चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और राम भक्तों की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाई है, और हम सभी इस घटना से आहत हैं।

    राम मंदिर में दान की कथित हेराफेरी का मामला 7 जून को सामने आया था। उन्होंने कहाकि राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।’ आगे कहा कि रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे समूचे समाज और राम भक्तों (RSS समेत) की भावना और श्रद्धा को आघात पहुंचा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे।

    वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल करेंगे। दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि कि हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षडयंत्रों को विफल करें।

  • Jalandhar News: हेरोइन और अवैध हथियार बरामद, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हेरोइन और अवैध हथियार बरामद, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 6 कारतूस और 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों का पहचान चरणजीतपुरा के रहने वाले शुभम, गौरव और गुरु अमरदास कॉलोनी कालिया कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है।

    एसीपी क्राइम अमरबीर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गांधी कैंप मोड़ के पास मौजूद थी, जहां पुलिस ने चरणजीतपुरा के रहने वाले शुभम, गौरव और गुरु अमरदास कॉलोनी कालिया कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की एक टीम लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने रणजीत सिंह निवासी गांव नवा पिंड भट्टे, थाना कोतवाली, जिला कपूरथला और प्रकाश कौर उर्फ कालो निवासी गांव बूटा, थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 101.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाना में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

     

  • Jalandhar News: इस बार रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को भी खुलेंगे हेड पोस्ट ऑफिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस बार रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को भी खुलेंगे हेड पोस्ट ऑफिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रक्षाबंधन का पर्व बहन के भाई का प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन का पर्व सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहने अपनी भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं और बहने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हैं। इस बार रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर हेड पोस्ट ऑफिस ने विशेष व्यवस्था की है। डाक विभाग के अनुसार, 15 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को भी जालंधर हेड पोस्ट ऑफिस खुला रहेगा।

    इस दौरान बहनें अपने भाइयों को देश के विभिन्न हिस्सों में आसानी से राखियां डाक के माध्यम से भेज सकेंगी। डाक विभाग ने लोगों से समय रहते राखियां भेजने की अपील की है, ताकि रक्षाबंधन के समय पर पहुंच सकें। पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट सतिंदर सिंह लहरी ने बताया कि राखी के दौरान लोगों की सुविधा के लिए, डाक विभाग ने सभी रविवारों और सरकारी छुट्टियों पर चुनिंदा पोस्ट ऑफिस के बुकिंग काउंटर खुले रखने का फैसला किया है।

    उन्होंने बताया कि रविवार और छुट्टियों के दिन ये पोस्ट ऑफिस सुबह 9 से शाम 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। खुले रहने वाले पोस्ट ऑफिस में जालंधर सिटी हेड पोस्ट ऑफिस, जालंधर कैंट हेड पोस्ट ऑफिस, नवांशहर मेन डाकघर,भोगपुर सब पोस्ट ऑफिस, ग्रेन मार्किट पोस्ट ऑफिस, बस्ती गुजां सब पोस्ट ऑफिस, फिल्लौर सब पोस्ट ऑफिस और बंगा सब पोस्ट ऑफिस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर डिवीजन के सभी डाकघरों में राखी के लिए स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे और राखी बॉक्स भी उपलब्ध हैं।

  • भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जापान : Nayab Singh Saini

    भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जापान : Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में जापान में हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जापान के प्रतिनिधिमंडल को विशेष रूप से आमंत्रित करने तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान को और मजबूती देने के लिए आवश्यक पहल के निर्देश दिए।

    शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-जापान की विस्तृत प्रतिवेदन (डिटेल रिपोर्ट) प्रस्तुत की गई। यह रिपोर्ट गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल तथा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला द्वारा प्रस्तुत की गई।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 18 से 23 जून 2026 तक जापान में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत कुल 18 विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य जापान में श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश का प्रचार-प्रसार, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना तथा भारत, विशेषकर कुरुक्षेत्र, और जापान के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना था।

    महोत्सव के दौरान जापान की हाउस ऑफ काउंसलर्स (अप्पर हाउस), आईडीपी मुख्यालय, ओसाका असेंबली तथा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई। टोक्यो विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें गीता के वैश्विक संदेश एवं समकालीन प्रासंगिकता पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त भारत-जापान की सांस्कृतिक समानताओं पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता यज्ञ, वैश्विक गीता पाठ, गीता सद्भावना यात्रा तथा अरिकवा नदी तट पर भव्य गीता आरती का आयोजन भी किया गया।

    महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण जापान की प्रसिद्ध काबूकी रंगमंच शैली के माध्यम से लगभग 40 मिनट की गीता प्रस्तुति रही, जिसे बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।प्रतिनिधिमंडल ने जापान के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित ओटनी विश्वविद्यालय (ओसाका) का भी दौरा किया। विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर के साथ भारत, विशेषकर कुरुक्षेत्र, और जापान के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा गीता विषयक शोध गतिविधियों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।इसके अतिरिक्त जापान की सांस्कृतिक राजधानी क्योटो के महापौर के साथ प्रतिनिधिमंडल ने सिस्टर सिटी संबंध स्थापित करने तथा सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने के विषय पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

    महोत्सव का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना, विश्वविद्यालयों में गीता आधारित शोध को प्रोत्साहित करना तथा भारत और जापान के मध्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का मॉरीशस, लंदन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका एवं इंडोनेशिया में सफल आयोजन किया जा चुका है तथा जापान इस श्रृंखला का सातवां अंतर्राष्ट्रीय आयोजन रहा।

     

  • Rose Cafe में पुलिस की Raid, 4 स्टूडेंट, 4 महिला और एक युवक काबू, देखें वीडियो

    Rose Cafe में पुलिस की Raid, 4 स्टूडेंट, 4 महिला और एक युवक काबू, देखें वीडियो

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी में कैफ पर पुलिस रेड की। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रोज कैफे में रेड की। रेड के दौरान डीएसपी संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी कैफ में पहुंचे, जहां 4 घंटे तक कैफे पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने कैफे से 4 छात्राएं और 4 शादीशुदा महिलाएं कैफे में और एक युवक को काबू किया।

    इन छात्राओं के पास बैग भी थे, जिनमें किताबें थी। जांच के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ महिला थाना ले गई। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले के बारे में ज्यादा बताने से बचते रहे। अब महिला थाने में इन सभी के परिजनों को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, इस कैफे के बारे में पुलिस को कोई शिकायत मिली थी। इसके बाद डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी गई।

    4 घंटे के निरीक्षण के बाद चार छात्राओं को एक गाड़ी, चार महिलाओं को दूसरी गाड़ी में पुलिस लेकर गई। इसके बाद एक युवक को बाइक पर बिठाकर पुलिसकर्मी ले गए। जिसके बाद पुलिस स्वयं ही कैफे को बंद करके चली गई। पुलिस ने इन महिलाओं और छात्राओं के मोबाइल से ही इनके परिजनों को फोन करवाया। इसके बाद परिजनों को महिला थाना पहुंचने के लिए कहा गया। पुलिस अब परिजनों से इनकी वेरिफिकेशन करवाएगी। साथ ही इन महिलाओं के मोबाइल की डिटेल भी निकलवाई जाएगी। महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि कैफे पर जांच की गई है।

  • हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिदिन केवल 20 अपॉइंटमेंट

    हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिदिन केवल 20 अपॉइंटमेंट

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और इसमें होने वाली देरी को खत्म करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने तहसील और उप-मंडल स्तर पर प्रत्येक पंजीकरण कार्यालय के लिए दैनिक पंजीकरण अपॉइंटमेंट की संख्या को अधिकतम 20 टोकन प्रति कार्यालय तक सीमित कर दिया है। यह नई टोकन-आधारित व्यवस्था 2 जुलाई, 2026 से पूरे राज्य में लागू हो गई है।

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी उपायुक्तों को इस संशोधित व्यवस्था की जानकारी देते हुए इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस नई प्रणाली के तहत, प्रत्येक जिला मुख्यालय तहसील में जिला राजस्व अधिकारी-सह-संयुक्त उप-पंजीयक के कार्यालय को प्रतिदिन यादृच्छिक (रैंडम) रूप से 20 टोकन आवंटित किए जाएंगे। इसी तरह, उप-मंडल स्तर पर उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (नागरिक)-सह-उप-पंजीयक के कार्यालय को भी रोजाना नियमित रूप से रैंडम आधार पर 20 टोकन जारी किए जाएंगे। हालांकि, उप-तहसील कार्यालयों में मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह पहले की तरह ही चलती रहेगी।

    डॉ मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि ये टोकन दैनिक और रैंडम आधार पर जेनरेट किए जाएंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य पक्षपात या वीआईपी ट्रीटमेंट को खत्म करना है ताकि सेल डीड (बिक्री विलेख) और अन्य संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आने वाले सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सके। इसके साथ ही, राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे हर आवंटित टोकन का सम्मान करें और तय समय के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश पंजीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 17 और 18 के तहत अनिवार्य या वैकल्पिक पंजीकरण वाले सभी दस्तावेजों पर लागू होंगे।

    इस टोकन-आधारित व्यवस्था से संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, अनुमानित और नागरिक-अनुकूल बनेगी, और इससे पंजीकरण कार्यालयों में लगने वाली भारी भीड़ में भी काफी कमी आएगी। इस सुधार से बिचौलियों और एजेंटों के प्रभाव पर भी रोक लगने की उम्मीद है, जो अक्सर आवेदकों को जल्दी अपॉइंटमेंट या प्राथमिकता दिलाने का झांसा देकर उनका शोषण करते हैं। रैंडम तरीके से जेनरेट होने वाले सीमित दैनिक अपॉइंटमेंट लागू करके सरकार का लक्ष्य एक निष्पक्ष और व्यवस्थित प्रणाली स्थापित करना है, जहां हर आवेदक के साथ समान व्यवहार हो सके।

     

  • भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जापान : Nayab Singh Saini

    भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जापान : Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में जापान में हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा। कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जापान के प्रतिनिधिमंडल को विशेष रूप से आमंत्रित करने तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान को और मजबूती देने के लिए आवश्यक पहल के निर्देश दिए।

    शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-जापान की विस्तृत प्रतिवेदन (डिटेल रिपोर्ट) प्रस्तुत की गई। यह रिपोर्ट गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल तथा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला द्वारा प्रस्तुत की गई।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 18 से 23 जून 2026 तक जापान में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत कुल 18 विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य जापान में श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश का प्रचार-प्रसार, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना तथा भारत, विशेषकर कुरुक्षेत्र, और जापान के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना था।

    महोत्सव के दौरान जापान की हाउस ऑफ काउंसलर्स (अप्पर हाउस), आईडीपी मुख्यालय, ओसाका असेंबली तथा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई। टोक्यो विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें गीता के वैश्विक संदेश एवं समकालीन प्रासंगिकता पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त भारत-जापान की सांस्कृतिक समानताओं पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीता यज्ञ, वैश्विक गीता पाठ, गीता सद्भावना यात्रा तथा अरिकवा नदी तट पर भव्य गीता आरती का आयोजन भी किया गया।

    महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण जापान की प्रसिद्ध काबूकी रंगमंच शैली के माध्यम से लगभग 40 मिनट की गीता प्रस्तुति रही, जिसे बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।प्रतिनिधिमंडल ने जापान के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित ओटनी विश्वविद्यालय (ओसाका) का भी दौरा किया। विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर के साथ भारत, विशेषकर कुरुक्षेत्र, और जापान के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा गीता विषयक शोध गतिविधियों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।इसके अतिरिक्त जापान की सांस्कृतिक राजधानी क्योटो के महापौर के साथ प्रतिनिधिमंडल ने सिस्टर सिटी संबंध स्थापित करने तथा सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने के विषय पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महोत्सव का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना, विश्वविद्यालयों में गीता आधारित शोध को प्रोत्साहित करना तथा भारत और जापान के मध्य सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का मॉरीशस, लंदन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका एवं इंडोनेशिया में सफल आयोजन किया जा चुका है तथा जापान इस श्रृंखला का सातवां अंतर्राष्ट्रीय आयोजन रहा।

     

     

  • हिमकैप्स ऑफ नर्सिंग कॉलेज की पांच छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया

    हिमकैप्स ऑफ नर्सिंग कॉलेज की पांच छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया

    ऊना/ सुशील पंडित: अमरू यूनिवर्सिटी द्वारा गुरुवार को घोषित बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में हिमकैप्स ऑफ नर्सिंग कॉलेज, बढेडा की पांच छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्थान और जिला ऊना का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्रिंसिपल कार्तिकेय सेल्वी ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कॉलेज की सभी 58 छात्राएं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई हैं।उन्होंने बताया कि शिवानी ठाकुर और रुकसाना ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि करनिका राणा, राधिका राणा और अमृतप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान हासिल किया है।
    इसके साथ साथ पलक शर्मा,दिया शर्मा भी श्रेणी में बहुत अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुई है।संस्थान के एमडी विक्रमजीत सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी छात्राओं, प्रिंसिपल कार्तिकेय सेल्वी, समस्त कॉलेज स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से संस्थान का गौरव बढ़ा है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद है।
     
  • Jalandhar News: ‘अप्सरा 2’ गाने को लेकर विवादों में घिरे Punjabi Singer व lyricist Jaani, ईसाई समुदाय में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ‘अप्सरा 2’ गाने को लेकर विवादों में घिरे Punjabi Singer व lyricist Jaani, ईसाई समुदाय में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर पंजाबी गायक और गीतकार जानी के नए गीत ‘अप्सरा 2’ को लेकर जालंधर में ईसाई समाज ने कड़ा विरोध जताया है। समुदाय का आरोप है कि गीत के कुछ बोल उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं और चर्च की गरिमा का अपमान करते हैं। इस संबंध में ईसाई समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपकर जानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    ईसाई समुदाय के नेताओं के अनुसार विवाद गीत की उन पंक्तियों को लेकर है, जिनमें चर्च के भीतर मोमबत्तियां जलाने और उसके बाद ‘अप्सरा’ दिखाई देने का जिक्र किया गया है। उनका कहना है कि चर्च एक पवित्र धार्मिक स्थल है और उसकी तुलना किसी काल्पनिक पात्र या ‘अप्सरा’ से करना धार्मिक आस्था का अपमान है। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और जानी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

    प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।समुदाय के नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि पंजाबी संगीत उद्योग में धार्मिक भावनाओं से जुड़े विषयों को लेकर संवेदनशीलता बरतनी चाहिए और किसी भी धर्म या समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री से बचना चाहिए।