Blog

  • कुए में बोरी में मिली महिला की कटी फटी लाश, इलाके में दहशत

    कुए में बोरी में मिली महिला की कटी फटी लाश, इलाके में दहशत

    झांसीः जिले में खौफनाक मामला सामने आया है। जहां, एक महिला की बेरहमी से हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम गांव किशोरपुरा स्थित खेत पर बने सूखे कुएं में 2 बोरों में महिला की लाश मिली। महिला का सिर और धड़ एक बोरे में था, तो दूसरे में हाथ और पैर भरे गए थे। शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, गांव किशोरपुरा निवासी विनोद पटेल बुधवार शाम अपने खेत में लगी फसल देखने गए थे। जैसे ही वह कुएं के पास पहुंचे तो उन्हें दुर्गंध आने लगी। उन्होंने पास जाकर कुएं में देखा तो वह सहम गए। कुएं में 2 बोरियां पड़ी थीं जिसमें कुछ बंधा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने आसपास लोगों को बताया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों की मदद से बोरों को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने जैसे ही उन बोरों को खोला तो सभी के पैरों तले जमीन सरक गई। दोनों बोरियों में महिला का दो हिस्सों में कटा शव मिला। उसके हाथ-पैर नहीं थे। सिर गायब था।

    टोडीफतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल राजपूत ने बताया, दो दिन पुराना शव प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी जाएगी।

  • Jalandhar News: एक्शन में आई Food Safety Team, अलग-अलग स्थानों से भरे 9 सैंपल

    Jalandhar News: एक्शन में आई Food Safety Team, अलग-अलग स्थानों से भरे 9 सैंपल

    जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। वहीं मिठाईयों सहित अन्य खाने-पीने के सामानों में मिलावटी खोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी टीम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जिसके चलते 9 अलग-अलग स्थानों पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा सेंपल भी भरे गए। इन सैंपलों को टेस्ट करने के लिए लैब में भेज दिया गया है।

    दरअसल, माननीय कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के निर्देशानुसार जालंधर में अलग-अलग स्थानों पर सैंपल भरे गए। यह सैंपल डीएचओ डॉ. सुखविंदर सिंह की निगरानी में फूड सेफ्टी अफसर प्रभजीत कौर और मुकल गिल द्वारा लिए गए।

    इस दौरान खाद्य पदार्थों जैसे दूध, मिठाई, बेसन, चाय पत्ती, बेसन पाउडर, कच्चा चिकन, दाल, बर्गर, मोमोज आदि के नमूने लिए गए। फूड टीम ने यह नमूने शहर और शाहकोट के विभिन्न इलाकों से लिए है। इन नमूनों के विश्लेषण के लिए राज्य फूड लैबोरेटरी भेजा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित, स्वस्थ और शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी यह जांच अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

  • Jalandhar News: PIMS Hospital पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PIMS Hospital पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर नशा छोड़ने वाले लोगों को नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया जा रहा है। सरकार द्वारा इस मुहिम के तहत अब लोग खुद भी जागरूक हो रहे है। यही कारण है कि लोग खुद मुहिम में शामिल होकर तस्करों के खिलाफ पुलिस को गुप्त सूचनाएं दे रहे है। जिसके तहत पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। आज इस मुहिम के तहत सेहत मंत्री बलबीर सिंह आज पिम्स अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होेंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मुहिम सरकार द्वारा लगातार चल रही है।

    इस मुहिम के तहत नशा छुड़ाओं केंद्र सहित अन्य सेंटरों से उनके द्वारा फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहाकि नशा छोड़ने वाले लोगों को ट्रेनिंग देने के लिए प्रशासन की कमी थी, जिसे पूरा कर लिया गया है। वहीं अब नशा छोड़ने वाले लोगों के लिए मेडिकल अफसरों को ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। उन्होंने कहाकि काफी मात्रा में आ रहे डाटा का एनालिसिस किया जा रहा है। सेहत मंत्री ने कहा कि पहले चिट्टे के कारण युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंस रही थी, लेकिन अब आईस ड्रग्स सहित अन्य नशे के मामले सामने आ रहे है। जिसको लेकर अब इस मुहिम को लेकर डाटा इकट्ठा करके डॉक्टरों के साथ मीटिंग की गई।

    उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस सहित स्कूलों में भी पढ़ाई के साथ बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं पार्कों में जिम खोले जा रहे है, ताकि युवा पीढ़ी का ध्यान नशे से दूर किया जाए। इसी के साथ नशा छोड़ने वाले लोगों को नौकरी दिलाने का काम किया जा रहा है। सेहत मंत्री ने कहाकि नशा छोड़ने की मुहिम को लेकर अच्छे रिजल्ट भी सामने आ रहे है। यही कारण है कि अब माता-पिता खुद बच्चों को नशा छुड़वाने के लिए सेंटरों में भर्ती करवा रहे है। दूसरी ओर नशा बेचने वाले में खुद पंजाब छोड़कर भाग रहे है। जेलों में बंद कैदियों को लेकर कहा कि जेलों में नशा करने वाले कैदियों को नशा छोड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

  • Jalandhar News: बारिश से शहर का हाल हुआ बेहाल, सड़कें जलमग्न, बंद हुए वाहन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बारिश से शहर का हाल हुआ बेहाल, सड़कें जलमग्न, बंद हुए वाहन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में 3 दिनों तक भारी बारिश के आसार है। वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त को पूरे राज्य में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, खासकर हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। इस वजह से राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

    वहीं आज सुबह से जालंधर में हो रही बारिश ने फिर से नगर निगम प्रशासन के स्मार्ट सिटी बनाने के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शहर के अंदरूनी इलाकों सहित हाईवे पर भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है। शहर की सड़कें पानी में जलमग्न होने के कारण कई वाहन बंद हो गए। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं दोमोरिया पुल में भारी पानी भर गया है, जिसके चलते गाड़ी पानी में फंस गई।

    दूसरी ओर नगर निगम दफ्तर के बाहर भी सड़कें पानी से जलमग्न हो गई। प्रशासन द्वारा भले शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए जा रहे है, लेकिन दूसरी ओर शहर में हो रही बारिश से अभी तक प्रशासन से सबक लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। फगवाड़ा गेट मार्किट, रैणक बाजार सहित अन्य अंदरूनी बाजारों में भी सड़कें पानी से जलमग्न हो गई है।

    शहर की सड़कों में भरे पानी से ट्रैफिक की समस्या का लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोमोरिया पुल पर भारी जाम लगने की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है। एक और ट्रेनों के गुजरने के कारण बार-बार फाटक बंद होने से लोग परेशान हो रहे है, दूसरी ओर इकहरी पुली और दोमोरिया पुल के नीचे पानी भरा हुआ है। ऐसे में लोगों के पास दोमोरिया पुल के ऊपर से गुजरने का एक मात्र विकल्प है, लेकिन ट्रैफिक होने के कारण लोगों को चंद मिनटों में तय होने वाले सफर को आधे घंटे से अधिक का समय लग रहा है।

  • Punjab News: खतरे की घंटी पर बह रहा Beas दरिया, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: खतरे की घंटी पर बह रहा Beas दरिया, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    लोगों ने घरों से जरूरी सामान समेटना शुरू किया

    गुरदासपुरः पौंग डैम से ब्यास नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे गुरदासपुर और होशियारपुर जिले की सीमा पर स्थित श्री हरगोबिंदपुर साहिब में ब्यास नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में पानी लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे बसे गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। लोग इतने डरे हुए हैं कि गुरुद्वारा गांव फत्ता से गुरु साहिब के पावन स्वरूप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। गनीमत है कि प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि कोई खतरनाक स्थिति पैदा नहीं हुई है, लेकिन निचले इलाकों के लोगों का कहना है कि जिस तरह से पानी लगातार बढ़ रहा है, उससे अभी तो यह उनके खेतों तक पहुंच गया है, लेकिन इसे उनके घरों तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। बातचीत के दौरान गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी धरमिंदर सिंह, हरजीत सिंह, निशान सिंह और गुरमीत सिंह ने बताया कि 2023 में भी जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिसके चलते हम पहले ही सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। गौरतलब है कि दरिया के किनारे लगभग 100-200 एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं। लोगों ने मांग की है कि ब्यास दरिया के किनारे धुस्सी बांध बनाया जाए, ताकि हर साल होने वाला फसलों और घर के बाहर आर्थिक नुकसान न हो।
  • Haryana News: रिमांड के दौरान अलग अंदाज में बरामदगी स्थल पर पहुंचे बदमाश, देखें वीडियो

    Haryana News: रिमांड के दौरान अलग अंदाज में बरामदगी स्थल पर पहुंचे बदमाश, देखें वीडियो

    लोग बोले – बदमाशों के साथ ऐसा ही होना चाहिए

    यमुनानगरः 30 जुलाई को यमुनानगर के तेजली शराब ठेके पर हुई 90 हजार रुपए की नकदी की लूट के मामले में मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को सीआईए वन की टीम रिमांड पर लेकर बुधवार को बरामदगी के लिए पुराने सहारनपुर रोड पर पहुंची। इस दौरान दोनों बदमाशों को देखकर वहां मौजूद लोग आपस में चर्चा करते रहे कि अपराधियों का यही अंजाम होना चाहिए।

    जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को तेजली स्थित शराब ठेके पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर 90 हजार रुपए की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसमें वे घायल हो गए थे। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव बड़कली निवासी गौरव और राजन गली, जगाधरी निवासी पंकज के रूप में हुई थी।

    सीआईए वन प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों को कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद बरामदगी हेतु पुराना सहारनपुर रोड पर लाया गया, जैसे ही पुलिस जीप से दोनों बदमाशों को उतारकर बरामदगी स्थल की ओर ले गई, वहां मौजूद लोगों का ध्यान इस ओर खिंच गया। घायल होने के कारण दोनों बदमाश घुटनों के बल घिसटते हुए आगे बढ़ रहे थे। उनकी इस हालात को देखकर आसपास मौजूद लोग आपस में बातें करने लगे कि अपराध करने वालों का कानून से बचना आसान नहीं है और उन्हें अपने कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है।

    बरामदगी के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक बैग बरामद किया। इस बैग से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटी गई नकदी और कुछ कपड़े मिले। पुलिस का कहना है कि यह हथियार लूट की वारदात में इस्तेमाल किए गए थे। बरामद नकदी को आगे की जांच में साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

    सीआईए वन टीम का कहना है कि आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं या नहीं। पुलिस आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी छान रही है। फिलहाल पुलिस सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आगे जांच कर रही है।

  • 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में EOW ने Shilpa Shetty और Raj Kundra पर किया केस दर्ज

    60.4 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में EOW ने Shilpa Shetty और Raj Kundra पर किया केस दर्ज

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। जिसको लेकर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शिल्पा शेट्टी और राज कुद्रा के खिलाफ मुंबई के एक बिजनेसमैन से 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। यह धोखाधड़ी उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक लोन-कम इन्वेस्टमेंट डील के संबंध में की गई थी। जिसके चलते अब एक्ट्रेस और उनके पति के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    हालांकि, इसमें शामिल राशि 10 करोड़ रुपये से अधिक है, इसलिए मामला ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दिया गया। ये पूरा मामला दीपक कोठारी की ओर से दर्ज की गई शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद दर्ज किया गया है। दीपक कोठारी जुहू निवासी और एक एनबीएफसी, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा काे वकील ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया है। वकील ने कहा कि यह एक निराधार और दुर्भावनापूर्ण मामला है, जिसका उद्देश्य उनके ग्राहकों को बदनाम करना है। उन्होंने ये भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की जा रही है।

    शिकायतकर्ता दीपक कोठारी ने बताया कि राजेश आर्य नाम के एक व्यक्ति ने उनका परिचय राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी से कराया, जो होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे। उस समय पर कथित तौर पर शिल्पा और राज कुंद्रा के पास कंपनी के 87.6% शेयर थे। आरोपी ने कथित तौर पर 12 प्रतिशत ब्याज पर 75 करोड़ रुपये का लोन मांगा, लेकिन बाद में उन्हें हायर टेक्सेशन से बचने के लिए इन्वेस्टमेंट के तौर में धनराशि लगाने के लिए राजी कर लिया, साथ ही मासिक रिटर्न और मूलधन भी देने का भरोसा दिलाया गया।

    शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने अप्रैल 2015 में एक शेयर सब्सक्रिप्शन समझौते के तहत 31.9 करोड़ रुपये और सितंबर 2015 में एक पूरक समझौते के तहत 28.53 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। एफआईआर में कहा गया है कि अप्रैल 2016 में पर्सनल गारंटी देने के बावजूद शिल्पा शेट्टी ने सितंबर 2016 में डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। कोठारी को बाद में पता चला कि 2017 में एक अन्य समझौते पर चूक करने के कारण कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही चल रही थी। फिलहाल अब इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

     

     

     

  • Stray Dogs: लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे, सुप्रीम कोर्ट का आदेश – ‘समाधान निकालना जरुरी’

    Stray Dogs: लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे, सुप्रीम कोर्ट का आदेश – ‘समाधान निकालना जरुरी’

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि कुत्तों के हमले से बच्चे मर रहे हैं। नसबंदी से कुत्तों के काटने की घटनाएं भी थम नहीं रहे हैं। देश में ऐसे कई चौंकाने वाले मामले हैं हमारा सिर्फ इतना ही कहना है कि कोई भी जानवरों से नफरत नहीं करता है पर सुरक्षा भी जरुरी है। कोर्ट के सामने दलील रखते हुए सॉलिसिटर जनरल ने कहा है कि कोई भी कुत्तों को मारने के लिए नहीं कह रहा है। हम बस उन्हें इंसानी आबादी से अलग रखने के लिए कह रहे हैं।

    लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने से डर रहे हैं। नियमों से इस समस्या का समाधान नहीं होगा। अदालत को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ेगा। उनका कहना है कि किसी भी देश में दो पक्ष होते हैं। एक मैजोरिटी है जो मुखर होकर बात करती है परंतु दूसरा पक्ष चुपचाप सहता जाता है लेकिन यहां वोकल माइनॉरिटी है जो चिकन खाती है और अब पशु प्रेमी बन चुकी है।

    सीनियर अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा है कि कोर्ट के निर्देश में यह कहा भी गया है कि कुत्तों को नसबंदी के बाद छोड़ा नहीं जाएगा तो फिर वो कहां पर जाएंगे? ये नियमों के खिलाफ है इस पर रोक लगानी चाहिए। जब एक बड़ी संख्या में कुत्तों को एक साथ शेल्टर में रखा जाएगा तो वे एक दूसरे पर हमला करेंगे। इससे इंसान भी प्रभावित होंगे।

    याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश किए गए सीनियर अधिवक्ता सिब्बल ने कोर्ट को बताया है कि कुत्तों को सड़कों से उठाने के फैसले पर फिलहाल रोक लगानी चाहिए और हमें जवाब देने के लिए समय देना चाहिए। इस दौरान कोर्ट को बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला गुरुवार शाम को अपलोड किया गया परंतु इससे पहले ही सड़कों से कुत्ते उठाने शुरु कर दिए गए। इस पर कोर्ट ने कहा है कि ऐसा कैसे किया जा रहा है जिस पर सिब्बल ने कहा है कि प्रशासन ने कुत्ते उठाना शुरु कर दिया है।

    सिब्बल का कहना है कि कुत्तों को आखिर कहां पर रखा जाएगा? कुत्तों को नसबंदी करके उन्हें हमेशा के लिए शेल्टर में कैसे रखा जा सकता है? इस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हलफनामा दायर करने के लिए भी कहा है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह आज इस मामले को बंद नहीं करेंगे। सिर्फ यही देखेंगे कि फैसले को किस-किस हिस्से पर आपत्ति है या उन पर रोक लगानी चाहिए या नहीं। अदालत ने कहा है कि समाधान निकालना जरुरी है। समाधान निकाला जाए न कि विवाद बढ़ाया जाए। यह कहते हुए कोर्ट ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

  • बम विस्फोट और मर्डर केस में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप सिंह गिरफ्तार

    बम विस्फोट और मर्डर केस में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप सिंह गिरफ्तार

    नई दिल्ली : अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी को FBI ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक के रूप में हुई है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी को मर्डर केस में अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार किया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ, ਅਮਰੀਕਾ ਚ ਵੀ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਗੈਂਗ ਦਾ ਇਕ ਸਰਗਣਾ ਕਾਬੂ! ਦੇਖੋ

    वह दिल्ली के नादिर शाह हत्याकांड में वांटेड था और गुरुग्राम तथा चंडीगढ़ में बम विस्फोट की साजिश में भी शामिल था। मलिक अमेरिका से ही लॉरेंस के लिए हत्याएं करवा रहा था। FBI ने भारतीय एजेंसियों को इसकी जानकारी दी है।रणदीप हरियाणा के जींद का रहने वाला है। रणदीप विदेश में रहकर लॉरेंस के कहने भारत में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

    रणदीप पर गुरुग्राम और चंडीगढ़ के क्लबों के बाहर बम धमाकों की साजिश रचने का आरोप है। 26 नवंबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बॉलीवुड सिंगर बादशाह के सिविल बार एंड लाउंज और डी ऑरा क्लब के बाहर धमाके हुए थे। इसके बाद 10 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित वेयरहाउस और ह्यूमन क्लब के बाहर भी इसी तरह के धमाके किए गए। इन हमलों की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली थी। जांच में सामने आया कि रणदीप ने सिग्नल एप के जरिए विनय और अजीत नामक शूटरों को निर्देश दिए थे और बमों का इंतजाम किया था।

    इन धमाकों के मामले में एनआईए ने रणदीप, गोल्डी बराड़ और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। रणदीप मलिक दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में 12 सितंबर 2024 को हुए जिम मालिक नादिर शाह के मर्डर का भी आरोपी है। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, इस हत्या के लिए हथियारों का इंतजाम रणदीप ने अमेरिका से किया था, जबकि गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा के साथ वीडियो कॉल के जरिए इसकी साजिश रची थी।

  • Jalandhar News: पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची Special DGP, देखें Live

    Jalandhar News: पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची Special DGP, देखें Live

    जालंधर, ENS: 15 अगस्त को लेकर पंजाब भर में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आज भारी पुलिस फोर्स के साथ स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों की तालाशी ली गई। इससे पहले कैंट में पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया था। स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी के साथ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी सिटी-1, डीसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्पेशल डीजीपी द्वारा पुलिस अधिकारियों को हिदायतें भी जारी की गई।

    इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों की जांच की गई। उन्होंने कहाकि 15 अगस्त को लेकर रेलवे की ओर से सारी तैयारियां की गई है। किसी भी शरारती अनंसर को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाई जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों को लेकर स्पेशल डीजीपी द्वारा हिदायतें दी गई है।

    जहां पुलिस अधिकारियों को क्राइम करने भागने पर आरोपी को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रेस करने को लेकर कुछ आदेश दिए गए। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी शशी ने कहाकि 15 अगस्त और जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं शहर के मेन एंट्री प्वाइंट सहित रेलवे स्टेशन पर पैनी नजर बनाई जा रही है।

    इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एंट्री करने वाले और एग्जिट करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी कैमरों पर पैनी नजर बनाई जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन पर लगे कुछ पुराने सीसीटीवी कैमरों को लेकर कहा कि रेलवे स्टेशन का निर्माण करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन की तरह सिटी रेलवे स्टेशन की नुहार भी जल्द बदली जाएगी। वहीं सीसीटीवी कैमरों को बदलवाने का उसी के साथ काम शुरू किया जाएगा।