Blog

  • स्नैचिंग मामलें में आरोपी को हजारों रुपए जुर्माने सहित 5 साल की सजा

    स्नैचिंग मामलें में आरोपी को हजारों रुपए जुर्माने सहित 5 साल की सजा

    पंचकूला ( अजीत झा ) : आरोपी ने 6 जुलाई 2022 को महिला के साथ स्नैचिंग की थी। जिस मामले में न्यायधीश ने 5 साल की सजा और 25 हजार का जुर्माना दिया गया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मगंलवार को मोबाइल स्नैचिंग मामलें में आरोपी सुमित उर्फ गोलू पुत्र सतगुरु लाल वासी मौंली जाँगरा चंडीगढ़ को सत्र न्यायाधीश पंचकूला हरबीर सिंह दहिया की अदालत से मोबाइल स्नैंचिग मामलें में 5 साल सजा 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। 

    जानकारी के मुताबिक दिनांक 06.06.2022 को पीडिता/शिकायतकर्ता हैली वासी गाँव कुरुक्षेत्र हाल किरायेदार सेक्टर 7 पंचकूला में किराये पर रह रही है। जब वह शाम को मार्किट सेक्टर 7 में घूमनें के लिए गई तो पीछे से एक स्कूटी सवार लडका मोबाइल छिन्नकर भाग गया।

    जिस बारें थाना सेक्टर 7 में प्राप्त शिकायत पर भा.द.स. की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया। जिस मामले में आगामी तफतीश उप.नि. यादविन्द्र सिंह के द्वारा अमल में लाई गई औऱ मामलें में आगामी पैरवी जिला न्यायवादी नरेश गर्ग के द्वारा समय पर गवाही व अन्य कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामलें में सत्र न्यायाधीश पंचकूला की अदालत नें गवाही व सबूतो के आधार पर उपरोक्त आरोपी सुमित उर्फ गोलू पुत्र सतगुरु लाल चंडीगढ़ मौलीजागरां वासी को 5 साल की सजा सुनाई।

  • Valentine Day पर गाने के जरिए SI ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर किया जागरूक, देखें वीडियो

    Valentine Day पर गाने के जरिए SI ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर किया जागरूक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/अजीत झाः पुलिस ने वैलेंटाइन डे पर शहर में आज जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है। वहीं एसआई भूपिंदर सिंह ने ट्रैफिक रूल्स को लेकर लोगों को गाने के जरिए जागरूक किया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी एसआई ने ट्रैफिक रूल्स पर गाना गाकर लोगों ने ट्रैफिक नियमों की पालना के बारे में बताया है।

    जिसे लोगों ने खूब सराहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि एसआई के गाने के दौरान लोग उनकी वीडियो बनाते हुए गाने का लुत्फ भी उठा रहे है और नियमों के बारें में ध्यान से सुन रहे है। बता दें कि एसआई भूपिंदर सिंह गाने के जरिए लोगों को जागरूकर करने को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है।

  • इनोसेंट हार्ट्स में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद तथा हस्ता -ला -विस्ता द्वारा विदायगी समारोह का आयोजन

    इनोसेंट हार्ट्स में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद तथा हस्ता -ला -विस्ता द्वारा विदायगी समारोह का आयोजन

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां तथा नूरपुर में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिए हवन करवाया गया । हवन समारोह में विद्यार्थियों के कक्षा के अध्यापक, स्कूल के मुख्य अध्यापक एवं मैनेजमेंट के सम्मानीय सदस्य शामिल हुए। तत्पश्चात विद्यार्थियों को अलविदा कहने का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संगीत के सभी अध्यापकों द्वारा बैंड प्रस्तुति से की गई। संगीत के अध्यापकों अमित कुमार दीपानविता तथा किरण ने अपने सुरीले गायन द्वारा स्टेज पर रौनक लगा दी।

    डांस टीचर पीयूष ने अपने शानदार प्रस्तुति द्वारा स्टेज पर चार चांद लगा दिए। आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉलेजेस ) ने सत्र 2022 2023 के स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को ट्रॉफी दी स्कूल के प्रति समर्पण तथा सहृदयता दिखाने वाले विद्यार्थियों को परफेक्ट अटेंडेंस वेल डिसिप्लिन, वेल ग्रूम्ड कंप्यूटर माएस्ट्रो आदि टाइटल के साथ सम्मानित किया गया। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) ने विद्यार्थियों को समूह स्टाफ की तरफ से शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाउन) शालू सहगल( लोहारां) तथा नूरपुर में प्रोफेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल और कॉलेज) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं उन्हें जीवन में जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रत्येक स्कूल की हॉट गर्ल नेम बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की तरफ से धन्यवाद प्रस्तुत किया मैनेजमेंट की तरफ से इस दिन को यादगार बनाने के लिए डीजे तथा खाने-पीने का समुचित प्रबंध किया।

  • फर्नीचर की फैक्ट्री लगी आग, ट्रैक्टर-बाइक सहित सामान जलकर खाक 

    फर्नीचर की फैक्ट्री लगी आग, ट्रैक्टर-बाइक सहित सामान जलकर खाक 

    यमुनानगर/अजीत झा : हरियाणा के यमुनानगर में एक फर्नीचर फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में आ गई है। आग से फैक्ट्री का सारा फर्नीचर और मशीनरी समेत अन्य सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं फर्नीचर फैक्ट्री में मौजूद एक ट्रैक्टर भी आग में जल गया है। साथ ही एक बाइक भी जली है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक की कोठी भी इसी फैक्ट्री से सटी हुई है। आग कोठी तक न फैल जाए इसके चलते समय रहती कोठी में मौजूद लोग बाहर निकल आए थे।

    बता दें कि, यह फर्नीचर फैक्ट्री यमुनानगर के जगाधरी में स्थित है। फैक्ट्री में आग अचानक कैसे लगी? इस बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई। वो तो जब आग भीषण रूप से फैक्ट्री में फैल गई और पूरी फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। तब लोगों ने देखा और मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के समय फैक्ट्री मालिक की मौके पर मौजूदगी नहीं थी। फैक्ट्री मालिक को वाइफ ने फ़ोन कर जानकारी दी।

    वहीं फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई। जिसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिलहाल कड़ी मशक्क्त के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। बतादें कि, घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। चौकी इंचार्ज गुरुदयाल ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने से फर्नीचर, मशीनरी, ट्रैक्टर, बाइक और अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, नुकसान का सही आकलन जाँच के बाद स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस जाँच कर रही है। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

  • जालंधरः हेरोइन और हथियारों सहित मामा और 2 भांजे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः हेरोइन और हथियारों सहित मामा और 2 भांजे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, एसीपी परमजीत सिंह, एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह की अगुवाई में सीआईए के इंचार्ज अशोक कुमार की पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित 3 तस्करों को हेरोइन और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभि नाहर पुत्र विक्की नाहर, सन्नी नाहर पुत्र विक्की नाहर और संजय पुत्र सुभाष निवासी नजदीक रविदास मंदिर डबीपुर मोहल्ला के रूप में हुई है।

    डीसीपी जसकिरनजीत ने बताया कि आरोपी बस्ती गुजां से पैदल आ रहे थे पुलिस ने नाकाबंदी दौरान शक के आधार पर उक्त व्यक्तियों को रोककर उनकी तालाशी ली। तालाशी दौरान व्यक्तियों से 55 ग्राम हेरोइन 2 पिस्टल .32 बोर, 5 जिंदा रौंद बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा नंबर 15 के तिथि 13-2-2023 अ/द 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट 25-54-59 आर्म एक्ट थाना डिविजन 5 में मामला दर्ज किया है। आऱोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी अभि और सन्नी दोनों सगे भाई अपने मामा संजय के साथ मिलकर तस्करी का काम करते है। 

  • ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਿਵਲ ਸੁਸਾਇਟੀ ਤਲਵਾੜਾ ਵੱਲੋ ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

    ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਿਵਲ ਸੁਸਾਇਟੀ ਤਲਵਾੜਾ ਵੱਲੋ ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਅੱਜ ਸਥਾਨਕ ਮਾਹਾਰਾਣਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਚੌਂਕ ਨਜਦੀਕ ਸਿਵਲ ਸੁਸਾਇਟੀ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਬੈਨਰ ਹੇਠਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਅਮਨ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਪਸੰਦ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਰੋਸ ਮੁਜਾਹਰੇ ਵਿਚ ਹਾਜਰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿਚ ਬੰਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਾਰੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਸਮੇਤ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇਰੀ ਰਿਹਾ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ , ਜੋ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਤਹਿਤ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਭਾਜਪਾ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸੇਧਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਡੰਡੇ ਦੇ ਜ਼ੋਰ ਨਾਲ ਦਬਾਅ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਵਿੰਧਾਨ ਤਹਿਤ ਮਿਲੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਹਿਆ,ਅਤੇ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀਆਂ,ਦਲਿਤਾਂ ,ਆਦਿਵਾਸੀਆਂ, ਬੁੱਧੀਜੀਵੀਆਂ, ਪਤਰਕਰਾਂ ਆਦਿ ਦੀ ਅਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਦਬਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਕ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰ ਸਭ ਚੰਗਾ ਹੈ ਦੇ ਨਾ ਹੇਠਾਂ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਜੁਬਾਨਬੰਦੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿਚ ਬੰਦ ਪਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਤਹਿਤ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡਣ ਤੋਂ ਕਿਨਾਰਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਸੰਗੀਨ ਜੁਰਮਾਂ ਤਹਿਤ ਸਜ਼ਾ ਭੋਗ ਰਹੇ  ਆਪਣੇ ਚਹੇਤਿਆਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਪ੍ਰਸਤਾਂ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਚੁੱਪੀ ਉਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਉਠਾਏ ਅਤੇ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰਿਹਾਅ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।    ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਸਪਾ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਅਮਨਦੀਪ ਹੈਪੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਂਗਰਸ ਆਗੂ ਬਿਸ਼ਨ ਦਾਸ ਸੰਧੂ, ਓਬੀਸੀ ਵਿੰਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿਜੈ ਚੌਧਰੀ, ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਟੀਜਨ ਕੌਂਸਲ ਤਲਵਾੜਾ ਤੋਂ ਅਵਤਾਰ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ , ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੋਂ ਕੁੰਦਨ ਲਾਲ, ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰੋਫ਼.ਦਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਮੱਲ੍ਹੀ, pssf ਤੋਂ ਰਾਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ, ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਨਵੀਨਰ ਜਸਵੀਰ ਤਲਵਾੜਾ, ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਬੋਧ ਰਾਜ ਆਦਿ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ। ਮੰਚ ਸੰਚਾਲਨ ਦੀਪਕ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਕੀਤਾ।

  • पंजाबः SDM दफ्तर में रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

    पंजाबः SDM दफ्तर में रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

    अबोहरः एसडीएम अबोहर के कार्यालय में नियुक्त रोहित सचदेवा नामक कर्मचारी को विजिलेंस के अधिकारियों ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिल पास कराने के एवज में उसने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पहले 10 हजार रुपये दे दिए थे और शेष 10 हजार रुपये आज दे दिये। मौके पर पहुंची विजिलेंस टीम ने एसडीएम दफ्तर में नियुक्त क्लर्क रोहित सचदेवा को रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है।

  • शॉपिंग मॉल की पार्किंग में नशीला पानी पिलाकर महिला से दुष्कर्म

    शॉपिंग मॉल की पार्किंग में नशीला पानी पिलाकर महिला से दुष्कर्म

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सहारा मॉल के बेसमेंट में खड़ी कार में एक व्यक्ति ने 27 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर नशीला पानी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी तुषार शर्मा ने उसे नौकरी के इंटरव्यू के लिए बुलाया और नशीला पानी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह डीएलएफ इलाके में रहती है और ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही थी। उसे एक व्यक्ति का फोन नंबर मिला, जिसने अपना परिचय तुहर शर्मा के रूप में दिया।

    आरोपी ने पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर शनिवार को मॉल में इंटरव्यू के लिए बुलाया। महिला ने अपनी एफआईआर में कहा, टेलीफोन पर हुई बातचीत के अनुसार मैं शनिवार को दोपहर 1 बजे के आसपास मॉल पहुंची। वह मुझे प्रवेश द्वार पर मिला और मुझसे नौकरी के बारे में बात करने के लिए मुझे मॉल के बेसमेंट में ले गया, जहां उसने मुझे पानी पिलाया।

    पानी पीते ही मैं बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने मेरे साथ रेप किया। बाद में पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता को पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम शिकायत के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

  • मां-बेटी के आत्मदाह करने के मामले में SDM सहित 39 के खिलाफ मामला दर्ज

    मां-बेटी के आत्मदाह करने के मामले में SDM सहित 39 के खिलाफ मामला दर्ज

    कानपुरः देहात के एक गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मां-बेटी की कथित तौर पर आत्मदाह करने के मामले में उप जिलाधिकारी (एसडीएम), थानाध्यक्ष, चार लेखपालों, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों सहित 39 लोगों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गयी। पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) प्रशांत कुमार ने कहा कि एसडीएम (मैथा) ज्ञानेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने ‘न्यूज एजेंसी’ को बताया कि हत्या, हत्या के प्रयास के अलावा मवेशियों को मारने या अपंग करने, घर को नष्ट करने के इरादे से आग लगाने और जानबूझकर अपमान करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान अब तक उजागर नहीं की गयी है।

    कुमार ने बताया कि पीड़ितों के घर को गिराने में इस्तेमाल की गई जेसीबी को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार के सदस्य और ग्रामीण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद ही पुलिस को शव परीक्षण के लिए ले जाने की अनुमति देने की अपनी मांग पर अड़े हुए है। उन्होंने पीड़ित परिवार के कम से कम दो सदस्यों को पांच करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। कुमार ने यह भी बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें स्टेशन अधिकारी (रूरा) दिनेश गौतम भी शामिल हैं, उन्हें जल्द ही निलंबित किया जा सकता है।

    महानिरीक्षक ने कहा कि दो महिलाओं की मौत के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए गांव और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि, उन्होंने ने समाजवादी पार्टी (सपा) के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को को मडौली गांव जाने से रोकने के बारे में न तो पुष्टि की और न ही उसा खंडन किया। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल का मंगलवार को पीड़ित परिवारों से मिलने जाने का कार्यक्रम था।

    सूत्रों ने बताया कि एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) बीबीजीटीएस मूर्ति ने संवाददाताओं को बताया कि विशाल दीक्षित ने पीड़ित प्रमिला दीक्षित के बेटे शिवम दीक्षित के खिलाफ ‘ग्राम समाज’ की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की थी, इस अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम वहां गई थी।

  • पंजाबः ATM में सफाई करने गई महिला फंसी अंदर 

    पंजाबः ATM में सफाई करने गई महिला फंसी अंदर 

    लुधियानाः डीसी दफ्तर के सामने मंगलवार को एटीएम में सफाई करने गई महिला के अंदर फंस जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, महिला सफाई कर रही थी कि इतने में शटर अपने आप गिर गया। महिला एटीएम में करीब 2 घंटे फंसी रही। उसने अंदर से काफी आवाजें लगाई. लेकिन बाहर किसी को कुछ पता नहीं चला। आखिर में जब महिला ने जोर से शटर खटखटाना शुरू किया तो बाहर आते-जाते लोगों को आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने शोर मचा दिया।

    लोगों ने एसबीआई बैंक के अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। महिला से लोग बाहर से बातचीत करते रहे ताकि वह घबराए ना। बैंक कर्मचारियों ने शटर खोलने की काफी कोशिश की, लेकिन शटर फंस चुका था। इस दौरान शटर खोलने वाले कारीगर को बुलाया गया, लेकिन आखिर में शटर काटना पड़ा। शटर तोड़ कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला बुरी तरह से परेशान थी। उसने अधिकारियों से कहा कि कम से कम वह एटीएम का शटर तो सही करवा कर रखें। इस बीच बैंक अधिकारियों ने मीडिया कर्मचारियों को कवरेज करने से भी रोकने की काफी कोशिश की। अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।