Blog

  • पंजाब: कोर्ट बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आतंकी हरप्रीत गिरफ्तार

    पंजाब: कोर्ट बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आतंकी हरप्रीत गिरफ्तार

    नई दिल्ली: लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 1 दिसंबर को हरप्रीत सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। वह मलेशिया के कुआलालम्पुर से लौटा था। इतना ही नहीं एनआईए ने हरप्रीत सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

    उसके खिलाफ विशेष एनआईए अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और एक लुक आउट सर्कुलर भी निकाला गया था। बता दें कि हरप्रीत सिंह लखबीर सिंह रोड का सहयोगी है जो पाकिस्तान स्थित इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन(ISYF) का स्वयंभू प्रमुख है। हरप्रीत, लखबीर सिंह रोड के साथ दिसंबर 2021 लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था। इस विस्फोट में एक की मौत और कई घायल हुए थे। लखबीर सिंह रोड के निर्देशों पर काम करते हुए ही हरप्रीत ने विशेष रूप से निर्मित IED की डिलीवरी का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके भारत स्थित सहयोगियों को भेजा गया था, जिसका उपयोग लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स विस्फोट में किया गया था।

  • आज का राशिफल, 2 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 2 दिसंबर 2022

    मेष: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।

    वृष: शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

    मिथुन: पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

    कर्क: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

    सिंह: पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।

    कन्या: आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।

    तुला: प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।

    वृश्चिक: राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनु: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।

    मकर: राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    कुंभ: आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    मीन: पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।

  • जालंधर: आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

    जालंधर: आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

    जालंधर/हर्ष कुमार: फीडर की मरम्मत को लेकर दो दिसंबर को विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली इन इलाकों में वडाला रोड, वडाला चौक, माता गुजरी कांप्लेक्स, आबादी धर्मपुरा, खुरला कंगरा, हैमिलटन टावर में बिजली सुबह दस से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी।

    इसी तरह 66 केवी सब स्टेशन टांडा रोड से चलते 11 केवी जंडूसिंघा फीडर की दो दिसंबर को जरूरी मरम्मत के चलते बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसके चलते जंडूसिंघा के एरिया जंडूसिंघा कंगनीवाल रोड, जंडूसिंघा-धोगड़ी रोड, जंडूसिंघा- नौली रोड की सप्लाई दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।

  • बड़ी खबर: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

    बड़ी खबर: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

    नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को पकड़ लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डी को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। हालांकि गोल्डी के पकड़े जाने को लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    गोल्डी बराड़ कई सालों से कनाडा में बैठकर कई गंभीर अपराधों को अंजाम देता आया है। कनाडा से ही वो भारत में हत्याएं और स्मगलिंग का काम करता है। इसके लिए उसे लाखों रुपये मिलते हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी उसने विदेश में बैठकर ही अपने गुर्गों से करवाई थी। इसके बाद वो अमेरिका भाग गया था। मूसेवाला की हत्या को लेकर गोल्डी बराड़ की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें उसने कबूल किया कि उसके ही इशारों पर मूसेवाला को गोलियां मारी गईं।

  • जालंधरः गैंबलिंग एक्ट में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः गैंबलिंग एक्ट में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। पीओ स्टाफ की पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। 

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गोपाल नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टॉफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 20 जुलाई 2019 को थाना नंबर 1 में मुकदमा नंबर 84 दर्ज किया गया था। जिसमें माननीय अदालत ने मनिंदर को 10 अक्टूबर 2022 में भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से उसे गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः चोरी की वादरात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार…

    जालंधरः चोरी की वादरात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार…

    जालंधर (हर्ष)। थाना 4 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने 2 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 6 चोरी की बैटरियों को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी संसारपुर और प्रकाश कुमार पुत्र हरीराम निवासी वडाला चौंक के रूप मे हुई है। 

    थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया की उनकी टीम के एएसआई सुच्चा सिंह टीम सहित नाकेबंदी के दौरान भगवान वाल्मीकि चौंक पर दोनों चोरो को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधरः सिविल अस्पताल में पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तैनात पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने वाले 2 भाईयों को थाना 4 की पुलिस ने काबू कर लिया है। हालांकि दो आरोपियों की तालाश जारी है। पंजाब पुलिस में तैनात रविपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ड्यूटी के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद था कि इसी दौरान नशे में धुत कुछ युवक डॉक्टर के कमरे से बाहर निकाला तो वह उसके साथ बहसबाजी करने लगे। बहसबाजी से शुरू हुई बात हाथापाई तक पहुंच गई।

    जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत रविपाल ने थाना 4 में दी थी। थाना 4 की पुलिस ने आईपीसी धारा 353, 186, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर छापेमारी कर रही थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुच्चा सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 आरोपी गुरइकबाल सिंह उर्फ गोरा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी लद्देवाली को काबू कर लिया है। पुलिस दोनों भाईयों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि फरार 2 युवकों के बारे में पता लगाया जा सके। 

    यह है मामला 

    27 नवंबर को सिविल अस्पताल में तैनात गार्द के पंजाब पुलिस के जवान रविपाल पर एमएलआर कटवाने आए युवकों ने हाथापाई की थी। ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम रवि पाल ने थाना 4 की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुट गई थी। बता दें कि युवक एमएलआर कटवाने के लिए वहां पर आए थे, लेकिन डॉक्टर के कमरे के बाहर काफी भीड़ जिसके कारण रवि ने घायल युवक को एमएलआर कटवाने के लिए डॉक्टर के पास भेज दिया था। इसी दौरान 4 युवक आए रवि के साथ हाथापाई करने लगे।

  • पंजाबः ब्रेन स्ट्रोक के मरीज़ों का होगा मुफ़्त इलाज : चेतन जौड़ामाजरा

    पंजाबः ब्रेन स्ट्रोक के मरीज़ों का होगा मुफ़्त इलाज : चेतन जौड़ामाजरा

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के निवासियों को और बेहतर स्वास्थ्य सहूलतें उपलब्ध करवाने के मंतव्य को मुख्य रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की तरफ से चंडीगढ़ स्थित स्वास्थ्य विभाग के डायरैक्टर दफ़्तर में आयोजित एक दिवसीय कपैसिटी बिल्डिंग कम ट्रेनिंग वर्कशाप में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

    इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के 23 ज़िला अस्पतालों और 03 मैडीकल कॉलेजों फरीदकोट, अमृतसर साहिब और पटियाला में स्ट्रोक रैडी यूनिट स्थापित किये जा रहे हैं। इन यूनिटों में दिमाग़ी दौरा या ब्रेन स्ट्रोक वाले मरीज़ों का तुरंत इलाज किया जायेगा। पंजाब में हाइपरटेंशन जिसको कि आम भाषा में ब्लड प्रेशर बढ़ना भी कहा जाता है, इसके मरीज़ों की संख्या बहुत ज़्यादा है और इन मरीज़ों में से 50 प्रतिशत मरीज़ों को पता भी नहीं होता कि उनको हाइपरटेंशन है। उन्होंने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक, हाइपरटेंशन के कारण होने वाली एक बहुत ही गंभीर और घातक स्थिति है, जिस कारण हर 30 मिनट में एक मरीज़ की मौत हो जाती है। इसके इलावा इस बीमारी के कारण मरीज़ का शरीर भी लकवाग्रसत हो सकता है।

    पंजाब सरकार की तरफ से आम लोगों के लिए गुणवत्ता भरपूर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के वचन को दोहराते हुये जौड़ामाजरा ने कहा कि अब तक गरीब लोगों के लिए इस बीमारी का इलाज उनकी पहुंच से बाहर था और अब इन स्थापित किये जा रहे यूनिटों में लगभग 30000/- रुपए तक के मूल्य का टीका बिल्कुल मुफ़्त लगाया जायेगा और मरीज़ का सीटी स्कैन भी मुफ़्त किया जाएगा। इससे न केवल ऐसे मरीज़ की जान बचाई जा सकती है बल्कि उसके शरीर को लकवाग्रसत होने से भी बचाया जा सकता है।

    वर्कशाप के दौरान संबोधन करते हुये स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से वर्कशाप में राज्य के समूह जिलों और मैडीकल कॉलेजों से आए नोडल अधिकारियों को हिदायत की कि इस ट्रेनिंग के उपरांत वह अपने-अपने अस्पतालों में जाकर इस बीमारी के मरीज़ों की सेवा में किसी भी किस्म की कमी न आने दें। इस बीमारी में दिमागी दौरे और मरीज़ के इलाज के दरमियान समय बहुत ही महत्व रखता है, इसलिए यह स्ट्रोक रैडी यूनिट अपने नाम के अनुसार ही मरीज़ के इलाज के लिए हर समय तैयार होने चाहिएं जिससे ऐसे मरीज़ के इंतज़ाम की कमी के कारण किसी किस्म का नुकसान न हो।

    स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से सीएमसी लुधियाना, पीजीआई चंडीगढ़ के न्यूरौलौजी विभाग और ऐंजलज़ इनिशिएटिव की भी सराहना की जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग पंजाब के अधिकारियों/ कर्मचारियों को ब्रेन स्ट्रोक के इलाज सम्बन्धी ट्रेनिंग देने में सहायता की है। इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अजोए शर्मा, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. रणजीत सिंह घोतड़ा, सहायक डायरैक्टर डॉ. सन्दीप सिंह गिल, डॉ. जयराज पांडियन, प्रिंसिपल और डीन प्रोफ़ैसर न्यूरोलोजी, सीएमसी लुधियाना डॉ. धीरज खुराना, प्रोफ़ैसर, न्यूरोलोजी पीजीआई एमईआर चंडीगढ़, एंजल्स इनिशिएटिव के नेशनल हैड विलियम मसीह भी वर्कशाप में उपस्थित थे।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल का रिटायर्ड SMO गिरफ्तार

    पंजाबः सिविल अस्पताल का रिटायर्ड SMO गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत सिविल अस्पताल मजीठा के रिटायर्ड सीनियर मैडीकल अफ़सर डॉ. सतनाम सिंह के विरुद्ध 1,15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी एसएमओ, निवासी फ्रेंड्ज़ ऐवीन्यू, अमृतसर को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत गिरफ़्तार कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मलकीत सिंह निवासी गांव अठवाल, ज़िला अमृतसर ने बताया कि उक्त एसएमओ ने एक पुलिस केस संबंधी मैडीको लीगल रिपोर्ट देने के एवज में 1,15,000 रुपए रिश्वत की मांग की और प्राप्त भी की।

    प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम मांगने और स्वीकार करने के दोषी पाये जाने के बाद ही उक्त एसएमओ के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में उक्त दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः कब्जा हटाने गई पुलिस टीम और प्रदर्शनकारी में हुई धक्का-मुक्की, फाड़े कपड़े

    कपूरथलाः कब्जा हटाने गई पुलिस टीम और प्रदर्शनकारी में हुई धक्का-मुक्की, फाड़े कपड़े

    कपूरथलाः मनसूरवाल में गांव की जमीन कब्जा हटाने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। दरअसल, जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा चल रहा था। इस दौरान आज उस पर निशानदेही को लेकर जब प्रशासन की टीम पहुंची तो वहां पर पहले से कब्जे पर बैठे हुए प्रवासी लोगों ने प्रशासन की इस कारवाई का विरोध कर उनके काम को रोका।

    जिस के चलते पुलिस कर्मचारियों और प्रदर्शनकारी लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोप लगाया कि लोगों ने उन के कर्मचारियों के कपड़े भी फाड़े और उनपर पत्थरबाजी भी की। उन पर तेल डाल कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की है। जिस के चलते उन्होंने जिला पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग की है।