Blog

  • Punjab News: गैंगस्टर जगदीप जग्गा गैंग के 7 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: गैंगस्टर जगदीप जग्गा गैंग के 7 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोगाः पंजाब में डीजीपी गौरव यादव द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ की पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा गैंग के सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 5 देसी पिस्टल 32 बोर, 7 मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

    सूत्रों के मुताबिक जगदीप सिंह जग्गा लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखता है और यह विदेश से व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन करता था और पैसे न मिलने पर अपने साथियों की मदद से उनके घर के बाहर गोलियां चलवाता है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को काबू करके आरोपियों की योजना को नाकाम कर दिया।

  • Punjab News : चोरी के मोबाइल सहित एक गिरफ्तार,देखें वीडियो

    Punjab News : चोरी के मोबाइल सहित एक गिरफ्तार,देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले में चोरी और लूटपाट की वारदाते बढ़ती जा रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। बढ़ते मामलो के देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है। ताजा मामला अमृतसर पुलिस चौकी विजय नगर के अंतर्गत आने वाले इलाके में से सामने आया है। जहां लड़की से मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया था। थाना प्रभारी जतिंदर खैरा ने बताया कि सुरिंदर कौर की बेटी जो कि प्राइवेट टीचर है। उसने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने मामा के साथ जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 2 लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जिसके बाद उन्होंने वारदात की जगह के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज के अधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इसके दूसरा साथी प्रिंस वेरका जो कि मौके से फरार है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी से मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपने जीजा की मोटरसाइकिल पर वारदात को अंजाम दिया है। सूरज नशे के आदि है। उन्होंने बताया कि सूरज पर पहले भी मुकद्दमें दर्ज है। पुलिस ने बताया कि प्रिंस वेरका की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Punjab News : चोरी के मोबाइल सहित एक गिरफ्तार,देखें वीडियो

       
  • बॉलीवुड सिंगर Adnan Sami के घर छाई शोक की लहर

    बॉलीवुड सिंगर Adnan Sami के घर छाई शोक की लहर

    मुबंई: बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक दुखद खबर सुनाई है। सिंगर के घर मातम पसर गया है और जिंदगी में दुख के बादल छा गए हैं। अदनान सामी के सिर से मां का साया उठ गया है। अदनान सामी की मां का इंतकाल हो गया है और ये दुखद खबर खुद सिंगर ने सुनाई है। उन्होंने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर दुनिया को मां के निधन की जानकारी दी है।

  • अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक, SDRF ने वाहन को काट घायल को बाहर निकाला

    अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक, SDRF ने वाहन को काट घायल को बाहर निकाला

    ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में से एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। दरअसल, बीती देर रात कोडियाला के पास एक ट्रक पलट गया। इस दौरान ट्रक में 2 व्यक्ति सवार थे। इसमें से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने ट्रक में से बाहर निकाल दिया था। वहीं दूसरा व्यक्ति ट्रक में फंसे होने के कारण मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने घायल को वाहन काटकर बाहर निकाला।

    यह घटना कोडियाला के पास हुई है। जहां एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मामले में ढालवाला एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ट्रक तोताघाटी से पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। वाहन में चालक समेत एक और व्यक्ति सवार थ। हादसे के बाद एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजा। जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रक में ही फंस गया था। एसडीआरएफ टीम ने काफी प्रयास करने के बाद उपकरणों की सहायता से वाहन की कटिंग कर उक्त व्यक्ति को ट्रक से बाहर निकाला। इसके अतिरिक्त घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

  • परिवार के 13 सदस्यों को लड़की ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार, चौकाने वाली वजह आई सामने

    परिवार के 13 सदस्यों को लड़की ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार, चौकाने वाली वजह आई सामने

    कराचीः पाकिस्तान के कराची से दिल दलहाने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेम विवाह के खिलाफ होने के चलते लड़की ने अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या कर दी। वहीं हत्या के आरोप में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लड़की को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन उसकी पसंद के अनुसार उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे।

    पुलिस ने बताया कि ये मौतें खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। इसने बताया कि लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने कहा, ‘खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई।

    जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीले खाने से हुई है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। शाह ने कहा, ”लड़की गुस्से में थी क्योंकि उसका परिवार उसकी पसंद के लड़के से उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं था।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में Mobile Showroom के बाहर चली गोलियां

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में Mobile Showroom के बाहर चली गोलियां

    कपूरथलाः जालंधर के पड़ोसी जिले कपूरथला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह 10 बजे के करीब बस स्टैंड के पास मोबाइल के शोरूम के बाहर 2 हमलावार गोलियां चलाकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार लूट की नीयत से आए हमलावारों ने मल्होत्रा मोबाईल शोरूम के बाहर गोलियां चलाई है। कहा जा रहा है कि हमलावारों द्वारा 20 गोलियां चलाई गई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए शोरूम मालिक टीनू ने बताया कि शोरूम के बाहर लुटेरों द्वारा 20 से 25 गोलियां चलाई गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना में दुकान के शीशे टूट गए। घटना के दौरान दुकान में 7 से 8 कर्मी मौजूद थे। वहीं घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjabi Singer की गाड़ी की भीषण टक्कर में 2 की मौत, उड़े परखच्चे

    Punjabi Singer की गाड़ी की भीषण टक्कर में 2 की मौत, उड़े परखच्चे

    होशियारपुर: गायक भूपिंदर बब्बल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गायक भूपिंदर बब्बल के म्यूजिक ग्रुप की टैंपो-ट्रैवल गाड़ी हरियाणा-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव बागपुर के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल, टंपो-ट्रैवल और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गाड़ी के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए है।

    वहीं इस हादसे में गाड़ी में सवार 12 लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। जिनमें से दो को छुट्टी दे दी गई है और एक की हालत गंभीर है होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवल गाड़ी, जो कलाकार भूपिंदर बब्बू के साथ जम्मू से जगराता करके चंडीगढ़ लौट रही थी।

    जब अड्डा बाघपुर से थोड़ा आगे पहुंची तो दूसरी तरफ से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पू ट्रैवल गाड़ी बुरी तरह पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हरियाणा थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर होशियारपुर के शवगृह में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Jalandhar News: Patrol Pump दिलवाने का झांसा दे ठगे 5 करोड़, केस दर्ज

    Jalandhar News: Patrol Pump दिलवाने का झांसा दे ठगे 5 करोड़, केस दर्ज

    जालंधरः महानगर में एक व्यक्ति से करीब 5 करोड़ की ठगी मारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़ित को पेट्रोल पंप खरीद कर देने का वादा कर उससे करीब पांच करोड़ रुपए ले लिए और फिर न पेट्रोल पंप दिलवाया और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार इस मामले में कुल सात लोग नामजद किया गया है। मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में आरोपीयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज तो किया है, मगर फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

  • Mohit Heights बिल्डिंग में लगी भीषण आग

    Mohit Heights बिल्डिंग में लगी भीषण आग

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के माहिम इलाके में स्थित मोहित हाइट्स बिल्डिंग में एक भीषण आग लगी है। अभी तक मोहित हाइट्स बिल्डिंग में लगी इस आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

    मुंबई के माहिम इलाके में स्थित बहुमंजिला आवासीय इमारत में सोमवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि ये आग सुबह 07.54 बजे लगी और 11 मंजिला मोहित हाइट्स इमारत की चौथी मंजिल पर एक घर के बेडरूम में बिजली के तारों, बिजली के इंस्टॉलेशन, एसी यूनिट और घरेलू सामान तक ही सीमित थी।

    महाराष्ट्र के मुंबई के माहिम इलाके में स्थित मोहित हाइट्स बिल्डिंग में एक भीषण आग लगी है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंचीं और सुबह 8.10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और कोई घायल भी नहीं हुआ।

     

     

     

  • Jalandhar News: दफ्तर पर दड़ा-सट्टा लगवाते 2 युवक काबू

    Jalandhar News: दफ्तर पर दड़ा-सट्टा लगवाते 2 युवक काबू

    जालंधरः सीआईए स्टाफ ने ढन्न मोहल्ला में स्थित एक पक्षी के नाम से मशहूर युवक के दफ्तर में रेड की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दफ्तर में दड़ा-सट्टा लगवाया जाता है। पुलिस ने मौके से 2 युवकों को काबू किया है। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि ढन्न मोहल्ला में एक युवक अपने दफ्तर में जुए की बुक चलवा रहा है। यह युवक एक पक्षी के नाम से मशहूर है। सीआईए स्टाफ ने वहां रेड की तो कुछ युवक मौके से दीवारे फांद कर भाग निकले, लेकिन दो को पुलिस ने काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि भागने वाले युवकों में अपराधिक छवि वाले युवक भी शामिल थे। पक्षी नाम से मशहूर इस युवक के खिलाफ 110 का कलंदरा भी तैयार है। वहीं काबू आए युवकों के खिलाफ थाना तीन में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।