Blog

  • सीएम सुखविंदर सुक्खू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम रद्द

    सीएम सुखविंदर सुक्खू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम रद्द

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वह पिछले कई दिन से दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नहीं मिल पाएंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। बीते शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शामिल होकर 14 किलोमीटर तक पैदल सफर किया था। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी से गले भी मिले थे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य विधायक भी इस दौरान उनके साथ थे। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान के दौसा में राहुल गांधी के साथ विधायकों ने साढ़े चार घंटे का सफर किया था।

    कोविड टेस्ट में और भी विधायक पॉजिटिव पाए जा सकते हैं। वहीं सीएम सुक्खू के शीत सत्र पर में शामिल होने पर भी अब संशय है। हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा सदन तपोवन धर्मशाला में होना है। इस बाबत अधिसूचना जारी हो चुकी है।  वहीं प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार को राजभवन शिमला में आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। सीएम सुक्खू ने इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अब उनकी गैर मौजूदगी में ही शपथ होगी।  22 दिसंबर को शीत सत्र के पहले दिन सुबह 11:00 बजे प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। अब शीत सत्र पर भी संशय बन गया है। 

  • पंजाबी सिंगर Kanwar Grewal के घर NIA की टीम की दबिश

    पंजाबी सिंगर Kanwar Grewal के घर NIA की टीम की दबिश

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, आज एनआईए द्वारा कंवर ग्रेवाल के घर मोहाली में पर छापेमारी की जा रही है। पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल के मोहाली सेक्टर 104 स्थित घर पर आज सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम पहुंची। यहां ताज टॉवर्स में उनका फ्लैट है। एनआईए की अचानक हुई इस रेड के दौरान सीआरपीएफ के जवान भी पहुंचे।

    पूरी सुरक्षा के बीच एनआईए की टीम सुबह यहां पहुंची। यहां टीम ने काफी देर तक कंवर ग्रेवाल से सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टर्स की दखल को लेकर सवाल किए गए हैं। वहीं एनआईए की टीम द्वारा गायक से जानकारी जुटाने में लगी है कि गायकों के गैंगस्टर्स से लिंक कैसे पैदा हुए।

    उनके आपस में क्या संबंध हैं। वहीं उन्हें गैंगस्टर्स से किस प्रकार की धमकी आती है। बता दें कि बब्बू मान की तरह किसानों के संघर्ष के दौरान कंवर ग्रेवाल किसानों के मंच पर नजर आए थे। वह अपने गीतों के जरिए बेबाक रूप से अपनी बात रखते रहे हैं।

  • पंजाब समेत उत्तर भारत में शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

    पंजाब समेत उत्तर भारत में शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

    चंडीगढ़। दिसंबर के महीने में मौसम पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। पहाड़ों में बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। ठंड के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरा भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा समेत मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में 20 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहेगी। हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की भी आशंका जताई गई है।

    विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी, जिससे प्रदेश के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। बिहार में बढ़ते कोहरे के साथ ही विभाग ने ठंड बढ़ने के भी आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के लिए अभी इंतजार करना होगा। पहाड़ों में ठंड ज्यादा होगी, लेकिन बर्फबारी की संभावना कम है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

    मौसम विभाग ने 19 दिसंबर से तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

  • पंजाब: पाकिस्तान से आए ड्रोन पर‌ BSF ने की फायरिंग, देखें वीडियो 

    पंजाब: पाकिस्तान से आए ड्रोन पर‌ BSF ने की फायरिंग, देखें वीडियो 

    गुरदासपुर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। देर रात फिर दो जगह पर देखा गया पाकिस्तानी दरों 10:20 पर चंदू बडाला में दोबारा ड्रोन देखा गया जिस पर  BSF के जवानों ने 26 राउंड फायर किये गई और छह रोशनी करने वाले बम चलाएं उसके  बाद रात को 10:48 पर कसोवाल इलाके में 51 बॉर्डर पिलर के पास फिर ड्रोन देखा गया जिस पर 72 राउंड फायर किये गईं और 4 रोशनी वाले बम चलाए पिछले 2 दिन में तीन बार ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से इंडिया में ड्रोन आते हुई देखा गया ड्रोन देखे जाने वाली जगह पर BSF की और से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

  • पंजाबः पंजाबी गायक रणजीत बावा के घर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    पंजाबः पंजाबी गायक रणजीत बावा के घर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

    बटालाः फिलहाल पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पंजाबी सिंगर रंजीत बावा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाबी सिंगर रंजीत बावा के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम रंजीत बावा के मोहाली स्थित आवास की जांच कर रही है। पंजाबी सिंगर के 4 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। इसके अलावा उनके पीए के बटाला स्थित घर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है।

    इन सबके अलावा, आयकर विभाग ने गायक के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय पर भी छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक जिन कलाकारों ने किसानी आदोलन दौरान योगदान दिया था उनके घरों में चल इनकम टैक्स की रेड की जा रही है। 

  • पंजाब: घने कोहरे से पुलिस की गाड़ी सहित कई गाड़ियां टकराई , देखें वीडियो 

    पंजाब: घने कोहरे से पुलिस की गाड़ी सहित कई गाड़ियां टकराई , देखें वीडियो 

    मंडी गोबिंदगढ़: पंजाब में सर्दी का कहर बढ़ना शुरू हो गया है। घने कोहरे के चलते सड़क हादसे के मामले में आनी शुरू हो गए है। वही आज सुबह मंडी गोविंदगढ़ से घने कोहरे के कारण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। घने कोहरे के कारण पुलिस की पायलट गाड़ी सहित कई गाड़ियों का भयानक एक्सीडेंट हुआ है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हादसे में गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

  • पंजाबी गायक Babbu Maan के लाइव शो में हुआ भारी हंगामा,देखें वीडियो

    पंजाबी गायक Babbu Maan के लाइव शो में हुआ भारी हंगामा,देखें वीडियो

    रोहतक: प्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बूमान के लाइव शो में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान शो में भीड़ बेकाबू होती देख बब्बू मान के बाऊंसरों ने भी हाथ खड़े कर दिए। दरअसल, पंजाबी गायक बब्बू मान शनिवार रात को रोहतक के सिंहपुरा गांव स्थित एक निजी स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आए थे।

    दर्शकों की भीड़ को देखकर कार्यक्रम संयोजकों द्वारा निजी बाऊंसर के अलावा पुलिस बल की भी मदद ली गई थी। बताया जा रहा है कि बब्बू मान दर्शकों का दिल नहीं जीत सके जिस कारण उन्होंने हूटिंग शुरू कर दी। शौ तोरण लोगों द्वारा भारी हंगामा होता पुलिस को कार्यक्रम की कमान संभालनी पड़ी, लेकिन जब पुलिस ने कमान संभाली तो तब तक हालात पूरी तरह से बेकाबू हो चुके थे। भीड़ और अव्यवस्था के बीच आखिरकार बब्बू मान को शो बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। जिससे नाराज दर्शकों ने टैंट और कुर्सियां तोड़ दीं। बब्बू मान कैसे लाइव शो में दर्शकों में काफी नाराजगी जताई गई।

  • जालंधर: लतीफपुरा में बुलेट सवार युवकों ने की SHO से हाथापाई, देखें वीडियो 

    जालंधर: लतीफपुरा में बुलेट सवार युवकों ने की SHO से हाथापाई, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब के जालंधर का लतीफपुरा एक बार फिर से सुर्खियों आया है।इस बार लतीफपुरा में घर से बेघर हुए लोगो की सुरक्षा कर रहे पुलिस कर्मियों की वर्दी पर मंचलो ने हाथ डाला और गालियां निकाली।तीनों मनचले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गई है और उनका बुलेट मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले लिया है।

    आपने सुनंदा शर्मा का वह गाना तो सुना होगा घुमन नू ता थार रखी है ते बुलेट ता रखी है पटाखे पौन नू। इस गाने के बारे में इसलिए बता रहे हैं क्योंकि इस गाने के बाद पंजाब में बुलेट मोटरसाइकिल पर घूमने मनचले युवकों को बिगाड़ कर रख दिया है।दरअसल बुलेट मोटरसाईकिल के सेलेंसर से पटाखे मारने पर 3 युवकों को पुलिस और एंटी रैपिड फोर्स सुरक्षाकर्मियों रोका तो मनचले युवकों ने बहस बाजी करते हुए गालियां निकालनी शुरू कर दी। तीनों युवकों को जब पुलिस गाड़ी में बिठा कर थाने ले जाने लगी तो एक युवक ने ड्यूटी कर रहे थाना छह के एसएचओ सुखदेव सिंह जो वर्दी में थे उनको गले से पकड़ लिया। यह देख सभी पुलिस वालो को गुस्सा चढ़ गया और उन्हें थाने ले गए। 

    वह इस मामले को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के डीसीपी जगमोहन सिंह ने बताया कि तीनों युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया और वॉयलेंस कर रहे थे। इस कारण एसएचओ साहिब ने गिरफ्तार किया। जिस आरोपी ने पुलिस वालों की वर्दी पर हाथ डाला है उसका मेडिकल कराकर उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 19 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 19 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने ऑफिस में अपने बॉस की बातों में हां में हां मिलनी होगी, लेकिन यदि कोई बात गलत हो, तो आपको उसमें हां करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन बिजनेस में कोई उधारी का सौदा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक समस्याएं लेकर आएगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है और आपका किसी महिला मित्र से वाद-विवाद हो सकता है, जो लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के चलते अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती हैं और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तो वह वापस ले सकते हैं। यदि आपका कोई मित्र आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको निवेश करने से बचना होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आज आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आज आपको दोगुना लाभ दे सकता है, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी शारीरिक कष्ट को लेकर आज परेशानी बनी रहेगी, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत भी कर सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण भागदौड़ करनी होगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने कुछ बातों को गोपनीय रखें नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज आपका दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई में मन मुताबिक सफलता ना मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको आज सतर्क रहना होगा नहीं तो यदि आपने किसी व्यक्ति के ऊपर अति विश्वास किया, तो वह आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। वर्तमान में कार्यरत लोगों को आज इधर उधर बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है, अपने टारगेट पर ध्यान लगाएं, तभी वह उसे पूरा कर पाएंगे, नहीं तो आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको आज अत्यधिक तले भुने भोजन से कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिससे पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी कर रहे लोग आज किसी साथी से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है और उनकी तरक्की में बाधा आ सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी और आप भविष्य के लिए भी कुछ प्लानिंग कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अचानक से धन लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने में समर्थ रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपकी चुगली भी लगा सकती है। आपको किसी कार्य के संपन्न होने से आज परिवार में किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा और व्यापार कर रहे लोग आज निवेश बहुत ही सोच समझ कर करें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दिन का कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने मे भी व्यतीत करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन मे यदि लंबे समय से अनबन चल रही थी, तो आप उसे मिल बैठकर समाप्त करेंगे और विद्यार्थियों को बौद्धिक मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। व्यवसाय को लेकर आपको कुछ यात्रा करने का मौका मिलेगा, जिनमें आपको किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। धन का निवेश कर रहे लोगों को लालची व ठगी लोगों का शिकार होने से बचना होगा। लोगों को पहचाने, तभी अपने धन का निवेश करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उन्हें अपने कामों को लेकर सावधान रहना होगा, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन छोटे व्यापारियों के लिए उत्तम लेने वाला है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटकने रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सुचना सुनने को मिलेगी, लेकिन उन्हें अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो उनकी कोई बात परिवार के सदस्यों को बुरी लग सकती है। आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसका आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा और बिजनेस कर रहे लोगों को प्रबल धन लाभ के योग भी बनते दिख रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मदद मिलेगी और आप खुला खर्चा करेंगे। आपको सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी है। यदि कोई चोट लगी थी, तो वह फिर से उभर सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको वाहन चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना होने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपको किसी काम को साझेदारी में करना बेहतर रहेगा। आपको आज अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आपके काम बिगड़ते चले जाएंगे। आपको किसी पुरानी बात के लिए वरिष्ठ सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

  • पंजाब: डेरा ब्यास से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हुई क्षतिग्रस्त 

    पंजाब: डेरा ब्यास से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हुई क्षतिग्रस्त 

    गुरदासपुर: डेरा ब्यास से लौट रही संगत की एक बस का संतुलन बिगड़ जाने के कारण सड़क किनारे झाडि़यों में जा गिरी। हादसा मोटरसाइकिल सवार को बचाने के कारण हुआ है, जिसमें 2 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। घटना गांव तिब्बर के पास की बताई जा रही है, जहां पर उक्त हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा गुरदासपुर-काहनूवान रोड पर हुआ है। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उक्त हादसे में अभी तक किसी के जान-माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन हादसे के दौरान सवारियों की सांसे थम सी गई थीं।