Blog

  • सोने के दामों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्‍ती, जाने नए रेट…

    सोने के दामों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्‍ती, जाने नए रेट…

    नई दिल्‍ली। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के मुताबिक, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 7 जून को सोने के भाव 205 रुपये की गिरावट के साथ 50,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। पिछले कारोबारी सत्र में यह 50,938 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को चांदी भी 964 रुपये की गिरावट के साथ 61,555 रुपय्र प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर आ गई। पिछले सत्र में चांदी 62,519 रुपये प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर बंद हुई थी।

    एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्‍ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 205 रुपये की कमी आई जो कमोडिटी एक्‍सचेंजों पर चल रही सोने की कीमतों को प्रतिबिंबित करता है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई और यह 1844 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी गिरावट के साथ 22.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पटेल ने कहा कि डॉलर में आई मजबूती और अमेरिकी बॉन्‍ड की यील्‍ड बढ़ने से गोल्‍ड की कीमतों में नरमी आई है।

    मंगलवार को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने के वायदा भाव में 56 रुपये की गिरावट देखी गई र्और यह 50,814 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया। सटोरियों ने कम मांग को देखते हुए अपनी पोजीशन सोने में घटाई। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर अगस्‍त वायदा वाले सोने के अनुबंध का कारोबार 56 रुपये की कमी के साथ 50,814 रुपये प्रति 10 ग्राम पर होता देखा गया।

    सोमवार को मजबूत हाजिर मांग की वजह से सोने के वायदा भाव में तेज बढ़त देखी गई। वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 51 रुपये की तेजी के साथ 51,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया था। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 51 रुपये या 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया, जिसमें 14,371 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

  • दर्शकों ने सराहा दून वैली का अभिरक्षणम

    दर्शकों ने सराहा दून वैली का अभिरक्षणम

    दून वैली स्कूल ने मनाया पर्यावरण सप्ताह

    नालागढ़/सचिन बैंसल: पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन जैसे गंभीर विषय को समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में छात्रों ने पूरा सप्ताह पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के रूप में मनाया गया।

    पर्यावरण विषय से संबंधित अनेक गतिविधियों में से पोस्टर मेकिंग, वृक्षारोपण अभियान, वृक्षों को सही ढंग से लगाने एवं उनकी देखभाल से संबंधित ट्रेनिंग सेशन, सफाई अभियान व नुक्कड़ नाटक आदि प्रमुख रूप से की गई।

    पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपनी कल्पना के रंगों से सजाया तो स्कूल के एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों ने साथी विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण व पौधों की सही देखभाल पर कार्यशाला में भाग लिया। नालागढ़  के हेरिटेज पार्क में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया ,वहीं शाम को हेरिटेज पार्क के एंफी थियेटर में स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक अभिरक्षणम- सेविंग ह्यूमैनिटी के माध्यम से दर्शकों को पर्यावरण प्रदूषण पर एक गंभीर संदेश दिया।

    इस कार्यक्रम में दर्शकों में साथ डीसी सोलन कृतिका कुल्हारी एवं एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की जमकर सराहना की। दून वैली पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव शर्मा ने कृतिका कुल्हारी, महेंद्र पाल गुर्जर एवं अन्य सभी गणमान्य अतिथियों एवं दर्शकों को विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।

  • कर्मचारी बीमा निगम ने प्रदेश भर के उद्योगों में योग शिविर शुरू कराया

    कर्मचारी बीमा निगम ने प्रदेश भर के उद्योगों में योग शिविर शुरू कराया

    बद्दी के वर्धमान टैक्सटाईल मिल से कराई शुरूआत
    बददी/सचिन बैंसल: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मंगलवार से पूरे प्रदेश के उद्योग योग प्रशिक्षण शिविर शुरू किया। जिसकी शुरूआत निगम ने बद्दी के वर्धमान टैकसटाईल मिल से शुरू की। कार्यक्रम का शुभारंभ निगम के क्षत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर योग प्रशिक्षक मुकेश ने कंपनी के कर्मचारियों को योग और प्राणायाम भी कराया। जबकि मनोवैज्ञानिक सोनल कुमार ने लाफ्टिंग योग कराया।
    क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि योग की शुरूआत सृष्टि के शुरूआत से है। सबसे पहले भगवान शिव ने योग किया था उसके बाद उन्होंने अपने सात शिष्यों को योग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की इस दौड़ भाग की जिंदगी में योग और प्राणायाम बहुत जरूरी है और मनुष्य को अपने स्वस्थ शरीर के लिए इसकी बहुत जरूरत है। 21 जून को पूरे देश में योग दिवस मनाया जाता है लेकिन निगम इससे पंद्रह दिन पहले से पूरे उद्योगों में शुरू करवा दिया है।
    वर्धमान कंपनी के प्रेजीडेंट और डायरेक्टर इंचार्ज आईएमजेएस सिधू ने कहा कि वर्तमान में लोगों को अपने व्यस्त समय से योग व व्यायाम के लिए समय निकालना जरूरी है। तभी मनुष्य स्वस्थ रह सकता है। वह अपने कंपनी के कामगारों को रूटीन में स्वास्थ्य जांच कराते है और उन्हें नियमित व्यायाम के लिए भी प्रेरित करते है। सेवानिवृत सहायक निदेशक देवब्रत यादव ने बताया कि किसी भी उद्योग में कार्यरत कर्मी की अंशदान अवधि छह माह या 71 दिन का समय होना जरूरी होता है लेकिन वर्धमान की एक महिला कामगार को अवधि पूरी नहीं थी।
    उसे पीजीआई में 3 लाख रुपये का एस्टीमेंट आपरेशन कराने के लिए चिकित्सकों ने दिया था जिससे उन्होंने निगम के निदेशक के सहयोग से उसकी परिमशन दिलाई और अब उस महिला का आपरेशन हो गया है। कंपनी के मुख्य प्रंबधक मोहन जांगटा ने सभी आए अधिकारियों को स्वागत किया और कंपनी की ओर से कराई जा रही गतिविधियो से अवगत कराया गया। इस मौके पर काठा अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक एसडी शर्मा, मुख्य प्रंबधक मुकेश सकसेना, गुरमीत सिंह, रमन मारवाह, तरूण आरोड़ा, अतुल, हिमानी, दीपिका, रेखा और ऊषा समेत कंपनी का स्टाफ उपस्थित रहा।
  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भारतीय मिठाई पर कार्यशाला आयोजित

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भारतीय मिठाई पर कार्यशाला आयोजित

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा भारतीय मिठाइयों के व्यंजनों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शेफ गुलशन कुमार (एक उद्यमी) कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित हुए।

    शेफ बनी बी अटवाल (सहायक प्रो.फेसर, एचएम) ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया और कहा कि भारतीय मिठाइयों को इसकी शुद्धता के कारण दुनियाभर में पहचाना जाता है।

    शेफ गुलशन कुमार ने छात्रों को भारतीय मिठाइयाँ बनाने की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि शादियों और त्योहारों के दौरान भारतीय मिठाइयों की हमेशा उच्च माँग रहती है।यहाँ तक कि भारतीय रेस्तरां भी विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ बनाकर दुनियाभर में कारोबार कर रहे हैं।सत्र के दौरान शेफ ने विद्यार्थियों को व्यंजन बनाने की विधि का लाइव प्रदर्शन प्रदान करने के लिए स्पंजी रसगुल्ला, रसमलाई, गुलाब जामुन और काला जामुन तैयार किए।यह वास्तव में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अनुभवथा।

    स. हरमोहिंदर सिंह (प्रमुख, एचएम) ने शेफ गुलशन कुमार को अपनी रेसिपी के रहस्य को विद्यार्थियों के साथ साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मिठाई की शुद्धता सभी के जीवन में प्यार, स्नेह और समृद्धि का प्रतीक है।

  • ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर घंडावल में रखेंगे बैंबू विलेज की आधारशिला

    ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर घंडावल में रखेंगे बैंबू विलेज की आधारशिला

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 8 जून को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलां में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करेंगे। साथ ही वह मॉडल प्राथमिक स्कूल सूमरकलां के नए भवन का शिलान्यास भी रखेंगे। इसके बाद वीरेंद्र कंवर दोपहर एक बजे घंडावल में बैंबू विलेज परियोजना की आधारशिला करेंगे। 

    9 जून को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर प्रातः 10 बजे बंगाणा विश्राम गृह में जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 12.30 बजे कंवर लठियाणी में रूरल इको टूरिज्म पार्क का शिलान्यास करेंगे। 10-12 जून तक वीरेंद्र कंवर पिपलू मेले में शामिल होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई….

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई….

    नई दिल्ली. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पंजाब पुलिस ने उन 8 लोगों की गिरफ्तारी की है जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला को शूट करने वाले अपराधियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दी. इतना ही नहीं इन लोगों ने शूटरों को पनाह भी दी और उसके लिए रेकी भी की. जानकारी मुताबिक पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा है कि पुलिस ने मूसेवाला हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों को पनाह देने, रेकी करने और उन्हें आवाजाही में मदद करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

    पंजाब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के साथ फैन के रूप में सेल्फी लेने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. इस व्यक्ति ने मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर के साथ भी जानकारी साझा की थी. मूसेवाला हत्याकांड पर बनी एसआईटी ने उन चार शूटरों की भी पहचान करने का दावा किया है जिन्होंने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थी.

  • पंजाबः धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद अब इस मंत्री पर भी गिरी गाज….

    पंजाबः धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद अब इस मंत्री पर भी गिरी गाज….

    चंडीगढ़ः पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी के बाद अब मंत्री संगत सिंह गिलजियां पर भी गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस मंत्री संगत सिंह गिलजियां पर भी वन विभाग भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस भ्रष्टाचार मामले में अन्य 6 लोगों के नाम भी सामने आए हैं। आपको बता दें कि यह कार्यवाही विजिलेंस ब्यूरों द्वारा की गई है और किसी भी समय पूर्व मंत्री संगत सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है। 

    गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

  • PUNJAB: मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेसी सांसद काे मिली जान से मारने की धमकी…

    PUNJAB: मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेसी सांसद काे मिली जान से मारने की धमकी…

    लुधियाना। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते व लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को वाट्सएप काल पर जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। इसके बाद बिट्टू की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। मंगलवार सुबह बिट्टू के पर्सनल नंबर पर वाट्सएप काल आई थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंधी बिट्टू की तरफ से पंजाब सरकार के गृह विभाग को जानकारी दी गई है। उनके पर्सनल असिस्टेंट ने इस बात की पुष्टि की है।

    बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू के दादा बेअंत सिंह चंडीगढ़ में आतंकवादी हमले में माैत हाे गई थी। इसके बाद से लगातार उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बल की सुरक्षा मुहैया करवाई हुई है। इस दौरान उन्हें इस तरह की तरह हटाना चिंता का विषय है। बता दें कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लगातार सक्रिय हुए हैं और कई लोगों को जान से मार देने की धमकियां मिल रही है।

  • Aryans Academy एक बार फिर विवादों में….

    Aryans Academy एक बार फिर विवादों में….

    एकेडमी का रिकॉर्ड तलब करने की तैयारी में जिला प्रशासन

    वीज़ा लगवाने का कह कर 19 लाख लेने के आरोप

    जालंधर (अनिल/वरुण)। बकायदा पंजाब सरकार से वीजा कंस्लटैंट यानि वीजा परामर्श केटेगरी का लाइसैंस लेकर लाखों रुपए की वीजा डील करने वाली ट्रैवल एजैंसी आर्यन्स अकैडमी एक बार फिर विवादों में है। सरकार की लाइसैंस शर्तों के मुताबिक केवल परामर्श देकर वाजिब फीस लेने की बजाय वीजा लगवाकर देने के बदले 19 लाख रुपए वसूलने का गंभीर आरोप इस बार अकैडमी संचालक अनिल शर्मा पर लगा है।

    जानकारी अनुसार माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एकेडमी से एक पीडि़त दयाजोत सिंह की याचिका पर संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर जालंधर से गत दिवस जबाव-तलब भी किया था। बताया जा रहा है कि पीडि़त की शिकायत को दबाए जाने पर उसने माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद एसीपी बलकार सिंह ने शपथ पत्र देकर खुद केस की सुपरविजन करने का जिम्मा लिया है।

    वहीं, दूसरी तरफ रजिस्टर्ड आफिस की बजाय कहीं और आफिस खोलकर ट्रेवल एजैंटी का धंधा करने की शिकायत का जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लेते हुए आर्यन्स अकैडमी के संचालक अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पता चला है कि अनिल कुमार अभी पेश नहीं हुआ है लेकिन उसने अपने वकील को भेजकर केस की पैरवी का रूख स्पष्ट किया है।

    उधर, यह भी पता चला है कि जिला प्रशासन आर्यन्स अकैडमी के रिकार्ड को भी तलब करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि संचालक ने अभी  तक क्लाइंट रिटर्न फाइल नहीं की है तथा न ही रैंट डीड की नई कापी ही पेश की है। 

    उधर, इस बाबत जब अनिल शर्मा का पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया लेकिन फिर भी उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।

    गौरतलब है कि उक्त आर्यन अकादमी के मालिक अनिल शर्मा उस समय भी विवादों में आया था जब उसने यूक्रेन में इमीग्रेशन क्लियर करने तक की बातें कह कर भोले भाले बच्चों को कथित तौर पर बहकावे में लेकर ठगा था, जबकि सच्चाई कुछ और ही थी और नतीजतन बच्चे यूक्रेन जाकर फंस गए थे। उस समय भी आर्यन अकादमी चर्चा में रही थी जब प्रदर्शनकारियों ने अकादमी दफ्तर के बाहर तथा संबंधित थाने में प्रदर्शन किया था।

  • सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी…

    सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे राहुल गांधी…

    बठिंडा। पंजाब दाैरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मानसा जा रहे राहुल का काफिला गलत रास्ते पर भटक गया। करीब 15 मिनट तक काफिला गलत रूट पर रहा। राहुल आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने आए हैं। वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग यहां पहुंचे हैं। 12 बजे राहुल मूसेवाला के घर पहुंचे।