Blog

  • पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर, तहसीलों में आज नहीं होगा कोई काम

    पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर, तहसीलों में आज नहीं होगा कोई काम

    जालंधर, ENS: आप यदि आज तहसील में कोई काम करवाने के लिए जा रहे हैं तो यह खबर आपके के लिए अहम है। दरअसल, पूरे पंजाब की तहसीलों में आज रजिस्ट्री से लेकर राजस्व विभाग से जुड़ा कोई भी काम नहीं होगा। तहसीलों में तैनात राजस्व विभाग के अधिकारियों, पटवारियों से लेकर क्लेरिकल स्टाफ सभी हड़ताल पर चले गए हैं। सभी ने रोपड़ के विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्टाफ का आरोप है कि सत्ताधारी दल के विधायक और नेता उन्हें तहसीलों में आकर बेवजह परेशान करते हैं। पिछले दिनों रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा ने रोपड़ तहसील में आकर स्टाफ को सबके सामने जलील किया और गैर कानूनी तरीके से तहसील का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने दफ्तर में जबरदस्ती मंगवाया। स्टाफ इस बात पर अड़ा हुआ है कि इसके लिए विधायक सार्वजनिक रूप से माफी मांगें ।


    पंजाब के बाकी जिलों में तो सिर्फ तहसीलें ही फिलहाल बंद की गई हैं, लेकिन रोपड़ डिवीजन जिसमें नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) और मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) जिले भी आते हैं। डीसी ऑफिस से लेकर तहसील पटवारखाने तक सारा कामकाज ठप रहेगा। तीनों जिलों के जिला मुख्यालयों से लेकर तहसीलों में तैनात स्टाफ आज विधायक दिनेश चड्ढा के घर के बाहर प्रदर्शन करेगा। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल और महासचिव नरिंदर चीमा ने कहा कि सत्ताधारी दल के विधायकों और नेताओं की सरकारी दफ्तरों में दखल अंदाज कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

    दफ्तरों में स्टाफ को तंग किया जा रहा है। लोगों के सामने जलील किया जा रहा है। यह सब दफ्तरों में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज से रोपड़ में कर्मचारी विधायक चड्ढा के घर के बाहर धरना लगाएंगे। चीमा ने कहा कि यूनियन ने फैसला किया है कि सभी कर्मचारी 26 जुलाई को रोपड़ में ही सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली करेंगे। कर्मचारियों की मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। मीटिंग का टाइम देकर मुकर जाती है और ऊपर से पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों द्वारा दफ्तरों में जाकर गैर-कानूनी काम किए जा रहे हैं।

  • पंजाबः सहेली संग गई डॉक्टर की एक्टिवा लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद

    पंजाबः सहेली संग गई डॉक्टर की एक्टिवा लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद

    लुधियानाः जिले के शिवाजी नगर में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। अर्बन-टर्बन पिज्जा-बर्गर शॉप पर मॉडल टाउन की डॉक्टर तान्या सीएमसी अस्पताल में काम करने वाली सहेली के साथ बर्गर पैक करवाने गई। तान्या ने एक्टिवा रेस्टोरेंट के बाहर लगाई थी। गलती से उससे स्कूटी में चाबी लगी रह गई। रेस्टोरेंट के बाहर संदिग्ध व्यक्ति सभी वाहनों की रेकी कर रहा था। जैसे ही वह सामान पैक करवा कर 5 मिनट बाद बाहर आई तो दंग रह गई। उसकी एक्टिवा गायब थी। उसने तुरंत शोर मचाया। आस-पास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचित किया।

    सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि लाल रंग की शर्ट पहने संदिग्ध व्यक्ति ने एक्टिवा चुराया है। तान्या के एक्टिवा पार्क करने से कुछ देर पहले से वह व्यक्ति रेस्टोरेंट के बाहर घूम रहा था। जैसे ही उस व्यक्ति की नजर स्कूटी में लगी चाबी पर पड़ी तो वह तुरंत मौका देख वाहन चुरा कर फरार हो गया। तान्या ने बताया कि वह फरीदकोट में डॉक्टर है। उसकी एक्टिवा नंबर PB10-HB-7343 सफेद रंग की है। शिवाजी नगर इलाके में रोजाना वाहन चोरी हो रहे हैं। इलाके में पुलिस गश्त की कमी है, जिस कारण वाहन चोर गिरोह एक्टिव है। धर्मपुरा पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः नशेड़ियों की घिनौनी करतूत, कुत्ता घुमाने निकली लड़की को लगाया टीका, देखें वीडियो

    जालंधरः नशेड़ियों की घिनौनी करतूत, कुत्ता घुमाने निकली लड़की को लगाया टीका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  शहर में नशेड़ियों की घिनौनी करतूत सामने आई है। बस्तियों के क्षेत्र में पड़ते जनक नगर में कुत्ता घुमाने निकली एक लड़की को नशे के टीके लगा रहे युवकों ने पकड़ कर जबरदस्ती उसे भी नशे का इंजेक्शन लगा दिया। लड़की उनके चंगुल से छूट कर जब घर पहुंची को बहुत सहमी हुई थी। परिवार वालों ने पूछा तो उसने नशेड़ियों की सारी करतूत बताई। 


    इसके बाद मोहल्ले को लोगों ने 2 नशे के आदि युवकों को घेरा डाल कर पकड़ लिया और छित्तर परेड के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जनक नगर वासियों ने कहा कि यहां पर बहुत बुरा हाल है। आटो में सवार होकर युवक यहां पर 10-10 या 12-12 की टोलियों में आते हैं और चिट्टे का नशा सरेआम करते हैं। वह कई बार पुलिस को बता भी चुके हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं होता है। 
    मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नशे के आदी युवकों ने जिस लड़की को नशे का जबरदस्ती टीका लगाया उसने बताया कि दो एक युवक ने उसकी बाजू मरोड़ी और दूसरे ने बाजू में टीका लगा दिया। दोनों ने अपने मुंह बांधे हुए थे। लड़की बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से छूट कर भागी। मोहल्ले वालों ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने लड़की को नशे का टीका लगाया वह उसे उठा कर ले जाने की फिराक में थे।
    लड़की को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती में करवाया गया है। अस्पताल में लड़की के ब्लड सैंपल ले लिए गए हैं और लैब में टेस्टिंग के लिए भेजे गए गए हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि नशेड़ियों की वजह से उनका घरों से निकलना मुश्किल हुआ है। यदि कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता है तो यग मारने के लिए दौड़ते हैं। घरों के शीशे तक तोड़ देते हैं।

  • पंजाबः आज भी बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तक येलो अलर्ट जारी

    पंजाबः आज भी बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तक येलो अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में मौसम का मिजाज बदला। आज राज्‍य में कहीं-कहीं बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 27 जुलाई तक बारिश का अनुमान है। विभाग द्वारा 24 जुलाई यानि आज हल्‍की बारिश की संभावना है। जबकि 25 जुलाई को तेज बारिश का अलर्ट है। 26 और 27 जुलाई को बारिश का पूर्वानुमान है। 

    मानसून सीजन में शहर में अबतक 792.1 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 25 से 27 तक चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिनभर मौसम शुष्‍क रहा।

    बारिश न होने की वजह से तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो शनिवार के मुकाबले 6.2 डिग्री और सामान्‍य तापमान से दो डिग्री ज्‍यादा था। न्‍यूनतम पारा 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्‍य से एक डिग्री कम था। मोहाली का दिन का तापमान 35.3 और पंचकूला का 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून एक्टिव है, जिसके चलते चंडीगढ़ समेत पंजाब-हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश हुई थी। वहीं शुक्रवार-शनिवार रात में 53 एमएम वर्षा दर्ज की गई थी।

  • जालंधरः 26 तक स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधरः 26 तक स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधर, ENS: पिछले दिनों भारी बारिश के कारण सब डिवीजन के शाहकोट और लोहिया ब्लॉक के काफी गांवों में पानी भर गया है। जिसकों ध्यान में रखते हुए जालंधर के डीसी विशेष सारंगल ने सब डिवीजन शाहकोट के तहत पड़ते लोहियां ब्लाक के 4 स्कूलों में 24 से 26 जुलाई तक छुट्टियों का बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। सूची में सीनियर प्राइमरी स्कूल मुंडी चोहलियां, सीनियर प्राइमरी स्कूल मुंडी शहरियां तथा सरकारी स्कूल धक्का बस्ती,  सीनियर प्राइमरी स्कूल मूंडी कासू शामिल किए गए हैं। दरअसल, इन इलाकों में घर-स्कूल, रास्ते-खेत सब पानी में डूबे हुए हैं। यहां पर जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लोगों के जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
     

  • पंजाबः 2 पक्षों में चले तेजधार हथियार, बच्चे सहित 5 जख्मी, देखें वीडियो

    पंजाबः 2 पक्षों में चले तेजधार हथियार, बच्चे सहित 5 जख्मी, देखें वीडियो

    मोगाः क़स्बा धर्मकोट के गां जट्टी गट्टा में दो पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा होने का समाचार सामने आया है। वहीं इस लड़ाई का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जबकि दूसरी ओर शिकायत करता मलकीत सिंह का कहना है कि उनके द्वारा गांव में नशा रोको कमेटी बनाई हुई है और वह गांव में नशा बेचने वालो को रोकते है। उनका कहना है कि वहीं दूसरी पक्ष के हरमेश सिंह और उसका भाई नशे बेचने का कारोबार करते है और हमारे साथ गाली गलोच करते है। वहीं इनकी नशा बेचने की वीडियो भी वायरल हो रही है। मलकीत सिंह का कहना है कि हमने इसकी पुलिस चौकी में भी शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला।

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा बीते दिन हमारे घर आकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना में मै और मेरी भाभी और बाचा घायल हो गए। मलकीत ने बताया कि हरमेश और उसके भाई ने साथियों सहित हमारे साथ काफी मारपीट की और घर की महलाओं पर भी हाथ उठाया। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं शिकायत करता मलकीत सिंह ने पुलिस कर्मचारी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह नशा बेचने वालों की हिमायत करता है। इस दौरान मलकीत सिंह की पुलिस कर्मचारी रागुविंदर धीर के साथ भी बहस भी हुई। 

    वही दूसरी और हरमेश जिस पर नशा बेचने के आरोप है, उसने कहा में पहले नशा बेचता था और मुझे सजा भी हो गई थी लेकिन जब से मैं सजा काट कर बाहर आया हूं मैंने नशा नहीं बेचा। दूसरी और 4 से 5 दिन पुरानी वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वह मेरी नहीं है और कल भी इन्होंने हमारे लड़के को अपने घर पर बंदी बनाया था। जब हम उसे छुड़ाने के लिए आए तो इन्होंने हमारे ऊपर हमला कर कर दिया। उन्होंने कहा कि हम कोई नशा नहीं बेचते। अगर कोई प्रूफ कर दे तो हम खुद अपने आप को पुलिस के हवाले कर देंगे। वही झगड़े की जो वीडियो वायरल हो रही है उसमे साफ़ दिखाई दे रहा है कि हरमेश सिंह जिस पर नशा बेचने के आरोप मलकीत सिंह द्वारा लगाये गए है उनके हाथो में हथियार पकडे़ हुए है और मार पीट कर रहे है।

    दूसरी ओर अस्पताल में दोनों पक्षों के बयाना लेने आए जांच अधिकारी रागुविंदर धीर ने बतया कि इन दोनों की आपसी कोई रंजिश है और इनका लड़ाई झगड़ा रहता है। मलकीत सिंह उन पर चिट्टा बेचने के आरोप लगाता है लेकिन जब मैंने हरमेश से बयान लिए तो उसने कहा कि उसको नजायज फंसाया जा रहा है। पहले भी वह नाजायज तौर पर जेल की सजा काट कर आया है, लेकिन इनका झगड़ा पैसो के लेन-देन का है। जो वीडियो वायरल की जा रही है वह पुरानी है। अगर इनके पास कोई सबूत है तो पेश करें। वहीं उन्होंने कहा कि अगर इनकी शिकायत झूठी हुई तो इन पर भी में करवाई की जाएंगी।

  • पंजाब  : सड़क हादसे में घायल युवक की नवजोत सिद्धू ने बचाई जान, देखें वीडियो

    पंजाब : सड़क हादसे में घायल युवक की नवजोत सिद्धू ने बचाई जान, देखें वीडियो

    लुधियाना:  खन्ना में नेशनल हाईवे पर गांव कौड़ी के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे का शिकार युवक तड़प रहा था। बाइक के नीचे युवक फंसा था। कोई राहगीर मदद के लिए नहीं रुक रहा था। इसी बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला यहां से निकला। सिद्धू ने युवक को देखते ही गाड़ियां रुकवा लीं।

    अपनी जिप्सी में घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिद्धू के सुरक्षा कर्मी घायल को अस्पताल भर्ती कराकर फर्स्ट एड दिलाने के बाद वहां से आए। सिद्धू के इस प्रयास से युवक की जान बची और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार नवजोत सिद्धू लुधियाना में कांग्रेस के सत्याग्रह के बाद पटियाला लौट रहे थे। खन्ना में गांव कौड़ी में पूर्व राज्य सभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो की फैक्ट्री में उनसे मिलने रुके। जहां से निकलते ही बाहर सड़क पर बाइक सवार युवक खून से लथपथ देखा । सिद्धू ने तुरंत उसकी मदद की।

    घायल की पहचान नाभा के गांव रोहटे के रहने वाले राजविंदर सिंह (25) के तौर पर हुई। जिसे कोई वाहन टक्कर मार गया था। वहीं, सिद्धू के सुरक्षा कर्मियों द्वारा युवक को अस्पताल भर्ती कराने के उपरांत दूलो हालचाल जानने आए।
    डॉ. राघव ने कहा कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसके जांघ में फ्रैक्चर है। शरीर पर कुछ अन्य चोटें भी हैं। समय रहते सिद्धू और दूलो के प्रयासों से युवक यहां पहुंच गया। जिसका इलाज करके स्टेबल किया गया है। अब परिजनों के कहने पर युवक को बड़े अस्पताल रेफर किया गया है।

  • आज का राशिफल, 24 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 24 जुलाई 2023

    नया हफ्ता शुरू होने वाला है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते आपकी सेहत कैसी रहेगी? चलिए जानते हैं स्वास्थ्य साप्ताहिक राशिफल। 

    मेष : आप अपनी दिनचर्या में आराम को शामिल करना सुनिश्चित करें, जैसे ध्यान का अभ्यास करना या ऐसी गतिविधियों में संलग्न होना जो आपके दिमाग को शांत करती हैं।

    वृषभ : वृषभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल बताता है कि आपका दृढ़ स्वभाव कभी-कभी आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की उपेक्षा या उपेक्षा का कारण बन सकता है। तनाव दूर करने और अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

    मिथुन: तकनीक से ब्रेक लें और तरोताजा होने के लिए बाहर समय बिताएं। नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार को शामिल करके संतुलित जीवनशैली बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

    कर्क: उन गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपको खुशी और आराम देती हैं, जैसे प्रकृति में समय बिताना, दिमागीपन का अभ्यास करना, या रचनात्मक आउटलेट का पीछा करना।

    सिंह: अपनी बैटरी को रिचार्ज करने के लिए आराम और विश्राम को प्राथमिकता दें। ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपको खुशी दें और आपको खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने की अनुमति दें।

    कन्या: अपने मन को शांत करने के लिए ध्यान या योग जैसी विश्राम तकनीकों का प्रयास करें। विस्तार पर आपका ध्यान कभी-कभी अत्यधिक सोचने या चिंता करने का कारण बन सकता है, इसलिए आत्म-करुणा का अभ्यास करें और पूर्णतावाद को छोड़ना सीखें।

    तुला: ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें जो विश्राम और कायाकल्प को बढ़ावा देती हैं, जैसे ध्यान, योग, या प्रकृति में समय बिताना। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि ये आपस में जुड़े हुए हैं।

    वृश्चिक: ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें जो आपकी दबी हुई ऊर्जा को मुक्त करने में मदद करती हैं, जैसे व्यायाम, ध्यान, या जर्नलिंग। वृश्चिक का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल आपको अपना ख्याल रखने को प्राथमिकता देने और आराम के लिए समय निकालने की सलाह देता है।

    धनु: धनु साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल सुझाव देता है कि आप सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें और तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने पर ध्यान केंद्रित करें। मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आत्म-चिंतन और भावनात्मक उपचार के लिए समय निकालें।

    मकर: अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने और तनाव को कम करने के लिए नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अपने शरीर को तरोताजा करने के लिए पर्याप्त नींद सुनिश्चित करते हुए काम और आराम में संतुलन बनाएं।

    कुंभ : कुंभ साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल सुझाव देता है कि आप ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो आपको खुशी और आराम दें, जैसे शौक, ध्यान, या प्रकृति में समय बिताना। अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का आकलन करने के लिए समय निकालें।

    मीन : मीन साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने का सुझाव देता है जो विश्राम और तनाव से राहत को बढ़ावा देती हैं, जैसे ध्यान, जर्नलिंग, या रचनात्मक गतिविधियां।

  • ਪੰਜਾਬ: 20 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਤਸਕਰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: 20 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਤਸਕਰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਕਾਉੰਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੰਗ ਕਿ ਟੀਮ ਨੇ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਚ ਹੈਰੋਇਨ ਦੇ ਨਾਲ ਦੋ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਕਾਉੰਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੰਗ ਦੇ ਏ ਆਈ ਜੀ, ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆ ਵਿਰੁੱਧ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰੋਂ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਰੈਕੇਟ ਦੇ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ 20 ਕਿੱਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਂਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਇਹ ਖ਼ੇਪ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਤਸਕਰਾਂ ਨਾਲ ਫ਼ੋਨ ਰਾਹੀਂ ਸਪੰਰਕ ਕਰਕੇ ਡਰੋਨ ਰਾਹੀਂ ਭੇਜੀ ਗਈ ਸੀ। ਤਸਕਰਾਂ ਨੇ  ਇੰਨਾ ਪੈਕਟਾਂ ਉੱਪਰ ਹਰੇ ਰੰਗ ਦੀ ਰੇਡੀਅਮ ਦੀ ਇੱਕ ਸਟਿੱਕ ਲਗਾਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸਦੇ ਉਪਰ ਰੌਸ਼ਨੀ ਪਾਉਂਦੇ ਹੀ ਉਹ ਚਮਕ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਹੈਰੋਇਨ ਕਿੱਥੇ ਪਈ ਹੈ ਉਸ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗ ਜਾਂਦਾ ਸੀ। ਫੜੀ ਗਈ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਕੀਮਤ ਕਰੋੜਾ ਦੀ ਹੈ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਉਤੇ NDPS ਐਕਟ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ  ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • आरोग्य भारती की प्रांत बैठक का हुआ आयोजन, देखें वीडियो

    आरोग्य भारती की प्रांत बैठक का हुआ आयोजन, देखें वीडियो

    तलवाड़ा/सोनू थापर: आरोग्य भारती की प्रांत बैठक सर्वहितकारी विद्या मंदिर में हुई। इस मौके पर  मुखय आतिथी ठाकुर रघुनाथ सिह राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ राकेश पंडित ने नशो के खिलाफ बोलते हुए खा की आधुनिक युग में नशे से दूर व स्वस्थ जीवन शैली पर जोर देने की जरुरत है। बैठक में संस्था के आगामी कार्यो की चर्चा भी की गई। उंनती की तरफ से ज्योति सरूप शर्मा ने जानकारी दी।

    इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डाॅ ईश्वर चंद सरदाना ,डाॅ प्रमोद, जिलाध्यक्ष डाॅ के के भार्गव, वैध संजीव भरद्वाज, डाॅ चन्द्र शेखर,राजिंदर शर्मा, बलराम पराशर, मंदिरजीत कौर, सुजाता शर्मा, अनुराधा, ज्योति सरूप शर्मा ,रोशन लाल सूद, कुलबत ठाकुर, जयदेव शर्मा, दीपक, सोनी, सुखदेव व अन्य मौजूद थे।