Blog
-

नालागढ़ में तीन लोगों से पकड़ा चिट्टा
नालागढ़ /सचिन बैंसल:बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने नालागढ़ के वार्ड सात के रहने वाले शेर मोहम्मद, नालागढ़ के किला प्लासी के विजेंद्र सिंह, पंजाब के घनौली निवासी गुरदीप सिंह से 6.61 ग्राम चिट्टा पकड़ा। एसआईयू विंग की टीम नरेश,किशोर, श्याम, नरेंद्र, बलविंदर, धर्मवीर, मंजू ओर दिनेश ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और वहाँ से मोके पर चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टा बरामद कर तीनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -

हिमफैड निदेशक मंडल के चुनाव में प्रकाश चंद 25 मत हासिल कर बने डायरेक्टर
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जोन से हिमफैड निदेशक मंडल के चुनाव शनिवार को जलग्रां स्थित हिमफैड कार्यालय में संपन्न हुए। सहकारिता विभाग के एआर राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुए चुनाव में सलोह बैरी के प्रकाश चंद सबसे ज्यादा 25 मत हासिल पर डायरेक्टर बने हैं। जबकि हटली से कुलदीप चंद शर्मा को 20 व डोहगी से राजेश शर्मा को मात्र 6 वोट हासिल हुए। सहकारिता विभाग के एआर राकेश कुमार ने बताया कि वोटिंग प्रक्रिया में कुल 52 मतदाता में से 51 ने मतदान में हिस्सा लिया, जबकि एक मतदाता की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक मत हासिल करने वाले प्रकाश चंद को ऊना जोन से हिमफैड का निदेशक नियुक्त किया गया। प्रकाश चंद ने अपनी नियुक्ति पर जहां प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक चैतन्य शर्मा व सुदर्शन बबलू का आभार जताया। वहीं ऊना सदर के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा से मुलाकात करते हुए धन्यवाद किया साथ ही हर संभव सहयोग की अपील भी की।ऊना जोन से हिमफैड के निदेशक प्रकाश चंद ने कहा कि हिमफैड व सरकारी सभाओं को लाभ देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। किसान को यूरिया खाद सहित अन्य सामान भी सही समय पर पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला ऊना आलू का हब है,पटाई के बाद किसान आलू की स्टोरेज के लिए इधर-उधर भटकते हैं, जिससे किसान परेशान होते हैं। इस समस्या को प्राथमिकता के तौर पर हल किया जाएगा। सोसायटियों में पेश आने वाली हर समस्या को भी हल करवाया जाएगा। इस अवसर पर ऊना ब्लॉक के सहकारी कर्मचारी संघ के प्रधान राज कुमार, उपप्रधान जनक राज, बृज लाल गौतम, जिला कर्मचारी संघ के महासचिव मुकेश कुमार, राजिंद्र राणा, शिव कुमार शर्मा, अमित, राहुल, पप्पू राणा, सुमेश, रविंद्र कुमार, अनिता राणा, अविनाश, दीपशिखा, सुनीता कुमारी, प्रकाश चंद, राजिंद्र शर्मा, बीरबल सहित अन्य उपस्थित रहे। -

बंगाणा के तुतडू में लगा पशु शिविर, हर पंचायत में पशु पालकों को किया जाएगा लाभान्वित :डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर
ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से आवारा एवं पालतु कुत्तों के लिए निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर एवं ज़िला ऊना प्रशासन की ओर से नशा मुक्त अभियान संयुक्त रूप से क्रम जारी है। रेबीज एक जानलेवा बीमारी है जिस का केवल बचाव है उपचार नहीं है। शनिवार को राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान और ज़िला प्रशासन के नशा मुक्त विशेष अभियान को लगातार गति के तहत उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत सुखडायल के तहत तूतडू में जागरूकता / निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया जिस में पशु पालन विभाग से सहायक निदेशक ( परियोजना) ने बतौर मुख्यअतिथि ,वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ,प्रभारी उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बंगाणा ,डाक्टर सतेंद्र ठाकुर के साथ शिरकत की ।डॉक्टर परमार ने पशु पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जानलेवा घातक बीमारी रेबीज का केवल बचाव है उपचार नहीं इस लिए अपने पालतु कुत्तों का पशु चिकित्सालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए ,टीकाकरण बारे जानकारी लेनी चाहिए ,समयवद टीकाकरण करवाना चाहिए ।उन्होंने कहा की राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत पूरे ज़िले में सितम्बर तक 10,000 आवारा तथा पालतु कुत्तों को निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाना है साथ में स्टर्लिज़ेशन ऑपरेशन भी किए जाएँगे । अभी तक अभियान के तीन सप्ताह के बीच पूरे ज़िला में 1200 कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है उस में से आधे से ज़्यादा उपमंडल बंगाणा का योगदान है जिस के लिए उन्होंने वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर की शानदार कार्यशैली की प्रशंसा की क्योंकि वो जगह शिविर आयोजित करवाकर स्वयं जाकर पशु पालकों को पशु पालन की परियोजनाओं , पशु क्रेडिट कार्ड और नशा मुक्त ऊना अभियान बारे विस्तृत जानकारी दे रहे हैं उन्होंने कहा कि इसी स्थल पर एक विशाल स्ट्रलाइज़ेशन ऑपरेशन शिविर आयोजित कर आवारा तथा पालतु कुत्तों के निःशुल्क ऑपरेशन सितंबर माह में निःशुल्क किए जाएँगे।इस से पहले डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर ने सहायक निदेशक महोदय और उपस्थित पशु पालकों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया साथ साथ में पशु पालकों को किसान पशु कार्ड बनाने बारे विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा की हम ने उपमंडल बंगाणा में 100% पशु पालकों को पशु क्रेडिट कार्ड वारे जानकारी देने का लक्ष्य रखा है इस लिए सभी से गुज़ारिश है कि इस कार्यक्रम का लाभ उठा कर अपनी आर्थिकी को मज़बूत करें ॥ डॉक्टर सतेंद्र ने ज़िला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त ऊना अभियान बारे भी जानकारी दी तथा पशु पालकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को अलग अलग प्रकार के नशे बारे जानकारी दें ,उन के ऊपर नज़र रखें क्योंकि नशा एक धीमा ज़हर है जो नवयुवाओं को बड़ी तेज़ी से अपने चंगुल में फँसा रहा है और हमारा समाज दिन प्रतिदिन खोखला होता जा रहा है। सभी पशु पालकों को नशे को जड़ से ख़त्म करने के उद्देश्य से नशे ख़िलाफ़ जन आन्दोलन चलाने की क़सम दिलवाईं गई ।इस शिविर में लगभग पचास पशु पालकों ने हिस्सा लिया और 40 पालतु और 5 आवारा कुत्तों को मुफ़्त टीकाकरण किया गया पशु पालकों के अतिरिक्त नरेश कुमार, राज कुमार, भीम सिंह, सुरेश पशु औषधीयोजक और प्रशिक्षु वेटी फार्मासिस्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

मानपुरा में दो युवकों के कब्जे से बरामद की नशीली गोलियाँ बरामद
बददी/सचिन बैंसल: एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स शिमला टीम ने मानपुरा के ढेला गांव में हेत राम पुत्र गीता राम व उसके साथ एक नाबालिग लडक़े से तालाशी के दौरान नशीली दवाईयों के कुल 186 पत्ते (11,160 गोलियाँ) बरामद किए गए। टीम ने जब उक्त व्यक्ति से इसका बिल मांगा तो वह दिखाने में अमसर्थ रहा। यह दवाई डाक्टर की पर्ची पर उपलब्ध होती है लेकिन इसके पास कुछ नहीं था। जिस पर पुलिस थाना मानपुरा में एनडीपीएस अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता में मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -

गुरजीत मान युवा कांग्रेस ऊना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत उदयपुर मराला के प्रधान गुरजीत सिंह मान को कांग्रेस पार्टी ने नया दायित्व सौंपा है। पंचायत प्रधान गुरजीत सिंह मान की कार्यशौली को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस ऊना ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरजीत सिंह ने अपनी नियुक्ति पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय कोटला कलां में पहुंचकर पूर्व विधायक सतपाल राजयादा से मुलाकात करते हुए जहां उनका आभार जताया।इसके अलावा गुरजीत मान ने अपनी नियुक्ति पर इंडियन यूथ कांग्रेस के महासचिव व हिमाचल यूथ कांग्रेस के इंचार्ज विनीत कंबोज, प्रदेश सह प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रजनीश मैहता व जिलाध्यक्ष राघव राणा का अभार जताया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुरजीत मान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्ममेवारी दी है, उसे बाखूवी निभाया जाएगा।कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए युवाओं को साथ लेकर दिन रात मेहनत की जाएगी। वहीं गुरजीत मान के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस ने भी खुशी जताई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बीडीसी सदस्य विक्की सैणी, वरुण पूरी, प्रदीप रत्न भारद्वाज, पंकज चौधरी, मनी सूरी, मयंक खन्ना, चांद ठाकुर, रोहित कनव, परीक्षित कपिल,राम कुमार व सुनील सहित अन्यों ने कहना है कि गुरजीत मान के अध्यक्ष बनने से पार्टी को बल मिलेगा। -

राज्य स्तरीय अवार्ड 2023 के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन
ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड 2023 के लिए आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला ऊना के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापकों से कहा है कि वे आवेदन प्रारूप/आवश्यक शर्तों हेतु उपनिदेशक कार्यालय ऊना की वेबसाइट www.ddeeuna.in से डाउनलोड कर सकते हैं। -

जिला के अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत किया जाएगा कवर
योजना के तहत 0 से 18 तथा 18 से 27 वर्ष के अनाथ बच्चें होंगे लाभान्वित
ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को लेकर शनिवार को जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने की। सुख आश्रय योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत 0 से 18 तथा 18 से 27 वर्ष की आयु के अनाथ बच्चों को इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ/सहायता के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्यामंत्री सुखआश्रय योजना शुरू की है। योजना के तहत 18 से 27 वर्ष की आयु तक के अनाथ बच्चों को कवर किया जाएगा जिसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन करना होगा।उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई ऐसे सभी अनाथ बच्चों की सुविधा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। अनाथ बच्चों की पात्रता जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रमाणित की जाएगी। उसके उपरांत वरीयता के साथ पूरा मामला उपायुक्त को भेजा जाएगा। महिला एवं बाल विकास निदेशालय द्वारा इसके लिए राजस्व अधिकारियों के परामर्श से इस संबंध में आवेदन पत्र तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त को जिला कार्यक्रम अधिकारी से मामला प्राप्त होने पर भूमि आवंटित करने के लिए सक्षम प्राधिकारी होगा।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना-2023 के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे जिसमें सामाजिक सुरक्षा के तहत बाल-बालिका आश्रमों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए आवर्ती जमा (आरडी) खाता खोला जाएगा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ संयुक्त संचालन में खाते आयोजित किए जाएंगे। 0 से 14 वर्ष के बच्चों को एक हज़ार रुपये प्रति बच्चा प्रति माह, 15 से 18 वर्ष 2,500 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह, एकल नारी 2,500 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह 14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे अपनी आवश्यकता के अनुसार इन खातों से धन निकाल सकेंगे।इस योजना के तहत उत्सव भत्ता 500 रुपये प्रति बच्चा बाल देखभाल संस्थानों, राज्य गृह सह संरक्षण गृह, शक्ति सदन और वृद्धाश्रम के निवासियों के बैंक खाते में मुख्य त्योहार मनाने के लिए हस्तांतरित किया जाएगा।भूमि का आवंटन और घर के निर्माण के लिए अनुदानउन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जो 27 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हो गया है और जो भूमिहीन है, वह टीसीपी मानदंडों के अनुसार एक बार सरकारी भूमि यानी तीन बिस्वा और अपने पूरे जीवन काल के दौरान किसी भी समय घर के निर्माण के लिए आवास अनुदान प्राप्त करने के लिए पात्र होगा। आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे, ग्रामीण विकास की आवास योजना के पूरक के रूप में अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।इस योजना के अंतर्गत भारत के विभिन्न स्थलों/ऐतिहासिक स्थलों के लिए शैक्षिक भ्रमण/भ्रमण यात्रा का आयोजन प्रति वर्ष 15 दिनों के लिए किया जाएगा। बच्चों के लिए यात्रा की व्यवस्था शताब्दी (चेयर कार)/एसी वॉल्वो/एयर सुविधा द्वारा की जाएगी। ऐसे दौरों के दौरान ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की जाएगी।इन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन कोचिंग आयोजित की जाएगी और ऑफ़ लाइन कोचिंग सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन के दौरान कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के लिए प्रति व्यक्ति 1 लाख रुपये प्रति वर्ष की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पाठ्यक्रम के दौरान प्रति व्यक्ति प्रति माह 4 हज़ार रुपये का मासिक वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।हिमाचल प्रदेश राज्य से संबंधित 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद पात्र बच्चों/व्यक्तियों के लिए छात्रावास व मैस शुल्क और ट्यूशन फीस सहित उच्च शिक्षा (शैक्षणिक)/व्यावसायिक प्रशिक्षण/कौशल विकास) का सभी व्यय वास्तविक दरों पर वहन करेगा। अध्ययन अवधि के दौरान उनके व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए प्रति माह 4 हज़ार रुपये का वजीफा दिया जाएगा। यदि संस्थान में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो सरकार डिग्री / पाठ्यक्रम के पूर्ण होने तक छात्रावास के बाहर रहने और रहने का पूरा खर्चा भी वहन करेगी।उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद अपना निजी कार्य स्थापित करना चाहते हैं तो उन्हें प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये की एक बार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वे आजीविका अर्जित कर सकें। ये व्यक्ति मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण/लाभ के हकदार होंगे। मिशन वात्सल्य योजना के पूर्व लाभार्थी या कोई अन्य अनाथ सरकार की किसी अन्य योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। हालांकि, योजनाओं की समान प्रकृति के लिए लाभ केवल एक योजना के तहत दिया जाएगा।योजना के तहत मिशन वात्सल्य के सभी पूर्व लाभार्थियों या 18 वर्ष की आयु से पहले अनाथ हुए लोगों को कानून के अनुसार विवाह योग्य आयु प्राप्त करने के बाद एक बार विवाह अनुदान 2 लाख रुपये या वास्तविक जो भी कम हो, प्रदान किया जाएगा, जिसमें से 51 हज़ार रुपये व्यक्ति के विवाह के समय शगुन के रूप में लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे।इस योजना के तहत यदि कोई भी इच्छुक बच्चा/व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो कार्यालय (दूरभाष न०- 01975-225850,82196-04768) से सम्पर्क कर सकते हैं।इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त वृत्त प्रवेषक, जिला बाल संरक्षण ईकाई सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। -

कैहलवीं में हरियाली वन महोत्सव के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
हमारा अस्तित्व, जीवन की गुणवत्ता स्वस्थ प्राकृतिक पर्यावरण पर निर्भर: सुशील राणा
ऊना/सुशील पंडित : हरियाली वन महोत्सव के तहत पंचायत तनोह के गांव कैहलवीं में वन विभाग द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमें मुख्यअतिथि जिला वन अधिकारी सुशील राणा ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर 80 पौधे,विभिन्न प्रजातियों के रोपित किए गए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम करें। वृक्ष कार्बन डाई आक्साइड को वातावरण से समाप्त कर जीवन दायी आक्सीजन देने का काम करते हैं। सुबह चार बजे जो वायु बहती है उसे ही प्राण वायु कहते हैं। जो फेफड़े, स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। हमारा अस्तित्व, जीवन की गुणवत्ता स्वस्थ प्राकृतिक पर्यावरण पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पौधों को लगाने के साथ-साथ उनका रखरखाव भी जरूरी है।जंगलों से हमें कई प्रकार की जड़ी-बूटियां मिलती हैं, जिससे कई जीवनरक्षक दवाइयां बनती हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के बिना हमारा जीवन कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से पेड़-पौधों का विशेष महत्त्व रहा है। इस अवसर रेंज अफसर अश्विनी, बीओ बाल किशन, पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, उपप्रधान नरेन्द्र, पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ,बन रक्षकों समेत अन्य लोग मौजूद थे। -

पंजाब : 10 रुपए को लेकर चली तलवारें, कई घायल, देखें तस्वीरें
पटियाला: पातड़ा शहर के जाखल रोड पर सुबह टायर पंचर की दुकान पर टायर में हवा डलवाने आए 1 व्यक्ति ने पैसे को लेकर दुकानदार से बहस शुरू कर दी, जिसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर दुकानदार पर तलवारों से हमला कर दिया। जानकारी के मुतबिक के यह मामला जाखल रोड का बताया जा रहा है।

जहां टायर पंचर की दुकान मे गए 1 व्यक्ति ने 10 रुपए के पीछे दुकानदार पर तलवार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावर ने दुकानदार के 3 बेटों पर भी हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

घायलों को लोगों की मदद से मिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। सिटी थाना प्रभारी बलजीत सिंह के मार्ग दर्शन में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-

जुगाडू मोटरसाईकिल से हुआ बड़ा हादसा, देखें वीडियो
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के थाना हरोली के अंतर्गत पुबोवाल से पालकवाह क़ी तरफ आ रही एक तीन पहियों वाली मोटर साइकिल के साथ जुगाड़ करके बनाई गई रेहड़ी, पालकवाह चौंक मे अनियंत्रित होकर सडक किनारे दीवार से टकराने से हादसा हो गया जुगाड़ करके बनाई गई रेहड़ी में दस के करीब लोग सवार थे। जिसमे महिला और बच्चे भी शामिल है। जिसमे एक महिला क़ी मौत हो जाने क़ी जानकारी मिली है इस हादसे में घायल लोगो का सिविल अस्पताल हरोली तथा क्षेत्रीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है यह सभी लोग परवासी मजदूर है।
अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक हादसे में घायल लोगो को इलाज के लिया लाया गया है जिसमे तीन घायलों को पीजीआई रेफर किया है जबकि बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है ।