Blog

  • Punjab News: दर्दनाक हादसाः स्कूल बस के नीचे आने से 3 वर्षीय के बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दर्दनाक हादसाः स्कूल बस के नीचे आने से 3 वर्षीय के बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना कुमकलां के अंतर्गत गांव सालू भैणी में हुए दर्दनाक हादसे में स्कूल बस के नीचे आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान समरदीप सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सालू भैणी निवासी हरमेष सिंह की बेटी रमनदीप कौर जो कड़ियाना के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। रोज की तरह लड़की की मां अमनदीप कौर अपनी बेटी रमनदीप कौर को स्कूल भेजने के लिए सड़क पर बस चढ़ाने गई। अपनी बहन को स्कूल बस में बिठाने के लिए मासूम बच्चा समरदीप सिंह भी अपनी मां के साथ चला गया।

    सड़क पर जब स्कूल बस आई तो लड़की को बस में बिठा दिया गया और समरदीप सिंह अपनी मां की उंगली पकड़कर बस के आगे से गुजर रहा था कि अचानक ड्राइवर ने इसे चला दिया। इस हादसे में बच्चा समरदीप सिंह बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल बस चालक अपनी बस लेकर भाग गया, जिसे कुछ किलोमीटर दूर जाकर घेर लिया गया। अचानक मासूम बच्चे समरदीप सिंह की मौत से मां की चीखें निकल गईं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, कुमकलां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है, जिसने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर बस चालक नवदीप सिंह निवासी गरचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रमुख ने कहा कि आज जो घटना में मासूम बच्चे की मौत हुई है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और इस मामले में जिस स्कूल प्रबंधक की लापरवाही है, उसकी भी जांच जारी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों से कहा कि स्कूली बसों में ड्राइवरों को हेल्पर भी मुहैया कराया जाए ताकि वे आसपास नजर रख सकें और कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो सके।

    गांव सालू भैणी के मासूम बच्चे समरदीप सिंह की मौत हो जाने के कारण गांव में शोक की लहर है। गांववासियों ने कहा कि इस घटना के कारण जहां बस चालक की उपेक्षा सामने आई है, वहीं स्कूल प्रबंधकों पर भी लापरवाही के आरोप लगे। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों में ड्राइवर के साथ-साथ हेल्पर भी जरूरी है, लेकिन इस बस के साथ कोई हेल्पर मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि जो स्कूल प्रबंधक बसों के दस्तावेज और नियमों के अनुसार नहीं चलते, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

  • Punjab News: PM Modi दौरे से पहले भारत-अमेरिका डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Punjab News: PM Modi दौरे से पहले भारत-अमेरिका डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    अमृतसरः देश के प्रधानमंत्री आज पंजाब के दौरे पर है। दोपहर 4 बजे वह जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्धाघटन करेंगे। लेकिन उनके पंजाब दौरे से पहले किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। गोल्डन गेट पर किसान मज़दूर संघर्ष समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका।

    प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भारत-अमेरिका समझौता देश के किसानों, मज़दूरों, छोटे व्यापारी और पशुपालकों के हितों के ख़िलाफ़ है। किसान नेताओं का कहना था कि सरकार द्वारा किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों से भारतीय किसानों को नुकसान होगा। उनका कहना था कि विदेशी उत्पादों को मिलने वाली सुविधाओं और सब्सिडियों के मुकाबले भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएँगे, जिससे खेती और जुड़ा हुआ व्यवसाय प्रभावित होंगे।

    प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि भारत-अमेरिका समझौते को तुरंत रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मानती है कि यह समझौता जनता के हित में है तो प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर बहस करें और लोगों के सवालों का जवाब दें। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों की अनदेखी की तो आने वाले समय में संघर्ष और तेज़ किया जाएगा।

  • Paras Tierra Society में फटा AC, लगी आग

    Paras Tierra Society में फटा AC, लगी आग

    नोएडाः सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी में शुक्रवार को एक फ्लैट में एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में हुई, जहां शॉर्ट सर्किट के बाद AC में धमाका हुआ और आग फैल गई। आग लगते ही सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सोसायटी की मेंटेनेंस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिसर में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया

    । इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे फ्लैट का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह AC में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

  • खुलते ही शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    खुलते ही शेयर बाजार में आया भारी उछाल

    नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज 17 जुलाई को जोरदार तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:25 बजे पर सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 77690 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24200 के पार निकल गया है। आईटी इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है। बैंकिंग, ऑटो सेक्टर्स में भी तेजी देखने को मिली है।

    शुक्रवार को सेमीकंडक्टर शेयरों में भारी बिकवाली के कारण बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 168 अंक या 0.32% की गिरावट दर्ज की गई है। S&P 500 फ्यूचर्स 0.39%, जबकि नैस्डैक-100 फ्यूचर्स 0.76% नीचे आ गए है। वीरवार को टेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान S&P 500 में 0.51% की गिरावट आई और यह 7533.77 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 1.47% गिरकर 25881.95 पर आ गया. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज की क्लोजिंग 105.67 अंक या 0.20% गिरकर 52552.97 पर हुई।

    आज सुबह के कारोबारी सेशन में ब्रेंट क्रूड 1.32% की तेजी के साथ अब 85.28-85.34 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 1.43% की छलांग लगाकर अब 80.08 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल चुका है। इस हफ्ते दोनों बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 12% की बढ़त हुई है। ब्रेंट लगातार तीसरे हफ्ते और WTI लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त की राह पर है।

    ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापने वाले US डॉलर इंडेक्स (DXY) आज 0.02% बढ़कर 100.74 पर ट्रेड कर रहा था। 16 जुलाई को रुपया 0.08% गिरकर डॉलर के मुकाबले 96.35 पर बंद हुआ।

     

  • आज का राशिफल, 17 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 17 जुलाई 2026

    आज मघा गंडमूल नक्षत्र और चंद्र-केतु की युति मिलकर हर राशि में पुरानी भावनाएं और कर्म से जुड़े विषय उठा रही है। यह आत्मनिरीक्षण और पुराना निपटाने का दिन है। गुरु अस्त हैं, इसलिए शुभ फल धीरे-धीरे मिलेंगे। बुध वक्री और अस्त दोनों हैं, इसलिए बातचीत और दस्तावेज में दोहरी सावधानी रखें। मेष, वृष और मिथुन राशि के जातक आज बातचीत और पारिवारिक मामलों में विशेष संयम बरतें। तुला और वृश्चिक राशि के जातक आज वरिष्ठों से बातचीत के समय धैर्य रखें। ग्रह-गोचर के आधार पर आइए जानते हैं आज का भविष्यफल।

    मेष राशि: प्रेम में पुरानी बात उठ सकती है। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और संतान के मामले में भावनात्मक गहराई और सावधानी का है। प्रेम संबंध में कोई पुरानी और दबी हुई बात आज अचानक सामने आ सकती है, उसे सुनें और धैर्य से जवाब दें। बच्चों के मामले में भी कोई पुरानी उलझन फिर से उठ सकती है। रचनात्मक काम में मन लगाएं, लेकिन कोई नई बड़ी रचनात्मक शुरुआत आज न करें। मन में अचानक मूड बदलाव हो सकता है, खुद को समय दें। घर के किसी बड़े का मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शांत बातचीत करें। शाम को किसी मनोरंजन का प्लान बनाने से बचें।

    वृष राशि: घर में भावनात्मक माहौल गहरा होगा। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के लिहाज से भावनात्मक गहराई का है। घर में आज एक ऐसी गहरी और भावनात्मक ऊर्जा है जो पुरानी बातें उठा सकती है। मां या घर के किसी बड़े के साथ कोई पुरानी और दबी हुई बात सामने आ सकती है, शांति से सुनें। जमीन या संपत्ति का कोई पुराना मामला आज फिर से सामने आ सकता है। वाहन का ध्यान रखें। आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा का मौका बन सकता है। मन में अचानक बदलाव आ सकता है। मंगलदेव व्यक्तित्व में एक स्थिर और भरोसेमंद ऊर्जा दे रहे हैं। घर में कोई नया बड़ा काम शुरू करने से आज बचें।

    मिथुन राशि: यात्रा का प्लान आज टालें। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और यात्रा के मामले में विशेष सावधानी का है। भाई-बहन से आज कोई पुरानी बात उठ सकती है, उसे सुनें लेकिन जल्दी में जवाब न दें। छोटी यात्रा का प्लान आज टालना बेहतर है। बातचीत में आज शब्दों को बहुत सोचकर रखें क्योंकि लग्नेश की ऊर्जा आज दोहरी सावधानी मांग रही है। कंधों में थकान हो सकती है। पड़ोसी से झगड़ा हो सकता है किसी पुरानी बात पर कोई नया निर्णय आज न लें। पैसों के लेन-देन के मामले में विलंब हो सकता है। करियर में पुराने काम निपटाएं।

    कर्क राशि: खान-पान का ध्यान रखें। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धन और परिवार के मामले में भावनात्मक गहराई का है। खान-पान का आज खास ध्यान रखें, हल्का और घर का बना खाना ही खाएं। परिवार में कोई पुरानी और दबी हुई बात आज अचानक सामने आ सकती है, शांति और धैर्य से सुनें। आंखों को आज आराम दें। अपनी वाणी पर संयम रखें और आवाज का ध्यान रखें। मूड स्विंग हो सकता है। व्यक्तित्व गरिमामय रहेगा और आज आप नेतृत्व की भूमिका में रहेंगे। पैसों से जुड़ा का कोई बड़ा फैसला आज टालें।

    सिंह राशि: आज आत्मचिंतन का दिन है। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन गहरे आत्मचिंतन और आत्मनिरीक्षण का है। मन में आज एक ऐसी तीव्र और गहरी भावनात्मक ऊर्जा है, जो पुरानी यादें और कर्म से जुड़े विषय उठा रही है। सिर में हल्का भारीपन हो सकता है। बाहरी दिखावे से हटकर आज भीतर की सच्चाई पर ध्यान दें। किसी पुरानी भावनात्मक उलझन को आज शांति से देखें और छोड़ें। व्यक्तित्व पर एक गहरा और राजसी आकर्षण दे रहे हैं। करियर में स्थिर वृद्धि जारी है। हालांकि, आज कोई नई बड़ी शुरुआत करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलू के बारे में विचार करें।

    कन्या राशि: पुरानी बातों और भावनाओं को निकालें। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत और आत्मनिरीक्षण का है। एकांत में बैठकर कोई पुरानी और भारी भावना आज बाहर निकाल दें, मन हल्का होगा। आज अपनी नींद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। कुछ गहरे और असाधारण सपने आ सकते हैं। खर्चों पर नजर रखें, कोई अनावश्यक खर्च आज न करें। विदेश से कोई पुरानी बात सामने आ सकती है। करियर में लग्नेश की ऊर्जा आज दोहरी सावधानी मांग रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में स्थिरता है। ध्यान और प्रार्थना के लिए आज का दिन उत्तम है।

    तुला राशि: दोस्तों से सोच-समझकर बात करें। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और मित्रों के मामले में सावधानी का है। किसी पुराने मित्र के बारे में कोई दबी हुई बात आज अचानक सामने आ सकती है। बड़े भाई-बहन से भी कोई पुरानी बात उठ सकती है, धैर्य से सुनें। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। यदि कोई मनोकामना पूरी नहीं हो पाई है, तो उस पर आज नए सिरे से विचार करें। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में एक गहरी और राजसी ऊर्जा दे रहे हैं। करियर में गुरु का शुभ साथ बने होने से प्रतिष्ठा मिलेगी। जीवनसाथी के साथ शाम को शांति के साथ बातचीत करें।

    वृश्चिक राशि: करियर में पुराने काम निपटाएं। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में सावधानी और गहरे मंथन का है। करियर में कोई पुरानी और उलझी हुई बात आज गहराई से सामने आ सकती है। बॉस या किसी वरिष्ठ के साथ आज कोई बड़ी और महत्वपूर्ण बातचीत टालें। बुधदेव की दोहरी कमजोरी से गलतफहमी हो सकती है। सरकारी काम में आज देरी संभव है। पुराने काम निपटाने पर ध्यान दें। लग्नेश की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और भरोसेमंद एनर्जी दे रही है। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन थोड़ी देरी हो सकती है।

    धनु राशि: भाग्य का साथ मिलने से पुराने काम बनेंगे। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और धर्म के लिहाज से गहरे आत्मचिंतन का है। भाग्य में कोई पुराना और कर्म से जुड़ा विषय आज फिर से सामने आ सकता है। तीर्थ यात्रा या लंबी यात्रा का कोई नया प्लान आज न बनाएं। किसी गुरु से मिलना है तो मिलें, लेकिन कोई बड़ा निर्णय उनके साथ आज न लें। जांघों में थकान हो सकती है, आराम करें। लग्नेश बृहस्पतिदेव छुपे मामलों में एक गहरी और विश्लेषणात्मक ऊर्जा दे रहे हैं, लेकिन उनका असर धीमा है। जीवनसाथी के साथ शाम को शांत वक्त बिताएं।

    मकर राशि: ससुराल पक्ष से कोई पुरानी बात आ सकती है। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और गुप्त विषयों के लिहाज से सावधानी का है। बीमा, आयकर या पुराने दस्तावेज से जुड़ा कोई मामला आज फिर से उठ सकता है, जल्दी में कोई हस्ताक्षर न करें। ससुराल पक्ष से कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, शांत रहें। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक गहरी और कर्म से जुड़ी ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गुरु का विलंबित शुभ साथ बना हुआ है। भाग्य में भी एक अनुकूल लेकिन धीमी एनर्जी है। पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें।

    कुंभ राशि: साझेदारी में जल्दीबाजी न करें। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में भावनात्मक गहराई और सावधानी का है। जीवनसाथी या किसी करीबी साझेदार के साथ कोई पुरानी और दबी हुई भावना आज सामने आ सकती है। इसे शांति और समझदारी से सुनें। बातचीत में आज बुध की दोहरी कमजोरी की वजह से गलतफहमी हो सकती है, शब्दों को सोचकर रखें। व्यापारिक साझेदारी में कोई नया बड़ा फैसला 24 जुलाई बाद करें। पीठ के निचले हिस्से और गुर्दों का ध्यान रखें। लग्नेश शनिदेव की कर्मनिष्ठ ऊर्जा धन में एक अनुशासित स्थिरता दे रही है। नया एग्रीमेंट 24 जुलाई बाद।

    मीन राशि: सेहत का आज खास ध्यान रखें। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और नौकरी के मामले में सावधानी और गहरे मंथन का है। सेहत का आज खास ध्यान रखें, पेट और पाचन से जुड़ी पुरानी तकलीफ आज फिर से परेशान कर सकती है। दिनचर्या में आज लापरवाही न करें। नौकरी में कोई पुरानी और उलझी बात आज गहराई से सामने आ सकती है। मामा या मामी से जुड़ी कोई पुरानी बात भी उठ सकती है। पालतू जानवर का ध्यान रखें। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्म

    कता में एक गहरी ऊर्जा दे रहे हैं, लेकिन उनका असर आज विलंबित है।

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शक्ति नगर इलाके में नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार,  दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा भिड़े।  इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

    हाईवे पर लगा जाम
    हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पुलिस ने संभाला मोर्चा
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को सुचारु रूप से चालू कराया। इसके बाद हाईवे पर लगा जाम धीरे-धीरे खुल गया।

    हादसे के कारणों की जांच जारी
    फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई हो सकती है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

  • Punjab News: धूमधाम से निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की शोभायात्रा, देखें वीडियो

    Punjab News: धूमधाम से निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की शोभायात्रा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में भगवान श्री जगन्नाथ जी की शोभायात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंग गया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने दिया भाईचारे का संदेश
    इस धार्मिक आयोजन में कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन किए और शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के साथ चलकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाने चाहिए और समाज में प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का माहौल बनाए रखना चाहिए।

    सफाई कर्मचारियों का जताया आभार
    विधायक पाहड़ा ने गुरदासपुर नगर के सफाई कर्मचारियों की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, लेकिन इसके बावजूद गुरदासपुर के सफाई कर्मचारियों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखी। इससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

    कर्मचारियों को दी बधाई और धन्यवाद
    बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मेहनत और जिम्मेदारी की भावना सराहनीय है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को इस बेहतर व्यवस्था के लिए बधाई दी और उनका तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर सभी के सहयोग से ही धार्मिक कार्यक्रम सफल और यादगार बनते हैं।

     

  • 13 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुए रवाना, देखें वीडियो

    13 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुए रवाना, देखें वीडियो

    गुरुग्राम: पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। वहां से तय सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

    23 पुलिसकर्मियों की एस्कॉर्ट टीम साथ भेजी गई
    इन 13 बांग्लादेशी नागरिकों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए एक विशेष एस्कॉर्ट टीम बनाई गई है। इस टीम में एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में कुल 23 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पूरी यात्रा के दौरान पुलिस इन सभी की सुरक्षा और निगरानी करेगी, ताकि डिपोर्ट की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

    एक महीने से मानेसर सेंटर में रखे गए थे
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सभी विदेशी नागरिकों को करीब एक महीने पहले गुरुग्राम के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जांच अभियान के दौरान पकड़ा था। इसके बाद से इन्हें मानेसर स्थित एक डिटेंशन सेंटर (होल्डिंग सेंटर) में रखा गया था। सभी जरूरी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है।

    दस्तावेजों की जांच के दौरान हुई कार्रवाई
    एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस लगातार शहर में विशेष सत्यापन अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे लोगों के दस्तावेज और पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। इसी दौरान जांच में ये 13 बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे पाए गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

    वैध नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं
    एसीपी नवीन शर्मा ने कहा कि जो भारतीय नागरिक और विदेशी नागरिक वैध दस्तावेजों के साथ भारत में रह रहे हैं, उन्हें इस अभियान से डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो अवैध रूप से रह रहे हैं। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा।

    अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    पुलिस ने साफ कहा है कि इस अभियान को लेकर यदि कोई व्यक्ति झूठी, भ्रामक या मनगढ़ंत अफवाह फैलाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

    संदिग्ध विदेशी नागरिकों की सूचना देने की अपील
    गुरुग्राम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध या अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक दिखाई देता है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही मकान मालिक अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों और होटल या अन्य व्यावसायिक संस्थानों में काम करने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं।

    112 नंबर या नजदीकी थाने में दें सूचना
    पुलिस ने कहा कि अगर किसी भी इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति रहता हुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 112 या अपने नजदीकी पुलिस थाने में दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

     

     

  • Jalandhar News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें डायवर्जन List

    Jalandhar News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें डायवर्जन List

    जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

    इस ट्रैफिक प्रबंधन योजना के अंतर्गत लाल रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेंगी। हरे रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए निर्धारित वैकल्पिक (डायवर्जन) मार्ग के रूप में उपयोग की जाएंगी।

    इन मार्गों को किया गया डायवर्जन
    दसूहा, टांडा, होशियारपुर, फगवाड़ा, नकोदर, कला संघियां, कपूरथला तथा सुभानपुर से जालंधर आने वाले सामान्य यातायात को ट्रैफिक डायवर्जन मानचित्र में हरे रंग से दर्शाए गए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

    निर्देशों का पालन करें जनता
    आम जनता से अनुरोध है कि ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करें। शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक संभावित देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं। यह ट्रैफिक व्यवस्था वीवीआईपी दौरे को सुचारु रूप से संपन्न कराने के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा एवं यातायात को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है।

    जालंधर ग्रामीण पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें तथा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करें।

  • हरोली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    हरोली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    ऊना,सुशील पंडित: जिला के हरोली क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मलिक वैष्णो ढाबा, ईसपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक विनोद कुमार निवासी झलेड़ा ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक मोहित कुमार उर्फ मनु निवासी वार्ड-2, खड्ड (ईसपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ BNS और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।