Blog

  • प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चली गोलियां, गैंगस्टरों ने मांगी एक करोड़ रुपए की फिरौती

    मोहालीः न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मुल्लांपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर जसवीर सिंह के घर पर 2 गोलियां दागी गई हैं। मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उसके पास गैंगस्टर लक्की पटियाल के नाम से एक विदेशी नंबर से कॉल आ रही थी। साथ ही एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने फिरौती देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उनके घर पर फायरिंग की गई। पुलिस ने जसवीर के बयान पर लक्की पटियाल समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक बाइक पर सवार होकर प्रॉपर्टी डीलर जसवीर उर्फ ​​काका के घर आए। उन्होंने तुरंत उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद वे मौके से भाग निकले। इसके साथ ही मोहाली पुलिस और मोहाली क्राइम टीम मामले की जांच में जुट गई है। फायरिंग के दौरान घर के अंदर खड़ी प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर कार का शीशा भी टूट गया। कार के अलावा दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान हैं।

    लकी पटियाल दविंदर बंबीहा गैंग की कमान विदेश से संभाल रहा है। वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से विदेश में बैठे हैं। वह विदेशों में बैठकर यहां के लोगों से रंगदारी और अवैध वसूली का काम करता है। इससे पहले भी मोहाली में ऐसे कई मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एनआईए उनके घर पर कई बार छापेमारी भी कर चुकी है।

  • पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिसके बाद मौसम विभाग ने आने वाले दिनों 2 और 3 फरवरी को घने कोहरे की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि लुधियाना में कल 4 मिमी और आज 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि 4 फरवरी के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

    साथ ही उन्होंने कहा कि यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। लेकिन ओलावृष्टि से फसलों और सब्जियों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा होने व ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

  • शादी समारोह में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दुल्हन के घरवाले दूल्हे की अगवानी करने के लिए दरवाजे पर खड़े थे। मैरिज गार्डन के अंदर मौजूद दुल्हन अपने सजे-धजे दूल्हे का दीदार करने का इंतजार कर रही थी बारात लेकर दूल्हा भी घोड़ी पर सवार होकर पहुंच गयाआतिशबाजी की जा रही थी, तभी शामियाने में आग भड़क उठी थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले चुकी आग को देखकर पूरी शादी में भगदड़ मच गई यह नजारा बुधवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोटेश्वर मंदिर के पास स्थित निर्मल वाटिका में सामने आया, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था निर्मल वाटिका में बुधवार की रात को एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था मेहमान मैरिज गार्डन के अंदर खाना खा रहे थे बारात का स्वागत करने के लिए दुल्हन के घर वाले मैरिज गार्डन के गेट पर तैयार खड़े थे दूल्हा भी सज धज कर घोड़ी पर सवार होकर मैरिज गार्डन के गेट पर पहुंच गया साथ में बाराती भी नाच गा रहे थे  जश्न के दौरान बारातियों द्वारा आतिशबाजी भी की जा रही थी

    तभी अचानक एक चिंगारी मैरिज गार्डन में पहुंच गई और कुछ ही देर में इस चिंगारी ने आग का रूप ले लियापलक झपकते ही मैरिज गार्डन के अंदर आग भड़क उठी मैरिज गार्डन के गेट पर तो आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरे मैरिज गार्डन के अंदर भगदड़ मच गई आगजनी की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड के अमले को भी दी गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई मैरिज गार्डन पर आग भड़क रही थी उधर गार्डन के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई जैसे तैसे फायर ब्रिगेड के अमले ने आग पर काबू पाया गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई

  • ट्रक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत, देखें CCTV  

    पंचकूलाः रेलवे रोड कालका में मंगलवार देर रात एक ट्रक चालक ने पैदल राहगीर को मार दी। हादसे के दौरान राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं रेलवे रोड कालका में व्यापार मंडल के महासचिव मुकेश कुमार सोढी ने बताया कि एक ट्रक चालक ने पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। जिसकी अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई है। वहीं ट्रक चालक गांधी चौक पर ट्रक खडा कर घटना स्थल से फरार हो गया।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मार्चुरी में रखवा दिया। इस वारदात की घटना साथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं व्यापारी एंव समाज सेवी सुनील शाम और मुकेश सोढी ने रेलवे रोड़ पर मंडल के महासचिव मुकेश सोढी ने बताया कि डिवाइडर की वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि डिवाइडर की वजह से सड़क तंग हो चुकी हैं और प्रशासन द्वारा तंग सड़क पर लगाए गए के डिवाइडर को हटवाने की मांग की है।

  • नाबालिग ने युवक की चाकू मारकर की ह’त्या, जाने मामला

    नाबालिग ने युवक की चाकू मारकर की ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : देश की राजधानी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली में शराब पीने के लिए एक नाबालिग ने 30 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के मूल निवासी अजरुद्दीन के रूप में की है। वह वर्तमान में संगम विहार में रहता था। पुलिस के मुताबिक सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर सराय पुलिस थाने को संगम विहार में अस्थल मंदिर रोड पर एकता चौक के पास एक घायल व्यक्ति के पड़े होने की पीसीआर कॉल मिली।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के हमले के कई घाव थे थाना पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान कई सीसीटीवी की जांच की जांच में पता चला कि उसी इलाके के निवासी एक नाबालिग ने अपराध किया था। मामले की जांच आगे बढ़ाने पर पता चला कि घटना के समय मृतक और नाबालिग एक साथ शराब पी रहे थे। शराब को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मामला बेकाबू होने के बाद नाबालिग ने अजरुद्दीन की ईंट और चाकू से वार कर हत्या कर दी फिलहाल थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है पुलिस हत्या में इस मामले में आगे की जांच में जुटी है

  • पंजाबः शादी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने, नगदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    अबोहरः शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला प्रेम नगर से सामने आया है, जहां शादी वाले घर को चोरों ने निशाना बनाया है। इस दौरान चोर घर से गहने, कपड़े व नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि वह बेटे की शादियों में जुटे हुए थे। जिसके चलते वह शादी के कार्ड बांटने को लेकर बठिंडा गए हुए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस दौरान उनके घर को चोरों ने निशाना बना लिया।

    पीड़ित धर्मपाल धौलिया ने बताया कि शादी के लिए कार्ड बांटे जा रहे थे और बहू के लिए कपड़ों व गहनों की खरीद की जा रही थी। लेकिन चोर सारा सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बठिंडा जाने के बाद पीछे से 2 चोर मोपेड पर सवार होकर आए और घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर दाखिल हुए। इस दौरान चोर घर से गहने, कपड़े व नगदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

    घटना के बारे में उन्हें आज सुबह आने पर पता चला, जब उन्होंने घर के ताले टूटे हुए देखे और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ देखा। पीड़ि परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में उन्हें तब पता चला जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान उनका कहना है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रैकी की और इसके बाद घर का मेन ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने पुलिस प्रशासन से चोरों को पकड़ कर उनका सामान बरामद करवाने की अपील की है।

  • भीषण आग लगने से 7 गाड़ियां जलकर राख, महिला घायल, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नालासोपारा में धानिव बाग इलाके की एक पार्किंग में आग लग गई। वहां खड़ी 7 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। पार्किंग में केमिकल से भरा ट्रक भी खड़ा था, जिसमें आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।  आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।  आग की लपटें दूर-दूर उठती दिख रही है और वहां मौजूद गाड़ियां धू-धू कर जल रही है। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में बुधवार रात को आग लग गई।

    अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट में रहने वाली 67 वर्षीय महिला को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब के समीप 14 मंजिला पर्ल रेजीडेंसी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब 8 बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल की कम से कम चार गाड़ियां और अन्य वाहन मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः खाई में कार गिरने से एक की मौ+त

    रोपड़ः रूपनगर के पहाड़ी इलाके में कार खड्ड में पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार दोनों पति-पत्नी थे। मृतक ड्राइवर पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रशपाल सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान सुखविंदर कौर के रूप में हुई है। 

    इस मौके पर नूरपुर बेदी थाने के अधीन पुलिस चौकी हरिपुर के प्रभारी एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। यह हादसा रूपनगर-नूरपुर बेदी रोड की ओर जाने वाले पहाड़ी इलाके के पहले चढ़ाई वाले स्थान पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक एक कार खाई में पलट गई। राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया।

    बता दें कि मृतक रशपाल सिंह का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी सुखविंदर कौर को अस्पताल भेजा गया, जहां से शुरुआती इलाज के बाद उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के महासमुंद की सरयापाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोटों सहित  व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के अनुसार आरोपी साड़ियों की आड़ में छिपाकर ये नकली नोट सारंगढ़ से रायपुर ले जा रहा था। तस्कर के पास से पुलिस ने 500 – 500 के नकली नोट के 750 बंडल जब्त किए हैं। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जांच शुरु कर दी है। 

  • पंजाबः अकाली दल ने यात्रा दौरान कांग्रेस पर किया वार, लगाए पोस्टर

    अमृतसरः पंजाब बचाओ यात्रा शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में राज्य सरकार के खिलाफ निकाली जा रही है। इसके लिए पार्टी ने एक दिन पहले एक कैलेंडर भी जारी किया था। पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी सरकार की सभी मोर्चों पर पूर्ण नाकामी को दर्शाया गया है। वहीं यात्रा में शामिल किए गए एक ट्रक की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में ट्रक पर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर भी हैं और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि हम कैसे भुल जाएं कांग्रेस के किए तशदद और जुल्मों को।

    यात्रा में शामिल किए गए वाहनों पर जो पोस्टर लगे हैं उनमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ-साथ राजीव गांधी, पूर्व 1992 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह भी हैं। विवाद ये है कि पोस्टर में कांग्रेस के खिलाफ पांच बड़ी बातें लिखी गई हैं। इस दौरान उन्होंने पोस्ट में पांच विवादित बाते लिखी है। जिसमें पंजाब का पानी लूटा, 1990 में सिखों को मारा गया, 1984 में अकाल तख्त की बेअदबी, दिल्ली में सिखों नरसंहार, इमरजेंसी लगाकर पंजाब के हक छीने गए शामिल है।