Blog

  • World Malaria day: सर्दी खांसी है या मलेरिया हुआ? कैसे करें पहचान

    विश्व मलेरिया दिवस: क्या आपको सर्दी, खांसी या मलेरिया है? कैसे पहचानें

    साल 2021 में दुनियाभर में मलेरिया के करीब 25 करोड़ मामले सामने आए. 5 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई. इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मच्छरों के काटने से होने वाली यह बीमारी कितनी खतरनाक है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मलेरिया से बचाव काफी आसान है, लेकिन फिर भी इस बीमारी से करोड़ों लोगों की मौत हो जाती है। भारत में भी हर साल मलेरिया के मामले सामने आते हैं, हालांकि पिछले कुछ सालों में मामलों में गिरावट देखी गई है। लेकिन आज भी यह बीमारी बरसात के मौसम और अत्यधिक गर्मी के दौरान खतरनाक हो जाती है।

    सबसे चिंताजनक बात यह है कि दशकों पुरानी इस बीमारी को लेकर लोगों के मन में भ्रम है। समस्या यह है कि लोग इसके लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं। बरसात और गर्मी के मौसम में कई अन्य बीमारियाँ भी पनपती हैं। ऐसे में मलेरिया, सर्दी या सामान्य वायरल लक्षणों की पहचान नहीं हो पाती है। इसी वजह से मलेरिया के कई मामले काफी देर से पकड़ में आते हैं। कुछ मामलों में तो इस देरी के कारण यह बीमारी मौत का कारण भी बन जाती है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि क्या आपको सर्दी, खांसी या मलेरिया है? आइये डॉक्टर्स से इस बारे में जानते हैं।

    कैसे जानें कि यह मलेरिया है?

    सफदरजंग अस्पताल में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के एचओडी प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर से इस बारे में जानते हैं। डॉ किशोर कहते हैं कि मलेरिया की पहचान यह है कि इसमें तेज बुखार होता है. साथ ही हल्की ठंड भी महसूस हो रही है. कुछ लोग बहुत थके रहते हैं और उल्टी-दस्त से भी पीड़ित रहते हैं। जब लक्षण गंभीर हो जाते हैं तो सांस लेने में दिक्कत होती है और लगातार खांसी आती है। जबकि, सामान्य सर्दी या वायरल बुखार में सांस लेने में दिक्कत या उल्टी-दस्त की समस्या देखने को नहीं मिलती है। सामान्य बुखार में मांसपेशियों में दर्द या हल्की ठंड नहीं लगती।

    मलेरिया कैसे फैलता है?

    डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि मलेरिया मच्छर के काटने से फैलता है, लेकिन इसके फैलने के कई अन्य तरीके भी हैं। यदि कोई गर्भवती महिला मलेरिया से संक्रमित है तो यह बीमारी उसके बच्चे में भी फैल सकती है। खून चढ़ाने के दौरान भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। हालाँकि, भारत में अब मलेरिया से पहले जैसा खतरा नहीं है। मलेरिया से होने वाली मौतें और इसके मामले कम हो रहे हैं, लेकिन सावधानी बरतना अभी भी जरूरी है।

    इलाज क्या है

    डॉ. किशोर कहते हैं कि मलेरिया का टीका भी उपलब्ध है। हालाँकि, वर्तमान में वैक्सीन का उपयोग अफ्रीकी देशों के लोगों के लिए किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अफ़्रीकी देशों में मलेरिया के कई मामले सामने आते हैं. मलेरिया के खिलाफ टीकाकरण के बाद इस बीमारी से बचा जा सकता है। मलेरिया के इलाज की बात करें तो इसके लिए मलेरिया रोधी दवा मौजूद है। किस मलेरिया परजीवी ने शरीर में बीमारी पैदा की है और लक्षण क्या हैं, इसके आधार पर दवाएं दी जाती हैं। अगर कोई महिला गर्भवती है तो अलग-अलग दवाएं उपलब्ध हैं

    कैसे पहचानें

    • मलेरिया की पहचान के लिए एक आसान टेस्ट है
    • इस परीक्षण में रक्त में परजीवियों का पता लगाया जाता है। इसके लिए खून की जांच होती है
  • पंजाब: गंदे नाले मे मिले शव की गुत्थी सुलझी, 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बटाला: कादिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का मामला सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गाठ दिवसएक युवक का शव गंदे नाले  में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान साहिल (24) पुत्र जीता निवासी वाल्मीकि मोहल्ला कादियां के तौर पर हुई। शव के चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश कक्कड़ और इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर इन पांच आरोपियों को काबू किया गया है।  पुलिस को जांच मे पता चल कि साहिल की मौत नशे की लत के कारण हुई थी और उसके शव को क्षत-विक्षत करने वाले उक्त आरोपियों के अन्य 3 साथियो की तलाश जारी है।

  • लुधियाना: पैसे के लेन-देन को लेकर व्यापारी ने तानी पिस्टल, देखे वीडियो

    लुधियाना: अकालगढ़ मार्केट में कपड़ा व्यापारियों में पैसों के लेन-देन को लेकर झड़प होने का मामला सामने आया हैं। इस दौरान एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी की दुकान मे घुसकर कनपटी पर बंदूक लगा दी। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    मल्होत्रा गारमेंट्स के मालिक सेम मल्होत्रा ने बताया कि उसका करणवीर सिंह उर्फ जोली से काफी समय से गारमेंट्स का कारोबार चल रहा है। एक सप्ताह पहले करणवीर उनकी दुकान पर आया और उस पर पूरी पेमेंट  देने के लिए दबाव बनाने लगा। सेम ने जब पेमेंट चुकाने का थोड़ा समय मांगा, तो गुस्से में आए जोली ने बंदूक निकाल उसकी कनपटी पर रख दी और उसे धमकाया। दोनों के बीच करीब 7 लाख का लेन-देन है।

    इस मामले मे सेम ने शिकायत पुलिस थाना कोतवाली में दी है। सेम मल्होत्रा ने कहा कि एक तरफ चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ करणवीर सिंह के पास बंदूक की जांच करवाई जाए। उसने मांग की है कि बंदूक का लाइसेंस चेक करवाया जाए। थाना प्रभारी मनिंदर कौर ने कहा कि मामले की जांच कर कारवाई की जाएगी।

  • महा विद्यालय बंगाणा एम ए हिंदी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा  परिणाम शत प्रतिशत रहा

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एम ए हिंदी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने छात्रों को और हिंदी विषय के प्रोफेसर कुलदीप सिंह राठौर को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
    इस उपलब्धि के अवसर पर हिंदी विषय के प्रोफेसर कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि नवंबर, दिसंबर माह में हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय शिमला द्वारा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा ली गई थी, जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने कड़ी मेहनत किया परिणामस्वरूप हिन्दी विषय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें प्रथम स्थान आकांक्षा ने, द्वितीय स्थान बेबी ने और तृतीय स्थान अंजना देवी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रोफ़ेसर रेखा शर्मा, प्रोफेसर किरण कुमारी, प्रोफेसर नंद लाल और प्रोफेसर निकिता गुप्ता मौजूद रहे।
  • डॉ. मनीष गौर ने IIIT उना के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

    ऊना/ सुशील पंडित : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) उना ने डॉ. मनीष गौर को नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। डॉ. गौर ने पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ में प्रो-वाइस चांसलर के रूप में कार्य किया है। वे वर्तमान में IIT जम्मू में सहायक प्रोफेसर भी हैं।

    डॉ. गौर की शैक्षणिक पृष्ठभूमि प्रभावशाली है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, यूके से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी, IIT दिल्ली से एम.टेक., और NIT सूरत से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उनका अनुसंधान कार्य औपचारिक विधियों, बड़े सिस्टम के सत्यापन, और समवर्ती प्रोग्रामिंग भाषाओं के अर्थशास्त्र पर केंद्रित है।

    AKTU में सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के संस्थापक निदेशक के रूप में, डॉ. गौर ने साइबर सुरक्षा, मेकाट्रोनिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, और ऊर्जा विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए शैक्षणिक कार्यक्रम और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का नेतृत्व किया। उन्होंने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं, जैसे कि कॉमनवेल्थ अकादमिक फेलोशिप (2012), कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप (2005), और उत्तर प्रदेश सरकार का यंग साइंटिस्ट अवार्ड (2003)।

    डॉ. गौर की नियुक्ति से IIIT उना में नए नेतृत्व और नवाचार की उम्मीद की जा रही है। उनके अनुभव और उद्योग संगठनों के साथ उनके जुड़ाव से IIIT उना का शैक्षणिक और अनुसंधान माहौल और समृद्ध होगा। IIIT उना का समुदाय डॉ. गौर का स्वागत करता है और उनके नेतृत्व में संस्थान की निरंतर वृद्धि और सफलता की आशा करता है।
  • BJP को बड़ा झटका: पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का करीबी कांग्रेस में शामिल

    सुजानपुर: हिमाचल प्रदेश की सुजानपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के 2022 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रणजीत सिंह को कांग्रेस के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने दिल्ली में पार्टी में शामिल कराया। चर्चा है कि सुजानपुर से कांग्रेस रणजीत सिंह को उप चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन रणजीत सिंह (रिटायर) मात्र 399 मतों के अंतर से कांग्रेस के राजेंद्र राणा से हारे थे। उन्होंने राणा को कड़ी टक्कर दी थी। 

    रणजीत सिंह का कांग्रेस जॉइन करना भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के करीबी रहे हैं। कैप्टन रणजीत सिंह के बीजेपी छोड़ने से कांग्रेस को न केवल सुजानपुर विधानसभा चुनाव बल्कि लोकसभा चुनाव में भी फायदा हो सकता है। सैनिकों के वोट पर रणजीत सिंह की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसे देखते हुए बीजेपी ने 2022 के चुनाव में उन्हें राजेंद्र राणा के सामने मैदान में उतारा था।

    बता दें कि बीते 23 मार्च को कांग्रेस के बागी राजेंद्र राणा ने भाजपा जॉइन की है। रणजीत सिंह ने उसी दिन बगावत का खुले तौर पर ऐलान कर दिया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल सहित BJP की जिला व ब्लाक कार्यकारिणी कैप्टन रणजीत सिंह को मना चुकी है। मगर वह नहीं माने और आज उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

  • जालंधर : कांग्रेस ने विक्रम चौधरी पर लिया एक्शन, किया पार्टी से सस्पेंड

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई। कर्मजीत कौर के भाजपा में शामिल होने के बाद बेटे बिक्रम चौधरी और चरणजीत चन्नी में जवानी जंग शुरू हो गई। जिसके बाद आज पंजाब के इंचार्ज देवेंद्र यादव ने बिक्रम चौधरी पर एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेशों में कहा गया है कि जिला जालंधर देहात के फिल्लौर से कांग्रेस विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी को कांग्रेस पार्टी की हाई कमान ने पार्टी के सभी पदों से हटा दिया जाता है और अगले आदेश तक पार्टी से निलंबित कर दिया जाता है।

  • बीटीटीआई बददी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले शुरू

    छात्रों को दिया जाता है सरकारी दरों पर औद्योगिक प्रशिक्षण

    सौ फीसदी प्लेसमेंट करवाता है यह संस्थान

    बददी/ सचिन बैंसल : बददी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। बीटीटीआई बददी में हर वर्ष सात तरह के कोर्स सरकारी दरों पर करवाए जाते हैं। संस्थान को बीबीएनआईए व सरकार मिलकर संचालित कर रही है, ताकि बच्चों के अंदर कम खर्च में स्किल तैयार किया जा सके और व उद्यमियों की मांग को पूरा कर सकें। बीटीटीआई संस्थान से पढ़ाई करने वाले छात्रों का बददी व नालागढ़ के उद्योगों में ही शत प्रतिशत प्लेसमेंट करवा दी जाती है।

    बीबीएन के झाड़माजरी स्थित बीटीटीआई संस्थान में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, कंपयूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, पैशन डिजाइनिंग, ब्यूटिशियन, बेसिक कंपयूटर एवं टैली सहित अन्य कोर्स भी करवाए जाते हैं। बीटीटीआई संस्थान में एक साल, 60 दिन व दो वर्षों के कोर्स करवाए जो हैं। यहां आठवीं, दसवीं पास छात्रों के लिए कोर्स उपलब्ध हैं। संस्थान के पास बेहतर लैब, इलेक्ट्रिशियन लैब, टर्नर लैब, फैशन लैब सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ प्रशिक्षण के दौरान ही छात्र को छोटी से बड़ी तक औद्योगिक इकाइयां विजिट करवाई जाती हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षणार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह कौशल विकास भत्ता सरकार द्वारा दिए जाने का प्रविधान भी है। संस्थान के अंदर ही इंडोर खेलें व आउटडोर खेलों का भी प्रबंध किया गया है।
  • चुनावी प्रक्रिया से संबंधित एसैंबली मास्टर ट्रेनरों के लिए वर्कशॉप आयोजित

    अधिकारी व कर्मचारी चुनावी डयूटी को गंभीरता से करें – एडीसी


    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों के मध्यनज़र आज बुधवार को डीआरडीए हॉल में 35 एसैंबली मास्टर ट्रेनरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई गई। कार्याशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने की। एडीसी ने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को गंभीरता से लें तथा इस दौरान अपनी सभी शंकाओं को स्पष्ट कर लें।

    एडीसी ने कहा कि चुनावों को पूर्ण स्वच्छ, निष्ठा एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में अधिकारी व कर्मचारी अहम रोल अदा करते हैं। प्रत्येक बार चुनावों में कुछ नए नियम व दिशा निर्देश लागू होते हैं इसलिए ऐसे अधिकारी व कर्मचारी जिन्होंने पूर्व में अनेकों बार चुनाव संबंधी ड्यूटी में हिस्सा लिया है उन्हें भी इस चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला में दी जा रही प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनने व समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक सशक्त लोकतांत्रिक देश है तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव इसकी उन्नति का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी ड्यूटी किसी भी व्यक्ति का देश व लोकतंत्र प्रति सर्वोच्च एवं महत्वपूर्ण कर्तव्य है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति चुनावी ड्यूटी को संपूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें।

    प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान एसैंबली मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम, छंटनी, मॉक पोल, वीवीपैट, वीयू व सीयू के संचालन व तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाई गई ताकि बेहतर तरीके से चुनावों को पूर्ण करवाया जा सके।

    377 पोलिंग बूथों की वेबकासटिंग के जरिए की जाएंगी निगरानी

    दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए रहेगी विशेष सुविधा

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में मतदान के लिए 516 पोलिंग बूथों बनाए गए हैं जिनमें से 377 पोलिंग बूथों पर वेबकासटिंग की जा रही है। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताएं, एनएसएस व एनसीसी के वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे ताकि उन्हें अपना मत डालने के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।