Blog

  • बड़ा हादसाः खेत में पलटी स्कूल वैन, कई बच्चे घायल 

    बड़ा हादसाः खेत में पलटी स्कूल वैन, कई बच्चे घायल 

    डबवालीः सिरसा के डबवाली में निजी स्कूल वैन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण वैन खेत में पलट गई। वैन में सवार करीब 20 बच्चों में से 15 बच्चे घायल हो गए है। जिन्हें डबवाली के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां पर बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। 

    जानकारी अनुसार उपमंडल के गांव मसीतां के समीप मौजगढ़ रोड पर सोमवार को मैरीलैंड कॉन्वेंट स्कूल अलीकां की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान स्कूल वैन का स्टेयरिंग फैल हो गया और वैन खेतों में लट गए। वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण, अभिभावक व स्कूल प्रबंधक मौके पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाह निकालना शुरू कर दिया। सभी बच्चों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैरीलैंड कॉन्वेंट स्कूल अलीकां की वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे। वैन खराब व खस्ताहाल थी और हादसा स्टेयरिंग जाम होने के कारण हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधक को घेरा और इतनी बड़ी लापरवाही के लिए खरी-खोटी सुनाई। वहीं हादसे में बच्चों के हाथ, सिरसा व शरीर पर चोटें लगी है। ग्रामीणों ने स्कूल वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला है।

  • जालंधर पहुंचे BJP प्रधान सुनील जाखड़, बाढ़ प्रबंधों को लेकर सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर पहुंचे BJP प्रधान सुनील जाखड़, बाढ़ प्रबंधों को लेकर सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब की भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रधान सुनील जाखड़ जालंधर पहुंचे। जहां एक होटल में उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ पर सरकार के प्रबंधों को लेकर चर्चा की। उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुनील जाखड़ ने मीडिया के जरिए सीएम भगवंत से अपील करते हुए कहा कि आपको सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है, आप उसे संभाले। वहीं उन्होंने दिल्ली में अध्यादेश पर आप और कांग्रेस के एक साथ चलने के मामले को लेकर जमकर निशाना साधा।


    बता दें कि पिछले दिनों से सुनील जाखड़ भी पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वह अपने दौरे के दौरान लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। फिरोजपुर में दौरे के दौरान उन्होंने सरकार के बाढ़ प्रबंधों को लेकर निशाने साधे थे। उन्होंने कहा कि था कि शर्मनाक है कि पंजाब डूब रहा है और सरकार फोटो शूट में व्यस्त है।

  • महिलाओं के चूड़ी पहनने पर लगी रोक! सरकार का आया बयान 

    महिलाओं के चूड़ी पहनने पर लगी रोक! सरकार का आया बयान 

    बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रविवार को स्पष्ट किया कि मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली महिला श्रमिकों के लिए चूड़ियों पर प्रतिबंध का दिशानिर्देश केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि ऐसा दुष्‍प्रचार किया जा रहा है कि राज्‍य की कांग्रेस सरकार ने मध्याह्न भोजन महिला कार्यकर्ता के लिए चूड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक दिशानिर्देश जारी किया है। बयान में कहा गया है कि दरअसल, केंद्र सरकार ने पोषण योजना के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं और मध्याह्न भोजन महिला श्रमिकों के चूड़ी पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

    ‘मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक पेज पर ट्वीट किया गया, ‘यह झूठी खबर व्यापक रूप से फैलाई जा रही है कि राज्य सरकार ने मध्याह्न भोजन कर्मियों के चूड़ियां पहनने पर प्रतिबंध लगाने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। दरअसल, केंद्र सरकार ने पोषण योजना को लेकर गाइडलाइन जारी कर मध्याह्न भोजन कर्मियों के कंगन पहनने पर रोक लगा दी है।’ मीडिया के कुछ वर्गों ने बताया था कि राज्य शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली महिला श्रमिकों के लिए चूड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के दिशानिर्देश लेकर आया है। इसने विवाद पैदा कर दिया था और धीरे-धीरे सांप्रदायिक मोड़ ले रहा था, जिसके कारण कांग्रेस सरकार की फैक्ट चेक टीम ने घोषणा की कि रिपोर्टें निराधार हैं और दिशानिर्देश वास्तव में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए थे।

    इस रिपोर्ट के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नलिन कुमार कतील ने दो दिन पहले इस बारे में ट्वीट किया था। ‘हिंदुओं के खिलाफ हमेशा जहर उगलने वाली कांग्रेस सरकार का एक और घृणित आदेश सामने आया है। पता नहीं जिन कांग्रेसियों ने कहा कि मध्याह्न भोजन बनाने वालों को कंगन नहीं पहनने चाहिए, क्या वे खुद कंगन पहनना चाहते हैं। हिंदू रीति-रिवाजों को दबाने के आपके प्रयासों पर शर्म आती है।’ कतील के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक कांग्रेस ने कहा, ‘नलिन कुमार को अपनी ही सरकार द्वारा बनाए गए नीति नियमों की जानकारी नहीं होना सांसद के पद के लिए कलंक है। स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 2020 में आदेश जारी किया था कि मध्याह्न भोजन के कर्मचारी खाना बनाते समय अपने हाथों पर नेल पॉलिश न लगाएं और चूड़ियां न पहनें।’

  • पंजाबः आप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम और कैबिनेट मंत्री मीत हेयर का लोगों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    पंजाबः आप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम और कैबिनेट मंत्री मीत हेयर का लोगों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है। हालात ये हो गए हैकि कई जिलों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं मूनक ब्लॉक के हदन गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एक ट्रैक्टर टूटी सड़क में गिर गया। ट्रॉली में करीब 35 लोग बैठे थे और सारी राहत सामग्री बह गई। दूसरी ओर बाढ़ से प्रभावित लोगों का जायजा लेने पहुंचे आप के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम और कैबिनेट मंत्री मीत हेयर पहुंचे। जहां मानसा के बाढ़ प्रभावित बुढलाडा हलके के गांव बीरेवाला के दौरे के दौरान दोनों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव वासियों का आरोप है कि सुबह ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रधान बुध राम चुनाव जीतने के बाद से कभी उनके गांव नहीं आए हैं। बता दें कि इससे पहले आप विधायक देव मान का और भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का भी लोग विरोध कर चुके है। 

  • सिद्धू मूसेवाला कत्ल को लेकर NIA जांच में हुआ बड़ा खुलासा 

    सिद्धू मूसेवाला कत्ल को लेकर NIA जांच में हुआ बड़ा खुलासा 

    सामने आया पाक कनेक्शन, दुबई से आए थे हथियार

    नई दिल्लीः पंजाबी रैपर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) के मुताबिक मूसेवाला को मारने के लिए जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया था वो दुबई से आए थे और एक पाकिस्तानी सप्लायर ने भेजे थे। यह खुलासा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की जांच में हुआ है। ये पहली बार है जब पंजाबी सिंगर की मौत के मामले में किसी पाकिस्तानी का हाथ होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी हथियार सप्लायर हामिद ने पाकिस्तान से इन हथियारों की डिलीवरी कराई थी। मूसेवाला के कत्ल में ऑस्ट्रिया की ग्लोक-30, जिगाना पिस्टल, जर्मन मेड हेकलर एंड कोच, स्टार और AK 47 का इस्तेमाल हुआ।

    NIA ने बुलंदशहर से हवाला कारोबारी शाहबाज अंसारी को 8 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। शाहबाज अंसारी से पूछताछ में पता चला कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी है। शाहबाज़ अंसारी कई बार दुबई और कनाडा गया। जहां वह गोल्डी बराड़ के टच में आया। इन यात्राओं के दौरान वह फैजी खान के संपर्क में आया, जो एक पाकिस्तानी नागरिक है और दुबई में हवाला का कारोबार करता है। फैजी खान ने ही शाहबाज अंसारी को दुबई बैठे पाकिस्तानी नागरिक और हथियार सप्लायर हामिद से मिलवाया था। शाहबाज अंसारी का पिता मृतक कुर्बान अंसारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर था।

    जांच के मुताबिक हामिद और शाहबाज अंसारी के बीच एक मीटिंग हुई थी। जिसमें सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए हथियार सप्लाई करने पर बात हुई। मूसेवाला के कत्ल के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने असॉल्ट राइफल और अन्य मॉडर्न हाईटेक हथियारों की मांग की थी। हामिद ने तब अंसारी को बताया कि वे गोल्डी बराड़ के संपर्क में भी है और उसे कई बार हथियार मुहैया कराए हैं। NIA के मुताबिक, हामिद ने अंसारी को अपना फोन दिखाया, जिसमें गोल्डी बराड़ को हथियारों की आपूर्ति से संबंधित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग थी।

    NIA हामिद और फैजी खान के अंसारी के साथ हथियारों के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। चाहे, NIA मूसेवाला की हत्या की सीधे तौर पर जांच नहीं कर रही है, लेकिन उत्तर भारत में गैंगस्टरों व खालिस्तानी समर्थकों के बीच के गठजोड़ को लेकर दर्ज की गई 2 FIR के आधार पर यह पूरा मामला सामने लाया जा रहा है। मूसेवाला की हत्या की योजना का विवरण देते हुए NIA ने दस्तावेजों में कहा है- सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश के दौरान सभी आरोपी 6 अलग-अलग जेलों में बंद थे। लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया तिहाड़ जेल, मनप्रीत उर्फ मन्ना फिरोजपुर, सारज सिंह उर्फ मिंटू स्पेशल जेल बठिंडा में और मनमोहन सिंह उर्फ मोहना मनसा जेल में था। सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ विदेश में रहकर भी इनके संपर्क में था। जेल के सहयोगियों के साथ चर्चा करने के बाद आखिरकार शूटरों को मूसेवाला को मारने का काम सौंपा गया।

    बीते दिनों रिमांड के दौरान बिश्नोई ने NIA को बताया कि बराड़ ने मूसेवाला को मारने के लिए 6 शूटर भेजे थे। गोल्डी बराड़ ने शूटरों के ठहरने और गाड़ियों का प्रबंध किया। उसके अलावा मूसेवाला की रेकी में मदद की। तब कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ को हवाला के जरिए लगभग 60 लाख रुपए भी भेजे गए थे। जिनका इस्तेमाल हथियार खरीद और शूटरों को हायर करने में किया गया। NIA को मूसेवाला की हत्या का खालिस्तानी लिंक भी मिला है। इसमें कहा गया है कि कनाडा में स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के प्रतिबंधित नेता लखबीर सिंह लंडा गोल्डी बराड़ के साथ संपर्क में रहता था। इसलिए उसकी भूमिका भी मूसेवाला के कत्ल में हो सकती है। जिसके बाद NIA भी अब खालिस्तानी एंगल के साथ भी जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः आज मानसा, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब सहित इन जिलों में तेज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

    पंजाबः आज मानसा, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब सहित इन जिलों में तेज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश से बाढ़ के हालात अभी तक ठीक नहीं हुए है। वहीं अब फिर से मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आज पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश होगी। वहीं, मानसा, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट और मोगा में तेज बारिश होने की संभावना बताई है। इसी बीच भाखड़ा बांध में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है।

    भाखड़ा में जलस्तर 1641.30 फीट तक पहुंच गया है। जबकि डैम की फुल कैपेसिटी 1680.82 फीट है। वहीं फ्लड गेट लेवल 1645 फीट है। पानी 1645 फीट के पार होने के बाद कभी भी परिस्थितियों को देखते हुए खोला जा सकता है। बाढ़ के हालातों से उभर रहे पंजाब में अब बीमारियों का डर सताने लगा है। इसके अलावा मूनक ब्लॉक के हदन गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एक ट्रैक्टर टूटी सड़क में गिर गया। ट्रॉली में करीब 35 लोग बैठे थे और सारी राहत सामग्री बह गई।

  • वंदे भारत ट्रेन के कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    वंदे भारत ट्रेन के कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन के एक कोच में आग लगने की खबर सामने आई है। आज सुबह जैसे ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन निकलने लगी उसके के सी-14 कोच में बीना स्टेशन के पास आग लग गई। इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे जिन्हें सुबह 7 बजे कुरवाई कैथोरा में ट्रेन रोककर नीचे उतारा गया। कोच की बैटरी में आग लगने से यह हादसा हुआ। भारतीय रेलवे ने बताया कि कुरवाई केथोरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझा दी है। आग केवल बैटरी बॉक्स तक ही सीमित थी और आग बुझाने के बाद इलेक्ट्रिकली आइसोलेशन किया जा रहा है और जल्द ही ट्रेन शुरू हो जाएगी।

    जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। बीना के पहले 7 बजकर 10 मिनट के आसपास कुरवाई कैथोरा स्टेशन के समीप ट्रेन के सी 14 कोच के नीचे से अचानक धुआं निकला और आग लग गई। आग देख ट्रेन रोकी गई। आग की खबर से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और लगभग सभी यात्री सामान सहित ट्रेन से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन में 36 यात्री थे। आग कोच के नीचे लगी बैटरी में लगी थी। ट्रेन में आग देखकर आसपास से ग्रामीण दौड़े और बीना नगरपालिका से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। जो साढ़े आठ बजे तक पहुंची। बीना स्टेशन से दुर्घटना राहत यान को मौके के लिए रवाना किया गया।

  • बादल फटने से मची तबाही, बहीं गाड़िया, देखें वीडियो

    बादल फटने से मची तबाही, बहीं गाड़िया, देखें वीडियो

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के काइस और न्योली में सोमवार को बादल फट गया। बादल फटने से भयंकर बाढ़ आ गई और इलाके में अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिल रही है कि एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। वहीं बाढ़ में कई गाड़ियां भी बह गई हैं। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब ढाई बजे कूल्लू जनपद के काइस और न्योली इलाके में बादल फट गया, जिससे अचानक बाढ़ आ गई। रात को लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल बताया जा रहे हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके अलावा 9 गाड़ियां पानी मं बह गई हैं।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में स्टाफ कर्मी ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

    जालंधरः सिविल अस्पताल में स्टाफ कर्मी ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

    परिजनों ने सिविल सर्जन पर लगाए आरोप

    जालंधर,ENS: सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सिविल से मेडिकल स्टोर में व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल ली है। उक्त व्यक्ति की पहचान सर्वप्रीत के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने सिविल सर्जन से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलने के आरोप लगाए है। पीड़ित सिविल अस्पताल के मेडिकल स्टोर में काम करता है। जिसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे टैगोर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों और सिविल के अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन रमन शर्मा उन्हें बेवजह परेशान करता रहता है।

    हालात यह बना दिए है कि उक्त पीड़ित को खाना खाने के समय भी परेशान करने लगा। जिससे तंग आकर आज उसने जहरीली वस्तु निगल ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन के साथ इस मामले को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं रमेश कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन ने बीते काफी समय से सर्वप्रीत को परेशान करके रखा हुआ था। उससे सारा दिन काम करवाया जाता था।

    उनका आरोप है कि सुबह 6 बजे सर्वप्रीत को दफ्तर बुला लिया जाता था और देर रात तक काम करवाया जाता था। उन्होंने सिविल सर्जन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार तो उसे खाना खाने का समय भी नहीं मिलता था। जिससे परेशान हो कर सर्वप्रीत ने आज जहरीली वस्तु निगल ली। वहीं दूसरी ओर इस बारे में जब सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन रमन शर्मा से बात की गई तो उनका कहना है कि बाढ़ आने के कारण सब लोगो को ज्यादा काम करना पड़ रहा है। इस बात का सर्वप्रीत ज्यादा प्रेशर ले गया है। वो हमारा बहुत अच्छा व मेहनती कर्मचारी है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

  • आज का राशिफल, 17 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 17 जुलाई 2023

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या मनाने का विधान है। आज सुबह 8 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। मेहनत और लगन देखकर आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मधुरता आएगी। प्राइवेट जॉब के लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आपके स्वास्थ में पहले से बेहतर सुधार आएगा। 

    वृष राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप अपने मेहनत के दम पर धन लाभ के नए रास्ते खोलेंगे। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। राजनीतिज्ञ आज सामाजिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनको आज लाभ मिलेगा। महिलाओं को कोई उद्योग शुरू करने में घरवालों का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। 

    मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है।  बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। किसी से भी मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लेना चाहिए। आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपके रुके कार्य आज प्रगति से आगे बढ़ेंगे। सोने-चांदी के कारोबारियों के व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    कर्क राशि: आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आएंगे।  शाम को आप किसी फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता की जिम्मेदारियां कम करने का प्रयास करेंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से आपको बड़ा मुनाफा होगा। घर के आसपास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर आएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को जॉब का ऑफर आएगा। 

    सिंह राशि: आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगी। इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं। आपके स्वास्थ्य में फूर्ती बनी रहेगी।  अपने माइंड को फ्रेश रखें, सबसे मिलजुल कर रहें। व्यापार में लाभ के योग हैं, आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी।दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। 

    कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। कार्यों में आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान दें, किसी के तर्क वितर्क में न पड़ें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। सीनियर्स से आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपके करियर में अचानक बदलाव आएगा, जिससे आपको धन लाभ होगा।  वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता का स्वास्थ बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी, बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे। लवमेट की लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। आपको यात्रा के अवसर मिलेंगे।  बड़ों का सम्मान करें।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने दोस्तों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको काम में सफलता मिलेगी, साथ ही कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात भी करनी पड़ेगी। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।  किसी काम में परिवारवालों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस में आज सारे काम समय से पूरे हो जाएंगे। साथ ही बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श करेंगे। 

    धनु राशि: आज आपको घर की कुछ नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जाएंगे। व्यापारी वर्ग को आज फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा।  आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जाएंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। 

    मकर राशि: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। कृषि कार्यों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ होगा।  शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।  आपकी सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आपसे छोटे भाई बहन प्रेरणा लेंगे, आप उन्हें बेहतर गाइड करेंगे। 

    कुंभ राशि: आज आपका दिन लकी रहेगा। आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे।  इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आएगा, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाए हों। आप भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बनाएंगे। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता आपके हाथ लगेगी। इंटरव्यू में जाने से पहले बड़ो का आशीर्वाद लेना न भूलें। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहेगा, शिक्षकों से डाउट क्लियर करेंगे। 

    मीन राशि: आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।  इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। जो छात्र घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, शाम को बड़ों के साथ पार्क जाएंगे।