Blog

  • पंजाबः इस दिग्गज नेता की कांग्रेस में वापसी, भाजपा को बड़ा झटका, देखें वीडियो

    पंजाबः इस दिग्गज नेता की कांग्रेस में वापसी, भाजपा को बड़ा झटका, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर से कांग्रेस के सीनियर नेता राजकुमार वेरका ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। ऐसे में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर राजकुमार वेरका भाजपा में शामिल हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय में दिल्ली के लिए वह रवाना हो रहे है जहां वह औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे। डॉ. वेरका ने कहा कि इंतजार करो  उनके कई और साथी भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।  

    उन्होंने कहा की भाजपा जाना उनकी बड़ी गलती है। जिक्रयोग्य है कि भाजपा में शामिल होने से पहले उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती थी, वहीं वे अनुसूचित समाज के भी बड़े नेता भी थे। वेरका 2012 और 2017 में पश्चिमी विधानसभा से विधायक रहे, जबकि 2007 और 2022 में वह चुनाव हार गए। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मंत्रिमंडल के गठन के दौरान वह भी मंत्री पद के मजबूत दावेदार थे लेकिन उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को ले लिया गया। ओ.पी. सोनी को पंजाब सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद, डॉ. राज कुमार वेरका को नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के मंत्रिमंडल में पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मंत्री बनाया गया। साढ़े चार साल बाद डॉ. वेरका को माझा जोन में उनकी अच्छी छवि का ईनाम मिला है। 

  • जालंधरः पुलिस वर्दी दागदार, नशे में धुत कर्मी की वीडियो आई सामने, दूसरा साथी फरार, देखे वीडियो 

    जालंधरः पुलिस वर्दी दागदार, नशे में धुत कर्मी की वीडियो आई सामने, दूसरा साथी फरार, देखे वीडियो 

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस द्वारा भले नशे के खिलाफ सख्ती से तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन कुछ पुलिस कर्मी खुद ही नशे में धुत होकर सड़कों पर हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं ताजा मामला डाक खाने के पास से सामने आया है। जहां नशे में धुत पड़े पुलिस कर्मी की लोगों ने वीडियो बनाई है। इस वीडियों में वर्दी में पुलिस कुर्सी पर बैठा हुई दिखाई दे रहा है। हालत उसकी यह हुई पड़ी थी कि उससे कुर्सी पर बैठा नहीं जा रहा था। इस दौरान कुर्सी के साथ लगे बैंच पर बेसुध होकर गिरा पड़ा मिला।

    उक्त पुलिस कर्मी से जब उसके बारे में पूछा गया तो वह कुछ बोल भी सही ने नहीं पा रहा था। लेकिन मीडिया कर्मियों द्वारा पूछताछ में पता चला कि राहुल निवासी अमृतसर का रहने वाला है। इस घटना के दौरान अन्य पुलिस कर्मी वहां से फरार हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पहले उसे पानी पिलाया, उसके बाद घटना की सूचना पुलिस कर्मियों को दे दी। इस दौरान लोगों ने पुलिस कर्मी के सामने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी हमें धक्के से नशा करने के मामले में पकड़ कर ले जाते है। लेकिन उक्त पुलिस कर्मी को लेकर लोगों का आरोप है कि उसके टीके का निशान भी मौजूद था। हालांकि इस मामले को लेकर किसी पुलिस कर्मी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उक्त नशे में धुत्त पुलिस कर्मी राहुल को अपने साथ ले गई।  लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त पुलिस कर्मी चिट्टा पीकर नशे में धुत्त था। होश में आने के बाद पुलिस कर्मी ने कहा कि उसकी हालत ठीक नहीं है। इस दौरान पुलिस कर्मी ने माना की उसने दवाई की 5 गोलियां खाई थी। इस दौरान मीडिया के सामने पुलिस कर्मी ने कहा कि उसे ढाई महीने का समय हो गया है उसे दवाई खाए हुए। जिसके बाद उसने आज दवाई खाई है। हालांकि लोगों का आरोप है कि उसने जो दवाई खाई हैकि वह आधी गोली खाने से व्यक्ति का बुरा हाल हो जाता है, लेकिन उक्त पुलिस कर्मी ने 5 गोलियां खा ली। जिसके कारण वह बेसुध पड़ा मिला। जबकि मौका पाते ही पुलिस कर्मी का दूसरा साथ मौके से फरार हो गया। लोगों ने भागते हुए उक्त पुलिस कर्मी की वीडियो भी बना ली है। जिसमें वह पैदल ही सड़क पर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

  • पंजाबः पटाखों के 2 गोदामों में पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    पंजाबः पटाखों के 2 गोदामों में पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    करियाना और कोयले के कारोबार की आड़ बनाया था पटाखों का गोदाम

    लुधियानाः पंजाब में दीवाली से पहले पटाखों को लेकर प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में पुलिस ने लुधियाना के रिहायशी इलाके में बने गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद किया था। वहीं अब खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने रिहायशी इलाके में गैर कानूनी तरीके से बनाए पटाखों के गोदाम में दबिश दी है। इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी अमनीत कौंडल ने खास तौर पर पटाखों के गोदाम पकड़ने के लिए डीएसपी राजेश शर्मा की निगरानी में बनाई स्पेशल टीम ने दोनों गोदाम पकड़े। स्पेशल ब्रांच, सिटी थाना 2 और सदर थाना की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस के हाथ सफलता लगी। दोनों गोदामों में बारूद का स्टॉक जमा किया हुआ था। करियाना और कोयले के कारोबार की आड़ में धंधा किया जा रहा था।

     शहर के मलेरकोटला रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के सामने गली में बड़ा गोदाम पकड़ा गया। यहां डीएसपी राजेश शर्मा, स्पेशल ब्रांच इंचार्ज जरनैल सिंह और सदर थाना एसएचओ हरदीप सिंह ने संयुक्त तौर पर रेड की। कोयले और लकड़ी के गोदाम की आड़ में पीछे पटाखों का जखीरा जमा था। 4 से 5 ट्रकों में पटाखे लाकर यहां स्टोर किए हुए थे। पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गोदाम मालिक योगेश कुमार निवासी बैंक कालोनी खन्ना को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी कार्रवाई में कृष्णा नगर में मित्तल किराना स्टोर की आड़ में पटाखों का कारोबार किया जा रहा था। किराना स्टोर की पहली मंजिल पर बंद कमरे में पटाखे रखे थे। पुलिस ने सूचना पर वहां रेड की और पटाखे बरामद की। यहां भी काफी मात्रा में पटाखे मिले। यह गोदाम बिल्कुल रिहायशी इलाके के मध्य बनाया हुआ था। जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा था। पुलिस ने मौके पर ही किराना स्टोर संचालक संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि दोनों जगहों से बड़ी मात्रा में पटाखे मिले हैं जो गैर कानूनी तरीके से स्टोर किए थे। संबंधित थानों में केस दर्ज कर लिए हैं। अदालत से मंजूरी लेकर पटाखों को नष्ट किया जाएगा क्योंकि इन्हें थाने में रखना भी खतरे से खाली नहीं है।

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    मोगा : खाटू श्याम मंदिर में देर रात 3 अज्ञात चोरों ने दान पात्र तोड़कर 50 हजार के करीब नगदी चोरी की ओर CCTV केमरे भी तोड़ दिए। जानकारी देते हुए मंदिर के पंडित ने कहा के जब वह सुबह मंदिर पहुंचा तो देखा गल्ला टूटा हुआ था और गल्ले से नगदी गायब थी और मंदिर के CCTV केमरे भी टूटे हुए थे।  पंडित ने बताया कि मंदिर में 2 व्याक्ति हथियारों के साथ अंदर आए और 1 व्याक्ति बाहर खड़ा रहा। उन व्याक्ति ने आते ही गल्ला तोड़ा और नगदी निकल ली।

    जिसमें तकरीबन डेढ़ महीने की नगदी थी जो के लगभग 50 हजार के करीब थी। चोर जाते समय 10 CCTV कैमरों में से 4 CCTV कैमरे भी तोड़ गए। यह सारी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस को सूचित कर दिया गया परंतु अभी तक कोई भी अधिकारी मंदिर में नही पहुंचा। उन्होंने बताया कि पहले भी इस मंदिर में चोरी हो चुकी है।

  • पंजाब: पूर्व कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, जाने मामला

    पंजाब: पूर्व कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, जाने मामला

    फिरोजपुरः पंजाब के जीरा में पुलिस ने पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुलबीर जीरा ने अपने समर्थकों के साथ बीडीपीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया हुआ था। इसी दौराना कुलबीर अपने साथियों के साथ दफ्तर के अंदर घुसा और वहां सरकारी कागजों के साथ छेड़छाड़ की। जीरा की इस हरकत से सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ है।

  • विवादों में घिरा Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, सिख संगठनों में रोष, देखें वीडियो

    विवादों में घिरा Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, सिख संगठनों में रोष, देखें वीडियो

    अमृतसरः प्रसिद्ध टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसके बाद इस सीन को लेकर सिख संगठनों में रोष पाया जा रहा है। दरअसल, नाटक के एक सीन में सुख युवक के गले में टायर डालने का सीन दिखाया गया है, जिसको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई। इस सीन को लेकर सिख संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। सिख संगठनों का कहना है कि नाटक में सिख व्यक्ति के गले में टायर डालने का सीन फिल्मा कर सिखों को 1984 सिख विरोधी दंगा याद करवाने की कोशिश की गई है।

    सिख संगठनों ने इस सीरियल में दिखाए गए इस सीन को लेकर आरोप लगाया है कि यह सब कुछ जानबूझ कर सोची समझी चाल के तहत किया जा रहा है। विभिन्न सिख संगठन सोशल मीडिया पर नाटक का क्लिप डालकर इसका बायकॉट किए जाने की अपील कर रहे हैं। सिख संगठनों का कहना है कि सिखों के विरोधी कुछ लोग यह सब कुछ षड्यंत्र के तहत करवा रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

    इस दौरान सिख संगठनों ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा नाटक के प्रति रोष जताए हुए नाटक का बायकॉट करने को लेकर सोशल मीडिया पर #boycott_ tmkoc ​​​​​हैशटैग भी चलाया है। जिसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया जा रहा है। सिख संगठनो का कहना है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता-निर्देशक ने नाटक में सिख व्यक्ति के गले में टायर की सीन दिखाकर सिखों की भावनाएं आहत की है। वह पहले ही 1984 के जख्म नहीं भूले हैं। उनका कहना है कि वह कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।

  • पंजाब : सिविल अस्पताल के कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    पंजाब : सिविल अस्पताल के कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : सिविल अस्पताल के सफाई सेवक के साथ घाटी मोहल्ला में देर रात कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवक ने बताया कि उसके माथे पर दात्त से हमला हुआ है। पीड़ित का नाम सन्नी है। सन्नी ने कहा कि वह 22 साल से सिविल अस्पताल में गटर खोलने का काम करता है। आज वह अपने घर आटा की बोरी देकर वापिस अस्पताल आ रहा था कि रास्ते में उसे मोहल्ले के कुछ युवकों ने घेर लिया।

    उन लोगों ने उसे कहा कि वह अस्पताल से उसे नशा छुड़ाने वाली दवाई क्यों नहीं दिलवाता। सन्नी मुताबिक उसने उन्हें कहा कि वह गलत काम नहीं करता। जिसे दवा चाहिए वह डाक्टर से मिलकर उपचार करवा उनसे दवा ले। सन्नी मुताबिक इसी रंजिश के कारण बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। करीब 4 लोगों ने उससे मारपीट की है।

    पीड़ित ने बताया कि सभी हमलावरों ने नशा किया हुआ था। वह लोग इलाके में भी चिट्‌टा बेचने का काम करते है। सन्नी ने बताया कि सिविल अस्पताल के गेट पर नशीली गोलियां आम बिकती है। नशेड़ी युवक अस्पताल से गेट से गोलियां खरीद कर ले जाते है। लेकिन कभी किसी अधिकारी ने उन लोगों को रोका नहीं।

  • युवक की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने लगाए आरोप

    युवक की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने लगाए आरोप

    अंबाला :  युवक की चाकू घोंप हत्या करने का मामला सामने आया है।  विवाद लड़की को लेकर हुआ था। मृतक की पहचान जीतेंद्रर कुमार (24) निवासी नदी मोहल्ला के रूप में हुई है। जीतेंद्र कपड़ा मार्केट में काम करता था। परिजनों के मुताबिक जीतेंद्र गत शाम  नए बस स्टैंड अंबाला सिटी पर पानी पी रहा था। इस बीच ITI की एक स्टूडेंट आई और जीतेंद्र को थप्पड़ मारा।

    जिसके बाद गुस्से में आए जीतेंद्र ने युवती को मारने के लिए दौड़ा। तभी युवती का बॉयफ्रेंड आया और सीधा गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।आरोप है कि जीतेंद्र पर आरोपी युवक के अन्य दोस्तों ने भी हमला किया और फिर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में जीतेंद्र को सिविल अस्पताल अंबाला सिटी लेकर पहुंचे।

    यहां डॉक्टरों ने जीतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने खूब हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने बयानों के बाद कार्रवाई की बात कही और गुस्साए परिजनों को शांत करवाया।

  • जालंधरः थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल का हुआ निधन

    जालंधरः थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल का हुआ निधन

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर में तैनात हेड कांस्टेबल मनप्रीत सिंह का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। निजी अस्पताल में इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मनप्रीत सिंह मन्ना मिलनसार और सामाजिक कल्याण गतिविधियों में हमेशा आगे रहते थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार शोक का माहौल बना हुआ है।

  • पंजाब: नशे में धुत युवती का हंगामा, थाने ले गई पुलिस

    पंजाब: नशे में धुत युवती का हंगामा, थाने ले गई पुलिस

    मोहालीः पंजाब में युवाओं के साथ-साथ युवतियों के नशे के मामलों में भी लगातार बढ़ौतरी हो रही है। पंजाब के कई जिलों में नशे में धुत युवतियों की वीडियो सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फेज-1 की मार्केट से सामने आया है। जहां देर रात नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला ने पुलिस के सामने भी खूब हंगामा किया। इसके बाद पीसीआर टीम उसे थाने ले गई। रात को मार्केट में नशे में घूम रही युवती अजीबोगरीब हरकतें कर रही थी।

    मार्केट में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पीसीआर टीम को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब उसे समझाने-बुझाने की कोशिश तो वह शोर मचाने लगी। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पुरुष पुलिसकर्मी ने युवती का हाथ पकड़ रखा है और वह हाथ छोड़ने की बात करती दिख रही है लेकिन पुलिसकर्मी उसे पकड़े दिख रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि कार्रवाई के समय कोई भी महिला कांस्टेबल वहां पर मौजूद नहीं थी।

    वहीं जब इस मामले में पीसीआर इंचार्ज एसआई अजय पाठक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना पर जब पुलिस मार्केट में पहुंची तो एक युवती शराब के नशे में घूम रही थी। पूछताछ करने पर वह हंगामा करने लगी। मामला रात का होने के कारण तुरंत दो महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। फेज-1 थाने से भी एक महिलाकर्मी मौके पर पहुंची थी। तीनों महिलाकर्मियों के साथ ही युवती को पुलिस थाने ले जाया गया। इस मामले की पूरी जानकारी थाना फेज-1 के एसएचओ अशोक कुमार को है लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही।