Blog

  • समूह गान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल ने मारी बाजी

    समूह गान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल ने मारी बाजी

    भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने आयोजित कराई प्रतियोगिताएं
    बरोटीवाला/ सचिन बैंसल : भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई की ओर से आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। कालूझिंडा स्थित इकफाई  विवि में आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में डीबी पब्लिक स्कूल कालूझिंडा दूसरे और न्यू माडल स्कूल बरोटीवाला तीसरे स्थान पर रहा। कमल शर्मा, रजत शर्मा और स्मृति शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गुरुवंदन और छात्र वंदन कार्यक्रम किया गया जिसमें गुरवंदन में पूर्व प्रधानाचार्य उदय राम चौधरी और पूर्व कला अध्यापक अमरीक नेगी को नकद पुरस्कार और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।  छात्र वदंन कार्यक्रम में अंजली, आंचल ठाकुर, प्रतिमा समेत दस मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
    वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दून वैली स्कूल पहले और जूनियर वर्ग में कृष एंड मून स्कूल ने बाजी मारी। समारोह के मुख्य अतिथि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रंबधक संजीव कुमार ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे।  सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगतिा कराई। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, महेंद्र ग्रोवर, ईएसआईसी के समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, सीडी मिश्रा, धीरज मिश्रा, अविनेश, दीप कुमार आर्य,   कमल चंद समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा अपडेट…

    नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा अपडेट…

    नई दिल्लीः देशभर में जल्द ही नया लेबर कोड लागू हो सकता है। सरकार लंबे समय से इसकी तैयारियां कर रही है। नौकरीपेशा लोगों की वर्किंग लाइफ में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। अगर आप भी नौकरी करते हैं तो आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसमें काम करने के घंटे से लेकर छुट्टियों तक सबकुछ बदल जाएगा। हालांकि, सरकार देश में कब तक नया लेबर कोड लागू करेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    केंद्र सरकार पूरे देश में एकसाथ इस व्यवस्था को लागू करना चाहती है। सभी राज्य इस व्यवस्था में एकसाथ एंट्री करेंगे। इससे लोगों की पर्सनल लाइफ और काम को एकसाथ बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

    आपको बता दें इसमें 4 नए कोड होंगे जो कि लेबर कोड वेज, सोशल सिक्योरिटी, इंडस्ट्रियल रिलेशंस और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी से जुड़े हैं।

    इस कोड में 3 दिन की छुट्टी पर भी चर्चा की जाएगी यानी कि नौकरी करने वालों की हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी हुआ करेगी। नए कोड में 3 दिन की छुट्टी होगी और 4 दिन काम करना होगा। बता दें काम करने के घंटों में इजाफा होगा। यानी अभी अगर आप 9 घंटे काम करते हैं तो नई व्यवस्था में आपको 12 घंटे काम करना होगा। कुल मिलाकर आपको एक हफ्ते में 48 घंटे काम करना होगा।

    नए लेबर कोड के तहत आपको लंबी छुट्टी लेने के लिए किसी भी कंपनी में 180 दिन काम करना जरूरी होगा। वहीं, अभी इसके लिए आपको 240 दिन काम करना जरूरी होता है। अगर आप किसी कंपनी में 6 महीने काम कर चुके हैं तो आप वहां पर लंबी छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

    इसके अलावा सैलरी के नियमों में भी बदलाव की बात चल रही है। कर्मचारियों की इन हैंड सैलरी में भी बदलाव होगा। इस कोड के बाद में पीएफ कंट्रीब्यूशन बढ़ जाएगा, जिससे उन्हें रिटारमेंट पर ज्यादा फायदा मिलेगा।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़े गए शूटर ने बालीवु़ड स्टार सलमान खान को लेकर किया खुलासा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़े गए शूटर ने बालीवु़ड स्टार सलमान खान को लेकर किया खुलासा

    चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के आरोप में दीपक मुंडी सहित गिरफ्तार किए गए कपिल पंडित ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को निशाना बनाने के लिए मुंबई में रेकी की थी. रेकी करने वाले लोगों को ठहराने का सारा खर्चा उसके जिम्मे था. सलमान खान को मारने के लिए संपत नेहरा के साथ मिलकर यह योजना बनाई गई थी।

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने इससे पहले सलमान खान हमले के मामले में गैंगस्टर संपत नेहरा को गिरफ्तार किया था. डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में भी कपिल पंडित से विस्तार में पूछताछ करेगी 
    गौरव यादव के बताया कि मूसेवाला कत्ल केस में अब तक की जांच में पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 35 लोगों को नामजद किया गया है. दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

    डीजीपी ने कहा कि राजिंदर उर्फ जोकर पहले से नेपाल में रह रहा था, जबकि कपिल और दीपक मुंडी पंजाब से पहले राजस्थान इसके बाद हरियाणा, यूपी और बिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंच गए थे. जहां से वे नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे थे. दीपक मुंडी, राजिंदर जोकर और कपिल पंडित नेपाल से फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई जाना चाहते थे, क्योंकि इन्हें वहां सेटल करने का आश्वासन दिया गया था. तीनों आरोपी नेपाल से बैंकॉक होते हुए दुबई जाने की प्लानिंग कर रहे थे।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मानसा अदालत में पेश करने के बाद इन्हें 6 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है और अब इनसे पूछताछ करने के बाद बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है. मूसेवाला के पिता के कत्ल में सिंगर इंड्रस्ट्री बड़े लोगों के शामिल होने के आरोपों के बारे में डीजीपी ने कहा कि उनके बयानों को पुलिस ने दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है. गौरव यादव ने दावा किया कि इस मामले में पुलिस मजबूत तरीके से अदालत में रखेगी ताकि सभी आरोपियों को सजा मिल सके. डीजीपी ने यह भी दावा किया है कत्ल के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर पंजाब लेकर आएगी।

  • पंचायत चौकीदारों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए बनाएंगे नियम : कंवर

    पंचायत चौकीदारों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए बनाएंगे नियम : कंवर

    समूर कलां में आयोजित किया गया पंचायत चौकीदार प्रदेश स्तरीय आभार सम्मेलन

    ऊना/सुशील पंडित : पंचायत चौकीदारों के लिए 15 अगस्त 2022 को घोषित की गई नीति की अधिसूचना शीघ्र ही जारी होगी, जिसका सीधा लाभ समूचे प्रदेश में हजारों पंचायत चौकीदार को होगा। यह बात ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समूर कलां में पंचायत चौकीदार प्रदेश स्तरीय आभार सम्मेलन में कही।
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कवर ने कहा कि पिछले पौने 5 वर्षों में प्रदेश सरकार के कर्मचारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रहे हैं तथा कर्मचारियों की सभी मांगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरा किया गया है। एक और जहां नियमित कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की लाभ दिया है, वही मजदूरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के मानदेय में भी अभूतपूर्व वृद्धि की है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आजादी के पश्चात यह पहला मौका है जब किसी सरकार ने पंचायत चौकीदारों के सरकारी सेवा में शामिल करने संबंधी नीति को अमलीजामा पहनाया है। 

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंचायतों में कार्यरत चौकीदार शिक्षित व कुशल पेशेवर हैं तथा भविष्य में उन्हें पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के मकसद से भी नियम निर्धारित किए जाएंगे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराए में छूट दी है। इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है।
    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा व प्रदेश सचिव सुमन बाला, हिमाचल प्रदेश पंचायत चौकीदार संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश व महासचिव रितु राज, बीएमएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप चंद, भारतीय मजदूर संघ ऊना के अध्यक्ष हकीकत राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हादसे पर व्यक्त किया शोक

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हादसे पर व्यक्त किया शोक

    ऊना/सुशील पंडित : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला ऊना के कुठार कलां में देर रात हुए एक सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत पर दुख व्यक्त किया। जय राम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंद हृदयविदारक दुर्घटना है तथा ईश्वर पीड़ित परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने का संबल प्रदान करे।  

  • मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के घर जाकर व्यक्त किया शोक

    मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के घर जाकर व्यक्त किया शोक

    ऊना/ सुशील पंडित : दो दिवसीय प्रवास पर जिला ऊना आए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा के घर जाकर उनकी माता के देहांत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने पारिवारिक सदस्यों से उनका कुशलक्षेम पूछा व अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। 
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

  • गालीबाज महिला के बाद एक और महिला आई सामने, स्कियोरिटी गाड को मारे थप्पड़…

    गालीबाज महिला के बाद एक और महिला आई सामने, स्कियोरिटी गाड को मारे थप्पड़…

    नोएडाः बीजेपी के कथित नेता श्रीकांत त्यागी और गालीबाज महिला वकील के बाद अब एक थप्पड़बाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नोएडा के क्लियो काउंटी सोसाइटी का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला गार्ड को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला पेशे से प्रोफेसर है। इस मामले में गार्ड के द्वारा पुलिस में शिकायत भी की गई लेकिन सिर्फ महिला का 151 में चालान कर मामले में खानापूर्ति कर दी गई। इस घटना के बाद गार्डों में रोष भी देखने को मिल रहा है।

    घटना शनिवार करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला ने गेट खुले में हुई देरी के बाद गार्ड को दनादन कई थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के बाद गार्ड द्वारा पुलिस को सूचना भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का 151 में चालान कर दिया। हालांकि गार्डों का कहना है कि यह एक्शन नाकाफी है।

    उधर नोएडा फेज 3 पुलिस का कहना है कि घटना क्लेओ काउंटी सोसाइटी की है। एक महिला द्वारा गार्ड को थप्पड़ मारने की शिकायत मिली थी। शनिवार को ही इस मामले में मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में महिला का चालान किया गया है, बाकी की जांच जारी है।

  • कच्चे तेल के दाम 7 माह के निचले स्तर पर, लेकिन…

    कच्चे तेल के दाम 7 माह के निचले स्तर पर, लेकिन…

    नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत सात महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल के खुदरा बिक्री मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी वजह यह है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने लागत में बढ़ोतरी के बावजूद करीब पांच माह तक नुकसान झेलते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी।

    मंदी की आशंका के बीच फरवरी की शुरुआत के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड पिछले सप्ताह 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। उसके बाद से यह कुछ तेजी के साथ 92.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो छह महीने का निचला स्तर है।

    रूस द्वारा नॉर्थ स्ट्रीम पाइपलाइन को बंद रखने और कच्चे तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगियों (ओपेक +) के उत्पादन में कटौती जैसे कदमों के बावजूद कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, इससे भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिकॉर्ड 158 दिन से पेट्रोल और डीजल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

    पेट्रोलियम कीमतों में बदलाव नहीं होने के सवाल पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी की वजह से दाम नहीं बढ़ाने के चलते जो नुकसान हुआ था, उसकी वजह से अब ये कंपनियां कीमतें नहीं घटा रही हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें ऊंची थीं, हमारी (पेट्रोल और डीजल) कीमतें पहले ही कम थीं। ‘‘क्या हमने अपने सारे नुकसान की भरपाई कर ली है?’’ हालांकि, उन्होंने छह अप्रैल से दरों को स्थिर रखने से हुए नुकसान के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

  • मां से पैसे ठगने के लिए बेटी ने रची अपनी किडनैपिंग की साजिश, बाॅयफ्रेंड के परिवार वाले गिरफ्तार…

    मां से पैसे ठगने के लिए बेटी ने रची अपनी किडनैपिंग की साजिश, बाॅयफ्रेंड के परिवार वाले गिरफ्तार…

    नई दिल्लीः इंसान पूरी दुनिया से चाहे जितना झूठ बोल ले मगर अपनी मां से झूठ नहीं बोल पाता। हालांकि, कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए मां-बाप को भी झूठ के अंधेरे में रखते हैं। हाल ही में स्पेन में भी ऐस ही ममला सामने आया जहां एक महिला ने अपनी ही मां को ठगने की कोशिश की। उसने तो झूठ की हद पार करते हुए किडनैप होने की पूरी साजिश रच डाली मगर उसके झूठ का पर्दा फाश हो गया।

    रिपोर्ट के अनुसार स्पेन के शहर टेनेरिफ में एक महिला को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है जिसने अपनी ही मां को धोखा दे दिया। स्पेन की दो नेशनल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी Guardia Civil ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी किया जिसमें एक महिला किडनैप की गई है और उसको अगवा करने वाले गले पर चाकू रखे खड़े हैं। महिला वीडियो में अपनी मां से रोते हुए कह रही है कि वो जल्द से जल्द एक अंजान लोकेशन पर 40 लाख रुपए फिरौती की रकम रख दे नहीं तो उसके किडनैपर उसे मार डालेंगे।

    महिला ने वीडियो में बताया कि वो अपने किडनैपर्स को नहीं जानती और वो 40 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। उन्होंने घर में भी बग लगा दिया है इसलिए अगर मां ने पुलिस को फोन किया तो किडनैपर्स को पता चल जाएगा और वो बेटी की हत्या कर देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक मां रुपए देने के लिए तैयार हो गई मगर उसने पुलिस को भी फोन कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि इससे पहले मेल पर कई बार बेटी को जान से मारने की धमकी वाले मेल उसे आते रहते थे। उनसे डरकर वो अलग-अलग मौकों पर पैसे दे चुकी थी जो कुल 37 लाख रुपये तक रहे होंगे।

    पुलिस को शक हुआ कि महिला को ठगा जा रहा है। इसलिए उन्होंने सबसे पहले बेटी के बॉयफ्रेंड की लोकेशन फोन से पता की। उसकी लोकेशन के साथ उसके परिवार की लोकेशन भी एक गेम रूम में मिली जहां बेटी की लोकेशन भी दिखा दे रही थी। 24 घंटे के अंदर पुलिस वहां पहुंच गई और उन्होंने बेटी समेत बॉयफ्रेंड और उसके पूरे परिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन लोगों ने कुबूल किया कि वो महिला को ठग रहे थे।

  • चार नशा तस्करों को अलग-अलग मामलों में किया गिरफ्तार 

    चार नशा तस्करों को अलग-अलग मामलों में किया गिरफ्तार 

    लुधियाना : पंजाब की लुधियाना पुलिस ने चार नशा तस्करों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस को नशीली गोलियां और अफीम बरामद हुई हैं। 37,600 नशीली गोलियां औ 1.50 किलो अफीम मिली है।

    पहले मामले में CIA-2 ने बिहार के किशनगंज के रहने वाले टिब्बा रोड के तोसिफ आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से नशीली गोलियां बरामद की हैं। DCP वरिंदर सिंह बराड़, ADCP रूपिंदर कौर सरां व SHO बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी तोसिफ को गीता नगर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

    DCP बराड़ ने कहा कि पूछताछ के दौरान तोसिफ ने खुलासा किया कि वह गोपाल नगर टिब्बा रोड के कुलदीप सिंह नाम के व्यक्ति और उसके भतीजे प्रिंस से गोलियां खरीदता था। पुलिस ने इस मामले में कुलदीप और प्रिंस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, यह पाया गया कि कुलदीप को टिब्बा पुलिस ने पहले ही 4 सितंबर को 1320 गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है और वह वर्तमान में लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद है।

    पुलिस उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी, जबकि राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल 2 ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.50 किलो अफीम बरामद की है।

    ADCP रूपिंदर कौर सरां ने कहा कि आरोपियों की पहचान ढोलेवाल के वरिंदर पासवान, अरविंदर कुमार और योगेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं जो पिछले कुछ समय से ढोलेवाल इलाके में रह रहे हैं। ADCP सरां ने कहा कि आरोपियों ने कहा कि वे बेरोजगार हैं और वे आसानी से पैसे के लिए नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त हैं।