Blog

  • जालंधरः इकहरी पुली पर लगे नेताओं का बायकाट करने के बैनर, जाने मामला

    जालंधरः इकहरी पुली पर लगे नेताओं का बायकाट करने के बैनर, जाने मामला

    जालंधर/वरुण : महानगर के इकहरी पुली स्थित मोहल्लें के लोगों ने हलके के नेताओं का जमकर विरोध किया है। नेताओं के विरोध के साथ ही मोहल्लें के लोगों ने चुनाव का बायकाट करने का भी मन बना लिया है। इसके चलते लोगों ने इकहरी पुली के पास नेताओं के बायकाट के बैनर लगा दिए हैं। इन बैनरों पर लिखा है कि नेता यहां पर वोट मांगने ना आएं। यह भी लिखा है कि घर-घर चली गल्ल कौन करुंगा इकहरी पुली दे मसले हल।

    दरअसल, इकहरी पुली में सीवरेज के पानी की समस्या फिर बढ़ रही है। बता दें कि इकहरी पुली में जलभराव की समस्या तो कई सालों से है लेकिन पिछले डेढ़ साल में इसने लोगों को खूब परेशान किया है। सीवरेज समस्या की वजह से करीब चार महीने तक इकहरी पुली में गंदा पानी भरा रहा था। हालांकि एक साल पहले समस्या बढ़ने के बाद समाधान के लिए इकहरी पुली के पास ही एक डिस्पोजल तैयार किया जा रहा है

    लेकिन इसमें भी देरी है। इकहरी पुरी में हल्की बरसात में ही जलभराव हो जाता है और कई दिनों तक पानी की निकासी नहीं होती। इससे कोट किशन चंद और आसपास के मोहल्लों में आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित होती है। पिछले साल करीब 4 महीने तक गंदा पानी नहीं निकल पाया था लकड़ी मार्केट का कारोबार प्रभावित हुआ था। यह रास्ता कई ऐतिहासिक मंदिरों से जुड़ा है जहां पर बड़ी गिनती में श्रद्धालु दूर-दराज से आते हैं लेकिन सीवेज का पानी उनके लिए भी समस्या पैदा करता है। 

  • अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, जानें मामला 

    अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, जानें मामला 

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी में रविवार देर रात यात्रियों ने हंगामा किया। घटना करीब सवा 11 बजे की है। विवाद तब पैदा हुआ जब अमृतसर से अहमदाबाद लाने वाले स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। लोगों के पास रात्रि को ठहरने का इंतजाम नहीं था। वहीं एयरलाइन ने भी यात्रियों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की थी। इसी कारण यात्रियों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। 

    जानकारी के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार रात अहमदाबाद से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एक घंटे की देरी से पहुंची।। इस फ्लाइट को रात दस बजे अमृतसर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी। पहले से ही तय समय से एक घंटा देरी से पहुंची फ्लाइट का टाइम एडजस्ट नहीं हुआ, जिस के चलते एयर लाइन ने यह फ्लाइट रद्द करने का एलान कर दिया। इस पर यात्री भड़क गए। फ्लाइट में जाने वाले सभी यात्री निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। 

    सूत्रों ने बताया कि पहले तो फ्लाइट के जाने संबंधी कुछ बताया नहीं गया परंतु बाद में इसे रद्द करने का एलान कर दिया गया। फ्लाइट में जाने वाले महेश कुमार, संजीव व अनिल कुमार का कहना है कि फ्लाइट रद्द करने की जानकारी एयरलाइन ने एक दम दे दी। देर रात्रि यात्रियों के ठहरने की भी कोई व्यवस्था एयरलाइन की ओर से नहीं की गई। सरकार को एयर लाइन की इस लापरवाही का नोटिस लेना चाहिए।

  • पंजाबः सीएम मान ने एक और वादा किया पूरा, मिलेगी अब यह सुविधा

    पंजाबः सीएम मान ने एक और वादा किया पूरा, मिलेगी अब यह सुविधा

    लुधियानाः आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना के स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिरंगा झंडा फहराया।

    वहीं आजादी दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में ‘मोहल्ला क्लीनिक’ का उद्घाटन किया। हल्का उतरी में विधायक मदन लाल बग्गा के क्षेत्र में यह क्लिनिक है,  जिसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान मान ने अपना बीपी भी चैक करवाया।  मुख्यमंत्री ने क्लिनिक में होने वाले टेस्ट और मरीजों को दी जाने वाली दवाई को भी देखा। उन्होंने स्टाफ को लोगों के साथ विनम्रता पूर्वक बात करने का सुझाव भी दिया।

    हर क्लीनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर होगा मौजूद

    बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया था कि क्लीनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर होगा, साथ ही एक फार्मासिस्ट, एक नर्स और एक स्वीपर समेत कुल 4 से 5 कर्मचारी होंगे। क्लीनिक पूरी तरह एयरकंडीशंड होगाऔर इसमें टोकन सिस्टम के जरिए मरीजों को देखा जाएगा। लोग ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकेंगे, अन्यथा मरीजों को ‘पहले आओ, पहले टोकन पाओ’ की तर्ज पर देखा जाएगा। इस मौके पर उनके साथ डीजीपी गौरव यादव, एडीजीपी प्रमोद बान, उपायुक्त सुरभि मलिक और पुलिस आयुक्त कौस्तुभ शर्मा भी मौजूद थे। 

    सरदार अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम मान ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

    इसी के साथ ही सीएम भगवंत मान ने आज ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ आंदोलन के संस्थापक सरदार अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, शहीद भगत सिंह के आदर्श और चाचा सरदार अजीत सिंह देश की आजादी के लिए ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ आंदोलन के संस्थापक ‘किसानों का राजा’ कहे जाने वाले योद्धा ने ब्रिटिश शासन की जड़ें हिला दी थी। आज उस क्रांतिकारी और इंकलाबी नायक की पुण्यतिथि के अवसर पर मैं नमन करता हूं।

    इस मौके पर उनके साथ डीजीपी गौरव यादव, एडीजीपी प्रमोद बान, उपायुक्त सुरभि मलिक और पुलिस आयुक्त कौस्तुभ शर्मा भी मौजूद थे। 

  • कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बाद अब भाई काजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी 

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बाद अब भाई काजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी 

    नई दिल्लीः बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इन दिनों बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। कॉमेडियन को अभी तक होश नहीं आया है और दूसरी तरफ उनके छोटे भाई काजू श्रीवास्तव की तबियत बिगड़ गई है। काजू श्रीवास्तव को भी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर है। दोनों भाई एक ही हॉस्पिटल में एडमिट हैं और जिदंगी और मौत से जंग लड़ रहे है।

    राजू के भाई काजू का दिल्ली के एम्स में सिर का ऑपरेशन होना था। राजू को जब हार्ट अटैक पड़ा तो उन्हे भी एम्स में भर्ती कराया गया यहां राजू के परिजन पहले से ही मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक काजू श्रीवास्तव के कान समस्या हुई है। उनके कान में गांठ हो गई थी जिसकी वजह से वह कई बार बेहोश चुके थे। काजू का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। जांच में पता चला कि काजू के ब्रेन में पानी चला गया था जिसका ऑपरेशन बुधवार को किया गया था। फैंस दोनों भाइयों के जल्द स्वस्थ होने की दुआं कर रहे हैं। काजू श्रीवास्तव भी कॉमेडियन रहे हैं उन्होंने भी अपने जोक्स और कॉमेडी शो से टीवी पर अच्छा-खासा नाम कमाया था।

    जिम में राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक

    मालूम हो कि, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त की सुबह जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद तुरंत ही उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक के बाद राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डैमेज हो गया था, जिसके कारण उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। फिलहाल कॉमेडियन वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

    उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं राजू श्रीवास्तव

    बता दें कि, राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं. उनका परिवार किदवई नगर एम ब्लॉक में रहता है। राजू श्रीवास्तव के भाई काजू, चंद्रप्रकाश, दीपू श्रीवास्तव परिवार समेत कानपुर में ही रहते हैं। राजू, सेलिब्रिटी बनने के बाद भी गांव में अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात करते हैं। चाय की दुकान में बैठकर मंडली लगाते हैं। इसलिए उन्हें जमीन से जुड़ा होने के कारण जनता का भरपूर प्यार मिला है। फैंस अपने फेवरेट कॉमेडियन के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। 

    पीएम और सीएम ने की मदद की पेशकश

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को फोन कर, उनकी तबियत और हाल-चाल जाना था, साथ पीएम ने उन्हें मदद की पेशकश भी की। प्रधानमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजू के परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

  • मीडिया के सवाल पूछने पर फूट-फूट कर रोने लगे द ग्रेट खली, वीडियो वायरल

    मीडिया के सवाल पूछने पर फूट-फूट कर रोने लगे द ग्रेट खली, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर डब्लूडब्लूई के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर उनके इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल, वीडियो में खली से मीडियाकर्मियों की ओर मुस्कराते हुए बढ़ते हैं और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते हैं।

    इस बीच एक पत्रकार ने उनसे उनके जन्मदिन की योजनाओं के बारे में पूछा लिया। पत्रकार का सवाल सुनकर पहलवान को रोते हुए देखा गया। हालांकि यह ज्ञात नहीं है कि खली के रोने का कारण क्या है। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी इस वीडियो क्लिप को उठाकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। उनकी इस वीडियो क्लिप को लेकर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर मीम्स की बाढ़ आ गईष कई लोग खली की स्थिति के बारे में काफी चिंतित और सहानुभूति रखते हुए पूछा कि वह आखिरकार इतने भावुक क्यों हो गए। 

  • रेप के दौरान बनाया वीडियो किया वायरल, गिड़गिड़ाती रही लड़की

    रेप के दौरान बनाया वीडियो किया वायरल, गिड़गिड़ाती रही लड़की

    जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले में एक लड़की से रेप का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आए एसपी दीपक रंजन ने तीन थानों की पुलिस को तफ्तीश में लगाया. इस मामले में पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी आ गए हैं. मामला जहानाबाद जिले के ओकरी ओपी क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि खेत में मोबाइल से इस वीडियो की रिकॉर्डिंग की गई है. पुलिस ने इस मामले में गोविंदपुर गांव निवासी रामाधार शर्मा उर्फ पोचू समेत दो लोगों को दबिश देकर पकड़ लिया है।

    पकड़ा गया एक आरोपी रामाधार उर्फ पोचू शर्मा पहले भी रेप केस में जेल जा चुका है. वीडियो इतना अश्लील है कि इसे दिखाया नहीं जा सकता है. वायरल वीडियो में पकड़ा गया शख्स पोचू शर्मा सफेद लूंगी पहने हुए खड़ा दिख रहा है जबकि लड़की जमीन पर कपड़ा पहनते दिख रही है. इसी दौरान कोई शख्स उसका वीडियो बनाता हुआ दिख रहा है. कपड़ा पहनने के बाद पीड़ित लड़की वीडियो बना रहे शख्स से गिड़गिड़ाते भी दिख रही है. लड़की के साथ रेप का वीडियो वायरल होने के बाद ओकरी ओपी, हुलासगंज एवं घोसी थाना की पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही है।
     
    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो चार-पांच माह पुराना है. इसकी जांच पड़ताल भी की जा रही है. पुलिस वीडियो वायरल करने वाले शख्स की भी तलाश कर रही है. सबसे बड़ी बात है कि पुलिस जिसे 6 महीना पुराना वीडियो बता रही है उस मामले में पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत भी दर्ज नहीं है. एसडीपीओ ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

    जिले में दो साल पहले भी एक नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया था. घटना जिले के कल्पा ओपी क्षेत्र के एक गांव की थी. मामले में पीड़िता के परिजनी द्वारा महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया था. शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी और युवती के दोस्त सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन ओकरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस मामले में सबसे बड़ी परेशानी है कि ना तो पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत की गई है, और ना ही यह पता चल पा रहा है कि आखिर वह लड़की कौन थी? कहां से आई थी? और उसके साथ ऐसा क्यों किया गया ?

  • राशिफल (सोमवार 15 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 15 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी। नौकरी में मनोनुकूल स्थिति बनेगी। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    वृषः व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। झंझटों में न पड़ें।

    मिथुनः विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। झंझटों में न पड़ें।

    कर्कः कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा।

    सिंहः नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेमी साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा। सही काम का भी विरोध होगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। कोई बड़ी समस्या बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कन्याः शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी।

    तुलाः आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी।

    वृश्चिकः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    धनुः दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। राजभय रहेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें।

    मकरः रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है।

    कुंभः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। चिंता रह सकती है। थकान रहेगी। प्रमाद न करें।

    मीनः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और रोमांटिक माहौल बनेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी।

  • स्वतंत्रता दिवस से पहले बस स्टेशन, ट्रेन और प्रमुख स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा…

    स्वतंत्रता दिवस से पहले बस स्टेशन, ट्रेन और प्रमुख स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा…

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) से पहले अलर्ट हो गया है. रेलवे स्टेशन, ट्रेन, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है. पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ चेकिंग कर रही है.इसके साथ ही संदिग्धों की तलाश की जा रही है. उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन, बरेली कैंट स्टेशन, सीबीगंज स्टेशन, रामगंगा स्टेशन, एनईआर के बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा आदि स्टेशनों पर चेकिंग अभियान रविवार सुबह से ही शुरू कर दिया गया.

    स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग की गई.रेलवे ट्रैक,प्लेटफार्म और माल गोदाम पर भी निगाह रखी जा रही है स्टेशन पर गश्त बढ़ा दी गई है.जीआरपी और आरपीएफ के जवान स्टेशन आने और जाने वाले यात्रियों को जांच पड़ताल के बाद ही आगे जाने दे रहे हैं. इसके साथ ही जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं हैं.

    रविवार को कानपुर से एटीएस ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. इसके बाद पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ाई है. बरेली के मॉल और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चल रहा है. यह अभियान रात में भी चलाने की तैयारी है. बरेली जंक्शन पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर हर दिन वाहनों का जमावड़ा रहता है. यहां बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं. स्टेशन के बाहर नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा है. मगर फिर भी मनमाने ढंग से इस क्षेत्र को पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है. इनमें से अधिकतर वाहन रेलवे कर्मचारियों के ही होते हैं. मगर अब जीआरपी ने जो जोन पार्किंग में खड़े वाहन के चालान करने की तैयारी की है.

  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने की बड़ी घोषणा

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने की बड़ी घोषणा

    चंडीगढ़: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार फिर से शुरू करने की घोषणा की, जो लंबे समय से बंद पड़ा था। पुरस्कार राज्य के प्रत्येक जिले से दो-दो युवाओं को मिलेगा। इस पुरस्कार को फिर से शुरू करने का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाने के अलावा राज्य के विकास में भागीदारी को बढ़ाना है। चंडीगढ़ में बने युवा भवन को भी केंद्र के रूप में पुनर्निर्मित और पुनर्जीवित किया जा रहा है।

    स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस मिनिस्टर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि सरकार भगत सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने और प्रदेश में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए युवाओं को तैयार करने के प्रयास कर रही है। पुरस्कार में 51,000 रुपये की नकद राशि, एक पदक, एक स्क्रॉल, एक ब्लेजर और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह पुरस्कार राज्य के प्रत्येक जिले से 15 से 35 वर्ष की आयु के दो व्यक्तियों को दिया जाता है।

    यह पुरस्कार युवा कल्याण गतिविधियां, एनसीसी, एनएसएस, सामाजिक सेवाएं, सांस्कृतिक गतिविधियां, खेल, राष्ट्रीय एकता, रक्तदान, ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता, शैक्षिक योग्यता, वीर कर्म, स्काउट्स, मार्गदर्शक और साहसिक गतिविधियों के लिए मानदंड हैं।

  • जनसंख्या कार्य निदेशालय, चंडीगढ़ में सांख्यिकीय अन्वेषक के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    जनसंख्या कार्य निदेशालय, चंडीगढ़ में सांख्यिकीय अन्वेषक के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, केन्द्र शासित प्रदेश या स्थानीय निकाय से सेवानिवृत कर्मचारी 22 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनः डीसी

    ऊना/सुशील पंडित। जनसंख्या कार्य निदेशालय, चंडीगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सांख्यिकीय अन्वेषक के चार पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। इन पदों में सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-। और सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-।। के दो-दो पद शामिल हैं।

     इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, केन्द्र शासित प्रदेश या स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारी इन पदो ंके लिए निर्धारित प्रपत्र पर 22 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जनसंख्या कार्य निदेशालय, चंडीगढ़, जनगणना भवन, प्लाॅट नंबर 2-बी, सैक्टर 19ए, मध्यमार्ग, चंडीगढ़ के पते पर अथवा ईमेल आईडी dco-cha.rgi@censusindia.gov.in पर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निदेशालय की वेबसाईट पर संपर्क किया जा सकता है।