Blog

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य में बह रहे नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी के चलते पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे तलाशी अभियानों के सार्थक परिणाम भी मिल रहे हैं। जिसके चलते कई युवा नशा छोड़ चुके हैं और जिले के नशा मुक्ति केंद्र में अपना इलाज करवा रहे हैं। आज एक बार फिर एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में जिला पुलिस ने ऑपरेशन कासो के तहत जिले भर में तलाशी अभियान चलाया गया।

    Read in Punjabi:-

    ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਨਸ਼ੇ ਵਿਰੁੱਧ ਪੁਲਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, 9 ਮੁਲਜ਼ਮ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि आज जिले के उन इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जहां बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अब तक अलग-अलग जगहों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो नशे के कारोबार में शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस अब जिला पुलिस द्वारा गैंगवार और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab News: 7 नए पटवारियों सहित कच्चे कर्मचारी हुए स्थायी, कैबिनेट मंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: 7 नए पटवारियों सहित कच्चे कर्मचारी हुए स्थायी, कैबिनेट मंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कच्चे कर्मचारियों से वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर सबसे पहले हरी कलम से उन्हें स्थायी करने के आदेश जारी करेंगे। राज्य सरकार इन कच्चे कर्मचारियों ने सुध लेनी शुरू कर दी और उन्हें स्थायी करने की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी के चलते आज कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा ज़िला प्रशासकीय परिसर के मीटिंग हॉल में एक बैठक बुलाई गई।

    जिसमें परिषद की डिस्पेंसरियों में लंबे समय से काम कर रहे फार्मासिस्टों को स्थायी नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर जब इन फार्मासिस्टों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से सरकारों से अपनी सेवाओं को स्थायी करने की मांग कर रहे थे। लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली और अब आम आदमी पार्टी सरकार ने उन्हें स्थायी किया है, जिसके लिए वे राज्य सरकार का धन्यवाद करते हैं।

    उधर, जब इस संबंध में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी बात से पीछे नहीं हट सकती और इसी के चलते आज उन्होंने फार्मासिस्टों को स्थायी नियुक्ति पत्र दिए हैं और साथ ही सात पटवारियों की भी नियुक्ति की है। ताकि जिले के लोगों को काम करवाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: रामनगर बस्ती में प्रशासन का एक्शन, तस्कर के घर पर की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: रामनगर बस्ती में प्रशासन का एक्शन, तस्कर के घर पर की कार्रवाई, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन ने रामनगर बस्ती में नशा बेचने वाले तस्कर के घर पर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि रामनगर बस्ती में लंबे समय से नशा बेचने का काम कुछ गलत अंनसरों के द्वारा किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर आज उनकी टीम द्वारा तस्कर के खिलाफ एक्शन लिया गया।

    इसी के तहत प्रशासन ने दोषी जीत सिंह के घर पर जेसीबी मशीन चलाई। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी दविंदर अत्री ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान ड्रग मनी से बनाए गए उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह घर गैर कानूनी तौर पर बनाया हुआ है और इस घर को आज पुलिस की ओर से प्रशासन की निगरानी के में तोड़ा जा रहा है।

  • एक बार फिर विवादों में फंसी Vivek Agnihotri की फिल्म, एक्टर ने फेरा फिल्म से मुंह

    एक बार फिर विवादों में फंसी Vivek Agnihotri की फिल्म, एक्टर ने फेरा फिल्म से मुंह

    बॉलीवुड: बंगाली एक्टर सास्वत चटर्जी ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म से अपना मुंह फेर लिया है। ‘द बंगाल फाइल्स’ में एक्टिंग करने से उन्होंने मना कर दिया है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वो इतिहासकार नहीं है सिर्फ एक एक्टर हैं। ये भी बताया है कि वो किसी कहानी को पोलिटिकल करेक्टनेस की जांच नहीं कर सकते और उन्हें ये भी नहीं पता है कि फिल्म का नाम द दिल्ली फाइल्स से बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स क्यों किया गया है’? सास्वत ने यह बयान उस समय में दिया जब ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म के मेकर्स 1946 के दंगों को दिखाने के चलते कई एफआईआर का सामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ विवादों में घिरी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि कोलकाता में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च प्रोग्राम को भी इसी कारण रद्द किया गया है।

    इस वजह से किया एक्टर ने किनारा

    फिल्म में बंगाली स्वतंत्रता सेनानी गोपाल मुखर्जी को दिखाने पर काफी बहस हुई है। बताया गया है कि 1946 के दंगों और हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने में गोपाल मुखर्जी की खास भूमिका थी। उनके पोते शांतनु मुखर्जी ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ तथ्य को तोड़ मोड़ कर पेश करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवाई है। सास्वत चटर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि – ‘मैं सिर्फ एक एक्टर हूं। मुझे एक किरदार पसंद आया और मैंने उसको निभाया मैं इतिहासकार नहीं हूं कि सोचूं इतिहास क्या कहता है और ये इतिहास को गलत दिखा रहा है ये मेरा काम नहीं है। यदि जिनका ये काम है उन्हें लगता है कि बंगाल को नीचा दिखाया जा रहा है तो वे जानकारी के साथ अदालत में जा सकते हैं सिर्फ शोर मचाने का कोई भी फायदा नहीं है’। सास्वत ‘द बंगाल फाइल्स’ में विलेन के तौर पर दिखेंगे। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और बाकी कलाकारों के साथ वो स्क्रीन भी शेयर करेंगे। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि द बंगाल फाइल्स पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं होगी तो उन्होंने कहा कि – ‘मुझे नहीं पता आपको बता दूं कि यह आजकल ट्रेंड है कि पूरी कहानी किसी को भी नहीं बताई जाती आपको सिर्फ अपना ट्रैक अपना किरदार ही बताया जाता है। जब मुझे इस फिल्म में भूमिका के बारे में बताया गया मुझे ये किरदार बहुत अच्छा लगा। ये विलेन का किरदार है और बहुत कम लोगों को ऐसे किरदार निभाने का मौका मिलता है’। सास्वत ने ये भी कहा है कि फिल्म का नाम पहले ‘द दिल्ली फाइल्स’ था। बाद में इसका नाम बदल दिया गया। इसकी जानकारी उनको नहीं थी वो बोले जब शूटिंग चल रही थी तो फिल्म का नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ था और शूटिंग पूरी होने के बाद मुझे पता चला कि नाम बदल कर ‘द बंगाल फाइल्स’ कर दिया गया। ये मेरे हाथ में नहीं था क्यों नाम बदला मुझे अभी तक ये समझ नहीं आया और जब तक फिल्म नहीं देखूंगा समझूंगा नहीं।

    इस वजह से आई विवादों में फिल्म

    द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर में गोपाल मुखर्जी को ‘एक था कसाई गोपाल पाठा’ बोला है। उनके पोते शांतनु मुखर्जी ने इसका विरोध जताया है कि मेरे दादा को कसाई और पाठा कहना अपमानजनक है। मुझे लगता है कि विवेक अग्निहोत्री को और रिसर्च करनी चाहिए थी। यह गलत जानकारी कहां से आई उन्होंने हमसे संपर्क भी नहीं किया। इसी कारण से हम इसका विरोध कर रहे हैं और करते ही रहेंगे। विरोध में हमने विवेक अग्निहोत्री को लीगल नोटिस भेजा और एफआईआर भी दर्ज करवाई है। शांतनु ने ये भी कहा है कि – ‘वो स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा थे और उनकी विचारधारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस से मेल खाती थी। उन्होंने कई नामी स्वतंत्रता सेनानियों के साथ काम किया था कोई उनको कसाई या पाठा कह सकता है? शिकायत के बाद शांतनु मुखर्जी ने विवेक अग्निहोत्री को माफी मांगने और दादा के चरित्र को तोड़-मरोड़ के कारण लीगल नोटिस भेज दिया है। 16 अगस्त को कोलकाता में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कथित तौर पर राजनीतिक दबाव के चलते रद्द कर दिया। इसे होटल में शिफ्ट भी किया गया और आखिरकार शनिवार को दोपहर 1 बजे इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। इसका एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि – ‘मुझे बताया गया है कि सभी वायर काट दिए गए हैं ये निर्देश कौन दे रहा है और क्यों मैं नहीं जानता हमारे खिलाफ पहले ही कई एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जब हमारे पास परमिशन है तो इसे एक निजी होटल में होने से क्यों रोक रहे हैं? अगर ये तानाशाही नहीं है तो क्या है? अगर ये फासीवाद नहीं है तो क्या है? इतनी पुलिस आई है जैसे हम क्रिमिनल हो’।
    ‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, मोहन कपूर, दिव्येंदु भट्टाचार्य, पल्लवी जोशी, सास्वत चटर्जी और पुनीत इस्सर सहित कई एक्टर्स अहम किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की दबिश, 200 के करीब जवानों ने चप्पा-चप्पा छाना, देखें वीडियो

    Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की दबिश, 200 के करीब जवानों ने चप्पा-चप्पा छाना, देखें वीडियो

    मोगाः डीजीपी पंजाब के दिशा निर्देशों पर पंजाब भर में युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि नशा तस्करों पर लगाम कसी जा सके। इसी कड़ी के तहत आज सुबह से मोगा में भी एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में मोगा जिला भर में करीब 200 से ऊपर पुलिस कर्मचारियों द्वारा कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है और नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली जा रही है। वहीं कुछ नशा तस्करों को जांच के लिए डिटेन भी किया गया और उनसे पूछताछ की जाएगी।

    जानकारी देते एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि डीजीपी पंजाब के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा न जाए और उन्हें पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी के तहत पूरे जिले में जहां नशे की हॉटस्पॉट है, की चेकिंग की गई। वहीं कई संदिग्ध लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, ताकि उनसे पूछताछ करके आरोपियों को पकड़ा जा सके। 200 के करीब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा चेकिंग की गई है।

    अभी तक 35-40 घरों की तलाशी ली जा चुकी है। इस चेकिंग से पुलिस को काफी सफलता मिली है। हाल ही में दूसरे राज्य से हेरोइन लेकर आ रहे तस्करों को भी पुलिस ने इसी अभियान के चलते पकड़ा है। आज के इस अभियान की पूरी रिकवरी के बारे में बाद में बताया जाएगा। वहीं नशा करने वाले नौजवानों को नशा छुड़ाऊ केंद्रों में इलाज के लिए भर्ती करवाया जा रहा है, ताकि वह भी अपना जीवन सही तरीके से बीता सकें।

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया की पत्नी व विधायक गनीव कौर को विजिलेंस ने किया तलब

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया की पत्नी व विधायक गनीव कौर को विजिलेंस ने किया तलब

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ अधिक आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद है। वहीं अब पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आधिकारिक तौर पर उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया को समन भेजकर तलब किया है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस ने यह कार्रवाई हाल की सरकारी छुट्टियों के दौरान की है। इस मामले में मजीठिया के केस की अगुवाई कर रहे वकील डी. एस. सोबती ने हाईकोर्ट में खारिज करने की याचिका दायर की है, जिसकी आज सुनवाई निर्धारित है।

  • Punjab News: एक्शन में आए कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक, अधिकारियों को दिए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में आए कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक, अधिकारियों को दिए आदेश, देखें वीडियो

    पठानकोटः विधानसभा क्षेत्र में एक ओर भाजपा के विधायक हैं, वहीं नगर निगम की मेयर की कुर्सी कांग्रेस के कब्जे में है। दूसरी ओर प्रदेश में सरकार आम आदमी पार्टी की है। जिसके चलते विकास कार्यों पर नाम मात्र कुछ भी नहीं किया जा रहा है। नगर निगम की बात करें तो विकास कार्यों की तेजी लाने का दावा जरूर किया जाता है, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग नाराज हैं।

    इलाके में कार्य के ना होने को लेकर लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसी कारण आज कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने नगर निगम के वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को आ रही समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द समाधान करने का भरोसा दिया। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने बताया कि पठानकोट नगर निगम में अधिकांश पार्षद कांग्रेस पार्टी से संबंधित हैं और उनमें से किसी भी पार्षद ने हमारे किसी भी नेता से अपने वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए संपर्क नहीं किया।

    उन्होंने कहा कि इस वजह से लोग काफी परेशान नजर आ रहे थे। इसी के चलते आज उन्होंने खुद लोगों की समस्याएं सुनने के लिए उन वार्डों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इलाके में गलियों और नालियों की हालत काफी खराब है, जिससे लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और यदि कहीं फंड की कमी हो तो उनसे संपर्क किया जाए ताकि लोगों को हो रही समस्या का समाधान किया जा सके।

  • Jalandhar News: माथा टेकने गए व्यक्ति का बाइक लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: माथा टेकने गए व्यक्ति का बाइक लेकर चोर फरार

    उसी थाने के इलाके में चल रहा था Caso Operation

    जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में आज 10 जगहों पर कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर के संदिग्ध इलाकों में भारी मात्रा में पुलिस घरों की तालाशी ले रही है। इस कॉसो ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा अली मोहल्ला में भी संदिग्ध घरों की तालाशी ली गई। हैरानी की बात यह है कि कॉसो ऑपरेशन दौरान चोरी की वारदातें नहीं रूक रही। बेखौफ चोर दिन दहाड़े बाइक लेकर फरार हो गए। लगातार शहर में हो रही चोरी और लूटपाट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। ताजा मामला जेल रोड़ पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से सामने आया है, जहां आज सुबह 10 बजे माथा टेकने गए व्यक्ति की चोर बाइक लेकर फरार हो गए। बस्ती दानिशमंदा न्यू रसीला नगर के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज सुबह महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेकने के लिए गया था। इस दौरान जब वह माथा टेककर बाहर आया तो उसकी बाइक नंबर पीबी 08 ईएन 0755 गायब थी। काफी देर तक बाइक ढूंढने के बाद आसपास लोगों से पता चला कि बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना 4 की पुलिस को दे दी है। एक और पुलिस नशे के खिलाफ कॉसो ऑपरेशन चलाने में व्यस्त है, दूसरी ओर चोर वारदातों को अंजाम देने में व्यस्त है।
  • Punjab News: SGPC चुनावों को लेकर सांसद अमृतपाल के पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC चुनावों को लेकर सांसद अमृतपाल के पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के भवानीगढ़ इलाके में आज बड़ा इकट्ठ रखा गया जिसमें खास तौर पर अकाली दल वारिस पंजाब दे के प्रमुख व सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह पहुंचे और उन्होंने इस दौरान एसजीपीसी चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लगातार हमारी तरफ से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के साथ मीटिंगे की जा रही हैं और उन्होंने ऐकेएफ इंटरनेशनल एसोसिएशन की ओर से जो जाली संस्था बनाई जा रही है उसके बारे में इनकार करते हुए कहा कि यह हमारी नहीं है।

    यह अकाली दल वारिस पंजाब दे पार्टी को बदनाम करने की कोशिश है जिसके चलते पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि पार्टी का इससे कोई मतलब नहीं है। वहीं बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगं को इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा, तभी उनकी रिहाई करवाई जा सकती है। इसी के साथ उन्होंने एसजीपीसी चुनाव को लड़ने की बात कही।

     

  • Jalandhar News: भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके में पहुंची पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, देखें Live

    Jalandhar News: भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके में पहुंची पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं आज पंजाब भर में कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान संदिग्ध इलाकों में पुलिस द्वारा लोगों के घरों की तालाशी ली जा रही है। वहीं आज बलदेव नगर में भारी पुलिस फोर्स के साथ कमिश्नर धनप्रीत कौर मौके पर पहुंची। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर, एडीसीपी-1 सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है।

    इस इलाके में पहले भी कई बार पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा चुका है। इस दौरान कुछ तस्करों के खिलाफ पहले पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा चुकी है। जिसके बाद आज पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों की लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद उक्त लिस्ट को साथ लेकर पुलिस द्वारा संदिग्ध घरों में तालाशी ली जा रही है। इस दौरान इलाका निवासियों में भारी पुलिस फोर्स को देखकर हड़कंप मच गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आज 10 अलग-अलग संदिग्ध जगहों पर तालाशी ली जा रही है। इसी के तहत आज ज्वाइंट सीपी, एडीसीपी-1 के साथ मिलकर आज कुछ घरों की तालाशी ली गई। आज अलग-अलग जगहों में घरों की ली गई तालाशी के दौरान पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज की है। इस दौरान कुछ नशा भी बरामद हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अली मोहल्ला, कैंट सहित कई जगहों पर आज कार्रवाई की जा रही है। सीपी ने कहाकि यह कार्रवाई लोगों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर और पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध इलाकों में तस्करों के खिलाफ की गई है।