Blog

  • कारों का शीशा तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कारों का शीशा तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला पुलिस ने चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पुलिस ने करीब दो महीनों में पांचवीं चोरी की वारदात को सुलझाया है। सेक्टर-10 के चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो गाड़ियों की शीशे तोड़कर सामान चुराते थे। आरोपियों की पहचान खुशहालदेर निवासी भैंसा तिब्बा पंचकूला और नितिन जिंदल निवासी सेक्टर-19 पंचकूला के रूप में हुई है। दोनों को अंबाला जेल ज्यूडिशियल भेज दिया गया है।

    जांच अधिकारी मनदीप सिंह ने बताया कि चोरों के पास से दो लैपटॉप, 6 पर्स, चांदी की पायल, एक सोने का मंगलसूत्र और चार्जर बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। खुशहालदेर लैपटॉप चोरी करने के बाद नितिन जिंदल को भेज देता था। क्योंकि नितिन जिंदल सेक्टर 16 पंचकूला में कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर की दुकान चलाता है।

    पहला केसः शिकायतकर्ता अमन निवासी सेक्टर-26 ने बताया कि 1 जून को उसने कार सेक्टर-5 की यवनिका पार्क की खड़ी की थी। वह अपने दोस्त के साथ उसकी कार में डिनर करने चंडीगढ़ चले गए थे। रात करीब 1 बजे वह वापस पहुंचे तो देखा कि उनकी कर का शीशा टूटा हुआ था और कार से उनका लैपटॉप चोरी हो चुका था।

    दूसरा केसः बलटाना निवासी रेनू ने बताया कि 15 जून को वह अपने दामाद के साथ कार में बेटी, भांजे और भांजियों के साथ सेक्टर 5 की यवनिका पार्क में आई थी। दामाद ने पार्क की पार्किंग में कार खड़ी की थी। करीब 1:30 बजे पार्क से बाहर आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा था और अंदर से बेटी का पर्स गायब था। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और 2000 रुपए थे।

    तीसरा केसः जीरकपुर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह 29 जून की रात को सेक्टर-5 के होटल में खाना खाने गए थे। रात को करीब 12 बजे बाहर आए तो देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा था और अंदर से बैग चोरी हो चुका था। बैग में मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे सब गायब थे। जिसके बाद पुलिस को उन्होंने सूचना दी थी।

  • Jalandhar: भ्रष्टाचार को लेकर BJP प्रधान Sunil Jakhar ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar: भ्रष्टाचार को लेकर BJP प्रधान Sunil Jakhar ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को लेकर विचारिक विपक्ष के साथ मतभेद हो सकते है, लेकिन पर्सनल मतभेद उनका कोई नहीं है। वहीं 2 दिन पहले शीतल अंगुराल द्वारा सीएम मान सहित विधायक पर लगाए गए गंभीर आरोप को लेकर सुनील जाखड़ ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी परिवार पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। लेकिन जब घर की इज्जत राजनैतिक में हिस्सा डाल लें, तो इस मामले को लेकर जांच की जानी चाहिुए।

    उन्होंने कहा कि गंभीर आरोप लगाते हुए शीतल ने एक चीज साबित कर दी है कि जो कांग्रेस के विधायक और नेता नहीं कर सके। भाजपा प्रधान ने कहा कि सीएम मान ने विधानसभा में कांग्रेस नेताओं को कहा था कि वह उनकी आंखों में आंखे डालकर बात करें। वहीं इस बात को लेकर अब शीतल अंगुराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम मान को लेकर कहा है कि वह उनकी आंखों में आंखे डालकर इस मुद्दे पर बात करें। वहीं भाजपा प्रधान ने नशे के मुद्दे पर कहा कि पिछले 14 दिनों में 14 मौतें नशे के कारण हो गई। इस दौरान मोहिंदर भगत के टविट किया था जिस पर लिखा था कि बच्चे-बच्चे को पता है कि नशा कौन बेचता है।

    इस पर पलटवार करते हुए जाखड़ ने कहा कि भगत सहित कई नेताओं को नशे के बारे में पता है, लेकिन सीएम मान को इस बारे में नहीं पता। जाखड़ ने कहा कि सीएम मान 25 हजार बच्चों को लेकर गोल्डन टेंपल में सौंगध उठाने के लिए गए लेकिन नशे का मसला हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गांवों में ठिकरी पहरे लगाए गए लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ। अब आप नेता ने टविट के जरिए बता दिया है कि नशे का बच्चे-बच्चे को पता है। जाखड़ ने कहा कि सीएम मान ने अपनी जिम्मेदारी से हथियार गिरा दिए है, जोकि किसी नेता को शोभा नहीं देते। वहीं उन्होंने परिवार पर शीतल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर जाखड़ ने कहा कि वह इस पर स्पष्टीकरण करें और खुद ही इस मामले में जांच करवाकर मीडिया के सामने जनतक करें।

    वहीं जाखड़ ने लारेंस के मामले में को लेकर कहा कि संदीप नंगल अंबिया के कत्ल मामले में शूटरों को दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं उन्होंने कहा कि विक्की मिड्डूखेड़ा मामले में भी दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी तक मूसेवाला के पिता पंजाब सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे है। अभी तक पंजाब सरकार द्वारा कोई इंसाफ नहीं दिया गया। वहीं अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उनके साथ कई सासंद ओर भी जिन्होंने अभी तक शपथ नहीं ली। वहीं जेल में बंद रिहा करने के मामले में जाखड़ ने कहा कि ऐसे में फिर लारेंस को भी रिहा कर देना चाहिए। जाखड़ ने कहा कि जो लोग गंभीर केसों में जेल में बैठे है, उनकी जांच चल रही है।

  • Punjab: पत्नी को मनाने के लिए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, केस दर्ज

    Punjab: पत्नी को मनाने के लिए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, केस दर्ज

    6 माह पहले हुई थी शादी

    पटियालाः समाना के गांव कुलारां में युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाते हुए जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक रूठी पत्नी को बहनों के साथ मनाने के लिए ससुराल गया था। जहां व्यक्ति ने ससुरालियों की बेइज्जती से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर समाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर पत्नी व उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान प्रदीप कौर व जगतार सिंह निवासी रामपुरा फूल जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। जोरा सिंह निवासी गांव कुलारां जिला पटियाला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनके बेटे कुलवंत सिंह की शादी दिसंबर 2023 में बठिंडा का रहने वाली प्रदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही प्रदीप कौर अपने पति को छोटी-छोटी बातों पर तंग-परेशान व मारपीट करने लगी। चार महीने पहले प्रदीप कौर रूठ कर अपने मायके चली गई। उनका बेटा पत्नी को मनाकर वापस घर ले आया था। कुछ दिनों के बाद प्रदीप कौर फिर से किसी बात को लेकर रूठ गई और मायके चली गई। कुलवंत सिंह अपनी बहनों के साथ बठिंडा में अपने ससुराल गया। वहां अपनी पत्नी प्रदीप कौर को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रदीप कौर व उसके पिता ने कुलवंत सिंह व उसकी दोनों बहनों को काफी बेइज्जत किया। इसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा। इसी कारण कुलवंत सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
  • Punjab: बारिश में छप्पड़ ओवरफ्लो, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Punjab: बारिश में छप्पड़ ओवरफ्लो, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    लोग बोले- जल्द छप्पड़ की सफाई नहीं की तो बीडीओ दफ्तर का करेंगे घेराव

    अमृतसरः मजीठा हलके के अंतर्गत गांव फत्तू भीले के छप्पड़ की निकासी न होने से तालाब का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार ने समय रहते छप्पड़ की सफाई नहीं करवाई। जिससे पहली बारिश में ही छप्पड़ ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी घरों में घुस रहा है। वहीं लोगों में बीमारी फैलना का भी डर सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मानसून का सीजन अब सिर पर है। काफी समय से इस छप्पड़ की सफाई नहीं करवाई गई। सफाई संबंधी बीडीओ साब को मौके का मुआयना करने की मांग की थी, लेकिन एक बार भी अधिकारी ने दौरा नहीं किया। जिससे आज ऐसे हालात पैदा हो रहे है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही इस तालाब की सफाई नहीं की तो आने वाले समय में मजीठे के बीडीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार होगी।
  • Punjab: घर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    Punjab: घर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    होशियारपुरः दसूहा की अर्जन कॉलोनी के एक घर में एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संचित बांसल के रूप में हुई है। मृत का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों द्वारा युवक को डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयानों में अर्जन कालोनी निवासी युवक की मां तृप्ता बंसल ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने पति और अपने बेटे सचित सिंह उर्फ ​​सांचू के साथ व्यास डेरे गए हुए थे।

    सांचू व्यास डेरे में कुछ दिन रहने के बाद अकेला घर वापस आ गया। हम उसे कुछ दिनों तक फोन करते रहे, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने बताया कि सांचू डिप्रेशन में था। पड़ोसियों ने उसे और उसके पति को फोन किया और बताया कि आपके घर से बहुत दुर्गंध आ रही है। जब वह घर वापस लौटे तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बेटे का शव बेड़ पर पड़ा हुआ था। शव से दुर्गंध आ रही थी। मौत का कारण डिप्रेशन की बहुत अधिक गोलियां लेना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की मां का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: सेना की वर्दी पहनकर इलाके में घूमते दिखे 3 सदिंग्ध

    Punjab: सेना की वर्दी पहनकर इलाके में घूमते दिखे 3 सदिंग्ध

    पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में पिछले एक सप्ताह से तीन संदिग्ध लोग सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों संदिग्धों की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वायरल फोटो 29 और 30 जून की बताई जा रही है। मंगलवार को एक बार फिर तीनों संदिग्धों को देखा गया। तीनों सेना की वर्दी में घूम रहे हैं। तीनो संदिग्ध नंगलपूर इलाके में देखे गए थे।

    किसी ने तीन संदिग्धों की तस्वीरें ले लीं और पुलिस को सतर्क कर दिया। फोटो वायरल होते ही नंगलभूर थाना पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के लिए नंगलभूर अड्डे में लगे सीसीटीवी की स्कैनिंग भी शुरू कर दी है। पुलिस और सेना पिछले 8 दिनों से उनकी तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। तीनों संदिग्ध पुलिस और सेना से बच रहे हैं। इससे पहले रविवार रात संदिग्धों को गुरदासपुर के दीनानगर में देखा गया था। दीनानगर पुलिस ने भी तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

    इससे पहले, दो संदिग्ध सीमा क्षेत्र के कोट भट्टियां गांव में एक फार्म हाउस में घुस गए थे, जहां खाना खाने के बाद वे भाग गए। तीन दिन बाद किड़ी गंडयाल गांव में लोगों ने फिर संदिग्धों को देखा। नंगलभूर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अड्डा नंगलभूर में तीन संदिग्ध लोग देखे गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, संदिग्धों की तस्वीरें सेना के साथ भी साझा की जाएंगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध असली हैं या सेना के जवान थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगो से अपील की घबराने की जरूरत नहीं है।

  • पत्नी से नजदीकियां बढ़ने पर पति ने शख्स को उतारा मौत के घाट

    पत्नी से नजदीकियां बढ़ने पर पति ने शख्स को उतारा मौत के घाट

    सोनीपतः हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सोनीपत से सामने आया है, जहां जिले के सेक्टर-12 में शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक शख्स की पहचान उसकी बाइक से हुई। शख्स सोनीपत के ज्ञान नगर का रहने वाला राकेश था। वहीं पुलिस ने भी महज कुछ ही घंटे में हत्या की वारदात को सुलझा दिया। खुलासा हुआ है कि मामले में पति-पत्नी ने ही इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश का रिमांड पर लेगी।

    जानकारी के अनुसार राकेश सोनीपत के ज्ञान नगर का रहने वाला है और आरोपी शंकर के साथ उसकी दोस्ती थी। आरोपी शंकर जम्मू कश्मीर में ट्रक ड्राइवर है और वहां से वह ऑनलाइन पैसे राकेश के पास भेजता था। राकेश के पास से मंजू पैसे लेने के लिए आई थी और पैसों के लेन-देन में राकेश और मंजू की नजदीकियां बढ़ गई। जब इस बात का पता शंकर को लगा तो शंकर ने मंजू को कहा कि वह राकेश को फोन कर बुलाए। मंजू ने शंकर के कहे अनुसार राकेश के पास फोन किया कि वह उससे मिलने के लिए सेक्टर-12 के आउटर पर आए। राकेश मंजू से मिलने के लिए सेक्टर-12 के आउटर पर जैसे ही पहुंचा, वहां पर पहले से ही मौजूद शंकर ने चाकू से राकेश का गला काट दिया और पति-पत्नी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर इस मामले का खुलासा किया है।

  • सेहत विभाग की कार्रवाईः 1500 किलो Ghee और 3358KG अचार-मुरब्बा किया सीज

    सेहत विभाग की कार्रवाईः 1500 किलो Ghee और 3358KG अचार-मुरब्बा किया सीज

    वॉटर पार्क के रेस्टोरेंट में खराब तेल और कलर से बन रहा फास्ट फूड

    जयपुरः खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 2 दिन में राजस्थान के 3 जिलों जयपुर, अजमेर और जालोर में फूड सैंपल लेकर कार्रवाई की है। जयपुर में मंगलवार को एक फैक्ट्री से 3358 किलो अचार-मुरब्बा सीज किया, वहीं पोलोविक्ट्री इलाके से एक ट्रैवल एजेंट के ऑफिस से 1500 किलो नकली घी सीज किया। अजमेर के एक रेस्टोरेंट में फास्ट फूड में इस्तेमाल किया जा रहा खराब क्वालिटी का तेल और चाऊमीन में यूज किए जाने वाले कलर को जब्त किया। सोमवार को जालोर में हुई कार्रवाई में पाम ऑयल से घी बनाने की आशंका में 289 किलो घी और 133 किलो पाम ऑयल को सीज किया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया- हमारी टीम ने मंगलवार को जयपुर के मालवीय नगर इंडस्ट्रियल एरिया में अपेक्स सर्किल के पास श्रीनाथ अचार फैक्ट्री पर छापा मारा। जहां हमें कई कमियां नजर आईं और गंदगी भी मिली। टीम ने जब फैक्ट्री में अचार तैयार करने में उपयोग होने वाले केमिकल की जांच की तो देखा कि उनमें से कई पैकेट्स पर न तो एक्सपायरी डेट थी और न ही मैन्युफैक्चरिंग डेट मेंशन थी। ओझा ने बताया कि जिन डिब्बों में रखकर अचार बनाया जा रहा था, वह भी बहुत गंदे थे। इसके साथ ही तैयार अचार और मुरब्बे को प्लास्टिक के कंटेनरों में रखा जा रहा था, जिन पर बहुत गंदगी लगी थी। उत्तर प्रदेश से आए अचार में सॉस और मुरब्बा मिलाकर मिक्स अचार तैयार किया जा रहा था। ओझा ने बताया- गंदगी में बिना एक्सपायरी डेट मेंशन वाले केमिकल से तैयार किए गए अचार की खेप को अब सीज किया जा रहा है। सैंपल लेकर लैब में टेस्टिंग के लिए भिजवाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचार फैक्ट्री से 81 टिन (1458 किलो) आंवला मुरब्बा और 120 टिन (1800 किलो) लाल मिर्च का अचार सीज किया। इसके साथ ही 100 किलो कैर का अचार नष्ट करवाया। 500 किलो लाल मिर्च पाउडर भी जब्त किया। पोलोविक्ट्री के पास स्थित इंटरसिटी ट्रैवल्स से खाद्य विभाग की टीम ने 1500 किलो नकली घी की खेप बरामद की है। यह बाजार में 290 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। इंदौर (मध्य प्रदेश) में बनवाकर श्री राम मिल्क फूड द्वारा जयपुर में झोटवाड़ा रोड स्थित पिंकसिटी टावर में मंगवाकर जयपुर शहर में बेचा जा रहा है। इंदौर से ट्रैवल्स के जरिए यह नकली मिलावटी घी मंगवाया जा रहा था। आज दोपहर अजमेर में हेल्थ डिपार्टमेंट की फूड सेफ्टी टीम ने बिड़ला सिटी वाटर पार्क के रेस्टोरेंट की जांच की। यहां पर खराब तेल यूज किया जा रहा था। चाऊमीन और अन्य फास्ट फूड में आर्टिफिशियल कलर का यूज किया जा रहा था, जिसे नष्ट किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया- रेस्टोरेंट में फास्ट फूड में खराब क्वालिटी का तेल इस्तेमाल किया जा रहा था। इस तेल से छोले-भटूरे, ब्रेड पकोड़ा और चाऊमीन बना रहे थे। इसकी जब टोटल प्लेट काउंट (TPC) मीटर से जांच की गई तो रीडिंग अधिकतम 25 के स्थान पर 43 पाई गई। यह तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। बता दें कि TPC परीक्षण खाद्य नमूने में मौजूद बैक्टीरिया की संख्या निर्धारित करता है। इसका उपयोग खाद्य के माइक्रोबियल प्रदूषण और सेफ्टी का आकलन करने के लिए किया जाता है। रेस्टोरेंट मैनेजर रामनिवास शर्मा से जब इस बारे में पूछा गया तो बताया कि सुबह कढ़ाई में तेल भरते हैं, देर शाम तक गर्म होता रहता है। ऑर्डर के अनुसार छोले-भटूरे और ब्रेड पकोड़ा रोजाना करीब 300-400 प्लेट तैयार होता है। मौके पर तैयार की गई चाऊमीन में फूड कलर पाया गया, जिसे नष्ट करवाया गया। फूड कलर के 10 डिब्बों को मौके पर नष्ट करवाया गया। रेस्टोरेंट से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, आटा, बेसन, चाय के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए। जालोर में पाम ऑयल से घी बनाने की आशंका के चलते कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमाशंकर भारती ने बताया- सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवन्त सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को सारणेश्वर मिल्क डेयरी फार्म मेड़ा उपरला का निरीक्षण किया। इस दौरान जांच के लिए भैंस का दूध, खुला घी, मिल्क क्रीम और पाम ऑयल के 5 नमूने लिए गए। साथ ही डेयरी पर पाम ऑयल के 9 डिब्बे पाए जाने और पाम ऑयल से घी बनाने की आशंका पर 289 किलो घी तथा 133 किलो पाम ऑयल को मौके पर ही सीज किया गया। टीम ने सभी नमूने जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर को भिजवाए हैं।
  • Punjab: 2 बैल और छोटे हाथी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 2 बैल और छोटे हाथी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः गुरु हरसाए के गुद्दर ढंडी रोड से दो बैल और एक छोटे हाथी सहित चार आरोपियों को समाजसेवियों ने काबू किया है। जानकारी के अनुसार करीब तीन बजे के करीब एक छोटे हाथी को 2 बैलों सहित काबू किया गया है। मामले में जानकारी देते समाज सेवी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग छोटे हाथी पर 2 बैलों को ले जा रहै हैं।

    जिसके बाद सेवादारों ने छोटे हाथी को रोकने की कोशिश तो आरोपियों ने सेवादोरों पर छोटा हाथी चढ़ाने की कोशिश की। सोवादारों ने साइड पर होकर अपनी जान बचाई है। उन्होंने बताया किसी तरह आरोपियों को काबू कर जब उनसे पुछताछ की तो पता चला कि वह इन पशुओं को मारने के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत पुलिस अधिकारी को दी गई है और उन पर बनती कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Jalandhar: सबसे व्यस्त इलाके में Rickshaw पर सवार महिला को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Jalandhar: सबसे व्यस्त इलाके में Rickshaw पर सवार महिला को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं सेंट्रल टाउन में देर शाम रिक्शा पर सवार हो कर घर लौट रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लुटेरों ने निशाना बना लिया। इस दौरान लुटेरे महिला से पर्स व मोबाइल लूट फरार हो गए। लूट की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि शाम को बुजुर्ग महिला रिक्शा पर सवार होकर सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी।

    जब वह घर के बाहर पहुंची तो बाइक सवार दो युवक पास से निकले फिर वह पीछे हो गए और बाइक पर बैठा एक युवक उतर जाता है। वह मौका पाकर महिला के हाथ में पकड़ा पर्स लूट कर फरार हो जाता है। बता दें कि सेंट्रल टाउन सबसे व्यस्त इलाका है, जहां लोगों की काफी आवाजाई रहती है। लेकिन व्यस्त इलाके में लुटेरों द्वारा वारादात को अंजाम देना पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है।

    पीड़ित महिला के बेटे धीरज खन्ना ने बताया कि उनकी मां कई बार घर की सब्जी लेने के लिए चली जाती है। सोमवार को भी चली गई थी तो घर के बाहर ही यह सारी घटना घट गई। उन्हें शाम को पत्नी ने फोन कर बताया कि ऐसा हुआ है तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और थाना-3 की पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।