Unaफ़रवरी बीत जाने के बाद भी नहीं लगे कोच डिस्प्ले बोर्ड, यात्री...

फ़रवरी बीत जाने के बाद भी नहीं लगे कोच डिस्प्ले बोर्ड, यात्री परेशान

प्लेटफार्म एक की ऊंचाई कम , चढ़ने उतरने में यात्रियों को असुविधा 

ऊना/ सुशील पंडित: ऊना हिमाचल हिमाचल प्रदेश का प्रमुख ब्रॉड गेज रेलवे स्टेशन होने के बावजूद, यहां यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले बोर्ड ( कोच इंडिकेटर सिस्टम ) आज तक नहीं लगाया गया है, जबकि कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं।इस पर बीते साल जून और दिसंबर महीने में रेलवे अधिकारी सफाई देते हुए कहा था कि टेंडर प्रक्रिया चल रही हैं जनवरी के अंतिम सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा, प्लेटफॉर्म एक की ऊंचाई भी मानक स्तर तक नहीं बढ़ाई गई है। नतीजतन, ट्रेन के दरवाजे और प्लेटफॉर्म के बीच काफी अंतर रह जाता है, जिससे वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांग यात्रियों को चढ़ने-उतरने में भारी कठिनाई होती है। कई बार यात्रियों को सामान सहित गिरने या फिसलने का खतरा भी झेलना पड़ता है।

यात्रियों का कहना है कि ट्रेन आने पर कोच की स्थिति पता करने के लिए उन्हें प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर भागना पड़ता है। कोई डिस्प्ले बोर्ड न होने से विशेषकर लंबी दूरी की ट्रेनों (जैसे इंदौर द्वि-एक्सप्रेस , नांदेड़ साप्ताहिक, गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ) में कोच ढूंढना मुश्किल हो जाता है। यह समस्या वर्षों से बनी हुई है और रेलवे प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं, ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

ऊना हिमाचल स्टेशन पर प्रतिदिन वंदे भारत एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेने आवागमन करती हैं और हज़ारों यात्री यात्रा करते हैं फिर भी इन बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से यात्रियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

ज़िला वासियों ने रेलवे अधिकारियों से तत्काल मांग कि हैं कि ऊना हिमाचल स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड ( सिस्टम ) की तुरंत स्थापना की जाए और प्लेटफॉर्म एक की ऊंचाई को मानक (उचित स्तर) तक बढ़ाया जाए ताकि सुरक्षित चढ़ाई-उतरी संभव हो इसके साथ ही समस्या के समाधान तक अंतरिम व्यवस्था के रूप में मैनुअल घोषणा या अतिरिक्त स्टाफ द्वारा कोच पोजीशन की जानकारी दी जाए।

 

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...