Blog

  • Jalandhar: जेठ-जेठानी ने भाभी को पीटा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar: जेठ-जेठानी ने भाभी को पीटा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोहिया में स्थित गट्टू कासी गांव में जेठ-जेठानी पर महिला ने मारपीट के आरोप लगाए है। महिला ने संतोख सिंह और बलविंदर सिंह सहित जेठानी पर मकान और खेत पर कब्जा करने के आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उनके 3 किल्ले में से 2 किल्ले पर जेठ-जेठानी ने कब्जा किया हुआ है। इसी मामले को लेकर महिला ने मारपीट के आरोप लगाए है।

    महिला शीला रानी ने कहाकि मामले को 7 से 8 दिन हो गए है। घायल महिला का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस दौरान धमकी देने के आरोप महिला ने जेठ पर लगाए हुए है। महिला का आरोप है कि पुलिस की मिलीभुगत से 2 साल से कब्जा किया हुआ है। महिला ने लोहिया थाने में शिकायत भी दी हुई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाए हैकि जेठ-जेठानी ने डंडो से उसकी पिटाई की। इस घटना को लेकर महिला को कई गंभीर चोटे आई है।

    पीड़िता के साथ आई महिला ने आरोप लगाए हैकि पहले खेत में पिटाई की गई, उसके बाद घर में आकर महिला से पिटाई की गई। महिला ने आरोप लगाए है कि जेठानी ने डंडों से उसकी पिटाई की गई और बाहर जेठ ने गेट बंद कर दिया। महिला ने कहाकि उसका पति नछत्तर सिंह विदेश गया हुआ है। इसकी वीडियो भी पीड़िता के बच्चों ने बनाई हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेतों में बेरहमी से महिला की पिटाई की जा रही है। वहीं इस दौरान वीडियो में बच्चों की आवाजे चिल्लाने की भी सुनाई दे रही है। आरोप है कि जेठ-जेठानी के साथ 10 से अधिक लोगों ने उस पर खेतों में हमला किया है।

  • Punjab: 3 किलो अफीम और ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 3 किलो अफीम और ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में थाना वेरका की पुलिस को 3 किलो 120 ग्राम अफीम और 21,300 रुपए की ड्रग मनी के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। और उसके पास से मूल्य के दरग मोती बरामद किये। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि थाना वेरका की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान युवक को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली।

    तालाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 120 अफीम बरामद हुई। इसके साथ ही 21300 रुपये की ड्रग मनी भी पुलिस ने बरामद की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान हतेश मेहरा उर्फ ईशु के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता के साथ भुजिया बेचने का काम करता था और लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने के बाद यह युवक ने जल्दी पैसा कमाने की चाहत में अफीम बेचना शुरू कर दिया। अब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने बताया कि इस युवक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

  • Punjab : किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, देखें वीडियो

    Punjab : किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, देखें वीडियो

    लुधिायना : पंजाब में मौसम के बदले मिजाज से किसानों को मुश्किलें आ सकती है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुलविंदर कौर गिल ने भविष्यवाणी की है कि सावन के महीने में 25 और 26 तारीख को लुधियाना सहित राज्य में बारिश का प्रकोप हो सकता है। इस दौरान उन्होंने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत की बात कही है।

    उन्होंने कहा कि दोपहर के समय ज्यादा उमस हो सकती है। जिस कारण लोग घरों से बाहर निकलने से गुरेज करे।वहीं ये बारिश फसलों को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए उन्होंने किसानों से इस बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

  • किसानों का बड़ा ऐलान, इस दिन निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

    किसानों का बड़ा ऐलान, इस दिन निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

    नई दिल्लीः संयुक्त किसान मोर्चा गैरराजनीतिक ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान कर दिया है। किसानों ने अब 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह ढल्लेवाल ने कहा कि किसान 15 अगस्त को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। बता दें कि एमएसपी गारंटी कानून को लेकर किसान कई महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। ढल्लेवाल ने कहा कि शंभू बार्डर खुलते ही किसान दिल्ली कूच करेंगे। हमारी पहली प्राथमिकता दिल्ली और दूसरी रामलीला मैदान में जाने की है।

  • Punjab: चलती बाइक पर Stunt करते युवक का वीडियो हुआ वायरल

    Punjab: चलती बाइक पर Stunt करते युवक का वीडियो हुआ वायरल

    लुधियाना :  स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर व्यू लेने के चक्कर में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे है। अब एक नया मामला बुलेट बाइक पर स्टंटबाजी करने का सामने आया है।  युवक ने सरेआम ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी एक्शन लेने की तैयारी कर रहे है। राहगीर वाहन चालकों की जान को खतरे में डाल कर इस तरह के स्टंट लिंक सड़कों पर करना गैरकानूनी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कभी युवक बाइक की सीट पर दोनों पैरों का बेलेंस बनाकर बैठ जाता है तो कभी सीट पर खड़ा होकर करतब करता है। जानकारी के मुताबिक यह युवक शहर की कई सड़कों पर इसी तरह से बुलेट बाइक पर स्टंटबाजी करता है। इस मामले संबंधी ADCP ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पूरेवाल और ACP ट्रैफिक चरणजीव लांबा से बात करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर स्टंटबाजी और हूटर आदि का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेने का अभियान शुरू किया हुआ है।
  • Punjab: Apollo Diagnostic Center के बाहर गोली चलाने के मामले में 3 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Apollo Diagnostic Center के बाहर गोली चलाने के मामले में 3 नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी कस्बे में अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर गोली चलने का दो दिन पहले मामला सामने आया था। वहीं इस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कौशल चौधरी गैंग के नाम पर फिरौती मांगने को लेकर हमलावारों ने गोली चलाई थी। इस दौरान आरोपी जाते हुए पत्र फेंक कर चले गए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी एक गोली चली है, मांग पूरी ना हुई तो 101 भी गोलियां चल सकती है।

    पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी लॉकल रहने वाले है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि Apollo Diagnostic Center में 2 युवक जाते है। इस दौरान एक युवक वहां पर पर्ची देकर बाहर आ जाते है और बाहर आकर हवाई फायरिंग कर देते है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पर्चा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद तीनों युवकों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों नाबालिग है और तीनों से बाइक रिवाल्वर 32 बोर और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए। जांच में पता चला है कि आरोपियों का कौशल गैंग से संबंध पाया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि मुख्य दोषी के खिलाफ पहले दिसबंर 2023 में थाना डेराबस्सी में 307 की एफआईआर दर्ज हुई थी और वह जेल से बेल पर बाहर आया था। पुलिस ने कहा कि उसमें भी आरोपी ने फायरिंग की थी। वहीं पुलिस ने बताया कि वेपन की जांच में सामने आया है कि अज्ञात व्यक्ति आरोपियों के हथियार मुहैय्या करवाकर देकर गया है। उन्होंने कहा कि अभी जांच में सामने आया है कि आरोप कौशल गैंग के संपर्क में एक साल पहले आए थे। उन्होंने कहा कि अभी तक रेकी की कोई जांच सामने नहीं आई है।

  • ऊना जिला प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण को प्रेरणात्मक पहल

    ऊना जिला प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण को प्रेरणात्मक पहल

    लोगों को निशुल्क बांटे 1100 पौधे
     
    ऊना /सुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणात्मक पहल करते हुए सोमवार को लोगों के लिए निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने स्थानीय लोगों समेत विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में सिट्रस प्रजाति के 1100 पौधे वितरित किए गए। बता दें, वन महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने वन विभाग के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
    इस मौके पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा भविष्य अच्छे पर्यावरण से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाव, मौसम की प्रतिकूलता से सुरक्षा और स्वच्छ हवा सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है।
    उपायुक्त ने अच्छे भविष्य के लिए पौधे लगाने तथा उन्हें बचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, अपने आसपास के परिवेश को हरा-भरा बनाएं और पर्यावरण के संरक्षण में अपना दायित्व निभाएं।
    डीसी-एडीसी ने रोपी हरियाली 
    कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल और अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उपायुक्त ने ताड़ प्रजाति का पौधा रोपा, वहीं अतिरिक्त उपायुक्त ने गोल्डन स्प्रूस का पौधा लगाया।
    इस अवसर पर डीएफओ सुशील कुमार, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव तथा क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी संजय सांख्यान, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Punjab: पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    Punjab: पानी की समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    लुधियाना : कैंप इलाके में पिछले कई दिनों से लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि पानी बंद है। जिस कारण लोगों को काम पर जाना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह से बंद है।

    इलाकानिवासियों ने कहा कि कई बार इलाके के पार्षदों और अधिकारियों को पानी की समस्या के बारे में बता चुके है। लोगों ने कहा कि हमारा जीना मुश्किल हो चुका है। जहां बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं, वहां जलापूर्ति ठप है

  • पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मंदिर माता जमासनी में किया हवनयज्ञ

    पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मंदिर माता जमासनी में किया हवनयज्ञ

    बंगाणा चौक पर बांटा खीर का प्रसाद
     
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने श्रावण के प्रथम सोमवार को जमासनी माता मंदिर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना और हवन किया और कुटलैहड़ की जनता के लिए सुख समृद्धि मांगी। पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मैं पूरे कुटलैहड़ को अपना परिवार मानता हूं,इसलिए इस पवित्र दिन को हम अपने परिवार जनों के साथ भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूरे कुटलैहड़ के सुख शांति और समृद्धि हेतु प्रार्थना की। इसके बाद पूर्व विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और मंडल पदाधिकारियों के साथ बंगाणा चौक पर प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण भी किया।बंगाणा के बाद पूर्व विधायक ने डोहगी में लगे मनरेगा कर्मियों के बीच भी खीर का वितरण किया।जनता की सेवा करते समय पूर्व विधायक भुट्टो के चेहरे पर एक संतोष और प्रसन्नता का भाव देखा गया।पूर्व विधायक ने बताया सनातन धर्म से जुड़े सभी त्योहार को मनाने और जन सेवा का यह काम सतत चलता रहेगा। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए हम पहले की तरह हर समय तत्पर रहेंगे। और सदैव कुटलैहड़ की जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता मेरा परिवार है। जिन्होंने अपने अमूल्य आशीर्वाद से मुझे हर प्रकार के ताज प्रदान किए है। और हर समय मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले है। भुट्टो ने कहा कि सावन मास शुरू होने पर हम समस्त कुटलैहड़ वासियों को बधाई एवम अपनी शुभकामनाएं देते है। भगवान से कुटलैहड़ की समस्त जनता की सुख समृद्धि की कामना करते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,प्रदेश सचिव एससी मोर्चा सूरम सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार,पूर्व प्रधान संजीव,प्रधान रघुवीर सिंह ,उपप्रधान अरुण मनकोटिया ,उपप्रधान भूषण शर्मा,भाई पिंटू ,जीत राम ,कमल सांगर,सतीश धीमान,पंकज शर्मा, जनकराज मनकोटिया,सुरेश ठाकुर, प्रविंद शर्मा,अजय राणा,युवा मोर्चा से करण राज सिंह,अभिषेक,सुरेश मनकोटिया,राजेश कुमार,संजू ठाकुर, विपन साजन,अर्जुन सिंह ,विक्की संदीप,अमनदीप  सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • सरकार को बड़ा झटकाः नहीं मिलेगा Special State का दर्जा

    सरकार को बड़ा झटकाः नहीं मिलेगा Special State का दर्जा

    नई दिल्ली: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विशेष दर्जे की मांग को बिहार को आज केंद्र सरकार से बड़ा झटका लग गया है। सरकार ने आज संसद में साफ कर दिया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता। केंद्र सरकार ने संसद में लिखित में इसका जवाब दिया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विस्तार से बताते हुए कहा कि योजना सहायता के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) द्वारा अतीत में कुछ राज्यों को दिया गया था, जिनकी कई विशेषताएं ऐसी थीं, जिनके लिए विशेष विचार की आवश्यकता थी।

    यह निर्णय ऊपर सूचीबद्ध सभी कारकों और राज्य की विशिष्ट स्थिति के एकीकृत विचार के आधार पर लिया गया था।उन्होंने बताया कि इससे पहले, विशेष श्रेणी के दर्जे के लिए बिहार के अनुरोध पर एक अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) द्वारा विचार किया गया था, जिसने 30 मार्च, 2012 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। आईएमजी इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मौजूदा एनडीसी मानदंडों के आधार पर, बिहार के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे का मामला नहीं बनता है। उधर, इसको लेकर अब लालू यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने मीडिया से कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाऊंगा। लेकिन अब उन्हें अपना इस्तीफा देना चाहिए।