Blog

  • मानसी राणा ने अपने जन्मदिन पर अपनी गुल्लक मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी

    मानसी राणा ने अपने जन्मदिन पर अपनी गुल्लक मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा पिछले कुछ वर्षों से अपने जन्मदिन के पर अपनी गुल्लक का पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करती चली आ रही है। मानसी राणा 2020से करोना काल के दौरान लाकडाउन लगने से जहां पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था।

    बहीं पर मानसी राणा ने अपना जन्मदिन न मनाने का मन बना लिया ओर कहा कि मैं अपनी गुल्लक मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करूंगी।तब से लेकर आज तक हर वर्ष मानसी राणा अपनी गुल्लक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा देती है। इस बार भी मानसी राणा ने जिलाधीश महोदय ऊना के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दान भेजा। मानसी राणा पिंगलबाडा होशियारपुर, इंडियन हैल्पिंग हैंड्स, हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्थाओं को भी अपनी ओर से सहायता राशि प्रदान कर चुकी हैं।

  • जालंधर से बड़ी ख़बरः कांग्रेस ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी से किया बाहर

    जालंधर से बड़ी ख़बरः कांग्रेस ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को पार्टी से किया बाहर

    जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। हाल ही में चर्चा चल रही थी कि आज शाम 5 बजे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल वेस्ट हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को आप पार्टी में शामिल कर लेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इससे पहले सुशील रिंकू को बड़ा झटका देते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है। कांग्रेस पार्टी सीनियर लीडर हरीश चौधरी ने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर किया गया है। 

    बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज पटियाला पहुंचे हैं। जहां वह ‘सीएम की योगशाला’ परियोजना की शुरुआत कर रहे हैं। इसके बाद वह आज जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकते है। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे है कि सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को आप पार्टी उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

  • जल रक्षकों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

    जल रक्षकों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

    ऊना सुशील पंडित : जिला में कार्यरत जल रक्षकों ने डीसी ऊना राघव शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन दिया है। उन्होंने विकट परिस्थितियों में भी काम करते हुए सरकार की अनदेखी का आरोप लगाया है जिलाधीश को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी मांगों की तरफ ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनकी सर्विस की अनुबंध अवधि 12 वर्ष से घटाकर 8 वर्ष की जाए। इस मौके पर गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह, बीरबल, अजय कुमार, राजीव कुमार, अश्वनी कुमार, बाल किशन इत्यादि मौजूद रहे।
  • पंजाबः पहली बार बॉर्डर पर बने स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, देखें वीडियो

    पंजाबः पहली बार बॉर्डर पर बने स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे है। प्रदेश के स्कूलों में किस तरह बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है और कैसे शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना है। इसको लेकर शिक्षा मंत्री बैंस द्वारा पंजाब के स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शिक्षा मंत्री सरहदी जिले फिरोजपुर पहुंचे। तीन तरफ से सतलुज दरिया से और एक तरफ पाकिस्तान की सरहद के साथ लगते गांव कालूवाला में शिक्षा मंत्री नाव में सफर करके पहुंचे।

    स्कूलों को दी जाएगी सुविधाएं

    इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज तक कोई मंत्री यहां नहीं पहुंचा। लेकिन वो खुद इन सरहदी जिलों में पहुंचकर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इन स्कूलों को भी सुविधाएं दी जाएगी। आने वाले छह महीनों के अंदर इन स्कूलों में शिक्षा के स्तर से लेकर अन्य सुविधाओं में बहुत बदलाव आने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अधिकारियों से मीटिंग कर यहां पुल का निर्माण करवाने के लिए प्रयत्न करेंगे। बैंस ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में किस तरह से बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है उसपर उनकी पूरी नजर है। उन्होंने कहा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पंजाब की आप सरकार द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही है वो ग्राउंड लेवल पर पहुंच पा रही है या नहीं ये वो खुद चेक कर रहे है।

    इन जिलों में स्कूलों का करेंगे निरीक्षण

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस अब हर दिन प्रदेश के स्कूलों का निरीक्षण करने वाले है। जहां आज शिक्षा मंत्री फाजिल्का और फिरोजपुर जिले के स्कूलों के दौरे पर रहे। वहीं 6 अप्रैल को मोहाली और रोपड़, 7 और 8 अप्रैल को अमृतसर इसके अलावा 12 और 13 अप्रैल को तरनतारन, बठिंडा, कपूरथला, श्री मुक्तसर साहिब जिलों के स्कूलों के दौरे पर रहेगे। शिक्षा मंत्री 29 अप्रैल तक प्रदेश के स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्कूल के बच्चों से बातचीत की जाएगी, इसके अलावा इस साल स्कूल में कितने दाखिले हुए, बच्चों को किताबें दी गई या नहीं सबकों लेकर शिक्षकों से भी बात की जाएगी।

  • के.सी. कालेज पंडोगा मे जागरूकता शिविर का आयोजन 

    के.सी. कालेज पंडोगा मे जागरूकता शिविर का आयोजन 

    थाना प्रभारी हरोली ने युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना प्रभारी हरोली सुनील साख्यान के नेतृत्व मे के सी कालेज पंडोगा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न विषयों के लगभग 100 विधार्थियों ने भाग लिया lकैंपस के डायरेक्टर विवेक व अन्य अध्यापक वर्ग भी मौजूद रहा। पुलिस थाना प्रभारी सुनील ने विधार्थियो को जागरूक करते हुए नशे के बारे मे विस्तृत जानकारी दी ।

    उन्होंने अध्यापक वर्ग व वच्चों को अच्छा नागरिक वनने व नशे से दूर रहने का आवाहन किया। थाना प्रभारी ने वच्चों को पुलिस के वारे मे जानकारी देते हुए बताया कि पहले की पुलिस व अब की पुलिस मे समय के साथ काफी वदलाब आया है । जैसे पुरानी फिल्मों मे पुलिस का नेगटिव रोल दिखाया जाता रहा है जिस कारण वच्चों के मन मे शुरू से ही पुलिस के प्रति नेगेटिव सोच पनपती है । कई बार तो वच्चों के माता पिता उनको पुलिस के नाम से डराते है जिस कारण वहुत से वच्चे या लोग पुलिस के प्रति नेगेटिव धारणा रखते है। जो कभी पुलिस के संपर्क मे आए ही नही होते । हर विपरीत परिस्थिती मे सबसे पहले अगर कोई विभाग किसी की हेल्प करने आता है तो वह पुलिस है । इसलिए  पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखे । हर त्यौहार या छुट्टी पर लोग अपने घरो मे जब त्यौहार मनाते है तो पुलिस को अकसर रोड पर कानून व्य्वस्था के लिए डयूटी करनी पडती है ताकि लोग त्यौहार अच्छे से मना सकें।  

    वर्तमान समय मे पुलिस अपना कार्य वहुत अच्छे तरीके से कर रही है । आम जनता की मदद करना , आम लोगो मे सुरक्षा का भाव पैदा करना व समाज के साथ अच्छे सबंध स्थापित करने का काम भी पुलिस कर रही है । किसी भी आम नागरिक को पुलिस से घबराने की आवशय्कता नही है । कोई भी आम नागरिक निसंकोच अपनी बात पुलिस के पास रख सकता है । समाज मे भय का माहौल वनाने वालो, चोर ,डकैतों को पुलिस से डर लगना चाहिए न कि किसी आम नागरिक को । जीवन मे किस तरह वच्चों को आगे बढना है, किस सोच के साथ काम करना है, अच्छे नागरिक कैसै वनना है, के बारे अपने विचार प्रकट करते हुए नशे के दुष्प्रभाव क्या है , कैसै उनसे वचना है इस बारे भी विस्तारपूर्वक अपने शब्द साझा किए । किस तरह इस समय मे हमारी युवा पीढी नशे के गर्त मे धकेली जा रही है व क्यो युवा व वच्चे इसका शिकार हो रहे है ,पर खुलकर अपने विचार प्रकट किए । नशे के साथ साथ ट्रैफिक नियमों के बारे मे भी विधार्थियों को जागरूक किया गया । टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए  प्रेरित किया गया ।

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर पैट्रोल पंप के कर्मी से कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार

    पंजाबः पिस्तौल के बल पर पैट्रोल पंप के कर्मी से कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार

    बठिंडाः शहर मेें लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन शहर में लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब मामला जस्सी पो वाली गांव के पास से सामने आया है। जहां पेट्रोल पंप पर देर रात तीन बाइक सवार लुटेरे आए और पंप के कर्मचारी को मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालने को कहा। जैसे ही कर्मचारी ने पेट्रोल डालना शुरू किया तो उन्होंने उसे पिस्टल दिखाकर डराया और पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। इतना ही नहीं लूटेरों ने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारी की पिटाई भी की। जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • IRCTC का खास टूर पैकेजः वैष्णो देवी, अयोध्या सहित इन धामों की आप कर सकते हैं यात्रा

    IRCTC का खास टूर पैकेजः वैष्णो देवी, अयोध्या सहित इन धामों की आप कर सकते हैं यात्रा

    नई दिल्लीः भारतीय रेलवे उन लोगों के लिए बहुत सी शानदार स्कीम लेकर आता है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली ऐतिहासिक स्थलों पर जाना चाहते हैं। ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी जल्द ही अयोध्या से वैष्णो देवी के लिए एक किफायती यात्रा पैकेज शुरू करेगा। यात्रा के हिस्से के रूप में, यात्री वाराणसी, प्रयागराज, वैष्णो देवी और अयोध्या जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक IRCTC द्वारा दिए जाने वाले पैकेज में लोग 11 दिन और 10 रात के पैकेज का लुत्फ उठा सकते हैं।

    ट्रेन का पैकेज असम से डिब्रीगढ़ तक का होगा। इस यात्रा का आनंद लेने के लिए यात्री डिब्रूगढ़, मरियानी, लुमडिंग, गुवाहाटी, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार स्टेशनों से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन ले सकते हैं। भारतीय रेलवे पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिए भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट एसी ट्रेन सेवा प्रदान करता है। यात्री भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, डिब्रूगढ़, लुमडिंग, मरियानी, गुवाहाटी और न्यू कूचबिहार स्टेशनों पर सवार हो सकते हैं।

    टिकट की कीमतें

    इकॉनमी श्रेणी का टिकट खरीदने वाले व्यक्ति के लिए 20,850 रुपये निर्धारित है। स्टैंडर्ड श्रेणी की लागत 31, 135 रुपये है।

    टिकट कहां बुक करें

    भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा वैष्णो देवी के साथ अयोध्या राम मंदिर ट्रेल के लिए पैकेज http://www.irctc.co.in/nget पर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

    टूर की तारीख

    यात्री 27 मई, 2023 से 5 जून, 2023 तक इस टूर पैकेज का लुत्फ उठा सकते हैं।

    किन स्थलों पर जा सकेंगे

    अयोध्या में राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी
    कटरा वैष्णो देवी
    त्रिवेणी संगम एवं परिवेश, प्रयागराज स्थित अलोपी देवी मंदिर
    वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर

  • टोल मैनेजर से पूर्व प्रधान और उनके साथियों ने की हाथापाई, देखें CCTV

    टोल मैनेजर से पूर्व प्रधान और उनके साथियों ने की हाथापाई, देखें CCTV

    उत्तर प्रदेशः ग्रेटर नोए़डा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के टोल पर एक पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने टोल ऑफिस में घुसकर टोलकर्मियों के साथ मारपीट की। साथ ही गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप है। दंबगों की यह घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बिना टोल दिए निकाल रहे थे गाड़ी

    जानकारी के मुताबिक घटना ग्रेटर नोएडा के लुहार्ली टोल की है। बताया गया है कि बिना टोल देकर गाड़ी निकालने को लेकर दंबगों का विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ऑफिस में घुस गए। यहां दंबगों ने घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। टोल के मैनेजर ने आरोप लगाया है। जाते-जाते आरोपी टोल मांगने पर गोली मारने की धमकी देकर गए हैं।

    टोल मैनेजर ने लगाए ये आरोप

    टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि धीरेंद्र और अभिषेक ने टोल ऑफिस में घुसकर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि अक्सर आरोपी टोल पर आकर बदसलूकी करते हैं। टोल कर्मियों को डरा धमका कर बिना टोल चुकाए निकल जाते हैं। घटना के बाद टोल कर्मियों में दहशत है। टोल मैनेजर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर दंबगों द्वारा टोल ऑफिस में घुसकर की गई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • जालंधरः इंडियन बैंक में व्यापारी से लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधरः इंडियन बैंक में व्यापारी से लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्षः कंपनी बाग चौक स्थित इंडियन बैंक में दिन-दहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां बैंक में पैसे जमा करवाने आए व्यापारी से लुटेरा 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे शातिर लुटेरे ने व्यापारी को बातों में लगाकर उससे पैसे छीनकर बड़े आराम से बैंक से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि इतने ज्यादा लोगों की मौजूदगी में कैसे लुटेरा पैसे लेकर फरार हो गया है।

    हालांकि सीसीटीवी फुटेज में लुटेरा का चेहरा सामने आ गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय चोपड़ा ने बताया कि उनकी फगवाड़ा गेट में राजन इलेक्ट्रानिक नाम की दुकान है और आज सुबह 10.30 बजे वह इंडियन बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए आए थे। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और बैंक में पैसे जमा करवाने का फार्म सही ना होने का कहने लगा। जिसके बाद उसने कहा कि मैं फार्म भर देता हूं। इस दौरान उक्त व्यक्ति उनसे पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। विजय चोपड़ा ने बताया कि बैग में 4 लाख रुपए थे। मामले की जानकारी मिलते ही थाना 4 के एसएचओ बलजिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं स्थानीय बैंक की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लुटेरे की पहचान हो गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही लुटेरे को काबू कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले गरमाई सियासत, सीएम मान और केजरीवाल कांग्रेस के इस पूर्व विधायक को आप पार्टी में करवाएंगे शामिल!

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले गरमाई सियासत, सीएम मान और केजरीवाल कांग्रेस के इस पूर्व विधायक को आप पार्टी में करवाएंगे शामिल!

    जालंधर/वरुण: पंजाब में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियायस गरमा गई है। वहीं आज सीएम भगवंत मान सहित दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल फगवाड़ा दौरे है। ऐसे में लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का ऐलान हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आप पार्टी में कांग्रेस का दिग्गज नेता व पूर्व विधायक सुशील रिंकू को सीएम मान और केजरीवाल शामिल करवा सकते है। बताया जा रहा है कि आज शाम 5 बजे इस दिग्गज नेता के शामिल होने के बाद लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियायस और गरमा जाएगी।

    गौर हो कि कांग्रेस ने भले ही अपने उम्मीदवार के तौर पर संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर का ऐलान कर दिया है, लेकिन कयास यह भी लगाए जा रहे है कि उनकी टिकट इस दिग्गज नेता को दी जा सकती है। वहीं अन्य पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में इस दिग्गज नेता के आप पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।