Blog

  • अब सस्ते होंगे शराब के जाम

    अब सस्ते होंगे शराब के जाम

    दुबई : दुबई के शाही परिवार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से शराब की बिक्री पर लगने वाले 30 फीसदी टैक्स और शराब का लाइसेंस लेने के लिए लगने वाली फीस दोनों को खत्म करने की घोषणा रविवार को की। नए साल पर यह घोषणा दुबई की दो सरकारी शराब कंपनियों ने की है और यह सत्तारूढ़ अल मख्तूम परिवार के आदेश पर हुआ है। 

    एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अधिकारियों ने तत्काल इस घोषणा की पुष्टि नहीं की है और ना ही इससे जुड़े सवालों का जवाब दिया है। दुबई को शराब की बिक्री से अभी तक राजस्व का बड़ा हिस्सा मिला करता था जो इस नए फैसले से मिलना बंद हो जाएगा, बता दें कि दुबई में शराब पीने की न्यूनतम आयु 21 साल है और शराब पीने के लिए एक प्लास्टिक कार्ड अपने पास रखना होता है। यह प्लास्टिक कार्ड  बीयर, शराब खरीदने और पीने की अनुमति देता है। अगर कोई इसका उलंघन करता है तो उसे फाइन देना पड़ सकता है या उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

  • पंजाबः कोहरे के कारण सड़क पर पलटे वाहन, उड़े परखच्चे

    पंजाबः कोहरे के कारण सड़क पर पलटे वाहन, उड़े परखच्चे

    फिल्लौरः पंजाब में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर आज सुबह भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह हादसा भगवान मईया दरबार के पास हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक घने कोहरे के कारण एक-एक करके कई वाहन सड़क पर पलट गए है। स्थानीय लोगों के अनुसार कोहरे के कारण पहले बजरी से भरा ट्रक पलटा, वहीं उसके पीछे लकड़ी के लट्ठों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराकर पलट गई और उसके पीछे ही गन्ने से भरी ट्रॉली जबरदस्त टक्कर होने के बाद पलट गई। जिसके बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। घटना की जानकारी फिल्लौर पुलिस को सूचना दी गई है।

    सूचना मिलते ही मौके पर फिल्लौर के डीएसपी जगदीश राज और एडिशनल एसएचओ पंकज कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में वाहनों चालकों को बचा लिया गया, लेकिन एक ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद लगे लंब जाम में एंबुलेंस भी फंसी देखी गईं। फिल्लौर में यात्रियों को उतारने के बाद कई बसें वापिस लौट गईं। लुधियाना से जालंधर सिक्स लेन खुला रहा और उस सड़क पर ट्रैफिक जूं की चाल की तरह चलता नजर आया। 

  • पत्नी की हत्या के आरोप में पति और ससुराल वालों पर मामला दर्ज

    पत्नी की हत्या के आरोप में पति और ससुराल वालों पर मामला दर्ज

    हरियाणा: हरियाणा के जींद जिले के गांव सिवानामाल में महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी से हुई अनबन के बाद कथित तौर पर पहले छेनी से उस पर वार किए, फिर बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोप है कि गांव सिवानामाल निवासी राकेश ने परिजनों के साथ मिलकर 29 दिसंबर को पत्नी मोनी की हत्या कर दी थी। मृतका के पिता गांव भूना कैथल निवासी रोशनलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन मोनी से मारपीट करते थे, जिसके चलते कुछ समय से मोनी मायके आई हुई थी।

    उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को मोनी को उसका पति राकेश तथा सास कमलेश मायके से लेकर आए थे और 29 दिसंबर को उन्हें मोनी की मौत के बारे में पता चला। रोशनलाल ने आरोप लगाया कि मोनी के पति राकेश, सास कमलेश तथा ननद रेखा ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की है।
    सदर थाना प्रभारी कृष्ण खर्ब ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर राकेश, कमलेश तथा रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

  • जालंधरः हाईवे पर घने कोहरे के कारण कई गाड़ियों की टक्कर, देखें दर्दनाक वीडियों

    जालंधरः हाईवे पर घने कोहरे के कारण कई गाड़ियों की टक्कर, देखें दर्दनाक वीडियों

    जेसीबी की मदद से चालक को निकाला बाहर

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब जालंधर-जम्मू कटरा हाईवे पर घने कोहरे के कारण भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में कई कारे हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात घने कोहरे में विजीबिल्टी शून्य होने के चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते हाईवे पर एक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई, जिसके बाद पीछे से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई।

    गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार चालक और सवार लोग बाल बाल बच गए। लेकिन इस सड़क हादसे की भयानक तस्वीरें सामने आई है। हाईवे पर पेट्रोलियम पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद के साथ कारों को सड़क के एक साइड करवाया गया और रोड क्लियर कर हाईवे दोबारा चलाया गया।

    बता दें कि घने कोहरे के कारण जहां ट्रक और कारी की आपसी टक्कर हुई, तो ट्रक चालक को हाईवे पेट्रोलियम पुलिस और जेसीबी की मदद के साथ उसे बाहर निकाला गया और काला बकरा में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस दर्दनाक घटना वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि घने कोहरे के कारण कितनी बुरी तरह से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। 

    इस घटना को लेकर जब एसपी सरबजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट में करीब 5 लोग जख्मी हुए हैं। जिनका ईलाज सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। इसके साथ उन्होंने लोगों को अपील की है कि रात के समय सफर करते समय गाड़ी धीरे चलानी चाहिए।

  • सावधान : अंगीठी या हीटर जलाना हो सकता है जानलेवा, रखें इन बातों का ध्यान

    सावधान : अंगीठी या हीटर जलाना हो सकता है जानलेवा, रखें इन बातों का ध्यान

    नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। सर्दी से बचने के लिए कोई अंगीठी का सहारा ले रहा है तो कोई हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल कर रहा है । लेकिन, इनके इस्तेमाल में जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम में सामने आया है। जहां कुछ लोग बंद कमरे में अंगीठी जला कर सोए थे, लेकिन इससे निकलने वाली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि कभी भी बंद कमरे में अंगीठी नहीं जलानी चाहिए, क्योंकि आग की वजह से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड जानलेवा हो सकती है।

    बंद कमरे में न जलाएं अंगीठी

    सर्दी से बचने के लिए अगर आप अंगीठी जलाते हैं और इसके लिए कोयला या लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो अलर्ट रहें। अंगीठी में से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो जहरीली होती है, इससे जान जा सकती है। खासकर जब कोई बंद कमरे में इसका इस्तेमाल करता है तो कमरे के अंदर ऑक्सिजन खत्म हो जाती है और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। सोया हुआ व्यक्ति जब सांस लेता है तो ऑक्सिजन की जगह कार्बन मोनोऑक्साइड ही शरीर में जाती है, जिससे दिमाग पर असर होता है और इंसान बेहोश हो जाता है। यही नहीं सांस के जरिए यह जहरीली गैस लंग्स और शरीर के बाकी हिस्सों में पहुंच हाती है। ब्लड में हीमोग्लोबीन की मात्रा कम हो जाती है और इंसान की मौत हो जाती है। 

    हीटर और ब्लोअर जलाते समय रखें ख्याल

    जहां पर हीटर जलाएं वहां आसपास जलने वाली जीचें जैसे कागज, कपड़े, कंबल, रजाई आदि न रखें। बेड से भी इसे दूर रखें। जब भी हीटर जलाएं तो थोड़ी-थोड़ी देर पर कमरा खोल दें, क्योंकि इससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो खतरनाक हो सकती है। 

    स्किन और आंखों के लिए है नुकसानदायक

    हीटर स्किन के लिए भी नुकसानदायक है। हीटर के सामने ज्यादा देर तक बैठने से स्किन ड्राई हो जाती है और खुजली भी हो सकती है। हीटर से आंखें भी ड्राई हो जाती हैं और इनमें जलन की दिक्कत हो सकती है। जिन लोगों को हार्ट, सांस या खांसी जैसे समस्या है उन्हें एयर ब्लोअर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बेहतर होगा कि ब्लोअर चलाते वक्त कमरे में गुनगुना पानी रख लें ताकि ब्लोअर की वजह से हवा ड्राई न हो।

  • पंजाबः सरकार ने विजिलेंस अधिकारियों को जारी किए निर्देश 

    पंजाबः सरकार ने विजिलेंस अधिकारियों को जारी किए निर्देश 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने विजीलेंस अधिकारियों को निर्देश किए है। जारी निर्देशों के अनुसार अब ऑफिस में बैठने वाले विजिलेंस के अधिकारी जींस और टी-शर्ट नहीं पहन सकेंगे। दरअसल, सरकार ने ऑफिस में बैठने वाले अधिकारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक लगा दी है। इसका मतलब अब हर रैंक के अधिकारियों को ऑफिस में फॉर्मल ड्रेस पहन कर ही प्रवेश करना होगा। हालांकि पंजाब सरकार ने फील्ड में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर यह आदेश जारी नहीं किए उन्हें इस आदेशों के तहत छूट दी गई है।

    क्योंकि फील्ड ड्यूटी के समय कई प्रकार की सावधानियां रखनी जरूरी रहती हैं। यही कारण है कि राज्य सरकार के आदेश केवल ऑफिस में बैठने वाले कर्मचारी और अधिकारियों पर लागू होंगे। पंजाब सरकार को बीते समय विजिलेंस ऑफिस में बैठे अधिकारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर आपत्तियां मिली थी। यही कारण है कि इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने ऑफिस में बैठने वाले अधिकारियों के लिए फॉर्मल ड्रेस पहनने के आदेश जारी किए हैं।

  • पंजाबः 72 घंटे से बंद पड़ा ये हाईवे, लगा लंबा जाम, जाने मामला 

    पंजाबः 72 घंटे से बंद पड़ा ये हाईवे, लगा लंबा जाम, जाने मामला 

    पटियाला: पंजाब में ट्रक यूनियन ने सरकार के विरोध में भारी संख्या में शंभू बार्डर पर 72 घंटे से धरना लगाया हुआ है। ट्रक ऑपरेटर्स ने कहा है कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होंगी, उनका विरोध तब तक जारी रहेगा। बता दें कि ट्रक ड्राईवरों में काफी गुस्सा है और उन्होंने हरियाणा और पंजाब बॉर्डर को शम्भू में जाम किया है। इस वजह से हरियाणा व पंजाब में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के कारण हरियाणा पंजाब में दिल्ली अमृतसर व अमृतसर दिल्ली हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइने लग गई हैं।

    लोग इस जाम के बीच में फसे हुए हैं। वहीं ट्रक यूनियन की हड़ताल को लेकर सरकार की ओर से कोई ब्यान भी जारी नहीं किया गया। हालांक इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के ट्रांसपोर्ट विंग के प्रमुख परमजीत सिंह फाजिल्का, ऑल पंजाब ट्रक ऑप्रेटर यूनियन के हैप्पी संधू ने बताया कि 72 घंटे से हमने शंभू बॉर्डर पर यातायात ठप्प किया हुआ है। परन्तु सरकार हमारी सुध लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोक विरोधी फैसला 2017 में पिछली कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार ने लिया था और पंजाब में ट्रक यूनियनें भंग की थीं, अब भगवंत मान सरकार वही फैसला लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 90,000 से अधिक ट्रक कबाड़ में बिक गए थे।

    परंतु यह समझ से बाहर है कि भगवंत मान सरकार क्यों वही फैसला लागू करने पर अड़ी हुई है जो लोगों की बर्बादी का कारण बना था। इस दौरान ऑप्रेटरों के कुछ नेताओं ने बताया कि आज पटियाला से एसपी रैंक का एक अफसर प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचा परंतु दोनों पक्षों की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि ट्रैफिक को डायवर्ट करने के प्रबंध किए गए हैं और हमारा अंबाला प्रशासन के साथ संबंध कायम है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि जल्द ही कोई न कोई हल निकल आएगा।

  • हाईवे पर महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

    हाईवे पर महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक युवती का लाश मिली है। उम्र करीब 35 साल है। सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट हैं। शरीर पर बड़े वाहन जैसे ट्रक के टायर के निशान हैं। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है। हादसा या हत्या के बीच मामला उलझा हुआ है। घटना दादरी थाना क्षेत्र के कैमराला मढ़ैया गांव की है। दादरी पुलिस दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। लड़की का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है। पहचानना तक मुश्किल है। ऐसे में पहली आशंका है कि युवती की हत्या करके शव को एक्सप्रेस-वे पर फेंककर उसे हादसा बनाने की साजिश रची गई हो। वहीं, दूसरी आशंका है कि युवती अचानक वाहन के सामने आ गई हो और हादसे का शिकार हो गई हो।

    पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। एक्सप्रेस-वे पर सुबह 7 बजे एक राहगीर ने शव देखा। उसने पुलिस को सूचना दी। दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि लाश मुंह के बल पड़ी हुई थी। सिर का काफी हिस्सा कुचला हुआ था। शरीर पर कई जगह रगड़ के निशान हैं। युवती के पास से कोई बैग या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या और हादसा दोनों एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस आस-पास के गांवों में भी महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि, जिस जगह शव मिला है उस जगह एक्सप्रेस-वे पर कोई भी कट नहीं है। टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। ग्रामीणों ने शक जताया है कि महिला को किसी वाहन चालक ने यहां लाकर फेंका है।

  • Belly Fat को घटाने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स

    Belly Fat को घटाने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स

    हैल्थ टिप्स: हमारे शरीर में सबसे पहले पेट के आसपास चर्बी जमा होती है और इससे छुटकारा पाना भी बहुत मुश्किल होता है। पेट में जमा फैट न केवल देखने में खराब होता है, बल्कि कई मेटाबॉलिज्म संबंधी बीमारियों जैसे टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज के जोखिम को भी बढ़ता है। ऐसे में तुरंत बैली फैट के निवारण की आवश्यकता होती है। इसके लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ ही अपने इटिंग हैबिट में भी सुधार करना जरूरी होता है।

    इसके लिए हमें डाइट टिप्स को फाॅलो करना चाहिए। इसे नियमित फॉलो करके जिद्दी पेट की चर्बी से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।  ज्यादातर लोग इसे कम करने के लिए सभी प्रकार के आहार और व्यायाम को ट्राई करने की कोशिश करते हैं। आप में से कुछ लोगों ने कुछ इंच पेट कम किया होगा, लेकिन यदि आपने डाइट में सुधार नहीं किए तो आपका अधिकांश वजन अभी भी वैसे ही होगा ।

    बेली फैट कम करने में मददगार

    फाइबर में वसा जलाने का कोई जादुई गुण नहीं होता है। यह बस आपके आहार में बहुत अधिक कैलोरी शामिल किए बिना आपको भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। जिससे आप ओवरइटिंग से होने वाले मोटापे से बच जाते हैं। इसलिए एक्सपर्ट भी खाने में हाई फाइबर फूड के इस्तेमाल की सलाह देती हैं। गेहूं का चोकर, जई का चोकर और ज्वार एक बेहतरीन हाई फाइबर फूड हैं।

    ​एसी चीज़ों से करें परहेज

    रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट में फाइबर, विटामिन और खनिज कम होते हैं। जिससे ये बॉडी को लगभग कोई लाभ नहीं देती है। बल्कि इसके सेवन से हार्मोन असंतुलन, मोटापे और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट सफेद चावल, सफेद ब्रेड, केक और पिज़्ज़ा जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से परहेज की सलाह देती हैं।

    कार्ब्स का सेवन कम करें

    एक्सपर्ट के अनुसार 40 वर्ष की आयु के बाद अपने कार्ब का सेवन 40% तक कम करना सेहतमंद होता है। क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बॉडी की कार्ब्स बर्न करने की क्षमता कम होती जाती है, जिससे पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगता है।

    ​मिनी मील्स है फायदेमंद

    मोटापा कम करने के लिए एक टाइम खाने की जगह कम मात्रा में बार-बार खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। एक मिनी मील आपके नियमित भोजन का आधा आकार का होता है। यह पेट के पास जमा फैट को भी कम करने में मदद करता है।

    ​खाने में निश्चित समय का अंतराल जरुरी

    पेट को बढ़ने से रोकने के लिए खाने से दूर भागने की जगह एक निश्चित समय अंतराल में भोजन करना कारगर होता है। एक्सपर्ट बेली फैट को कम करने के लिए हर 4 घंटे के गैप में खाने की सलाह देती है।

    यह लेख एक सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें ।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर, प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर, प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान

    जालंधर/वरुणः अगर आप किसी काम के लिए घर से निकल रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज शहर में शहर में दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर मोहल्ला गोबिंदगढ़ स्थित गुरुघर से नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने रूट प्लान तैयार किया है। नगर कीर्तन सुबह करीब 10 बजे से रात को करीब 9 बजे तक सम्पूर्ण होने की संभावना है।

    जो कि मोहल्ला गोबिंदगढ़ से शुरू होकर श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में संपूर्ण होगा। नगर कीर्तन के रूट एसडी कॉलेज, भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, पुरानी जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, रैनक बाजार से वापस मिलाप चौक होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान साहिब में जाकर संपूर्ण होगा।

    नगर कीर्तन दौरान यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हैं। ट्रैफिक मदन फिल्लौर मिल चौक, अलास्का चौक, टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली, दमोरिया पुल, किशनपुर चौक/रेलवे फाटक, दोआबा चौक, रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी पॉइंट शक्ति नगर, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा गली (फुल्लांवाला चौक), प्लाजा चौक, कंपनी बाग चौक (पीएनबी चौक), मिलाप चौक, शास्त्री मार्केट चौक से होकर रहेगा। वाहन चालक विशाल नगर कीर्तन को ध्यान में रखते हुए जाम से बचने के लिए निर्धारित रूट का इस्तेमाल करने की बजाय डायवर्ट पॉइंट या अन्य ऑप्शनल लिंक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।