Blog
-

मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र साथ रखें : डीसी
मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो 12 वैकल्पिक फोटायुक्त दस्तावेज़ों को कर सकते हैं प्रयोगऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपनी पहचान के लिए एक फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यदि मतदाता के पास पहचान है तो सबसे अच्छा, यदि किसी कारणवश मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो उसके स्थान पर 12 अन्य वैकल्पिक पहचान दस्तावेज़ों में से एक दस्तावेज़ को मतदान के दिन दिखाना अनिवार्य होगा।पहचान के 12 दस्तावेज़जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 12 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान के दौरान प्रस्तुत करना होगा। जिनमें पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, राज्य/केन्द्र सरकार/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियां को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों /डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पैंशन दस्तावेज, यूनिक डिसेविल्टी (यूडीआडी कार्ड) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और आधार कार्ड शामिल है।उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र में वर्तनीय या लेखन की अशुद्धि को नज़र अंदाज कर देना चाहिए बशर्तें मतदाता ऐसा फोटां पहचान पत्र प्रदर्शित करता है जोकि किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया है, तो वह पहचान पत्र भी मतदाता की पहचान स्थापित करने हेतू स्वीकृत किया जाएगा, बशर्ते निर्वाचक का नाम जहां वह मतदान करने आया है उस मतदान केन्द से संबन्धित निर्वाचक नामावली में उपलब्ध होना चाहिए। यदि फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना संभव न हो तो उपरोक्त वैकल्पिक दस्तावेज़ों में से कोई एक दस्तावेज़ प्रस्तुत करना होगा।उन्होंने बताया कि जो प्रवासी मतदाता अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व 1950 की धारा 20 (क) के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही पहचाना जाएगा। उनके लिए पहचान के अन्य दस्तावेज़ मान्य नहीं होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के सभी मतदाताओं से 12 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। -

जिला में मतदान डयूटी पर तैनात कर्मचारियों ने ली चुनाव से पूर्व अंतिम ट्रेनिंग
ऊना/सुशील पंडित: 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला के सभी विधानसभा क्षेंत्रों में चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित तीसरे और अंतिम चरण का संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निग अधिकारियों ने कत्र्तव्य निष्ठा के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। हरोली विधानसभा क्षेत्र में कर्मचारियों को दिया अंतिम चुनाव प्रशिक्षण स्किल डेवलपमेंट सेंटर पालकवाह में कर्मचारियों के लिए विधानसभा चुनाव से पूर्व अंतिम रिहर्सल का आयोजन किया गया जिसमें प्रीसाइडिंग ऑफिसर्स, असिस्टेंट प्रीसाइडिंग ऑफिसर्स तथा पोलिंग ऑफिसर्स ने ईवीएम की ट्रेनिंग तथा चुनाव से संबंधित ट्रेनिंग प्रदान की गई। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित रहकर विधानसभा चुनाव 2022 से संबंधित प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं प्रशिक्षण कक्षों में पहुंच कर प्रशिक्षण संबंधी संशयों का समाधान किया। पोस्टल बैल्ट पेपर तथा ईडीसी हेल्पडेस्क का भी परिसर में प्रबंध किया गया था। एसडीम ने सभी पोलिंग पार्टियों को पोलिंग से संबंधित सामग्री प्राप्त करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान पालकवाह में शुक्रवार को प्रातः 8ः30 बजे रिपोर्ट करने के निर्देश दिए ताकि सभी पोलिंग पार्टियां समयानुसार अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।
कुटलैहड़ विधानसभा में भी आयोजित हुई अंतिम रिहर्सल
इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में चुनावी डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने कर्मचारियों को कत्र्तव्य निष्ठा के साथ अपनी डयूटी निर्वहन करने का आहवान किया। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र गगरेट के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोआ में सामान्य पर्यवेक्षक प्रशांत मिश्रा की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी सोमिल गौतम ने डयूटी पर तैनात कुल 108 पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई।ऊना विस के तहत राजकीय महाविद्यालय ऊना में अंतिम चरण की रिहर्सल का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम डाॅ निधि पटेल ने कुल 116 पोलिंग पार्टियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी मे तैनात कुल 120 पोलिंग पार्टियों को चुनावों के दृष्टिगत अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ईवीएम, वीवीपैट व मोक पोल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक प्रशांत मिश्रा ने भी अंतिम रिहर्सल में पहंुच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा और आईएएस प्रोबेशनर गुर सिमरत ने भी निर्वाचन के दौरान संभावित समस्याओं के समाधान बारे जागरूक किया। रिटर्निंग अधिकारी डाॅ मदन कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार प्रातः 9 बजे गंतव्य स्थान की ओर रवाना कर दिया जाएगा। -

जालंधरः दिन-दिहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक ले फरार हुए चोर
जालंधर/वरुणः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन चोर लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि अब वह दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। आज ऐसा ही एक बस्ती गुजा से सामने आया है। जहां दिन-दिहाड़े चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक चुरा ली। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना बस्ती गुजां मेन बाजार में पड़ते शम्भू मंदिर के साथ घर की है। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में यह चोरी की तीसरी वारदात है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी है। मामले की सूचना मिलते ही थाना 5 के प्रभारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
-

राघव शर्मा ने चुनावों को लेकर जारी किए आवश्यक आदेश
ऊना/सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी ने राघव शर्मा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत आदेश जारी किए हैं। आदेशों में बताया गया है कि चुनाव के 48 घंटे पूर्व यानि 10 नवंबर वीरवार सायं 5 बजे से लेकर मतदान प्रक्रिया समपन्न होने तक ये आदेश जारी रहेंगे। राघव शर्मा ने बताया कि जिला में चुनाव से 48 घंटे पूर्व यानि 10 नवंबर वीरवार सायं 5 बजे से लेकर मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक 5 व्यक्तियों को एक साथ इक्ट्ठा होने पर मनाही रहेगी। जिला ऊना में चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जनसभा या भीड़ इक्ट्ठी करने, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा हथियार, स्टिक, वैनर इत्यादि लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। राघव शर्मा ने बताया कि जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार से जुडे़ पदाधिकारी/कार्यकत्र्ता जिनकी वोट जिला के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नहीं है वे चुनाव से 48 घंटे पूर्व यानि 10 नवंबर सायं 5 बजे से लेकर प्रक्रिया समपन्न होने तक जिला में उपस्थित नहीं रहेंगे। -

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ऊना में वाॅकथाॅन आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतू स्वीप के अंतर्गत वाॅकथान का आयोजन किया गया। वाॅकथान एमसी पार्क से होते हुए उपायुक्त आवास-बस्सी गली-मेन बाजार से तहसील बाजार के उपरांत मेन बाजार में समपन्न हुई। इस वाॅकथाॅन मंे लगभग 150 युवा मतदाता ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिला ऊना के सभी मतदाता शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत जिला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला के सभी मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया ताकि जिला की मतदान प्रतिशत्ता को 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जा सके।
राघव शर्मा ने बताया कि जिला में एक लाख से अधिक मतदाता युवा श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वे स्वस्थ रहें और स्वस्थ्य व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करें। राघव शर्मा ने आमजन से आहवान किया कि 12 नवंबर को सभी मतदान करें और आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी नागरिकों से बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष और निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की। इस मौके पर एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, एचएएस प्रोबेशनर चिराग शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। -

राजनैतिक दल चुनाव से संबंधित दिशा निर्देशों की करें अनुपालना : डीसी
ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके करवाने हेतू चुनाव से संबंधित विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ बैठक की और चुनाव से संबंधित जारी एसओपी की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि चुनाव से 48 घंटे पहले यानि 10 नवंबर वीरवार को सायं 5 बजे से मतदान प्रक्रिया समपन्न होने तक चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार केे प्रचार-प्रसार करने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान लाउडस्पीकर/मैगा फोन से प्रचार करने पर भी बैन रहेगा। राघव शर्मा ने बताया कि मतदान के दौरान राजनैतिक दलों को अपना पोलिंग बूथ मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर स्थापित करना होगा जिसके लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।राघव शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार का प्रचार प्रसार नहीं किया जाएगा। मतदान के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी का एक समय पर एक प्रतिनिधि ही मतदान केंद्र में उपस्थित होगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के समीप किसी भी प्रकार के हथियार को लेकर जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन, समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। -

जालंधर: रेलवे स्टेशन के बाहर हुए हादसे में 8 वर्षीय नव्या की हुई मौत
जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में बीते दिन रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर बैठी मां-बेटी पर कार चालक ने कार चढ़ा दी थी। इस दर्दनाक हादसे में 8 साल की नव्या की दोनों टांगे टूट गई थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब इस घटना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल नव्या की इस दर्दनाक हादसे में आज मौत हो गई है। जीआरपी पुलिस ने मां प्रियंका के बयानो के आधार पर दिल्ली के शहादरां के रहने वाले 25 साल के हर्ष शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 304 ए का मामला दर्ज किया है।
नानके घर में किसी की शादी में आया था आरोपी हर्ष
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी हर्ष दिल्ली के शहादरां का रहने वाला है। वह जालंधर में अपनी नानके घर में किसी की शादी में आया हुआ था। इसी दौरान वह रेलवे स्टेशन के बाहर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान कार मोड़ते समय युवक ने फुटपाथ पर खड़ी मां-बेटी पर कार चढ़ा दी। हादसे में युवती नव्या की मौत हो गई है। मां के बयानों के आधार पर आरोपी हर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि उसके तीन दोस्त अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हर्ष का दिल्ली में स्पेयर पार्ट का बिजनैस है।
जाने क्या है मामला
बता दें कि बीते दिन रेलवे स्टेशन के बाहर तेज रफ्तार से कार मोड़ते समय युवकों ने फुटपाथ पर बैठे मां-बेटी पर गाड़ी चढ़ा गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। वीडियों में साफ देखा गया कि कैसे युवकों ने फुटपाथ पर कार चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में 8 साल की नव्या को काफी चोटें आई थी। उपचार दौरान डाक्टरों ने बताया था कि हादसे में नव्य की दोनों टांगे टूट गई है। उसकी हालत काफी गंभीर है। इस हादसे के बाद कार चालक को काबू कर लिया गया था, जबकि उसके दोस्त हादसे के बाहर फरार हो गए थे।
-

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक फाइनल!
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी टूटने और दोनों के अलग होने की अफवाहें जोरों पर हैं. सानिया-शोएब के करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि दोनों का जल्द तलाक हो जाएगा. शोएब की टीम के सदस्य ने बताया है कि आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी अब टूटने की कगार पर पहुंच गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह दावा किया जा रहा है। मगर इन अफवाहों को और भी मजबूती तब मिली, जब इस कपल के एक करीबी दोस्त का बयान सामने आया. मीडिया रिपोर्ट्स में ही सानिया-शोएब के करीबी दोस्त के हवाले से खबर आई है कि अब ये दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इनके बीच सबकुछ फाइनल हो चुका है. फिलहाल, शोएब मलिक पाकिस्तान में हैं। वह एक स्पोर्ट्स चैनल के लिए टी20 वर्ल्ड कप को लेकर काम कर रहे हैं।
-

जालंधरः इकहरी पुली पर दो लोगों ने 2 स्नेचरों को किया काबू, देखें वीडियो
जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदातें दिन-भर-दिन बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरे भरे बाजार में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज इकहरी पुली से एक चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दोपहर के समय भारी ट्रैफिक वाले बाजार में चोरों ने महिला की चेन झपटने की कोशिश की। इस छीना-झपटी दौरान महिला सड़क पर गिर गई। महिला को छीना-झपटी दौरान काफी चोटें आई है।
जिसे उपचार के लिए अस्तपाल ले जाया गया। वहीं महिला के शोर से बाजार में मौजूद लोगों ने दो स्नेचरों को काबू कर लिया। लोगों ने पहले तो दोनों स्नेचरों की छित्तर परेड की, फिर मामले की सूचना थाना 3 नंबर की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना 3 के प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों आरोपियों को काबू कर थाने ले गई।
-

पंजाबः एक्सपायरी दवा ने ली 2 की जान
धारीवालः गांव सिधवां से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां अलग-अलग मामलों में महिला और नौजवान ने घर में पड़ी एक्सपायरी डेट की दवाई खा ली। एक्सपायरी दवा खाने से नौजवान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयदीप पुत्र गरीफन मसीह निवासी सिधवां द्वारा गलत से घर में पड़ी दवाई खा ली।
इससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला भी गांव सिधवां का ही है। जहां मनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह द्वारा भी घर में पड़ी पुरानी दवाई गलती से खा लेने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसआई गुरविन्द्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्होंने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।