Blog

  • Jalandhar News: डॉक्टर से फिरौती मामले में पुलिस और शूटर में चली गोलियां

    Jalandhar News: डॉक्टर से फिरौती मामले में पुलिस और शूटर में चली गोलियां

    जालंधर, ENS: गांव शाहपुर में पुलिस और शूटर में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ और शूटर के बीच फायरिंग हुई है। इस दौरान पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान योद सिंह योदा उर्फ लब्बू निवासी शाहकोट के रूप में हुई है।

    घायल घायल अवस्था में शूटर को गिरफ्तार करके उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान लब्बू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से वरदान अस्पताल के डॉक्टर को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था।

    28 फरवरी को मोता सिंह नगर स्थित वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग हुई थी। एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उसने करीब 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं, जो सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार निकल गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। घटना रात करीब साढ़े 9 बजे हुई थी। वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर ने पुलिस की लापरवाही करार देते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के एसएचओ रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया था।

     

  • Share Market: हरे निशान पर खुला बाजार, 183 अंकों की बढ़त के साथ खुला Sensex

    Share Market: हरे निशान पर खुला बाजार, 183 अंकों की बढ़त के साथ खुला Sensex

    नई दिल्लीः वैश्विक तनाव के बावजूद आज भारतीय शेयर बाजार की ओपेनिंग ग्रीन रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 72 अंकों की तेजी के साथ 76571 पर कारोबार की शुरुआत की, जबकि निफ्टी 50 46 अंक चढ़कर 23928 के लेवल पर खुला। कल शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 1677 अंक टूटकर 76503.60 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी की क्लोजिंग 516.65 अंक नीचे 23882.05 हुई थी।

    भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद आज एशियाई बाजारों में मजबूत रिकवरी देखी जा रही। सुबह के शुरुआती कारोबार में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.8% की तेजी से बढ़ा। पिछले सेशन में भारी गिरावट के बाद अब इसने अच्छा बाउंसबैक किया है। जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 भी 2.3% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. टॉपिक्स में भी 0.44% का उछाल आया है। स्मॉल-कैप कोस्डैक में भी 4.23% की बढ़त देखी जा रही है। चीन का बेंचमार्क इंडेक्स शंघाई कम्पोजिट भी 0.17% की बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। अमेरिकी बाजार में चिपमेकर कंपनी SK Hynik की धमाकेदार लिस्टिंग से टेक सेक्टर में दोबारा से निवेशक दांव लगा रहे हैं, इससे बाजार को मजबूती मिली है।

    कल अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हां तक रही आज की बात, तो आज वीरवार को अमेरिका-ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव और तेल की कीमतों में उछाल के चलते बाजार में बिकवाली बढ़ी है। इस वजह से बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    ईरान के साथ शांति समझौते को खत्म करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की घोषणा के बाद रातों-रात कच्चे तेल की कीमतें 7% तक बढ़ गईं। आज वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.92% बढ़कर 74.17 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.91% बढ़कर 78.73 डॉलर पर ट्रेड कर रहे हैं, जो 75 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है।

    अमेरिकी डॉलर 95.61 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इसकी मजबूत स्थिति को दिखाता है. अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संकट के गहराने और कच्चे तेल में उबाल के चलते डॉलर निवेशकों के बीच ‘सेफ हेवन’ बनकर उभर रहा है. इससे इसकी मांग बढ़ रही है। कल बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 59 पैसे टूटकर 95.55 पर बंद हुआ।

  • Punjab News: ड्यूटी में लापरवाही मामले में SHO Suspended

    Punjab News: ड्यूटी में लापरवाही मामले में SHO Suspended

    अमृतसरः देहात के अंतर्गत आते थाना राजासांसी में ड्यूटी के दौरान लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने थाना राजासांसी के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात पंजाब पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी और चेकिंग मुहिम चलाई जा रही थी।

    इस दौरान जब डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने राजासांसी में जांच की तो वहां एसएचओ सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह मौजूद नहीं थे। ड्यूटी में कुव्यवस्था/लापरवाही सामने आने पर डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने सख्त कार्रवाई करते हुए तुरन्त एसएचओ राजासांसी सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

  • ED का एक्शन, TMC के बैंक खाते फ्रीज

    ED का एक्शन, TMC के बैंक खाते फ्रीज

    कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कहा कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों में 440 करोड़ रुपये जमा थे। यह कार्रवाई फंड के कथित दुरुपयोग के मामले में तलाशी के बाद की गई है। राजनीतिक पार्टी की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये आदेश प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 17 (1A) के तहत जारी किए गए थे।

    यह धारा ईडी अधिकारी को किसी संपत्ति (जैसे बैंक जमा) को फ्रीज करने का अधिकार देती है, जब ऐसी संपत्ति को जब्त करना व्यावहारिक न हो और यह जरूरी हो कि संपत्ति को ट्रांसफर न किया जाए या उसका कोई अन्य इस्तेमाल न हो। ऐसे आदेश की पुष्टि पीएमएलए के एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी (निर्णायक प्राधिकरण) द्वारा एक निश्चित समय सीमा के भीतर की जानी होती है। ईडी ने कहा कि टीएमसी के तीन एचडीएफसी बैंक खातों में 440.42 करोड़ रुपये जमा हैं।

    इसी घटनाक्रम में, जिस प्राइवेट बैंक में टीएमसी के ये खाते हैं, उसने कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर इन खातों में जमा राशि का खुलासा करने के लिए एक रिपोर्ट दाखिल की। कोर्ट ने रिपोर्ट नहीं खोली और सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी गई। ईडी ने मंगलवार को कोलकाता में पांच जगहों पर छापेमारी की, जिनमें ‘केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की एक प्राइवेट जेट और चार्टर हायरिंग कंपनी के ठिकाने भी शामिल थे।

    एजेंसी ने यह कार्रवाई कोलकाता पुलिस (बिधाननगर साइबर विंग) की ओर से दर्ज एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद की। यह एफआईआर बेईमानी से किए गए वित्तीय लेन-देन, गैर-कानूनी तरीके से पैसे इकट्ठा करने और पार्टी के कुछ बैंक खातों के जरिए संदिग्ध फंड को इधर-उधर करने के आरोपों से जुड़ी थी। टीएमसी को हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सत्ता से बाहर कर दिया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि अप्रैल 2023 और जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक खातों से केयरवेल एविएशन और उससे जुड़ी कंपनी को लगभग 160 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

    ईडी ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार केयरवेल एविएशन ने 2023-2026 के दौरान एक नया बनी संबंधित कंपनी को 82.96 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, ताकि एक एयरक्राफ्ट ‘एम्ब्रेयर लिगेसी 600’ और एक हेलिकॉप्टर ‘अगस्ता 109 ग्रैंडन्यू’ खरीदा जा सके और इन खरीद के लिए 112 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया गया।

  • आज का राशिफल, 9 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 9 जुलाई 2026

    आज अश्विनी नक्षत्र की जोशीली एनर्जी हर राशि में एक नई शुरुआत का एहसास दिलाएगी। गंडांत की थकान के बाद आज मन तरोताजा महसूस होगा। हालांकि, बुधदेव 24 जुलाई तक वक्री हैं इसलिए जल्दबाजी से बचें। आज सेहत के लिए खास ध्यान दें क्योंकि अश्विनी हीलिंग का नक्षत्र है। इसमें गति है, जिससे यात्राओं के योग बन सकते हैं। कन्या, तुला और मकर राशि के जातकों को पुराने संपर्कों से मिलेगा छप्परफाड़ लाभ। घर-परिवार में बढ़ेगा आपसी तालमेल। आइए विस्तार से जानते हैं ग्रहों की चाल आपके आज के भविष्यफल का क्या दे रही है संकेत।

    मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी नई सुबह की तरह है। कल की गंडांत की थकान के बाद आज अश्विनी नक्षत्र में चंद्रदेव लग्न पर हैं, जिससे मन में एक ऐसी तेज और जोशीली एनर्जी है जो कुछ नया शुरू करने की ललक देती है। खुद की सेहत का आज खास ध्यान रखें। किसी भी तरह की बीमारी को दूर करने के लिए आज उपाय करेंगे, जो जल्द लाभ होगा। जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई अटका मामला आज आगे बढ़ सकता है। घर शिफ्ट करने की योजना बन सकती है। बातचीत में सूर्यदेव की ताजी एनर्जी है, लेकिन बुधदेव वक्री होने की वजह से भाई-बहन के साथ पुरानी किसी बात पर नए सिरे से बात हो सकती है। लग्नेश मंगलदेव गर्म और तीखा खाने के लिए आपको प्रेरित कर सकते हैं। माता-पिता को बच्चों के साथ आज दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिए ज्यादा रोक-टोक से बात बिगड़ सकती है।

    वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत और सेहत दोनों के लिहाज से खास है। एकांत वाले घर में अश्विनी नक्षत्र की जोशीली एनर्जी है जिससे आज अकेले में बैठकर कुछ नया सोचने या किसी पुरानी समस्या का हल निकालने की कोशिश करें, तो नतीजा जरूर निकलेगा। नींद अच्छी आएगी। सेहत के मामले में दिन शानदार रहेगा। लग्नेश शुक्रदेव घर वाले भाव में हैं जिससे मां के साथ आज कुछ खास और गहरी बात हो सकती है। वाहन से जुड़ा कोई छोटा काम आज निपटाया जा सकता है। नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी-बिजनेस के काम मन मुताबिक बन सकते हैं। आपसी प्रतिस्पर्धा में कुछ साथी आपके लिए मुश्किल खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ आज कहीं बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। इसके आपके रिश्ते में गहराई बढ़ेगी।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और करियर दोनों के मामले में जोशीला है। लाभ वाले घर में अश्विनी नक्षत्र की तेज एनर्जी है, जिससे कोई पुरानी इच्छा आज पूरी होने की दिशा में बढ़ सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात या संपर्क हो सकता है, जो काम का निकल सकता है। करियर में बृहस्पति और लग्नेश बुधदेव का साथ है लेकिन बुधदेव वक्री होने की वजह से पुराने काम को आगे बढ़ाएं। आज आपके व्यवहार में गर्मजोशी दिखनी चाहिए। पैसों को लेकर अटके मामले या काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि, अश्विनी की तेज रफ्तार में जल्दबाजी से बचें, वित्तीय मामलों में खासतौर पर सोचकर-समझकर कदम उठाएं।

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व के लिहाज से शानदार है। करियर वाले घर में अश्विनी नक्षत्र की जोशीली एनर्जी है, जिससे काम में नई और दमदार शुरुआत हो सकती है। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज सीधी बात करने का माहौल अनुकूल है। सरकारी काम आज आगे बढ़ सकता है। दोस्तों का साथ मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। बृहस्पति लग्न पर दिव्य ज्ञान दे रहे हैं, जिससे आज आपसे जो भी लोग मिलेंगे, वो प्रभावित होंगे। शाम को थोड़ा वक्त खुद के साथ बिताएं, मन को आराम मिलेगा। परिवार के सदस्यों को भी थोड़ा समय दें। लाइफ पार्टनर को आज आपको कुछ गिफ्ट देना चाहिए। किसी भी विषय की पूरी जानकारी के बिना न तो किसी नतीजे पर पहुंचे और न ही फैसला लें।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ देने वाला है। किसी तीर्थ स्थान या लंबी यात्रा का प्लान आज बन सकता है। किसी बड़े या गुरू का मार्गदर्शन आज मिले, तो उसे ध्यान से सुनें। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय आज बर्बाद न करें। उसकी जगह कुछ अच्छा पढ़ें या सुनें। शुक्रदेव लग्न पर एक गरिमामय देते हैं। पार्टनर के साथ कोई नई बात शुरू करने की उत्साह बना रहेगा। लंबी चैटिंग या मैसेजिंग हो सकती है। अपनी कम्युनिकेशन स्किल का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने से आपको लाभ मिलेगा। उधारी के मामले में आज राहत मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। वाद-विवाद जैसी स्थित बनने पर खुद को उससे दूर कर लेने में ही आज समझदारी है।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और लाभ दोनों के लिहाज से जोशीला है। छुपे मामलों वाले घर में अश्विनी की तेज एनर्जी है जिससे कोई पुरानी और उलझी हुई बात आज एक नई रोशनी में दिखेगी। बीमा या पुराने दस्तावेज से जुड़ा काम आज आगे बढ़ सकता है। लाभ में बृहस्पति नैतिक रास्तों से कमाई के नए जरिये बनाने में मदद कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों से आज आज जुड़ सकते हैं। करियर में सूर्यदेव एक ताजी एनर्जी देते हैं। शनिदेव साझेदारियों में स्थिरता बनाए हुए हैं। पार्टनर के साथ पुराने और उलझे हुए मामले हल हो सकते हैं। विदेशी संपर्क से आज कोई काम की बात आ सकती है। विरोधी पक्ष पीछे से वार कर सकता है। हालांकि, आप स्थिति को आज संभाल सकते हैं।

    तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन साझेदारी और करियर दोनों के मामले में जोशीला है। साझेदारी वाले घर में अश्विनी नक्षत्र की तेज और हीलिंग एनर्जी है, जिससे रिश्ते में एक नई और ताजी हलचल आएगी। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएं, माहौल अनुकूल है। करियर में बृहस्पति का दिव्य साथ है। मगर, याद रखें कि दूसरों की मदद करते समय अपनी क्षमताओं से बाहर न निकलें। अपने पद-प्रतिष्ठा की गरिमा को बनाएं रखें और उसे ठेस नहीं लगने दें। आज यदि कोई काम नहीं हो पार रहा है, तो उसे जबरन कंट्रोल करने की कोशिश न करें। आज थोड़ा समय मूवी देखने या आपकी पसंद के किसी भी तरह के मनोरंजन के काम में देने से सुकून मिलेगा।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और काम दोनों के मामले में शानदार है। सेहत वाले घर में अश्विनी नक्षत्र है, जो खुद अश्विनी कुमार देवताओं का नक्षत्र है, जिन्हें देवताओं के वैद्य माना जाता है। आज सेहत के लिए जो भी कदम उठाएंगे, उसका असर जल्दी होगा और लंबे समय तक दिखेगा। दिनचर्या में कुछ नया जोड़ें जैसे सुबह की सैर या व्यायाम। पालतू जानवर हो, तो उसका भी ध्यान रखें। दूसरों की सलाह पर सोच-विचार के बाद ही कोई फैसला करें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने से आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। कार्यस्थल में आपकी लीडरशिप क्वालिटी लोगों को प्रभावित करेगी। आज ओवर कॉन्फिडेंस और अहंकर से बचें।

    धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और घर दोनों के लिहाज से जोशीला है। रचनात्मकता वाले घर में अश्विनी नक्षत्र की तेज एनर्जी है, जिससे कोई रचनात्मक काम नए जोश के साथ शुरू करें। शाम को बच्चों के साथ मनोरंजन का वक्त जरूर निकालें, कुछ खेलें या बाहर घुमाने ले जाएं। घर में लग्नेश बृहस्पति की दिव्य एनर्जी है, जिससे मां या घर के बड़े के साथ कोई जरूरी और गहरी बात हो सकती है। जमीन या संपत्ति का कोई पुराना मामला आज आगे बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। गुस्से और चिड़चिड़ेपन से बचें, वर्ना आज नुकसान उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजों को ऑब्जर्व करें, तुरंत रिएक्शन न दें। जीवनसाथी पर अपनी बातें थोपने की जगह उसके नजरिये से भी चीजों को समझने की कोशिश करें।

    मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन घर और बातचीत दोनों के मामले में जोशीला है। घर वाले भाव में अश्विनी नक्षत्र की तेज एनर्जी है, जिससे घर में एक नई और ताजी हलचल आएगी। वाहन से जुड़ा कोई पुराना और अटका काम आज निपटाने का सही मौका है। नया वाहन खरीदने का विचार चल सकता है। जमीन-घर से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। बातचीत में चंद्रदेव की एनर्जी है, जिससे आज जो भी कहेंगे उसमें एक जोशीली और ताजी बात होगी। साझेदारी के काम में लाभ के योग बन रहे हैं। लग्नेश शनिदेव की मेहनत रंग ला रही है। योगकारक शुक्रदेव छुपे मामलों में एक गरिमामय एनर्जी देते हैं। छोटी यात्रा का प्लान आज बन सकता है। खुद पर भरोसा रखें और अपने बॉडी पॉश्चर को सही रखने की कोशिशि करें।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज बातचीत वाले घर में अश्विनी नक्षत्र की तेज एनर्जी है, जिससे बातचीत में एक नई और ताजी शुरुआत होगी। भाई-बहन से आज कोई जरूरी और काम की बात हो सकती है। छोटी यात्रा का प्लान भी आज बन सकता है। सेहत में बृहस्पति का दिव्य साथ है जिससे दिनचर्या में व्यायाम जोड़ें, फायदा जल्दी होगा। योगकारक शुक्रदेव साझेदारी में लाभ दिला सकते हैं। राहुदेव लग्न पर एक चुंबकीय आकर्षण दे रहे हैं, जिससे लोग आज अपको नोटिस करेंगे। हालांकि, अपने सवालों के जवाब आपको खुद तलाशने होंगे और मन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको ही मेहनत करनी होगी। रिलेशनशिप में प्यार बना रहेगा और पार्टनर आपकी केयर करेगा।

    मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज के दिन पैसों वाले घर में अश्विनी नक्षत्र की तेज एनर्जी है, जिससे धन कमाने के नए विचार आ सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में निकलेगा। आज खान-पान का खास ध्यान रखें, आंखों की देखभाल करना भी जरूरी है। बच्चों के साथ शाम को कुछ समय मनोरंजन के लिए जरूर निकालें। करियर-कारोबार में आज ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। परिवार के लोगों और जीवनसाथी का सहयोगा मिलने से घर का माहौल अच्छा रखेगा। आज सुस्ती और कम ऊर्जा की समस्या दिनभर परेशान कर सकती है।

  • अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए

    अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए

    शिमला : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहाकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां प्रत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे मामले में उजागर भ्रष्टाचार और इसमें भाजपा तथा इससे जुड़े संगठनों की संदेहपूर्ण भूमिका बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जय श्री राम के उद्घोष के पीछे छिपकर तथा प्रभु श्री राम के नाम का इस्तेमाल कर भाजपा हमेशा से अपनी राजनीति चमकाती आई है। चढ़ावा चोरी के मामले में भाजपा के शासन में राजनीतिक शह प्राप्त कुछ लोभी लोगों ने लोक आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है और मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य किया है।
    उन्होंने कहा कि यह मामला 150 करोड़ भारतवासियों की भावनाओं से जुड़ा है। चालीस दिनों की वीडियो फुटेज की पड़ताल में सामने आया है कि 40 दिनों में 70 बार चोरी को अंजाम दिया गया है। यह स्पष्ट दर्शाता है कि चोरी करने वाला गिरोह कितना बेखौफ था क्योंकि उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। उन्होंने मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय अथवा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की निगरानी में करवाने की मांग की।

    नरेश चौहान ने कहा कि जब चढ़ावा भी चोरी किया जा रहा है तो निर्माण के समय इकठ्ठे किए गए चंदे की कैसी लूट हुई होगी, यह कल्पना से परे है। ट्रस्ट के लोग भाजपा के द्वारा चयनित थे तथा पार्टी के विश्वासपात्र थे, इसलिए जवाबदेही भी भाजपा की ही बनती है। उन्हांेने कहा कि यह हास्यास्पद है कि लोगों द्वारा इस्तिफा दिया जा रहा है और उसे स्वीकार कर उनकी छवि को बेदाग दर्शाया जा रहा है, जबकि पुख्ता जांच के उपरांत इसमें शामिल लोगों को उनके पदों से हटाया जाना चाहिए था।

    उन्होंने कहा कि श्री राम भगवान के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के तुच्छ प्रयास करने वाली भाजपा ने प्रभु श्री राम के आदर्शो का अनुसरण करना तो दूर बल्कि इसके उल्ट कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जय श्री राम का उच्चारण उनके प्रति आस्था एवं समर्पण का संकेतक नही अथवा अयोध्या में एकत्रित चढ़ावे पर उनकी खोट भरी नजर का प्रतीक बनकर सामने आया है। उन्होंने इस मामले में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि क्या वो चढ़ावा चोरी को सही मानते हैं और यदि नहीं तो अब तक उन्होंने इसकी निन्दा क्यांे नहीं की।
    नरेश चौहान ने कहा कि चंदा चोरी मामले में सामने आए नामों और उनके सभी साथियों सहित इस चढ़ावा चोर गिरोह के मुखिया का चेहरा देश के सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने जांच एजेंसियों से अपील करते हुए कहा कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावे चोरी की निष्पक्ष जांच की जाए तथा आरोपियों और इन्हें शह देने वालों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी से जो संपत्ति एकत्रित की गई है उसे भी जब्त किया जाना चाहिए।

    प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा राज्य सरकार के विरुद्ध किए जा रहे तथ्य रहित दुष्प्रचार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने भाजपा को सकारात्मक विपक्ष की संविधानिक जिम्मेदारी निभाने में विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जब से प्रदेश की बागडोर संभाली है तभी से वह प्रदेश हित के मुद्दों पर मुखर रहे हैं तथा न्यायलयों एवं केंद्र सरकार सहित विभिन्न महत्त्वपूर्ण मंचों पर हिमाचल के पक्ष में मजबूती के साथ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एक ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने सदैव राजनीति से उपर उठकर हिमाचल के हकों की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि श्री सुक्खू को प्रदेश के अधिकारों के लिए निडरता से आवाज उठाने तथा संसाधन सृजन के अग्रणी प्रयासों के लिए ध्वजवाहक के रूप में याद किया जाएगा।

    हिमाचल को आत्मनिर्भर, सबसे समृद्ध तथा हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा उठाए जा रहे कदम सराहनीय एवं अनुकरणीय हैं। इसके विपरीत, भाजपा की गत तीन वर्षों में विकास कार्यों की गति रोकने के अतिरिक्त कोई अन्य उपलब्धि नहीं है। हिमाचल आज आर्थिक चुनौती से जूझ रहा है और इससे उबरने के लिए एक ओर जहां ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कड़े निर्णय लिए हैं वहीं भाजपा नेता संसाधन सृजन तथा अतिरिक्त केंद्रीय सहायता लाने में प्रदेश सरकार के प्रयासों में भागीदार बनना तो दूर बल्कि केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता को रोकने में लगे हैं।

     

  • Punjab News : थाने मे हुआ विस्फोट, जांच मे जुटी टीमे

    Punjab News : थाने मे हुआ विस्फोट, जांच मे जुटी टीमे

    मोगा : शहर के एक थाने मे विस्फोट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना सदर मे तड़के 3 बजे धमाके की आवाज सुनी गई। जिसके बाद थाने का गेट बंद कर दिया गया। इस धमाके मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    <blockquote class=”instagram-media” data-instgrm-captioned data-instgrm-permalink=”https://www.instagram.com/reel/DaiaQJglQhV/?utm_source=ig_embed&amp;utm_campaign=loading” data-instgrm-version=”14″ style=” background:#FFF; border:0; border-radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:540px; min-width:326px; padding:0; width:99.375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”><div style=”padding:16px;”> <a href=”https://www.instagram.com/reel/DaiaQJglQhV/?utm_source=ig_embed&amp;utm_campaign=loading” style=” background:#FFFFFF; line-height:0; padding:0 0; text-align:center; text-decoration:none; width:100%;” target=”_blank”> <div style=” display: flex; flex-direction: row; align-items: center;”> <div style=”background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 40px; margin-right: 14px; width: 40px;”></div> <div style=”display: flex; flex-direction: column; flex-grow: 1; justify-content: center;”> <div style=” background-color: #F4F4F4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; margin-bottom: 6px; width: 100px;”></div> <div style=” background-color: #F4F4F4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; width: 60px;”></div></div></div><div style=”padding: 19% 0;”></div> <div style=”display:block; height:50px; margin:0 auto 12px; width:50px;”><svg width=”50px” height=”50px” viewBox=”0 0 60 60″ version=”1.1″ xmlns_xlink=”https://www.w3.org/1999/xlink”><g stroke=”none” stroke-width=”1″ fill=”none” fill-rule=”evenodd”><g transform=”translate(-511.000000, -20.000000)” fill=”#000000″><g><path d=”M556.869,30.41 C554.814,30.41 553.148,32.076 553.148,34.131 C553.148,36.186 554.814,37.852 556.869,37.852 C558.924,37.852 560.59,36.186 560.59,34.131 C560.59,32.076 558.924,30.41 556.869,30.41 M541,60.657 C535.114,60.657 530.342,55.887 530.342,50 C530.342,44.114 535.114,39.342 541,39.342 C546.887,39.342 551.658,44.114 551.658,50 C551.658,55.887 546.887,60.657 541,60.657 M541,33.886 C532.1,33.886 524.886,41.1 524.886,50 C524.886,58.899 532.1,66.113 541,66.113 C549.9,66.113 557.115,58.899 557.115,50 C557.115,41.1 549.9,33.886 541,33.886 M565.378,62.101 C565.244,65.022 564.756,66.606 564.346,67.663 C563.803,69.06 563.154,70.057 562.106,71.106 C561.058,72.155 560.06,72.803 558.662,73.347 C557.607,73.757 556.021,74.244 553.102,74.378 C549.944,74.521 548.997,74.552 541,74.552 C533.003,74.552 532.056,74.521 528.898,74.378 C525.979,74.244 524.393,73.757 523.338,73.347 C521.94,72.803 520.942,72.155 519.894,71.106 C518.846,70.057 518.197,69.06 517.654,67.663 C517.244,66.606 516.755,65.022 516.623,62.101 C516.479,58.943 516.448,57.996 516.448,50 C516.448,42.003 516.479,41.056 516.623,37.899 C516.755,34.978 517.244,33.391 517.654,32.338 C518.197,30.938 518.846,29.942 519.894,28.894 C520.942,27.846 521.94,27.196 523.338,26.654 C524.393,26.244 525.979,25.756 528.898,25.623 C532.057,25.479 533.004,25.448 541,25.448 C548.997,25.448 549.943,25.479 553.102,25.623 C556.021,25.756 557.607,26.244 558.662,26.654 C560.06,27.196 561.058,27.846 562.106,28.894 C563.154,29.942 563.803,30.938 564.346,32.338 C564.756,33.391 565.244,34.978 565.378,37.899 C565.522,41.056 565.552,42.003 565.552,50 C565.552,57.996 565.522,58.943 565.378,62.101 M570.82,37.631 C570.674,34.438 570.167,32.258 569.425,30.349 C568.659,28.377 567.633,26.702 565.965,25.035 C564.297,23.368 562.623,22.342 560.652,21.575 C558.743,20.834 556.562,20.326 553.369,20.18 C550.169,20.033 549.148,20 541,20 C532.853,20 531.831,20.033 528.631,20.18 C525.438,20.326 523.257,20.834 521.349,21.575 C519.376,22.342 517.703,23.368 516.035,25.035 C514.368,26.702 513.342,28.377 512.574,30.349 C511.834,32.258 511.326,34.438 511.181,37.631 C511.035,40.831 511,41.851 511,50 C511,58.147 511.035,59.17 511.181,62.369 C511.326,65.562 511.834,67.743 512.574,69.651 C513.342,71.625 514.368,73.296 516.035,74.965 C517.703,76.634 519.376,77.658 521.349,78.425 C523.257,79.167 525.438,79.673 528.631,79.82 C531.831,79.965 532.853,80.001 541,80.001 C549.148,80.001 550.169,79.965 553.369,79.82 C556.562,79.673 558.743,79.167 560.652,78.425 C562.623,77.658 564.297,76.634 565.965,74.965 C567.633,73.296 568.659,71.625 569.425,69.651 C570.167,67.743 570.674,65.562 570.82,62.369 C570.966,59.17 571,58.147 571,50 C571,41.851 570.966,40.831 570.82,37.631″></path></g></g></g></svg></div><div style=”padding-top: 8px;”> <div style=” color:#3897f0; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:550; line-height:18px;”>View this post on Instagram</div></div><div style=”padding: 12.5% 0;”></div> <div style=”display: flex; flex-direction: row; margin-bottom: 14px; align-items: center;”><div> <div style=”background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(0px) translateY(7px);”></div> <div style=”background-color: #F4F4F4; height: 12.5px; transform: rotate(-45deg) translateX(3px) translateY(1px); width: 12.5px; flex-grow: 0; margin-right: 14px; margin-left: 2px;”></div> <div style=”background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(9px) translateY(-18px);”></div></div><div style=”margin-left: 8px;”> <div style=” background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 20px; width: 20px;”></div> <div style=” width: 0; height: 0; border-top: 2px solid transparent; border-left: 6px solid #f4f4f4; border-bottom: 2px solid transparent; transform: translateX(16px) translateY(-4px) rotate(30deg)”></div></div><div style=”margin-left: auto;”> <div style=” width: 0px; border-top: 8px solid #F4F4F4; border-right: 8px solid transparent; transform: translateY(16px);”></div> <div style=” background-color: #F4F4F4; flex-grow: 0; height: 12px; width: 16px; transform: translateY(-4px);”></div> <div style=” width: 0; height: 0; border-top: 8px solid #F4F4F4; border-left: 8px solid transparent; transform: translateY(-4px) translateX(8px);”></div></div></div> <div style=”display: flex; flex-direction: column; flex-grow: 1; justify-content: center; margin-bottom: 24px;”> <div style=” background-color: #F4F4F4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; margin-bottom: 6px; width: 224px;”></div> <div style=” background-color: #F4F4F4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; width: 144px;”></div></div></a><p style=” color:#c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px; margin-bottom:0; margin-top:8px; overflow:hidden; padding:8px 0 7px; text-align:center; text-overflow:ellipsis; white-space:nowrap;”><a href=”https://www.instagram.com/reel/DaiaQJglQhV/?utm_source=ig_embed&amp;utm_campaign=loading” style=” color:#c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px; text-decoration:none;” target=”_blank”>A post shared by Encounter News (@encounter.news)</a></p></div></blockquote>
    <script async src=”//www.instagram.com/embed.js”></script>

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस धमाके मे थाने में खड़ी इनोवा गाड़ी के शीशे टूटे है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फारेंसिक और एंटी सेबटाइज की टीमों द्वारा थाना परिसर मे जांच की जा रही है। मोगा पुलिस अभी इस मामले मे चुप्पी साधे हुए है।

     

  • फूलों के बीज उत्पादन के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है सरकार : मोहिंदर भगत

    फूलों के बीज उत्पादन के लिए 40 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है सरकार : मोहिंदर भगत

    चंडीगढ़ : बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी को अधिक लाभदायक बनाने के लिए कई किसान-हितैषी योजनाएं लागू कर रही है। बागवानी मंत्री ने बताया कि फूलों की खेती को पुष्पित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बागवानी योजनाओं के तहत फूलों के बीज उत्पादन करने वाले किसानों को तीन वर्षों तक प्रति एकड़ लागत पर 40 प्रतिशत सब्सिडी या अधिकतम 14,000 रुपये प्रति एकड़ दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले फूलों के बीजों के उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों के लिए आय के अतिरिक्त अवसर पैदा करना है। भगत ने किसानों से अपील की कि वे बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अपने नजदीकी बागवानी कार्यालय से संपर्क करें।

     

  • चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

    चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा मुख्य प्रशासकों को निर्देश दिए हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आवंटित सरकारी मकानों में रहने वाले राज्य सरकार के कर्मचारी रूफटॉप सोलर ऊर्जा प्रणाली के उपयोग से संबंधित अपना विकल्प/अंडरटेकिंग फॉर्म 10 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कराएं। ये निर्देश चंडीगढ़ प्रशासन की हाउस अलॉटमेंट कमेटी से प्राप्त पत्र के बाद जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार की पहल के तहत सरकारी आवासीय भवनों में रूफटॉप सोलर प्रणाली की शत-प्रतिशत स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि पात्र कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में सहमति प्रपत्र जमा करें, ताकि उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हाउस अलॉटमेंट कमेटी, चंडीगढ़ के कार्यालय को समय पर भेजा जा सके।

    चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, सोलर उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्जेज) के संबंध में सरकारी कर्मचारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कर्मचारियों को अंडरटेकिंग फॉर्म में निर्धारित विकल्पों में से एक का चयन करना होगा। वे या तो रूफटॉप सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग करने तथा निर्धारित उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए सहमति दे सकते हैं। इसके अलावा वे इस सुविधा का उपयोग नहीं करने का विकल्प भी चुन सकते हैं या यह भी बता सकते हैं कि यह विकल्प उन पर लागू नहीं होता।

    अंडरटेकिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि जो कर्मचारी सोलर ऊर्जा का उपयोग करने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें निर्धारित सोलर उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा तथा सोलर संयंत्र के रखरखाव के लिए अधिकृत कर्मियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति देनी होगी। वहीं, जो कर्मचारी इस सुविधा का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके मामले में रूफटॉप सोलर संयंत्र से बनने वाली बिजली को प्रचलित नियमों के अनुसार ग्रॉस मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से विद्युत वितरण लाइसेंसधारी को हस्तांतरित किया जाएगा।

    मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों से निर्धारित समयावधि में अंडरटेकिंग फॉर्म प्राप्त कर समय पर हाउस अलॉटमेंट कमेटी को भेजे जाएं। हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि 10 जुलाई, 2026 तक किसी कर्मचारी का अंडरटेकिंग फार्म प्राप्त नहीं होता है, तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित कर्मचारी ने रूफटॉप सोलर ऊर्जा सुविधा के उपयोग के लिए अपनी सहमति प्रदान नहीं की है।

  • Punjab News : शरारती अंसरो ने मंदिर में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News : शरारती अंसरो ने मंदिर में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    घटना को अंजाम देने से पहले CCTV की तारें तोड़ीं

    गुरदासपुर : स्थानीय बबरी बाईपास पर मैरिटोरियस स्कूल के पास स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। मंदिर में मौजूद संगत के अनुसार मंदिर के महंत देवा जी मंदिर का गेट बंद करके कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान एक युवक मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा।

    लोगो का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से मंदिर में घुसा था। जिसके बाद उसने सभी मूर्तियों के गहने उतार पीतल और तांबे की मूर्तियों सहित अन्य कीमती सामान बैग में भर लिया। इससे पहले कि वह बाहर निकल पाता, संगत ने इकट्ठा होकर उसे घेर लिया। युवक ने संगत पर हमला करने की भी कोशिश की गई। लोगो ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया
    .
    वहीं संगत ने मांग की है कि युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मंदिर के महंत देवा जी ने घोषणा की है कि यदि आरोपी को सजा नहीं दी गई, तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।