Blog

  • केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे डाली अर्जी 

    CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

    क्या केजरीवाल जेल से चला सकते है सरकार, जाने संविधान

    नई दिल्‍ली: ED द्वारा अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद देश की राजनीती मे भूचाल आ गया है। थोड़ी ही देर में ED के अधिकारी केजरीवाल को मेडिकल करवाने के लिए ले जाने वाले है। जिसे लेकर भारी पुलिस फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है। आप सरकार ने केजरीवाल की गिरफ़्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए गिरफ़्तारी के खिलाफ अर्जी डाल दी है। 

    कल CM केजरीवाल को PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    मीडिया से रूबरू होकर आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने कहा है, ‘अरविंद केजरीवाल एक आदमी नहीं हैं, एक विचार हैं।’ उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि आज यानी गुरुवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस देते हुए पूछा है कि समन को क्यों न क्रॉस किया जाए? ईडी बिना इंतजार किए, सीएम अवास के घर पहुंच गई। कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना ED अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पहुंचे हैं।’

    आतिशी ने दावा किया है कि, ‘केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘केजरीवाल हमारे सीएम थे, हैं और रहेंगे, वह जेल ही सरकार चलाएंगे।’

    आप सुप्रीमो की गिरफ़्तारी को लेकर पंजाब के CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर संदेश देते हुए कहा कि विपक्षी दल केजरीवाल की सोच को नहीं खत्म कर सकते है।

    वही केजरीवाल की गिरफतारी पर आप नेताओ और कार्यकर्ताओ में रोष व्याप्त है। माना जा रहा है कि केजरीवाल की गिरफतारी का सीधा असर दिल्ली और खासकर पंजाब की राजनीती पर पड़ेगा।

    केजरीवाल जेल से सरकार चलाने मे सक्षम होंगे। यह सिर्फ भारत में मुमकिन है क्योकि आप सरकार के मंत्री भी जेल से अपने पदों पर काम कर रहे है। इस समय आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप जेल मे मौजूद है। जिसमे मनीष सिसोदिया और संजय सिंह शामिल है। यदि केजरीवाल को जल्द जमानत नहीं मिली तो इसका सीधा असर लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है।

  • बड़ी खबर: ED ने CM अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

    नई दिल्‍ली: मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। घर पर लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने सीएम हाउस से केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अधिकारियो ने केजरीवाल का मोबाइल फोन जब्‍त कर लिया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे। सीएम की गिरफ्तारी के बीच उनके घर के बाहर बड़ी संख्‍या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। मंत्री आतिशी और सौरभ भी वहां मौजूद रहे. मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार सुबह शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग के मामले में गिरफ्तारी से रोक लगाने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने ईडी द्वारा जारी नौवें समन के मद्देनजर अदालत का रुख किया था , लेकिन नौवें समन में केजरीवाल को गुरुवार को पेश होने के लिए कहा गया था।

  • पंचकूला: MOBE Club में पुलिस की रेड, मालिक पर FIR दर्ज, देखे वीडियो 

    पंचकूला:  पुलिस कमिश्नर सिबॉस कविराज और डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा और एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के निर्देश अनुसार एसएचओ अजीत कुमार नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की टीम ने देर रात 3:00 बजे MOBE PANCHKULA SECTOR 5 में दबिश दी। इस दौरान पार्टी मे हड़कंप मच गया।

    अभी हल ही मे पंचकूला में हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ओपी सिंह ने एक मीटिंग की थी। जिसमें सभी अधिकारियों को कहा गया था कि नशे की रोकथाम के लिए अलग-अलग जगह रेड मारी जाए। 

    पुलिस ने जब क्लब में रेड की तो मौके से दो बड़े हुके व आठ छोटे हुके जलते हुए मिले। इसके इलावा हुक्को मे पड़ने वाले फ्लेवर भी मिले। पुलिस ने धारा 144 की उलंघन करने पर क्लब के मालिक नीरज खरब के ऊपर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले पंचकूला की क्लबों मे सख्त कार्रवाई देखने को मिली थी। पहली बार पुलिस ने नाईट क्लब के एक संचालक को रिमांड लेकर   दूसरे को जुडिशल कस्टडी मे जेल भेजा था। क्लब मे ग्राहक अवैध रूप से हुक्के और शराब का सेवन कर रहे थे।

    जिसके बाद जॉइंट टीम ने पंचकूला के अन्य क्लुबों मे भी दबिश दी। वह पर भी अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद क्लबों के संचालक कानून की धज्जिया उड़ाने से बाज नहीं आ रहे है।  

  • श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल में 23 मार्च, 2024 को होगा दीक्षांत समारोह 

    ऊना/ सुशील पंडित: श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां, का नौंवा दीक्षांत समारोह 23 मार्च, 2024 को मनाया जा रहा है। इस दीक्षांत समारोह में विद्यालय के 150 से अधिक छात्र व छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न वितरित किए जाएंगे।

    अलग-अलग स्टॉल के रंगों में नज़र आएंगे छात्र व छात्राएं

    विद्यालय के प्रबंधक संचालक डॉO हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र व छात्राएं अलग-अलग रंग के स्टॉल ओढ़े नज़र आएंगे । अलग-अलग वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग रंगों के स्टॉल पहनना तय किया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या तमन्ना शर्मा ने बताया की दीक्षा समारोह को लेकर पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां द्वारा गठित समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी अभिभावकों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं।

    प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से किया जाएगा सम्मानित

    विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी देवी ने बताया कि यह दीक्षा समारोह 23 मार्च, 2024 को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय की सह-संचालिका वंदना सिंह मौजूद रहेंगी, तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

    विद्यार्थियों को ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए दिलवाई जाएगी शपथ

    इसके अलावा विद्यार्थियों को हिंदी में कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी के साथ-साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई जाएगी।
  • जालंधर : 2 गुटों में सरेआम चले तेजधार हथियार, कई घायल

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप एरिया के टाहली वाला चौक  से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार 2 गुटों में हुए विवाद में सरेआम तेजधार हथियार चलें। इस घटना में 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायलों को प्राईवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना में एक युवक की हालात बेहद गंभीर बताई गई है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

    बताया जा रहा है विवाद में से एक पक्ष मंगू बस्ती तथा दूसरे गुट के युवक अवतार नगर के रहने वाले हैं। सरेआम हुई तलवारबाजी से ईलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधर :  इन नेताओं से फोटो खिंचवा कर करीबी बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: भोले भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे ठगने वाले शातिर भगोड़े  ट्रैवल एजेंट को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस बीरवार सुबह गिरफ्तार किया है। थाना बस्ती बावाखेल के एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि साल 2022 में दर्ज हुई धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी मनदीप सिंह पुत्र सतबीर सिंह निवासी कच्चा को बस्ती बावाखेल जिसे माननीय अदालत ने साल 2023 में इस मामले में भगोड़ा करार दे दिया था।

    यह आरोपी अपने घर में आया हुआ है ऐसे में पुलिस टीम छापामारी कर तो वह पुलिस के हाथ लग सकता है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर छापामारी करते हुए उसे काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना बस्ती बावाखेल में मुकदमा नंबर 197 दिनांक 15 अक्टूबर 2022 अपराध धारा 420 के तहत दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी मनदीप सिंह अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल और विक्रमजीत सिंह मजीठिया के साथ फोटो खिंचवाने के बाद उनको अपना करीबी बताता था।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान सरकारी शिक्षण संस्थानों के बाद निजी शिक्षण संस्थानों को भी कर रहा जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान  द्वारा स्कूल और कॉलेजों के बाद अब आईटीआई में भी छात्रों को नशे के खिलाफ़ जागरुक किया जा रहा है। पंचायतें पहले ही हर घर दस्तक अभियान के अन्तर्गत हर घर में दस्तक दे चुकी हैं। अब आईटीआई को भी साथ जोड़ा जा रहा है ताकि नशे को हर जगह से खत्म किया जा सके। कुटलैहड़ आईटीआई के निदेशक सोम पाल ने ज़िला प्रशासन का आभार प्रकट किया  कि उनकी आईटीआई को भी नशा मुक्त ऊना अभियान के साथ जोड़ा है।

    बच्चों के दोस्तों के दबाव से कैसे बचा जा सकता है व किस तरह नशे को अपने पास आने से रोकना है। नशे से बचने के लिए सभी छात्रों को विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशासन ने नशा मुक्त ऊना अभियान चलाकर ज़िला प्रशासन और ब्लॉक प्रशासन ने कमर कस ली है ताकि ऊना को नशा मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी सतपाल रणावत कुटलेहड़ आईटीआई के प्रिंसीपल सोमपाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे l
  • चुनावो के मद्देनजर लाइसेंसी हथियारों को करवाएं जमा

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना प्रभारी हरोली ने लोकसभा के चुनावों के मद्देनजर आम जनता से अपील की है, कि 3 दिनों के भीतर सभी व्यक्ति जिन्होंने लाइसेंसी हथियार जारी करवा रखे हैं, अपने अपने हथियार को पुलिस थाना हरोली में जमा करवाना सुनिश्चित करें। आचार संहिता या चुनावों के दौरान किसी के पास अगर कोई लाइसेंस हथियार बरामद होता है या ले जाता हुआ भी पाया जाता है, तो कानूनन अपराध माना जाता है ऐसे में पुलिस उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगी।

    इसलिए प्रत्येक ज़िला मे पहले ही डीसी साहब और पुलिस अधीक्षकों द्वारा यह निर्देश दिए जा चुके हैं परंतु अभी भी आम जनता तक ये बात कई गावों में नहीं पहुंच पाई है। हरोली पुलिस के पास अपने क्षेत्र के हर उस व्यक्ति का डाटा उपलब्ध है जिसके पास लाइसेंसी हथियार है और पुलिस थाना से उन सभी लोगों को फ़ोन करके और पंचायत के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। प्रभारी थाना हरोली ने आम जनता से अपील की है कि आम जनता इन आदेशों की कड़ाई से पालना करे ओर 25 मार्च से पहले सभी हथियार जमा करवाएं।
  • टाहलीवाल गढ़शंकर मार्ग पर रोजाना लग रहा जाम

    टूटी सड़क के निर्माण में हो रही देरी

    ऊना/ सुशील पंडित: टाहलीवाल गढ़शंकर मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। दो साल पहले ही बनी सड़क फिर से कैसे टूट गई इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जयराम सरकार में बनी सड़क दो वर्ष के भीतर टूट गई और अब सुक्खू सरकार में फिर से उसका कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि गैरपेशेवर तरीके से बन रही सड़क ने लोगों के आवागमन पर विपरीत प्रभाव डाला है। जगह जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं। पानी भरने से वह वाहनों के लिए असुरक्षित हो चुकी है। बाथड़ी से टाहलीवाल के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है।


    जिसे इस्तेमाल ही किया जा सके। जनता की परेशानी तभी दूर हो सकती है जब इस सड़क को युद्धस्तर पर बनाया जाए। इस सड़क के टूटने में आस पास के क्रशरों का भी बड़ा योगदान है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों ओवरलोड टिप्पर गुजरते हैं। सड़क का निर्माण इतने भारी वाहनों के लिए नहीं हुआ था। सड़क पर किसी भी प्रकार की भार सीमा का भी पालन नहीं हो रहा। इसलिए बार बार यह सड़क टूट रही है। रोजाना हो रहे हैं हादसे टूटी हुई सड़क को टुकड़ों में बनाया जा रहा है जिससे ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

    आए दिन यहां सड़क हादसे हो रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहनों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों को रीढ़ की हड्डी में समस्या है उन्हें इस सड़क को पार करते समय परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गड्डे इतने गहरे हैं कि वाहनों की बॉडी, बंपर और शॉकर टूट रहे हैं। इस मार्ग पर एक लेन पर दो लेन की ट्रैफिक डाल दी गई है जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति में फंसे हुए वाहन चालक एक दूसरे से उलझ भी पड़ते हैं। कई बार ड्राइवरों में लड़ाई भी हो चुकी है। वाहनों के आपस में टकराने की खबरें भी आ रही हैं।

    बुधवार को दो ट्रक भी आपस में टकरा गए थे जिससे रहा सहा मार्ग लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। टाहलीवाल थाना प्रभारी अशोक कुमार ने पुलिस पार्टी को भेजा और उसने जाकर जाम खुलवाया। जनता की लोक निर्माण विभाग से यही मांग है कि सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए और पुलिस से भी जनता ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है।
  • अनुसूचित वर्ग 400 पार में देगा योगदान- चंदेल

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा की वीरवार को हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री कृष्ण चंदेल ने बताया कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा बूथ स्तर पर स्क्रिय हो गया है। पूरे भारत में अनुसूचित वर्ग भाजपा के अब की बार 400 पार अभियान में अहम भूमिका निभाने वाला है। उन्होंने बताया कि हम एससी मोर्चा समाज को जोड़ने के लिए जल्द मंडल स्तर के सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है।

    इन सम्मेलनों की जानकारी जल्द दे दी जाएगी। हम चाहते हैं कि मोदी सरकार ने एससी और एसटी वर्ग के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया है उसे जन जन तक पहुंचाकर फिर से लोकसभा चुनाव जीतने में योगदान दिया जाए। हम हमीरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के चुनाव प्रचार के लिए जिला स्तरीय रैलियों को भी आयोजन करने जा रहे हैं। पांच सम्मेलनों का खाका तैयार भी कर लिया गया है। मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, जनजाति मोर्चा सचिव, सुमित शर्मा व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।