Blog

  • पंजाबः संजय गांधी कालोनी में अश्लील टिप्पणी करने से रोकने पर मां-बेटी के मारपीट, देखें CCTV 

    पंजाबः संजय गांधी कालोनी में अश्लील टिप्पणी करने से रोकने पर मां-बेटी के मारपीट, देखें CCTV 

    लुधियानाः सजंय गांधी कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अश्लील टिप्पणी से रोकने पर लोगों द्वारा मां-बेटी के साथ मारपीट की गई। मिली जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन लोगों ने मां-बेटी की पिटाई के साथ तेजधार हथियार से हमला भी किया। मारपीट की यह घटना घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें देखा गया कि एक अकेली मां-बेटी को करीब आधे लोग पीट रहे थे। पीड़िता ने अब पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

    पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा अश्लील कमेंट किए जाते है। जिसका उन्होंने विरोध किया था। जिसके बाद युवक ने मां-बेटी समेत उसके परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना में मां-बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, इन पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की है लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि इस कारण अब उनकी जान को खतरा है और उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

  • ਸ਼ੋਅ ਰੱਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੰਗਰ ਦਾ ਆਇਆ ਬੱਡਾ ਬਿਆਨ

    ਸ਼ੋਅ ਰੱਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿੰਗਰ ਦਾ ਆਇਆ ਬੱਡਾ ਬਿਆਨ

    ਮੁਹਾਲੀ : ਗਾਇਕ ਸ਼ੁਬਨੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਸ਼ੁਭ ਨੇ ਵਿਰੋਧ ਹੋਣ ਤੋਂ ਆਪਣਾ ਪਹਿਲਾ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸ਼ੁਬਨੀਤ ਉਰਫ ਸ਼ੁਭ ਦੀ ਇਹ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਕਿਸ਼ਤੀ-ਸਪੀਕਰ ਕੰਪਨੀ ਮੁੰਬਈ ਵੱਲੋਂ ਸਪਾਂਸਰਸ਼ਿਪ ਵਾਪਸ ਲੈਣ ਅਤੇ 23 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ 25 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਈ ਹੈ। ਸ਼ੁੱਭ ਨੇ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ‘ਤੇ ਪੋਸਟ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਲਿਖਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਦੌਰੇ ਲਈ ਕਾਫ਼ੀ ਉਤਸ਼ਾਹਤ ਸੀ, ਪਰ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿਚ ਵਾਪਰੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਨੂੰ ਢਾਹ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਸ਼ੁੱਭ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਪੰਜਾਬੀ ਨੂੰ ਵੱਖਵਾਦੀ ਜਾਂ ਦੇਸ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਨਾ ਕਿਹਾ ਜਾਵੇ। ਸ਼ੁੱਭ ਨੇ ਇੰਸਟਾਗ੍ਰਾਮ ‘ਤੇ ਲਿਖਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ, ਭਾਰਤ ਦੇ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਰੈਪਰ-ਗਾਇਕ ਵਜੋਂ ਆਪਣੇ ਸੰਗੀਤ ਨੂੰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਮੰਚ ‘ਤੇ ਲਿਆਉਣਾ ਮੇਰੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਸੀ।

    ਪਰ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿਚ ਵਾਪਰੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੇ ਮੇਰੀ ਮਿਹਨਤ ਅਤੇ ਤਰੱਕੀ ਨੂੰ ਢਾਹ ਲਾਈ ਹੈ ਅਤੇ ਮੈਂ ਆਪਣੀ ਨਿਰਾਸ਼ਾ ਅਤੇ ਦੁੱਖ ਨੂੰ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਨ ਲਈ ਕੁਝ ਸ਼ਬਦ ਕਹਿਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸੀ। ਮੈਂ ਭਾਰਤ ਵਿਚ ਆਪਣੇ ਦੌਰੇ ਦੇ ਰੱਦ ਹੋਣ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਨਿਰਾਸ਼ ਹਾਂ। ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਦੇਸ਼ ਵਿਚ, ਆਪਣੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਬਹੁਤ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰਾ ਯਕੀਨੀ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਕਿਸੇ ਦੀਆਂ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਮੇਰੇ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਡੂੰਘਾ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਕੀਤਾ ਹੈ

    ਪਰ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਮੇਰੇ ਗੁਰੂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ “ਮਾਨਸ ਕੀ ਜਾਤ ਸਬੈ ਏਕੈ ਪਹਿਚਾਨਬੋ” ਦਾ ਉਪਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਸਿਖਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਨਾ ਡਰਨਾ ਹੈ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਿਸੇ ਦੇ ਡਰਾਵੇ ਵਿਚ ਆਉਣਾ ਹੈ, ਇਹੀ ਪੰਜਾਬੀਅਤ ਦਾ ਮੂਲ ਹੈ। ਮੈਂ ਸਖ਼ਤ ਮਿਹਨਤ ਕਰਦਾ ਰਹਾਂਗਾ। ਮੈਂ ਅਤੇ ਮੇਰੀ ਟੀਮ ਜਲਦੀ ਹੀ ਵਾਪਸ ਆਵਾਂਗੇ, ਇਕੱਠੇ ਅਤੇ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਹੋ ਕੇ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਮੇਹਰ ਕਰੇ, ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ।”

  • पंजाबः कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    पंजाबः कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    फरीदकोटः जिला फरीदकोट में 23 सितंबर शनिवार को सभी सरकारी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उक्त आदेश डिप्टी कमिश्नर जिला फरीदकोट द्वारा जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व के मौके पर स्थानीय अवकाद का ऐलान किया किया है। उल्लेखनीय है कि हर साल बाबा शेख फरीद आगमन पर्व के आखिरी दिन विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में संगतें पहुंचती हैं। संगतों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए इस बार 23 सितम्बर को जिले में मुकम्मल छुट्टी रहेगी।

  • भारत के खिलाफ ट्रूडो ने फिर उगला जहर

    भारत के खिलाफ ट्रूडो ने फिर उगला जहर

    न्यूयॉर्क: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वीरवार को फिर से कहा कि ऐसे विश्वसनीय आरोप हैं जिन्हें अत्यधिक गंभीरता से लेने की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में न्याय दिलाने में कनाडा के साथ काम करने का भारत सरकार से आग्रह किया। भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हमारे साथ काम करे, ताकि इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जा सके और जवाबदेही एवं न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

    ट्रूडे से जब यह पूछा गया कि भारत द्वारा कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा स्थगित करने के फैसले के बाद क्या उनकी सरकार जवाबी कदम उठाएगी, तो उन्होंने कहा कि हमारे देश में कानून का शासन है। हम कनाडा के नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाना जारी रखेंगे और अपने मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था को कायम रखेंगे। इसी पर अभी हमारा ध्यान है। भारत और कनाडा के बीच, खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर राजनयिक विवाद जारी है।

    ट्रूडो से यह पूछे जाने पर कि क्या उनके द्वारा बताए गए सबूत व्यापक हैं, उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, ऐसे विश्वसनीय आरोप हैं जिन्हें हमें कनाडाई और वास्तव में एक विश्व के रूप में बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है। ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार उकसाना या समस्या पैदा नहीं करनी चाहती। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत का महत्व बढ़ रहा है और यह ऐसा देश है जिसके साथ हमें काम करना जारी रखने की जरूरत है, न केवल क्षेत्र में बल्कि पूरी दुनिया में। हम उकसाना या समस्या उत्पन्न नहीं करना चाहते हैं। लेकिन हम कानून के शासन के महत्व और कनाडाई लोगों की सुरक्षा के महत्व के बारे में स्पष्ट हैं।

    ट्रूडो ने कहा कि इसलिए हम भारत सरकार से आह्वान करते हैं कि वह इस मामले की सच्चाई की तह तक जाने और उजागर करने के लिए हमारे साथ काम करें और न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करें। इससे पहले, भारत ने कनाडा से आतंकवादियों और उसकी धरती से संचालित हो रहे भारत विरोधी तत्वों से सख्ती से निपटने को कहा। भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा भी स्थगित कर दी। निज्जर की हत्या को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और संबंध सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।

    भारत ने कनाडा से देश में (भारत में) अपने राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए भी कहा। इसके पीछे नई दिल्ली ने यह दलील दी कि भारत में कनाडाई राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कनाडा में मौजूदा भारतीय राजनयिक कर्मचारियों की तुलना में ज्यादा है और पारस्परिक उपस्थिति के संदर्भ में संख्याबल और रैंक में समानता होनी चाहिए। बता दें कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के लगभग तीन महीने बाद जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ संलिप्तता का दावा किया। भारत ने निज्जर को 2020 में आतंकवादी घोषित किया था। भारत ने मंगलवार को इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था और इस मामले को लेकर कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के बदले में कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया गया।

  • जालंधर : पुलिस ने हेरोइन सहित 2 को किया काबू

    जालंधर : पुलिस ने हेरोइन सहित 2 को किया काबू

    जालंधर : एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने 2 नशा तस्करों को काबू किया। आरोपियों की पहचान तक़दीर सिंह उर्फ गुरी निवासी गांव सैला खुर्द जिला होशियारपुर और नितीश कुमार उर्फ काली सैला होशियारपुर कलां के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से 110 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के नाकेबंदी व गशत के दौरान कपूरथला चौक के पास मौजूद थी।

    जहां उन्हें वर्कशाप चौक की तरफ से मोटरसाइकिल सवार 2 लड़के आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें उनकी टीम ने दबोच कर उनके कब्जे से 110 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों कामकाज ना होने के चलते गलत सगत में पढ़ गए थे, जिसके बाद दोनों नशे की पुर्ती के लिए नशा तस्करी की राह पर चल पड़े थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और ख़ुलासे हो सके।

  • पंजाबः भयानक सड़क हादसा, गाड़ी की टक्कर से पलटी दूसरी कार, एक की मौत, देखें CCTV

    पंजाबः भयानक सड़क हादसा, गाड़ी की टक्कर से पलटी दूसरी कार, एक की मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के सराभा नगर थाना इलाके के ई ब्लॉक में एक तेज रफ्तार गाड़ी दूसरे वाहन से टकरा गई। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रही दूसरी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। कारों की टक्कर की आवाज सुन दुकानदार दुकानों से बाहर आ गए। गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये हादसा कैद हो गया। गाड़ी में फंसे लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया।

    हादसे में कार सवार बुजुर्ग महिला को अधिक चोटें आई थी। हालांकि उसे तुरंत दीप अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला और उसके साथ गा़ड़ी में मौजूद युवक के नाम का अभी पता नहीं चल पाया। मौके पर थाना सराभा नगर के कर्मचारी राम सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक काफी तेज रफ्तार में था। इस मामले में दोनों पक्षों के राजीनामे की भी बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।

  • पंजाब : मेडिसिन फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    पंजाब : मेडिसिन फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    अमृतसर : छेहरटा इलाके में एक मेडिसिन की फैक्ट्री के गोदाम में भयानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से गोदाम के अंदर सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों की ओर से आग पर कंट्रोल करने की कोशिश की गई।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि छेहरटा के दवाइयों के बाजार में मेडिसिन फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर आकर देखा तो गोदाम के अंदर टेंट का सामान पड़ा था। जो जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की 3-4 गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • पंजाबः गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 26 में से 10 को किया डिपोर्ट

    पंजाबः गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 26 में से 10 को किया डिपोर्ट

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) द्वारा जिन आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची जारी की गई है उनमें से ज्यादातर का ठिकाना विदेश में है। कनाडा से लेकर अमेरिका ओर यूरोप में रहकर ये पंजाब में आतंक फैला रहे हैं। अभी लगभग 26 गैंगस्टर विदेश में बैठे हैं, जबकि 10 से ज्यादा का डिपोर्ट करवा दिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियां विदेश में बैठकर देश का माहौल खराब करने वाले आतंकियों और गैंगस्टरों के प्रत्यर्पण की कोशिशें कर रही हैं। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से एनआइए एक्शन मोड में नजर आ रही है। हाल के महीनों में ही 10 के करीब गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट कराया जा चुका है। इनमें सबसे बड़ा नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई का है।

    ब्रिटेन, जर्मनी, दुबई, कनाडा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मालदीव और मलेशिया में छिपकर बैठे गैंगस्टरों की धड़पकड़ की कोशिशें की जा रही है। एनआइए ने सचिन बिश्नोई के अलावा तरनतारन बम धमाकों के मास्टरमाइंड बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्कर पंजवार उर्फ बिक्कर बाबा को दिसंबर 2022 में आस्ट्रिया से डिपोर्ट किया था। यह किसी पश्चिमी देश से अपनी तरह का पहला प्रत्यर्पण का मामला था। लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम धमाके के मामले में बब्बर खालसा के कुलविंदरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया, परमिंदर पाल सिंह उर्फ बाबी और अबूबकर हाजी को डिपोर्ट किया जा चुका है।

  • पंजाबः डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पत्रकार गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पत्रकार गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए लगातार किये जा रहे यत्नों के हिस्से के तौर पर पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गाँव गालिब, ज़िला लुधियाना के निर्भय सिंह, जो ख़ुद को पत्रकार बताता है, को एक डाक्टर से एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सिवल अस्पताल जगराओं में बतौर मैडीकल अफ़सर (आरथोपीडिक्स) सेवा निभा रहे डा. दीपक गोयल ने विजीलैंस ब्यूरो के रेंज दफ़्तर लुधियाना में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। उक्त डाक्टर ने दोष लगाया कि जगराओं की काउंके कालोनी के रहने वाले बलजिन्दर सिंह नाम के मरीज़ के इलाज सम्बन्धी तीन व्यक्ति उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। डाः गोयल ने आगे बताया कि 29 जून 2023 को बलजिन्दर सिंह की टांग पर चोट लगने के कारण उसे सिवल अस्पताल जगराओं में दाखि़ल करवाया गया था।

    अगले दिन, डाक्टर ने उस ( बलजिन्दर) की जांच की और एक्स-रे करवाने के लिए कहा। इस पर, बलजिन्दर सिंह ने डाक्टरी सलाह (लामा) से आधार ही अस्पताल से छुट्टी ले ली। शिकायतकर्ता डाक्टर ने बताया कि इसके उपरांत बलजिन्दर सिंह कस्बे के एक प्राईवेट अस्पताल, ‘भिवान’ में दाखि़ल हो गया। इसके बाद बलजिन्दर सिंह ने डाक्टर गोयल के विरुद्ध एस. एम. ओ लुधियाना को शिकायत देकर दोष लगाया कि उसका सिवल अस्पताल जगराओं में सही इलाज नहीं हुआ और उस ( बलजिन्दर) को जानबुझ कर उक्त डाक्टर ने अपने रिश्तेदारों की तरफ से चलाए जा रहे निजी अस्पताल में भेज दिया। प्रवक्ता ने बताया कि 5 सितम्बर, 2023 को ज़िला लुधियाना के गाँव गालिब के निर्भय सिंह और गाँव लीलां के मनजीत सिंह ने ख़ुद को पत्रकार बताते हुये शिकायतकर्ता डाक्टर के पास पहुँच की।

    निर्भय सिंह ने उक्त शिकायतकर्ता डाक्टर को बताया कि बलजिन्दर सिंह को सिवल अस्पताल में उचित देखभाल नहीं मिली और उसे आपने जानबुझ कर एक प्राईवेट अस्पताल में भेजा है। उन्होंने एस. एम. ओ लुधियाना के साथ लिहाज़ होने का डरावा दिया और डाक्टर को भरोसा दिया कि वह 1,40, 000 रुपए रिश्वत लेकर शिकायत का निपटारा कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने डाक्टर को धमकाया कि अगर वह यह रकम न दी तो वह उसको झूठे केस में फसा देंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि निर्भय सिंह ने डाक्टर से 20,000 रुपए रिश्वत पहले ही ले ली थी। इसके बाद गुरूवार को डाक्टर ने उक्त रिपोर्टर को एक लाख रुपए और देने थे परन्तु डाक्टर ने पैसे की माँग कर रहे उक्त दोषियों के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्ड कर ली।

    विजीलैंस ब्यूरो ने इस सम्बन्ध में बलजिन्दर सिंह, निर्भय सिंह, मनजीत सिंह के विरुद्ध एफआईआर नंबर 23, तारीख़ 21- 09- 2023 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7-ए और भारतीय दंड संहित की धाराओं 420 और 120-बी के अंतर्गत रेंज लुधियाना में केस दर्ज कर लिया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इसके बाद ख़ुद को पत्रकार बताने का दावा करने वाले निर्भय सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता डाक्टर गोयल से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुये विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोषी को कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा। बाकी मुलजिमों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • आज का राशिफल,22 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल,22 सिंतबर 2023

    मेष राशिः आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे अच्छा धन लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है, वे अपने दोस्तों को पार्टी देंगे। किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी, जो आपके काम आएगी। किसी शांत जगह पर थोड़ा समय बिताएंगे। बिल्डर्स को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, कॉन्टैक्ट साइन करने से पहले इसे एक बार ध्यान से पढ़ लें। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सिविल इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश खत्म होगी, अच्छी जॉब का ऑफर आएगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। आप फिजूल के खर्च पर नियंत्रण लगाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।  

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कोई नया काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। प्राइवेट शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। आप ऑनलाइन योग ट्रेनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सलाह से किसी को फ़ायदा होगा। आपके फ़ालतू के खर्च कम होंगे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आप खुद में पॉजिटिव महसूस करेंगे, आपके स्वभाव में लचीलापन होगा और दूसरों की बात को भी अहमियत देंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  

    कर्क राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे।  आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाकर रखेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे और नए काम को करने के लिए आपको साहस मिलेगा। अगर आप किसी बात से काफी दिनों से परेशान हैं तो आप प्रिय मित्र से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं आपकी बात को अहमियत मिलेगी। 

    सिंह राशिः आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई सभा आयोजित करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी। आपका धार्मिक कामों में मन लगेगा किसी मंदिर भी जा सकते हैं। कई दिनों से चल रही कोई उलझन आज समाप्त हो जाएगी। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 

    कन्या राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई बिजनेस डील फाइनल होने से आप रिलैक्स फील करेंगे। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का विचार बनाएंगे। लाइब्रेरियन की सैलरी में इंक्रीमेंट होने के योग हैं। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार आज किसी काम को पूरा कराने में मददगार साबित होगा।

    तुला राशिः आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। आप दिन की शुरुआत योगा अभ्यास से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे, अपनी मेहनत जारी रखें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। अपनी योग्यता को बढ़ाने के लिए आप कोई नई  स्किल सीखने का मन बनाएंगे। किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में रिसर्च करें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत लगाएंगे, ये मेहनत आपको भविष्य में नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। विद्यार्थी आज प्रैक्टिकल को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, कुछ नया भी सीखेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। जीवनसाथी को अच्छी सफलता मिलेगी। 

    धनु राशिः आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। आप कोई व्यापारिक निर्णय ले रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें।  आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। शाम के समय परिवार के साथसुहाने मौसम का लुत्फ उठाएंगे।  

    मकर राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। काम के प्रति  आत्मविश्वास आपको तरक्की की ओर ले जाएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, जो भी करें सोच समझ कर करें। अपनी रूटीन में योग अभ्यास की आदत डालें। इस राशि के लेखकों की कोई किताब आज पब्लिश होगी, जो लोगों को काफी पसंद आएगी। बाहर का ऑयली खाना ऑवाइड करना अच्छा रहेगा। अपने जीवन की नए सिरे से शुरुआत करेंगे। आपके व्यापार की गति में बढ़ोतरी होगी। 

    कुंभ राशिः आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो अपने बजट के अनुसार ही पैसे इन्वेस्ट करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट पिछले दिनों के छूटे सिलेबस को आज पूरा करेंगे। सिंगर्स को उनके अच्छे परफोर्म के लिए अवार्ड मिल सकता है। महिलाएं आज काम काज में व्यस्त रहेंगी। खुद पर कॉन्फिडेंस रहेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होगी। 

    मीन राशिः आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके विचारों में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आप सभी चुनौतियों को दरकिनार कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपको अचानक से कहीं बुलाया जाएगा, यह बुलावा आपके बिजनेस से सम्बंधित हो सकता है। किसी फैसले में आपकी राय कारगर साबित होगी। जीवनसाथी की सहायता से आपको किसी काम में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। व्यापार में उत्तम लाभ के योग बने हुए है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।