Blog

  • गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु 9 जनवरी को आरएच ऊना में लगेगा शिविर – सीएमओ

    गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु 9 जनवरी को आरएच ऊना में लगेगा शिविर – सीएमओ

    ऊना, सुशील पंडित :सीएमओ डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत 9 जनवरी को गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान व निःशुल्क इलाज किया जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत यह शिविर हर माह 9 तारीख को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, व सिविल अस्पताल में लगाये जाते हैं। 

  • एमसी ऊना में टाऊन प्लानिंग कमेटी की बैठक आयोजित

    ऊना, सुशील पंडित: नगर परिषद ऊना में शनिवार को टाऊन प्लानिंग कमेटी की बैठक एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान एसडीएम ने रेहड़ी-फहड़ी वालों को नई वैंडिग जॉन में KIOSK दुकानों को लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फहड़ी वालों को बिजली व पानी जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत पथ विक्रेता नगर परिषद ऊना में आवेदन कर सकते हैं।बैठक के दौरान एमसी अध्यक्षा पुष्पा देवी, एमसी ऊना के सहायक अभियंता राजिंदर कुमार, कनिष्ठ अभियंता शरीफ मौहम्मद सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के लिए बैठक का आयोजन

    ऊना, सुशील पंडित :लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला ऊना में नियुक्त नोडल अधिकारियों के लिए जिला मुख्यालय ऊना में बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान विभिन्न कार्यों एवं दायित्वों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों से संबंधित विभिन्न दायित्वों बारे उन्हें विस्तृत जानकारी दी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव संबंधी प्रत्येक कार्य को सभी अधिकारी गंभीरता से ले तथा सभी चुनाव संबंधी आदेशों, कार्यों व क्रियाकलापों को तय समयावधि में निष्पादित करें। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी में सभी अधिकारियों को ईमानदारी, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जन मानुष की विश्वसनीयता निरंतर बरकरार रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता की शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, चुनावी ड्युटियों के लिए जरूरी श्रम शक्ति, चुनावों के दौरान बेहतरीन परिवहन प्रबंधन, मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति, आदर्श चुनाव आचार संहिता संबंधी शिकायत निवारण प्रणाली, मतदान के लिए दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं, तथा कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित नोडल अधिकारियों को आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नवनीत गुप्ता, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, परियोजना अधिकारी डीआरडीए शेफाली शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सुरेश धीमान, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, डीपीओ (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव कुमार, तहसीलदार हुसन चंद सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारियों भी उपस्थित थे।

  • गगरेट के अभिषेक शर्मा को युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज ने किया सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित: युवा कांग्रेस प्रदेश कार्य करिणी की मासिक बैठक का आयोजन जिला मंडी के सर्किट हाउस में किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज ,सह प्रभारी योगेश हांडा प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस नेगी निगम भंडारी, हमीरपुर लोकसभा प्रभारी रजनीश मेहता ने विशेष रूप से शिरकत की। जिसमें अभिषेक शर्मा के सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को जोड़ा जाएगा और प्रदेश में आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। इस सम्मान के लिए अभिषेक ने गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा का आभार जताया जिनकी बदौलत आज गगरेट पूरे प्रदेश में अपना नाम चमका रहा है।
  • पंजाबः फिर ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले से ट्रक ड्राइवर की तरफ से आकर बठिंडा चंडीगढ़ मेन नेशनल हाईवे के ऊपर बना काला झाड़ टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है। इस दौरान नेशनल हाईवे को ड्राइवरों द्वारा बिल्कुल जाम कर दिया गया है और आवाजाई बंद हो चुकी है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाए गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ संगरूर के भवानीगढ़ में आज बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भारी गिनती में यहां पर पुलिस बल पहुंचा हुआ है और भारी गिनती में ट्रक ड्राइवर हिट एंड रन कानून के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए यहां पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान ट्रक यूनियन के साथ टैक्सी यूनियन भी समर्थन देकर केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।


  • पंजाबः नशा छुड़ाओं केंद्र से भागे मरीज, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    संगरूरः घावदा में बने सरकारी नशा छुड़ाओं केंद्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां से मरीज पुलिस कर्मियों सहित नशा केंद्र के कर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भागने वाले नशा पीड़ितों की गिनती 9 है।  जिनमें की 7 लड़के कोर्ट की तरफ से भेजे गए मुलाजिम हैं। जिनपर NDPS के तहत मुकदमा चल रहा है। नशा पीड़ित होने के कारण कोर्ट ने जेल की बजाए उन्हें यहां भेजा हुआ था।

    इस दौरान खाना खाने के बाद उसी पलेट के साथ 2 पुलिस कर्मियों के ऊपर और नशा छुड़ाए केंद्र के स्टाफ के ऊपर हमला करके मरीज भाग गए। वहीं पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें धक्का देकर और प्लेट के साथ हमला कर और कांच का शीशा तोड़कर मरीज भाग गए। पुलिसकर्मी ने बताया कि इनमें से कुछ को तो काबू कर लिया गया, लेकिन ज्यादा गिनती में युवक भागने में सफल हुए। वहीं केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर ईशान प्रकाश ने बताया कि पुलिस की तरफ से भागे गए मुलाजिमों में से एक लड़के को तो गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से मुलाजिम और 2 नशा पीड़ित नौजवान अभी भी फरार हैं। पुलिस की तरफ से भागे गए लड़कों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है और सभी जगह छापेमारी कर उन्हे ढूंढने की कोशिश जारी है।

  • जालंधरः Lovely Autos के साथ हुई धोखाधड़ी, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: मशहूर कार डीलर लवली ऑटोज़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लवली ऑटोज के मालिकों के खाते से करीब 53 लाख रुपए से ज्यादा का गबन हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज किए गए मामले के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शहीद ऊधम सिंह नगर ब्रांच की मैनेजर शिल्पी रानी ने पुलिस को एक शिकायत दी है जिसमें 53 लाख रुपए की अधिक राशि की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। शिकायत में राम बाबू, सदाम हुसैन, लक्ष्मण कुमार, सचिन तथा नितिन कुमार नामक 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया है कि लवली ऑटोज़ के नाम से उक्त बैंक ब्रांच में क्रंट अकाउंट चल रहा है।

    नवंबर महीने में ब्रांच मैनेजर को एक फोन आया जिसने खुद को अपना नाम अमित मित्तल बताया तथा लवली ऑटोज़ से चल रहे बैंक अकाउंट का अधिकृत पदाधिकारी बताया। उसके कुछ ही देर बाद एक अन्य फोन आया जिसने खुद को लवली ऑटोज़ का पार्टनर नरेश मित्तल बताया तथा उन्होंने 4-5 लोगों को तुरंत भुगतान करने के लिए कहा लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उनके पास चैक बुक नहीं है। नई चैक बुक आने में कुछ दिन लगेंगे। इसलिए इन लोगों के खातों में पेमैंट कर दी जाए। इसके लिए बैंक की तरफ से अधिकृत तौर पर मेल करने के लिए कहा गया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। इस दौरान लवली ऑटोज़ की तरफ से एक शिकायत भेजी गई। जिसमें कहा गया कि उक्त 5 लोगों के खातों में कोई भी फंड ट्रांसफर करने के लिए नहीं कहा गया।

    शिकायत के आधार पर जांच की गई तो यह बात सामने आई कि ये 5 लोग फ्रॉड थे तथा उन्होंने अमित मित्तल, नरेश मित्तल के नाम से बोगस फोन तो किया साथ ही ई-मेल भी बोगस थी। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। आरंभिक जांच के दौरान ब्रांच मैनेजर के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। पूरे मामले की जांच के बाद धारा 403, 420, 465, 468, 471, 120बी तथा 66डी आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस डिवीजन नं. 4 में दर्ज किए गए इस मामले के बाद पुलिस उक्त सभी 5 आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल निकाल रही है। बताया जा रहा है कि लवली ऑटोज़ के नरेश मित्तल के नाम से ही बैंक को एक ई-मेल भी मिली।

    जिसमें उक्त 5 लोगों के नाम, बैंक नाम, आईएफसी कोड इत्यादि अंकित किए गए थे। सभी के खातों में राशि ट्रांसफर करने के लिए कहा गया जो अलग-अलग थी। सचिन कुमार के अकाउंट में 9.25 लाख, लक्ष्मण के खाते में 9.16 लाख, नितिन के खाते में 9.52 लाख, सदाम हुसैन के खाते में 7 लाख तथा राम बाबू दास के खाते में 9.83 लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए ई-मेल में कहा गया था। बैंक ने 16 व 17 नवंबर 2023 को उक्त खातों में बताई गई राशि ट्रांसफर कर दी लेकिन 5 दिसंबर तक बैंक के पास कोई भी असली दस्तावेज नहीं भेजा गया।

  • पंजाबः दिनदहाड़े Gun Point पर स्टेट बैंक कस्टमर सर्विस केंद्र में 80 हजार की लूट, देखें वीडियो

    अमृतसरः महानगर में आए दिन लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। बेखौफ होकर लुटेरे लूट की वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर के बटाला रोड से सामने आया है, जहां लुटेरों ने बंदूक के बल पर 80 हजार की लूट को अंजाम दिया। लूट की इस घटना को लुटेरों ने भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र दुकान में अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पैसों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

    इस मौके पर एसीपी विरिंदर खोसा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बटाला रोड़ पर 50 नंबर पिल्लर के पास एक स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर लुटेरे आए। उन्होंने कहा कि पीड़ित के अनुसार, लगभग 3 लुटेरे जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। जहां लुटेरों ने दुकानदार को पिस्तौल के बल पर उससे 80 हजार की डकैती को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस वक्त दुकान में दुकानदार अकेला मौजूद था। पुलिस ने कहा कि वह आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं, जल्द ही  दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः विवादों में आई केंद्रिय जेल, कैदियों में लोहे की रॉड से हुआ हमला, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    तरन तारनः अत्याधुनिक गोइंदवाल केंद्रीय जेल बार फिर से विवादों में आ गई। मिली जानकारी के मुताबिक जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में 2 कैदी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह, संदीप सिंह और लक्ष्मण सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

    बता दें कि जेल में गैंगस्टरों के आपस में भिड़ने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा इसी जेल में बैठकर गैंगस्टरों द्वारा पाकिस्तान से हथियार व नशा मंगवाने के रैकेट का खुलासा होने का मामला भी सुर्खियों में आ चुका है। गौरतलाब है कि बीते 26 फरवरी को भी लारेंस और जग्गू भगवानपुिरया गैंग के बीच झड़प में जग्गू गैंग के मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना की मौत हो गई थी और 3 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद 16 मार्च को भी जेल में नशा बांटने को लेकर कैदी और हवालाती भिड़ गए थे, जिसमें एक कैदी गुरचरण सिंह चन्ना बुरी तरह घायल हो गया था उसका कान काट दिया गया था।

  • पंजाबः गैस लीक होने से हुआ धमाका, घर में आग लगने से 3 झुलसे, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के भैणी मस्सा गांव में गैस रिसाव के कारण एक घर में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल मेंं भर्ती करवाया गया। इस हादसे के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रघबीर सिंह निवासी भैणी मस्सा ने बताया कि उनकी दो बेटियां गुरप्रीत कौर और मनप्रीत कौर ने चाय बनाने के लिए माचिस से गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की।

    इस दौरान गैस रिसाव के कारण उनके घर में आग लग गई। इस हादसे में उसकी दोनों बेटियां और वह खुद बुरी तरह झुलस गए। हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। रघबीर सिंह ने बताया कि धमाका इतना भयंकर था कि उनके घर की दीवारें भी ढह गईं। बता दें कि रघबीर एक गरीब परिवार से हैं और वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।