Blog

  • कनाडा में स्टूडेंट्स वीजा छात्रों की बढ़ी मुश्किलें

    नई दिल्लीः कनाडा में इन दिनों एक बड़ी परेशानी की खबर सामने आ रही है। जहां एक रिपोर्ट के अनुसार कनाडा अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर सीमा लगाने पर विचार कर रहा था। इसके बारे में जानकारी देते हुए कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने कहा, कनाडा में रहने की अनुमति देने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या पर एक सीमा लगाने पर विचार कर रहा है, क्योंकि सरकार को आवास सामर्थ्य संकट के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    कैनेडा में बाहरी छात्रों पर लगेगी रोक

    बताया जा रहा है कि कैनेडा में बढ़ रही बेरोज़गारी ओर विदेशी छात्रों का लगातार कैनेडा में रुझान दिखाने को लेकर कैनेडा सरकार अब फ़ैसला लेने जा रही है। जिसमें बाहरी युवाओं जो स्टडी वीज़ा पर कैनेडा में आ रहे हैं। उनके लिए स्पेशल कैप लगाने की तैयारी की जा रही है। ये जानकारी कैनेडा से प्रशासनिक अधिकारी मिलर के द्वारा दी गई है जिसमें उन्होंने साफ़ किया कि अब कैनेडा में बाहरी छात्रों के लगातार आने पर रोक लगाने के लिए से आदेश जारी किए हैष जिसको जल्द ही लागू किया जाएगा। 

    आवास संकट से जुझ रहा कनाडा

    जानकारी के लिए बता दें कि, कनाडा अपनी अर्थव्यवस्था को चलाने और बढ़ती आबादी का समर्थन करने के लिए आप्रवासन पर निर्भर है और प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो वार्षिक आप्रवासन बढ़ा रहे हैं। आवास संकट के लिए प्रवासियों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों की बढ़ती संख्या को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिससे घरों की मांग बढ़ रही है, क्योंकि मुद्रास्फीति के कारण निर्माण धीमा हो गया है। जिसके बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए मार्क मिलर ने एक इंटरव्यू कहा कि, लिबरल सरकार इस साल पहली और दूसरी तिमाही में अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर सीमा तय करने पर विचार कर रही है। मिलर के अनुसार कैनेडा में बाहरी छात्रों की गिनती वहा के मौजूदा से ज़्यादा हो गई है ओर बेरोज़गारी भी बढ़ रही है। मिलर के अनुसार कैप में आने वाले छात्रों के आवेदनों पर जाँच की जाएगी जिसके आधार पर छटनी की जाएगी। उन्होंने साफ़ कहा कि जीआईसी बढ़ाने का भी ये मतलब था कि छात्र कैनेडा में कम आए।

    जानें क्या कहते है आकड़े

    वहीं बात आगर आकड़े की करें तो आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 में सक्रिय वीजा वाले 800,000 से अधिक विदेशी छात्र थे, जो 2012 में 275,000 से अधिक थे। लिबरल सरकार ने अगस्त में विदेशी छात्र वीजा की संख्या सीमित करने का विचार रखा था, लेकिन आवास मंत्री सीन फ्रेजर ने तब कहा था कि सरकार ने अभी तक इस विकल्प को आगे बढ़ाने का निर्णय नहीं लिया है। आगे मिलर ने कहा कि उन्होंने प्रांतीय समकक्षों के साथ समस्या पर चर्चा करने की योजना बनाई है।

  • कल से खुलेंगे सभी स्कूल, बदला समय

    नई दिल्लीः दिल्ली में सोमवार से यानी कल से सभी स्कूल खुल जाएंगे, हालांकि इसकी टाइमिंग बदल दी गई हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली में सभी क्लास फिजिकल मोड में चलेंगी, लेकिन ठंड के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यहां कोई भी स्कूल सुबह 9:00 बजे से पहले शुरू नहीं होगा। इसके अलावा कोई भी स्कूल शाम 5:00 बजे के बाद नहीं चलेगा।

    ठंड और कोहरे को देखते हुए नोएडा में 16 जनवरी तक सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 16 जनवरी तक 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। अधिकारी ने नोटिस में लिखा कि घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी के कारण सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश रहेगा। 16 जनवरी को स्कूलों के समस्त स्टाफ कार्यरत रहेगा, इसमें लिखा है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।

  • ਪੰਜਾਬ: DSP ਹੀਣਾ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਰਿਕਵਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਸਕਰ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਕੀਤੀ ਫਰੀਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨਸ਼ੇ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀਆ ਸੌਦਾਗਰਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿਮ ਦੇ ਤਹਿ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਹਰਮਨਬੀਰ ਗਿੱਲ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਪਿੰਡ ਚੁੱਗੇ ਕਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਰਿਕਵਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡੀਐਸਪੀ ਹੀਨਾ ਗੁਪਤਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ 2 ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਰੀਬ  ਦੀ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਨੂੰ ਫਰੀਜ ਕਰ ਦਿਤਾ। 

     ਡੀਐਸਪੀ ਹੀਨਾ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਲਬੇਲ ਸਿੰਘ ਨਾਂ ਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਕੋਲੋਂ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਰਿਕਵਰੀ ਹੋਈ ਸੀ। l ਜਿਸਦਾ ਕੇਸ ਬਣਾ ਕੇ ਕੰਪੀਟੀਟਿਵ ਅਥੋਰਿਟੀ ਦਿੱਲੀ ਨੂੰ  ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸਦੀ ਮਨਜੂਰ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਨੂੰ ਫਰੀਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ  ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਹਿਮ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ।

  • जालंधरः ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान किया जारी, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: माहानगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नगर कीर्तन के उपलक्ष्य में सोमवार को जालंधर शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से शुरू होकर एसडी कॉलेज- भारत सोडा फैक्ट्री- रेलवे रोड- मंडी फतनगंज- गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन-मिलाप चोंक-फगवाड़ा गेट-शहीद भगत सिंह चौक-पंज पीर चौक-खिंगरा गेट तक जाएगा। 

    गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर-माई हीरा गेट-भगवान वाल्मीक गेट-पटेल चौंक-सब्जी मंडी चौंक-जेल चौंक-बस्ती अड्डा चौंक-भगवान वाल्मीक चौंक (ज्योति चौंक)- रणक बाजार- मिलाप चौंक गुरुद्वारा श्री दीवान स्थान का समापन होकर सेंट्रल टाउन पहुँचेगा। 

    इस नगर कीर्तन में भक्तों की भारी आमद को ध्यान में रखते हुए, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा को सुबह 09.00 बजे से रात 10.00 बजे तक उक्त नगर कीर्तन मार्ग पर निम्नलिखित बिंदुओं/चौराहों से यातायात को डायवर्ट किया गया है। इस अवधि के दौरान, यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुचारु रूप से चलती रहे।

  • जालंधर: वेस्ट हलके में लुटेरों का आतंक, देखो वीडियो

     Zomato डिलीवरी बॉय और फ्रूट विक्रेता से लूट

    जालंधर (ENS) : वेस्ट हलके में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। लुटेरे सरेराह रात के अंधेरे और धुंध का फायदा उठाकर लोगो को शिकार बना फरार हो जाते है। जिसकी ज्वलंत उदाहरण तब देखने को मिली जब गत रात्रि 11 बजे के करीब जोमाटो में डिलीवरी बॉय का काम करने वाला युवक  घर वापिस जा रहा था। तो उदय नगर के पास उसकी बाइक के आगे लुटेरों ने बाइक रोक दी। इससे पहले कि उसकी कुछ समझ में आता लुटेरों ने तेजधार हथियार निकल लिए और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। 

    दूसरी घटना आज सुबह 7:30 बजे के करीब की है। जहा लुटेरों ने ठीक उसी जगह पर फ्रूट विक्रेता को निशाना बनाया जहां रात्रि  में डिलीवरी बॉय से बिक छीनी गई थी। पीड़ित फ्रूट विक्रेता ने बताया कि वह सुबह मंडी जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर आए लुटेरों ने उसे दात दिखाकर 15000 रूपये और मोबाइल छिन लिया। इन घटनाओ को देखकर इलाका वासियो में दहशत फैल गई है। लोगो ने बताया कि उनके इलाके में रोजाना ऐसी वारदाते होती रहती है। पुलिस को सूचित करने पर भी लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। इन दोनों घटनाओ की सुचना पुलिस को मिल चुकी है।  पुलिस को इलाके में cctv कैमरा की फुटेज से कुछ इनपुट मिले है।  पुलिस मामलो  की जांच कर रही है।    

  • इस शेयर ने दिया एक मिनट में 139 करोड़, प्रति घंटा 8300 करोड़ का मुनाफा

    नई दिल्ली: बीता शुक्रवार शेयर बाजार और आईटी कंपनियों के निवेशकों के लिए बेहद खास रहा है। क्योंकि टेक्नोलॉजी शेयरों में आई जबरदस्त तेजी के चलते निफ्टी और सेंसेक्स ने रिकॉर्ड स्तरों को छू लिया। दिसंबर तिमाही नतीजों के बाद इंफोसिस का शेयर 8 फीसदी तक चढ़ गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे कारोबारी सत्र के दौरान इंफोसिस के निवेशकों को हर मिनट में 1 अरब 39 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा हुआ।

    किसी भी आम निवेशक को यह आंकड़ा हैरान कर सकता है लेकिन यह सच है। इंफोसिस के शेयर में तेजी की वजह से एक ही दिन में कंपनी का मार्केट कैप 50,000 करोड़ से ज्यादा बढ़ गया। आइये जानतें हैं कि निवेशकों को मिनट दर मिनट और हर घंटे कैसे बंपर मुनाफा हुआ। इंफोसिस के शेयरों में तेजी की वजह बनी कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे। 

    दरअसल वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.3% घटकर 6,106 करोड़ रुपए रहा। लेकिन इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को संशोधित कर 1-2.5 प्रतिशत से 1.5-2 प्रतिशत कर दिया। 

    इसके अलावा कंपनी ने बेंगलुरु स्थित सेमीकंडक्टर डिजाइन सर्विस प्रोवाइडटर इनसेमी का करीब 280 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

    इंफोसिस का शेयर 11 दिसंबर को 1494.20 रुपए के स्तर पर क्लोज हुआ। लेकिन तिमाही नतीजे आने के बाद 12 दिसंबर को इंफोसिस का शेयर तगड़े उछाल के साथ 1562 रुपए के स्तर पर खुला और इंट्रा डे में 1618 रुपए का हाई लगाया। शेयर 8 फीसदी की तेजी के साथ 1615 रुपए के स्तर पर क्लोज हुआ।

    इंफोसिस के शेयरों में शुक्रवार को आई तूफानी तेजी के कारण कंपनी का मार्केट कैप 501374064524 रुपए बढ़ा। किसी कंपनी की मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण की गणना, मार्केट में उपलब्ध कुल शेयरों के साथ मौजूदा भाव से मल्टीप्लाई करने पर निकलती है।

    NSE की साइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इंफोसिस के कुल इश्यू शेयरों की संख्या 4,15,04,47,554 है। गुरुवार को इंफोसिस का शेयर 1494.20 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था तब कंपनी का मार्केट कैप (4,15,04,47,554 x 1494.20) 6201598735186.8 रुपए था, यानी 6 लाख 20 हजार करोड़ से ज्यादा। शुक्रवार को जब इंफोसिस का शेयर 1615 रुपए के स्तर पर बंद हुआ (4,15,04,47,554 x 1615) तो कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 6702972799710 रुपए हो गया।

    अब अगर इंफोसिस के शेयर के गुरुवार और शुक्रवार के मार्केट कैप के आंकड़ों की तुलना करें तो (6702972799710 – 6201598735186.8) अंतर का आंकड़ा 501374064524 यानी 50,000 करोड़ से ज्यादा बैठता है।

    वहीं, निवेशकों को हुई 501374064524 की कमाई कारोबार के 6 घंटों में हिसाब लगाएं तो प्रति घंटे का मुनाफा 8300 करोड़ से ज्यादा बैठता है। इसके अलावा, हर एक मिनट में इंफोसिस के शेयर ने निवेशकों को 1 अरब 39 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर दिए।

  • 15 की लड़की 24 का लड़का, दूल्हे समेत 7 पर मामला दर्ज़ 

    नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी करवाने के मामले में दूल्हे समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

    मिली जानकारी अनुसार, यह शादी 29 नवंबर, 2023 को मानपुर के एक मंदिर में हुई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की उम्र से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए और जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई. जिसके बाद शनिवार शाम को बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
    उन्होंने बताया कि मामले में लड़की के माता-पिता, दूल्हे, दूल्हे के पिता और शादी कराने वाले पुजारी समेत दो अन्य को आरोपी बनाया गया है. 

    मानपुर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग लड़की मऊ की रहने वाली है. उसकी शादी धार जिले के रहने वाले 24 साल के युवक से करवाई गई थी. इसकी शिकायत पुलिस को मिली थी.

    पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में अन्य अधिनियम के प्रावधान जोड़े जाएंगे. बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह पर दो साल का कठोर कारावास या 1 लाख रुपये का जुर्माना या फिर दोनों का प्रावधान है.

  • नंगल खुर्द में पहला ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव नंगल खुर्द में ब्रदर्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा रविवार को पहला ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया ब्रदर्स ग्रुप के चेयरमेन नव बैंस गोलू ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह पहला ब्लड डोनेशन कैम्प ब्रदर्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा लगाया गया है। जिसमें करीब 65 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गए कार्यक्रम में नंगल खुर्द के प्रधान प्रवीण कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज को जगाने के लिए ऐसे कार्य करने चाहिए और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना हमारा ओर माता पिता का दायत्व है उन्होंने कहा की समाज को नशा से दूर रखने का प्रयास करते रहना चाहिए इस अवसर पर ग्राम पंचयात नंगल खुर्द के पूर्ब अध्यक्ष सुमित कुमार टाहलीवाल वार्ड नंबर 01 के पार्षद पूनम ,अजय, रवि हंस, लाडी, साहिल गिल नंगल, नितिन बाली नंगल, विक्की शर्मा, समीर बैंस अन्य समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरा चरण

    डेरा बाबा रुद्रानंद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर धार्मिक स्थलों के स्वच्छता अभियान के तहत उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डेरा बाबा रूद्रानंद में माथा टेका ,अखंड धुने का आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए स्वच्छता की ।


    इस दौरान अनुराग ठाकुर को स्वच्छता अभियान चलाते हुए देखकर श्रद्धालुओं ने भी खूब सराहना की और भव्य राम मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अनुराग ठाकुर ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई भी दी और 22 जनवरी को अपने-अपने गांव में, मोहल्ले में सभी को राम संकीर्तन करने व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देखने का आग्रह भी किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम सब के जीवन में जो एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक दिन आ रहा है, जिसको लंबे संघर्ष के बाद प्राप्त किया गया है।


    अनेक लोगों ने बलिदान दिया है ,लंबा संघर्ष किया है, जो हम सबके लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष के बाद भगवान श्री राम अयोध्या लौटे थे और अब 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद वह भव्य मंदिर में रामलल्ला के रूप में आ रहे हैं ,इसका पूरे विश्व में स्वागत किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल केवल राजनीतिक मंशा से श्री राम मंदिर कार्यक्रम का विरोध भी कर रहे हैं, निमंत्रण भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं और इस कार्यक्रम से दूरी बना रहे हैं ।उन्होंने कहा कि यह श्री राम मंदिर का कार्यक्रम है यह आस्था का, सनातन का, धर्म का कार्यक्रम है इसलिए किसी को भी श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर इस प्रकार का व्यवहार नहीं करना चाहिए ।


    उन्होंने कहा कि अब प्रभु श्री राम अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं इसका उल्लास है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या धाम को विकसित किया जा रहा है, अयोध्या धाम आने वाले समय में विश्व का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बनने जा रहा है, जहां रोजगार भी मिलेगा, धर्म का प्रचार भी बढ़ेगा ,इसकी प्रसन्नता हम सबको होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी चेहरा सामने ला रही है जो कांग्रेस के नेतृत्व के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।उनके साथ में पूर्व मंत्री वीरेंदर कँवर, संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, रमेश शर्मा, कमल चौधरी, बलराम, शुभलता महामंत्री महिला मोर्चा, दिलबाग, गुरबचन व मनोहर लाल,अमन उपस्थित रहे।

  • विवादित ढांचा गिराने के लिए जान पर खेलकर सुरुचि पहुंचे थे अयोध्या

    हमारे उपर पथराव व लाठीचार्च हुआ था लेकिन हम डटे रहे: सुरुचि

    6 दिसंबर 1992 के दिन को आज भी शौर्य दिवस के रुप में याद है

    बददी/ सचिन बैंसल : बददी के सुरुचि शर्मा जो कि विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता है की भी मंदिर अंादोलन से अटूट यादें जुडी हुई हैं। बददी के हिल व्यू झाडमाजरी में रहने वाले सुरुचि शर्मा ने बताया कि वह मूलत: सुजानपुर टिहरा रहने वाले हैं। जैसे हमें विश्व हिन्दू परिषद् से न्योता आया कि अयोध्या जाना है उसी समय 1992 में राम भक्त द्वारा उस समय सुजानपुर अध्यक्ष नाते अयोध्या विवादित बाबरी ढांचा गिराने के लिए गए , उसी समय  अपने माता पिता को बताया और आशिर्वाद लिया और बोल कर गया था कि जब तक वापिस नहीं  आता हूं तब तक घर में हींग न खाना लेकिन भगवान राम के आशिर्वाद बापिस आया और घर में हलवा बनाया माता और पिता एवम बड़े भाई, बहन से मुझे देखा खुश हो गया ।

    वहां हमें जैसे ही वेरिगेट तोड़ कर आगे गए हमारे ऊपर पथराव और डंडे से पिटाई की ,लेकिन मुझे थोड़ी थोड़ी चोटें लगी थी ,लेकिन जैसे गुमंद गिरा कुछ राम भक्त मलबे में दब गए। हम बाद में टेंट में गए सरयू नदी में स्नान भी किया। लेकिन फिर संगठन से अयोध्या  दोबारा 2001 में फिर संगठन से आंदोलन सौभाग्य मिला और फिर से गया।  लेकिन  जिसमें हमें लखनऊ जेल में बंद कर दिया। लखनऊ के जेल से बाहर निकलने बाद राम प्रभु के दर्शन किए और  भगवान राम जी को टेंट में देखा  उसके तुरंत बाद घर पहुंच कर 2.50 करोड़ राम नाम के जाप करवाए क्षेत्र को सिद्ध क्षेत्र बनाया। उसी समय अमृत जल विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पूरे देश में यात्रा की गई हिमाचल प्रांत में संतों द्वारा कलश बांटे । हर जिले में यात्रा पहुंची। ये कलश अमृत जल आज भी मेरे घर में है। उस समय  ऐसी परिस्थिति थी लोग हमें समझते नहीं थे।

    लेकिन आज पूरा विश्व हिंदू परिषद में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण पत्र और अक्षत घरों घरों में पहुंचा रहा है। मेरे पास अमृत कलश घर में मौजूद है इस कलश खंडित हो गया है अब सरयू नदी में अयोध्या जाकर सरयू नदी में डाल दिया  है। आज पूरा देश को मेरी तरफ से बधाई  22 जनवरी 2024 मंदिर में राम प्रभु  विराजमान हो जाएंगे।