Blog

  • जालंधरः 2 किलो अफीम और हेरोइन सहित 3 गिरफ़्तार

    जालंधरः 2 किलो अफीम और हेरोइन सहित 3 गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने नशे पर नकेल कसते हुए अलग अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो अफ़ीम और 105 ग्राम हेरोइन बरामद की है गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान धर्मेन्द्र निवासी गडदीआया चौक, शाम सिंह निवासी सलेमपुर, और सतपाल उर्फ़ सता निवासी सेकीआना के रूप में हुई है। थाना फिलौर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर प्रदीप  कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सतपाल उर्फ़ सता के कब्जे से 105 ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि ये पता चल सके इससे पहले ये सप्लाई कहां कहां दे चुका है। 

    इसी तरह मक़सूदा थाना के पुलिस ने सिकंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान रायपुर के पास मौजूद थे, जहां उन्हें धर्मेन्द्र निवासी गडदीआया चौक और शाम सिंह निवासी सलेमपुर देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे तो वहां मौजूद एएसआई सतपाल सिंह ने दोनों को दबोच कर जब तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो किलो अफ़ीम बरामद कर आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • ऑटो ड्राइवर से महिला का हुआ झगड़ा  तो महिला को 200 मीटर घसीटा, देखें CCTV

    ऑटो ड्राइवर से महिला का हुआ झगड़ा तो महिला को 200 मीटर घसीटा, देखें CCTV

    कोल्हापुर: कोल्हापुर में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने एक महिला को अनजाने में 10 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला अपने पति के साथ ऑटो-रिक्शा में यात्रा कर रही थी। जब वह अपनी मंजिल पर उतरी तो महिला की साड़ी ऑटो में फंस गई। जिस कारण यह घटना हुई।
    राजारामपुरी पुलिस थाना प्रमुख अनिल तनपुरे ने बताया कि यह घटना गुरुवार को शहर के राजारामपुरी इलाके में हुई। अनिल तनपुरे ने कहा कि महिला और उसका पति ऑटोरिक्शा से उतर गए और पास में ही अपने घर की ओर जा रहे थे। ड्राइवर शायद जल्दी में था इसलिए उसने ऑटो चला दिया। लेकिन महिला की साड़ी ऑटोरिक्शा के पिछले गार्ड में फंस गई। महिला को बमुश्किल 8-9 मीटर तक घसीटा गया। महिला के पति ने शोर मचाया और अन्य राहगीरों ने ड्राइवर को आवाज दी तो वह रूका। गनीमत रही कि महिला को कोई चोट नहीं आई, वह उठी और अपने पति की मदद से घर चली गई।
    तनपुरे ने कहा कि हमने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत ऑटोरिक्शा चालक को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

  • पंजाब: ट्रांसफर में हुआ धमाका, 3 बिजली कर्मी घायल

    पंजाब: ट्रांसफर में हुआ धमाका, 3 बिजली कर्मी घायल

    फरीदकोट: बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं हादसे होने के मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला गांव गोलेवाला से सामने आया है। जहां ट्रांसफार्मर में जबरदस्त ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट के 66 के.वी. ग्रिड में धमाका हुआ है। उस समय 3 बिजली कर्मचारी इस ट्रांसफार्मर को ठीक कर रहे थे। बारिश के कारण ट्रांसफार्मर में पानी भरने से इसमें धमाका हो गया। इस दौरान तीनों बिजली कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए। धमाका इतना जबरस्त था कि देखते ही देखते आग दूर तक फैल गई। तीनों कर्मचारियों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा गया। डाक्टरों का कहना है कि तीनों कर्मचारी खतरे से बाहर हैं।

    बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना के पौना घंटे बाद फरीदकोट शहर से गोलेवाला फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची, जो दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पा सकी। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपए के बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार RTI से खुलासा हुआ था कि 2003 में ही उक्त ग्रिड की समय सीमा खत्म हो गई थी। लोगों की बार-बार मांग के बाद भी ग्रिड को अपग्रेड नहीं किया गया।

    जिसका परिणाम आज भयानक आगजनी के रूप में दिखाई दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस, बिजली विभाग के अधिकारी व स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे। पिछले दिनों पड़ी प्रचंड गर्मी के दौरान यह बिजली के उपकरण सामान्य रूप से काम करते रहे, परंतु जब बारिश में बिजली डिमांड कम हुई तो यह आग कैसे लगी किसी को समझ में नहीं आ रहा है।

    माना जा रहा है कि बिजली उपकरणों में पानी भर जाने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मियों को ग्रिड से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति बहाल करना बड़ी चुनौती है।

  • ईशान ठाकुर  ने जीती प्रदेश स्तरीय निशाने बाज़ी प्रतियोगिता

    ईशान ठाकुर  ने जीती प्रदेश स्तरीय निशाने बाज़ी प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित : नाहन में संपन्न हुई  प्रदेश की राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में ऊना के ईशान ठाकुर ने 50 मीटर .22 प्रॉन पोजिशन राइ‌फल सीनियर मैन इवेन्ट में गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि पर एडीसी ऊना महेन्द्रपाल गुर्जर ने  ईशान ठाकुर को सम्मानित किया। इससे पहले भी ईशान ठाकुर प्रोन पोजिशन राइ‌फल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मे कई बार भाग ले चुके है और रिनाआड शॉट हो चुके हैं। एडीसी महेंद्र पॉल गुर्जर ने ईशान सिंह की सफलता पर बधाई दी है, वही उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
  • शिविर में 53 लोगों ने किया रक्तदान

    शिविर में 53 लोगों ने किया रक्तदान

    बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

    बददी/सचिन बैंसल: ईएसआईसी की पैरा मेडिकल यूनियन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 53 लोगों ने रक्तदान किया।  ईएसआईसी के माडल अस्पातल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने किया। उन्होंने लोगों ने रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से मनुष्य के शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है और एक स्वस्थ मनुष्य को तीन माह के बाद रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने पैरामेडिकल युनियन के प्रधान सन्नी, शिवांगी राजपुत, अरिहंत जोशी, अमर सिंह और हनुमान का इस पुनीत कार्य कराने के लिए अभार जाताया।  
    शिविर का विशेष अतिथि पहुंचे ईएसआईसी से सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव  और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल ने कहा कि ईएसआईसी की पैरा मेडिकल एसोसिएशन हर साल रक्तदान शिविर लगाती है। रक्त दान आपात काल में  मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं को इस पुण्य कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की बात कही। शिविर में यश एपलाईंसिस के महाप्रबंधक शरत कुमार, विनसम कंपनी के महाप्रबंधक रंिवंद्र रोहिला अपने कामगार व   समाज सेवक गिरधारी लाल अपने साथ युवाओं को रक्तदान कराने लाए।
    शिविर में 53लोगों ने रक्दान किया। जिसमें 48 पुरूष और 5 महिलाओं ने रक्दान किया। 37 वर्षीय हेमराज ने 26वीं बार  वहीं संदीप गुलेरिया ने 11वीं बार रक्तदान किया।  इस मौके पर राजू भारद्वाज, खेमराज, प्रिय दर्शन भी उपस्थित रहे।
    फोटो बद्दी दो

  • कुटलैहड़ में स्व राजा वीरभद्र सिंह की मनाई पुण्यतिथि

    कुटलैहड़ में स्व राजा वीरभद्र सिंह की मनाई पुण्यतिथि

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के निर्माता कहे जाने वाले राज्य के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कुटलैहड़ कांग्रेस ने होटल कर्णराज में कार्यक्रम किया। जिसमें कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके स्व राजा बीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व राजा वीरभद्र सिंह अपने आप में एक युग थे और हिमाचल की जनता के दिलो में राज करते थे। वर्ष 2016 में जब मैने उनके नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली थी तो मुझे उन से सीखने को बहुत कुछ मिला। भुट्टो ने कहा कि स्व राजा साहब चाहते थे कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक बने। आज कुटलैहड़ में राजा साहब के आशीर्वाद से जनता ने कांग्रेस पार्टी को कुटलैहड़ का नेतृत्व दिया है। लेकिन खुद राजा साहब आज हमारे बीच नहीं है। कुटलैहड़ में कांग्रेस की जीत हम स्व राजा वीरभद्र सिंह को समर्पित करते है।
     
    भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कॉलेज स्कूल एवं अन्य सरकारी कार्यलय कुटलैहड़ का अधितम विकास राजा वीरभद्र सिंह की देन है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र को स्व राजा वीरभद्र सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए हम सभी मिल कर ओर आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने मंच से कुटलैहड़ के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आज कुटलैहड़ में भाजपा के पुराने दिग्गज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे है। कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी व्यक्ति कोई कुछ नहीं कहेगा। जो कार्यकर्ता भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो रहे है वह हमारे परिवार से जुड़ रहे है। इसलिए उनका पूरा मान सम्मान करना हमारा दायित्व है। 
    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा, अजय शर्मा, लेख राज भारती, रिटायर्ड जे ई  कुलदीप, पूर्व वीडीसी सदस्य दीप कुमार उर्फ पिंटू लाला ,ममता प्रधान कोटला खुर्द , सुदर्शन, अजय शर्मा उर्फ अजु प्रधान, वीडीसी अछर वीवी, वीडीसी राज कुमार, सुरेश पंडित, शाम चंदेल, मनीष शर्मा, गोपाल सैनी, पूर्व प्रधान झंबर राकेश कुमार, दिनेश खत्री, शिशन ठाकुर, दौलत राम, केवल कृष्ण,चमन लाल फोरमैन, गुरदीप पुरेवाल, आर सी शर्मा, सुकदेव शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश बंगा, युवा कांग्रेस से नीरज ठाकुर, हर्ष शर्मा, कर्ण प्रधान चूरड़ी, यश पल चौधरी, रोहित रॉकी, चंदेल व कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। 
  • उपायुक्त ने आने वाले 48 घंटों को मध्यनज़र रखते हुए जारी की एडवाइज़री

    उपायुक्त ने आने वाले 48 घंटों को मध्यनज़र रखते हुए जारी की एडवाइज़री

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला द्वारा आने वाले 48 घंटों में जिला ऊना के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा व अचानक बाढ़ का पूर्वानुमान है। उन्हांेने जिलावासियों से आहवान किया है कि स्वां नदी एवं अन्य खड्डों, नालों के समीप जाने या उनको पार करने से परहेज करें ताकि सुरक्षित रह सकें। उन्होंने जिले के किसी भी क्षेत्र में नदी, नालों और खड्डों के आस-पास अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएँ जिससे कि वे बरसात के दौरान होने वाले किसी संभावित खतरे से सुरक्षित रह सकें। उन्हांेने बताया कि चेतावनी जारी होने के बाद भी कुछ लोग नदी नालों और खड्डों के समीप चले जाते हैं, जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते हैं। उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी सगठनों, एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि सूचना को मद्देनजर रखते हुए अगले 48 घंटे तक सतर्क रहें।
  • पंजाबः दुकान में लगी आग, लाखो का सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    पंजाबः दुकान में लगी आग, लाखो का सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जिले में देर रात दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि 8 बजे के करीब वह अपनी दुकान बंद करके घर गया था। इस दौरान 2 घंटे के बाद 10 बजे के उन्हें किसी का फ़ोन आया कि आपकी दुकान में आग लग गई है। फ़ोन काटते के बाद जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। उन्होंने कहा कि समय पर दमकल विभाग के ना पहुंचने के कारण आग इतनी फैल चुकी थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ओर बिजली विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने कहा कि लेकिन उस समय तक काफी देर हो चुकी थी। इस दौरान उनकी दुकान का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। दुकान मालिक ने प्रशाशन से मांग की वह गरीब आदमी है। उसकी आर्थिक मदद की जाए ताकि वो दोबारा से अपना काम शुरु कर सके।

  • भारी बारिश के चलते हाईवे पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, देखें चौकाने वाली वीडियो

    भारी बारिश के चलते हाईवे पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, देखें चौकाने वाली वीडियो

    श्रीनगर: अधिकारियों ने शनिवार कहा कि भारी बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है। रामबन जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सुरंगों को जोड़ने वाली सड़क बह गई। विशाल गड्ढे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद सड़क को साफ करने और प्रभावित हिस्सों की मरम्मत का काम चल रहा है। समाचार एजेंसी के हवाले से कहा, “लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक बहाली का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे राजमार्ग पर यात्रा न करें।” जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. मौसम कार्यालय ने रविवार तक पूरे जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।


    मिली जानकारी के मुताबिक पंचतरणी में भी कुछ लोग फंसे हुए हैं उन्हें वहां पर बने टेंटों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पंचतरणी में करीब 8 हज़ार यात्रियों के रुकने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कुछ राहत प्रदान की है। मिली जानकारी के मुताबिक टेंट 600 रुपए प्रति दिन प्रति यात्री के हिसाब से मुहैया करवाया जाता था। वह अब 200 रुपए प्रति दिन प्रति यात्री के हिसाब से मुहैया करवाया जाएगा। जिससे कुछ हद तक यात्रियों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्गों पर दूसरे दिन भी यात्रा स्थगित रही है। आज की सुबह भी किसी को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उधर, पहलगाम से अमरनाथ गुफा तक के यात्रा मार्ग पर स्थित पोषपत्री में भी ताज़ा हिमपात हुआ है।

  • पंजाबः वाहन की चपेट में आने 21 वर्षीय लड़की की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः वाहन की चपेट में आने 21 वर्षीय लड़की की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः बरनाला रोड पर गांव बुट्टर से मादोके सड़क के किनारे एक लड़की की लाश मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की दिमागी तौर पर परेशान रहती थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी आतिश भाटिया ने बताया कि मृतक लड़की की पहचान जसविंदर कौर के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि लड़की 21 वर्षीय है। घटना की सूचना लड़की के परिवार को दे दी गई है। घटना स्थल पहुंची मृतक लड़की की माता ने डीएसपी भाटिया को बयान दिया है कि उनकी बेटी का एक महीना पहले ही तलाक हुआ था और वह मायके घर पर रह रही थी। मृतक की माता ने पुलिस को बताया कि लड़की दिमागी तौर पर परेशान थी। कई बार घर से पहले भी भागने की कोशिश की। बीते दिन भी ऐसा ही हुआ, तो मां ने उसके हाथ बांध दिए ताकि भागे न सके। लेकिन फिर भी बिना बताए घर से भाग गई और यह हादसा हो गया। डीएसपी भाटिया ने बताया की जांच में लग रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है।