Blog

  • इंसानियत शर्मसार! 3 दिन की जिंदा बच्ची को मां ने किया दफन 

    इंसानियत शर्मसार! 3 दिन की जिंदा बच्ची को मां ने किया दफन 

    मोहालीः पंजाब के मोहाली में मां ने ही अपनी 3 दिन की बच्ची का कत्ल कर दिया। मां ने बच्ची को जिंदा ही दफना दिया। इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गड्‌ढा खोदकर नवजात बच्ची को निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से रेफर कर पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में कहा जा रहा है कि महिला डिप्रेशन की शिकार थी। उसे शक था कि यह बेटी जादू-टोने से पैदा हुई है। पुलिस के मुताबिक, गांव करोरा की रहने वाली अनीता रानी ने शुक्रवार को एक लड़की को जन्म दिया।

    इसके बाद पूरा परिवार खुश था। अनीता बच्ची के साथ घर पर थी। वहीं पति राजकुमार काम पर चला गया। आरोपी का पति पेंटर का काम करता है। उसके पहले से दो लड़के हैं। उनकी उम्र करीब 14 साल और पांच साल है। पति राजकुमार के मुताबिक वह अपने काम से घर लौटा तो उसे बच्ची नजर नहीं आई। उसने पत्नी अनीता से पूछा लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। जिस वजह से उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुद जाकर बच्ची को गड्‌ढे से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस तुरंत उसे पहले सेक्टर 16 अस्पताल ले गई।

    वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखी तो पीजीआई भेज दिया। हालांकि तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी महिला डिप्रेशन से ग्रस्त थी। करीब 9 साल पहले 2014 में उसका सेक्टर-17 के एक निजी अस्पताल से डिप्रेशन का इलाज भी हो चुका है। हालांकि अचानक उसने इलाज बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद उसकी बीमारी और बढ़ती चली गई। बच्ची के पिता ने राजकुमार ने कहा कि लड़की के पैदा होने के बाद से ही अनीता के दिमाग में कुछ असमंजस चल रहा था। वह अक्सर कहती रहती थी कि यह बच्ची उसने पैदा नहीं की। किसी जादू-टोने की वजह से यह उसकी कोख में आई। थाना नयागांव के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।

  • भवन निर्माण उल्लंघन करने के मामले में 8 कमर्शियल संपत्तियों को किया सील

    भवन निर्माण उल्लंघन करने के मामले में 8 कमर्शियल संपत्तियों को किया सील

    चंडीगढ़: सहायक संपदा अधिकारी सौरभ कुमार अरोड़ा की देखरेख में संपदा कार्यालय के प्रवर्तन कर्मचारियों ने आज सेक्टर 26 और 47 चंडीगढ़ में भवन निर्माण उल्लंघन के लिए 8 वाणिज्यिक संपत्तियों को सील कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम (पूर्व) नीतीश सिंगला पीसीएस के आदेश के बाद की गई है। आदेश में एसडीएम ने कहा कि मकान मालिक और किराएदारों ने भवन निर्माण उल्लंघन को हटाने के लिए जारी निर्देशों का पालन करने में विफल रहे। शहर में अवैध उल्लंघनों पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है

  • राशिफल (मंगलवार 07 फरवरी 2023) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 07 फरवरी 2023) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।

    वृषः फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।

    मिथुनः विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।

    कर्कः घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।

    सिंहः रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

    कन्याः चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।

    तुलाः शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।

    वृश्चिकः चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है।

    धनुः पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

    मकरः पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।

    कुंभः प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।

    मीनः पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

  • पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियां, देखें वीडियो

    पुरानी रंजिश के चलते चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के थाना मकसूदा के अंतर्गत आते श्री गुरु श्री गुरु रविदास नगर में गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक श्री गुरु रविदास नगर की गली-1 में देर रात गोली चली है । गोली लगने से घायल व्यक्ति के नाम सतनाम लाल के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।इस घटना में एक गोली सतनाम के बेटे नितिन के माथे को छूकर निकल गई।

    मामले की जानकारी देते हुए सतनाम लाल ने बताया कि वह मकसूदा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर काम करता है। पंप से छुट्टी करके वह अपने लड़के के साथ घर खाना खाने आया था। इसी दौरान कुछ व्यक्ति आए और घर का दरवाजा खड़काना शुरू कर दिया। लड़के ने जैसे दरवाजा खोला तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान शोर सुनते जैसे ही वह घर से बाहर आए  तो देखा अगर लड़की पर हमला कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने लड़के को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश की इस दौरान हमलावरों ने उस पर गोली चला दी।

    इस हमले में वह जख्मी हो गए और हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हैं सतनाम ने बताया कि वह हमलावरों को जानते हैं। जो जिंदा रोड पर रहते है जिसका नाम गोरा है। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी तो कोई निजी रंजिश पर लड़के की होने की अशंका जताई। इस दौरान हमलावरों कई राउंड फायर किए। जिसके खोल मौके पर जांच कर रही पुलिस को मिल रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

  • कांग्रेस के पूर्व मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, एक और मामला हुआ दर्ज

    कांग्रेस के पूर्व मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, एक और मामला हुआ दर्ज

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रिश्वत मामले में गिरफ्तार हुए पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने जून में विभाग में ख़ैर के वृक्षों की कटाई के लिए पर्मिट जारी करने, अधिकारियों के तबादले, खरीददारी और NOC जारी करने से सम्बन्धित संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए गिरफ़्तार किया था।

  • कोटला कलां में हुई चोरी के मामले में 4 काबू 

    कोटला कलां में हुई चोरी के मामले में 4 काबू 

    4 दिन का मिला पुलिस रिमांड

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना स्थित गांव कोटला कलां में हुई चोरी के एक मामले में पुलिस ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।इस मामले में पुलिस ने विशाल निवासी त्यार (मंदली) को उसके तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना शहर से सटे कोटला कलां गांव के मार्ग पर दुकान का निर्माण कार्य चला हुआ है। पीड़ित व्यक्ति सतविंदर कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2 फरवरी की रात कोई अज्ञात व्यक्ति शटरिंग की 28 प्लेटें चुराकर ले गया।

    क्योंकि जिस समय यह चोरी हुई उस समय दुकान के आसपास पिकअप के घूमने का घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। पीड़ित व्यक्ति ने प्लेटें चोरी होने को लेकर ऊना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।  जिसके बाद अब जाकर पुलिस ने आरोपीयों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
     आरोपितों की पहचान विशाल निवासी त्यार (मंदली), अमनदीप (25) निवासी नुरगारी, डाकखाना मंदली, रवि कुमार (28) उर्फ अमन निवासी नुरगारी, मंदली, मनी कुमार (29) निवासी लठियानी के रुप में हुई हैं। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि  पुलिस ने चोरी के मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चारों व्यक्तियों को कोर्ट में पेश करने पर 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है पुलिस रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी कि और कितनी चोरियां उन्होंने इलाके में की हैं।

  • नशे मे धुत निहंग सिंहों का बाना पाए युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

    नशे मे धुत निहंग सिंहों का बाना पाए युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः शहर में उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब बस्ती में नहंग सिंह का बाना पहनकर शराब पीकर वहां बैठे व्यक्तियों के साथ झगड़ा करने लगे। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने तेजधार हथियारों से भी वार किए। वहां खड़े कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव कर झगड़े के मामले को शांत करवाया गया। दोनों व्यक्तियों शाहकोट और एक मोगा के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने अहाते में सरेआम शराब पीते रंगे हाथ पकड़ लिया।

    बताया जा रहा है कि लोगों ने जब इन दोनों सिंहों को शराब पीने से रोकने की कोशिश की गई तो इन दोनों निहंगों ने गुस्से में आकर एक युवक पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया, जिस कारण युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। इतना ही नहीं जो कोई इन्हें रोकने की कोशिश करता तो ये उस पर हमले के लिए उतारू हो जाते। वहीं हंगामे की खबर मिलते ही सिख समाज के कुछ लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले बारे जांच-पड़ताल की। वहां खड़े कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव कर झगड़े के मामले को शांत करवाया गया।

  • बददी वाले जस्सी-समर की “टाईम शॉरटेज” एलबम होगी 8 को रिलीज

    बददी वाले जस्सी-समर की “टाईम शॉरटेज” एलबम होगी 8 को रिलीज

    लोगों के पास समय की कमी को दर्शाएगी यह एलबम

    बददी/ सचिन बैंसल: बददी वाले जस्सी ब्रदर्स की आने वाली नई एलबम टाईम शॉरटेज का विमोचन बुधवार 8 फरवरी को किया जाएगा। जस्सी ब्रदर्स लंबे समय से संगीत की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं और लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। कोविड के कारण लंबे समय से वो अपनी को लोक प्रस्तुति नहीं दे पाए थे लेकिन अब वो संगीत की दुनिया में नई ऊंचाईयां छूने को बेताब है। बददी वाले जस्सी व उनके छोटे भाई समर सिंह ने अपने जीवन का दूसरा गाना गाया है जिसका नाम टाईम शारटेज है और यह सिर्फ आडियो ट्रैक पर चलेगा। इससे पहले उन्होने यार तेरे एलबम लांच की थी। बददी वाले जस्सी ने बताया कि इस गीत में हम यह दर्शाना चाहते हैं कि आजकल हर व्यक्ति बहुत ज्यादा व्यस्त हो गया है और उसका किसी के लिए समय ही नहीं है।

    यहां तक कि उसके पास अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए भी समय नहीं है। बदलता वक्त कहें या वक्त की जरुरत आज व्यक्ति अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए मशीन बन गया है। इन्ही सब चीजों को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी जुगलबंदी में समय की कमी को दर्शाने वाले गीत को गाया है जिसका नाम टाईम शॉरटेज रखा गया है। बददी वाले जस्सी ने बताया कि 8 फरवरी को यू टयूब चैनल बददीवुड स्टूडियो पर लांच होगा। जस्सी सिंह व समर सिंह दोनो सगे भाई है। स्कूल से दोनो भाईयों को गायकी का शौक था और धीरे धीरे यह शौक पैशन में बदल गया। बददी के वार्ड 2 के निवासी जस्सी व समर ने बताया कि यह एक सिंगल विडीयो ट्रैक है जो कि दर्शकों को बहुत भाएगा। दोनो भाईयों का सपना अपनी आवाज को लाखों लोगों तक पहुंचाना है। उन्होने बताया कि औद्योगिक नगर बददी का एरिया पंजाब व हरियाणा की सीमा से सटा है जिसके चलते यहां पर पंजाबी गानों को बेहद चाव से देखा व सुना जाता है और तरजीह दी जाती है।

  • 10 घंटे में तीसरी बार भूकंप के लगे तेज झटके, 100 सालों की सबसे बड़ी आपदा!

    10 घंटे में तीसरी बार भूकंप के लगे तेज झटके, 100 सालों की सबसे बड़ी आपदा!

    तुर्की में सोमवार को तीसरी बार भूंकप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की रिक्टर पैमाने  पर तीव्रता 6 मापी गई है। ये झटके पांच बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए इससे पहले भारतीय समयानुसार तीन बजकर 54 मिनट पर भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.5 मापी गई। तुर्की और सीरिया में अब तक भूकंप से 1500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। उसका केंद्र अंकारा से 427 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किमी. अंदर था। प्रारंभिक भूकंप के बाद 50 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए, जिसमें 7.5-तीव्रता का झटका भी शामिल है। 

    वहीं, तुर्की की एक समाचार एजेंसी ने देश की आपदा एजेंसी का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी कि दक्षिणी तुर्की में कहारनमारास प्रांत के एलबिस्तान जिले में 7.6 तीव्रता का एक और ताजा भूकंप आया है। इसका असर सीरिया के दमिश्क, लताकिया अन्य सीरियाई प्रांतों में भी महसूस किया गया। 

    1960 में इतिहास में सबसे बड़े भूकंपों में चिली में किया गया था दर्ज 

    साल 1952 में रूस में कामचटका प्रायद्वीप के पास 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए थे। यह भूंकप एक बड़ी सुनामी का कारण बना. इसकी लहरें पेरू, चिली और न्यूजीलैंड तक पहुंच गई थी। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान हवाई द्वीपों में हुआ। हाल के इतिहास में सबसे बड़े भूकंपों में से एक मई 1960 में बायो-बायो, चिली में दर्ज किया गया था। 9.4 और 9.6 की तीव्रता वाले इस भूकंप ने लगभग 10 मिनट तक जमीन को हिलाया था। इस भूकंप ने लगभग 6000 लोगों की जान ली थी। इसे अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप माना जाता है।

    इस भूकंप से लगभग 300 करोड़ यूएस डॉलर से लेकर 700 करोड़ यूएस डॉलर का नुकसान हुआ था। इसके बाद भूकंप 1964 में गुड फ्राइडे के दिन आया था। ग्रेट अलास्कन भूकंप की तीव्रता 9.2 थी और यह 5 मिनट से थोड़ा कम समय तक चला और इसे उत्तरी अमेरिका में दर्ज अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। झटके से केवल नौ लोगों की मौत हुई, लेकिन दुनिया भर में इसके परिणामस्वरूप आई सुनामी में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप से सुनामी की लहरें अंटार्कटिका तक पहुंच गई थीं और पेरू, मेक्सिको, जापान और न्यूजीलैंड के साथ-साथ अन्य तटीय क्षेत्रों में भी देखी गई थी।

    एनडीआरएफ और मेडिकल टीम भेजी जाएंगी तुर्की 

    प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर तुर्की को तत्काल सहायता देने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव पीके मिश्रा ने अहम बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ है कि सर्च और रेस्क्यू अभियान के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल टीम तुर्की भेजी जाएंगी। इसके साथ राहत सामग्री भी जल्द से जल्द टुर्की के लिए रवाना की जाएगी। एनडीआरएफ की दो टीमों में 100 जवान होंगे। इनमें डॉग स्क्वायड भी शामिल हैं। इसके अलावा ये टीमें जरूरी उपकरण भी अपने साथ ले जाएंगी। मेडिकल टीम में डॉक्टर, अन्य स्टाफ और जरूरी दवाएं होंगी।

    तुर्की में 1999 में आए भूकंप में 18000 लोगों की हुई थी मौत

    तुर्की की भौगोलिक स्थिति के चलते यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यहां 1999 में आए भूकंप में 18000 लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2011 में आए भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तुर्की में आज आए भूकंप की बराबर तीव्रात का भूकंप इससे पहले 1939 में आया था। उसमें 32,700 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

  • Chadha Mobile House पर चोरी का फोन बेचने आया व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Chadha Mobile House पर चोरी का फोन बेचने आया व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक मोबाइल की मशहूर दुकान चड्ढा मोबाइल हाउस में सोमवार दोपहर चोरी का मोबाइल बेचने आए चोर को काबू किया गया। उक्त युवक की पहचान अरुण निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। अरुण ने बताया कि वह मोबाइल चोरी करके यहां पर बेचने के लिए इसलिए आया क्योंकि यह बड़ा शोरूम है। अरुण ने यह भी कबूला कि वह चड्डा मोबाइल हाउस पर पहले भी मोबाइल बेच कर गया है।

    वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने उसे काबू कर उसके पास से 3 मोबाइल भी बरामद किए हैं। दरअसल, यह मोबाइल चोर गोराया में स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरी करके फरार हो गया था। मोबाइल चोरी करने की वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद कुछ दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज को हर जगह वायरल कर दिया।

    इसी दौरान वह सीसीटीवी फुटेज जालंधर के चड्डा मोबाइल हाउस के मालिक के पास पहुंची। तभी यह युवक मोबाइल बेचने के लिए दुकान पर आ गया। जिसे देख सभी को शक हुआ कि यह तो वही युवक है, जो मोबाइल चोरी करके फरार हुआ था। जिसके बाद दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों और दुकान मालिक ने उसे धर दबोचा। 

    इस मामले को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने दुकान मालिक से बात करने की कोशिश की तो मालिक ने मोबाइल बेचने आए चोर के बारे में कुछ भी कहने से गुरेज रखा। इस दौरान मीडिया कर्मियों की दुकान मालिक के साथ नोकझोक भी हुई। दरअसल, दुकान मालिक ने इस घटना को लेकर पहले ही पुलिस को सूचित कर दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी चोर को अपने साथ थाने ले गए।