माहिलपुरः आज सुबह करीब 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह घटना माहिलपुर-गहशंकर मार्ग पर गांव बडोआन सुरदुल्लापुर मोड़ पर गांव दोहलरों से सामने आई है। जहां मोटरसाइकिल पर पढ़ाई करने के लिए स्कूल आ रहे 16 वर्षीय युवक की गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में युवक मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना थाना माहिलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
Blog
-

आप पार्टी ने इन 2 विधायकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 2 विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जलालाबाद से विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी और करतारपुर से विधायक बलकौर सिंह को जम्मू का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हाथ दोनों जिम्मेदारियां थी, जो अब दोनों विधायकों को सौंप दी गई है।

-

चक्क हकीम नजदीक सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश कुमारः जालंधर-फगवाड़ा जीटी रोड गांव चक्का हकीम के नजदीक गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहा व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत पर ही मौके पर मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान बलविंदर कुमार पुत्र प्रेम दास निवासी गांव चक्क हकीम के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए थाना सदर के एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति घर से गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहा था कि जीटी रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रख दिया है।
-

रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों ने आटो चालक को लाठी से पीटा, 3 suspended, देखें वीडियो
उज्जैनः रेलवे स्टेशन परिसर में बनी अवंतिका होटल में यात्री लाने के विवाद को लेकर रविवार रात को पहले होटल कर्मचारियों ने एक आटो चालक को जमकर पीटा। इसके बाद जीआरपी के जवानों को बुला लिया। जवानों ने भी आटो चालक को लाठी से बेरहमी से पीट दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना लिया। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर होने पर एसपी निवेदिता गुप्ता हरकत में आए और उन्होंने थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।
तीनों को निलंबित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पटेल आटो चालक है। रविवार रात को वह रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित अवंतिका होटल में यात्री लेने गया था। यहां उसका होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया। होटल के 4 कर्मचारियों ने पहले राकेश को जमकर पीटा और उसके बाद जीआरपी थाने में फोन कर तीन जवानों को बुला लिया था। तीनों पुलिसकर्मियों ने भी राकेश को लाठी से बुरी तरह पीटा।
बचाने के लिए उसकी मां तथा पत्नी मीना पटेल वहां पहुंची तो तीनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मी राकेश को थाने में ले गए। यहां रातभर उसे बंद रखा। सोमवार सुबह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्राप्त होने के बाद टीआई सकते में आए और उन्होंने कार्रवाई की बात कही। वहीं वीडियो की जानकारी मिलने के बाद एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाना प्रभारी आर एस महाजन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। एसपी का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं होटल कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।
-

PGI में हुआ बड़ा हादसा! खुदाई कर रहे मजदूरों को करंट लगने से एक की मौत, पसरा मातम
चंडीगढ़ः पीजीआई में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां खुदाई का कार्य कर रहे दो मजदूरों को अचानक करंट लगा गया। इस घटना में एक मजदूर की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की जैसे-तैसे जिंदगी बच पाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में एक कांट्रेक्टर को नामजद किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है । हालांकि, बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया।
बताया जाता है कि ये दोनों मजदूर पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के नजदीक खुदाई कर रहे थे। खुदाई करके पाइप डाली जानी थी। लेकिन इस बीच अचानक से दोनों मजदूर भूमिगत बिजली केबल के संपर्क में आ गए और उन्हें जोरदार करंट लग गया।
इधर हादसे के बाद तुरंत दोनों को पीजीआई इमरजेंसी में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। करंट के चपेट में आए दोनों मजदूरों में से एक की पहचान सेक्टर 45 बुड़ैल निवासी विकास कुमार और दूसरे मजदूर की पहचान पप्पू ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे में पप्पू ठाकुर की मौत हो गई है।
-

कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया संघर्ष तेज, पुलिस ने हिरासत में लिए कई सदस्य, देखें वीडियो
चंडीगढ़: बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने संघर्ष तेज कर दिया है। इसी के चलते आज कौमी इंसाफ मोर्चा ने मोहाली बार्डर से चंडीगढ़ की ओर कूच कर दिया। गौर हो आज बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के 31 मैंबरीय जत्था सीएम की रिहायश घेरने जा रहा था। कौमी इंसाफ मोर्चा के सेक्टर-42-43 में पहुंचते ही पुलिस ने इंसाफ मोर्चे में मौजूद जत्थे के 31 मैंबरों में से कुछ को हिरासत में लिया।
बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए रिहायश के बाहर मोर्चा खोलने जा रहे थे। इंसाफ मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर जाप और अरदास की जानी थी। बता दें कि इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया और बैरीकेडिंग लगाए गए ताकि लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कंट्रोल किया जा सके। गौरतलब है कि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक महीने से मोहाली बार्डर पर धरना लगाया हुआ था और सरकार को अल्टीमेटम दिया था जो कल खत्म हो गया।
-

कांग्रेस ने अडाणी समूह और केंद्र सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो
अडाणी समूह और केंद्र सरकार पर कांग्रेस प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप
चंडीगढ़ः कांग्रेस ने मोदी सरकार को बजट और अडाणी समूह मामले में जमकर घेरा। कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश बजट को खाली डिब्बा बताया गया। वहीं अडाणी ग्रुप के शेयर गिरने पर लोगों के हजारों करोड़ रुपए के घपले का भी आरोप कांग्रेस ने लगाया। सेक्टर 35 कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने बजट के खाली डिब्बों को जला कर रोष प्रदर्शन किया। वहीं सेक्टर 17 में कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में अडाणी समूह और मोदी सरकार की सांठगांठ और कथित घपले की जांच की मांग की गई।
मोदी सरकार का बजट खाली डिब्बे के समानः लुबाना
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना ने भाजपा सरकार से सवाल उठाया कि सरकार ने दावों के विपरित युवाओं को कुछ नहीं दिया। देश में युवाओं को नौकरी देने का वादे किए गए मगर कुछ नहीं मिला। लुबाना ने कहा कि मोदी सरकार का बजट खाली डिब्बे के समान है। जिसके ऊपर से बहुत कुछ दिखाया गया है मगर यह अंदर से बिल्कुल खाली है। ऐसे में इन खाली डिब्बों को बजट का रुप देकर जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
अमृतकाल बजट नहीं विषकाल बजट: लक्की
चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि सरकार को यह अमृतकाल बजट लगता होगा मगर लोगों के लिए यह विषकाल बजट है। नौजवानों, किसानों और बाकी वर्गों के लिए भी यह बजट बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि इस बजट से किसी भी वर्ग को फायदा नहीं हो रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि महंगाई, बेरोगजारी से मुक्ति मिलेगी मगर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने इंकम टैक्स में कुछ हजार की छूट दे दी मगर जीएसटी की स्लैब काफी बढ़ी हुई है। हर वस्तु पर जीएसटी लगा कर सरकार लूटने में लगी है।
सेक्टर 17 में केंद्र सरकार और अडाणी समूह के खिलाफ किया प्रदर्शन
दूसरी ओर सेक्टर 17 में मोदी सरकार और अडाणी समूह के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रधान लक्की ने कहा कि अडाणी समूह में निवेशकों का हजारों करोड़ रुपए लगाया गया था। पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, जिसमें 39 करोड़ पॉलिसी धारक हैं, वहीं एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारक हैं, इन सब का पैसा मोदी सरकार के कहने पर अडाणी समूह को ऋण के रुप में दिया गया है। अडाणी समूह का शेयर 60 प्रतिशत तक गिर गया है। पहले बैंकों का पैसा डूब जाने पर ललित मोदी और नीरव मोदी देश छोड़ कर भाग गए थे। वह देश के लोगों की मेहनत की गाढ़ी कमाई थी। आज देश में वही हालात बनते जा रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट जज से जांच की मांग
इस मामले में विपक्ष ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग कर रहा है जो मामले में जांच करे या फिर सुप्रीम कोर्ट जज पर आधरित कमेटी बना इस मामले की जांच होनी चाहिए। वहीं मोदी सरकार ने पिछले 3 दिनों से कोई जांच शुरु नहीं की है। ऐसे में मजबूर होकर देश की जनता को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।
-

भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर/हर्षः महानगर के केएल सहगल मेमोरियल हॉल में आज जिला भाजपा की नई बनी कार्यकरिणी की बैठक में पंजाब के भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा उपस्थित हुए। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि यह एक रूटीन प्रोसेस है कि हमारी जिला कार्यकारिणी की मीटिंग होती है। जिसमें आने वाले समय पर किस तरह से कार्य किया जाए इस पर विचार विमर्श किया जाता है। इस दौरान अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाने साधे।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने बेअदबी और गोलीकांड के मामले को लेकर इंसाफ मोर्चा से सरकार बनने पर न्याय दिलाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए करीब एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक परिवार वालों को इंसाफ नहीं मिला। जिसके कारण अब इंसाफ मोर्चा ने मजबूर होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम किया हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सरकार राज्य के लोगों से किए गए वादो को पूरा ना करने के कारण बुरी तरह से फेल हुई है।
वहीं अश्वनी शर्मा ने आप विधायकों द्वारा प्रॉपर्टी के दस्तावेज पेश ना किए जाने पर कहा कि आप विधायकों का तो पता ही नहीं है कि उन्होंने अपने दस्तावेज दे दिए हैं या नहीं। इसी के साथ बीते दिनों इनकम टैक्स विभाग द्वारा पंजाब में चर्चों के पादरियों के घरों पर हुई छापेमारी को लेकर कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। जिसमें कोई जानकारी मिलने के बाद ही यह करवाई हुई है। वहीं चंडीगढ़ के मामले में अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने अपना पक्ष एक लीगल डॉक्यूमेन्ट के ज़रिए रखा है और कानून के हिसाब से इस पर फैसला होगा।
इसी के साथ एसवाईएल के मामले को लेकर अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के पास पानी नही है और पंजाब के पानी पर उनकी पार्टी का सटैंड क्लियर है। अंत में जालंधर के उप-चुनाव में अपने उम्मीदवार को लेकर मीडिया द्वारा सवाल पूछे जानें पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दरअसल, उम्मीदवार का नाम घोषित करने के सवाल को वह टालते हुए दिखाई दिए और कहा कि कोई भी पार्टी अपनी तैयारी के बारे में नहीं बात करती।
-

महंगाई का बड़ा झटकाः बुखार, कैंसर और हार्ट सहित 74 दवाइयों के दामों में हुई बढ़ौतरी
नई दिल्लीः नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने देश भर में लगभग 74 दवाओं की कीमतों में बढ़ौतरी की गई है। 56 दवाओं के अधिकतम मूल्य और 18 दवाओं के खुदरा मूल्य (एमआरपी) तय किए गए हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। एनपीपीए के उपनिदेशक महावीर सैणी ने जारी अधिसूचना में कहा कि 74 दवाइयों के रेटों में बदलाव किया जा रहा है। दवा नियामक ने कीमतों में यह संशोधन औषधि (कीमत नियंत्रण) आदेश-2013 के तहत किया है। कुछ दवाओं की खुदरा कीमतें, कुछ की अधिकतम कीमतें तय की गई हैं।
ऐसे में अब एलर्जी, हृदय रोग, कैंसर, अल्सर, माइग्रेन, सर्दी, जुकाम, बुखार, एंटीबायोटिक दवाओं सहित फंगल इन्फेक्शन की दवाएं व इंजेक्शन आदि महंगे मिलेंगे। दरअसल, औषधि आदेश (DPCO) 2013 के तहत अनुसूची एक में शामिल आवश्यक दवाओं का अधिकतम मूल्य प्राधिकरण तय करता है। जो दवाएं मूल्य नियंत्रण के तहत नहीं आती हैं, उसके निर्माताओं को सालाना 10 फीसदी खुदरा कीमतें बढ़ाने की अनुमति है।
-

आप पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस
फिरोजपुरः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक फौजा सिंह सरारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में मंत्री पद गंवाने के बाद अब उधार के पैसे वापस नहीं करने के एक मामले में सब-डिवीजन गुरु हरसहाए की सिविल अदालत ने उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने का नोटिस दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री सरारी के खिलाफ कभी उनके नजदीकी रहे नरेश कपूर अदालत पहुंचे हैं। नोटिस के मुताबिक नरेश कपूर एंड संस फरीदकोट-गुरु हरसहाए के मालिक कपूर की सरारी से अच्छी जान-पहचान है। कई मौकों पर सरारी ने उनसे पैसे उधार लिए थे। यह राशि करीब दस लाख 32 हजार 340 रुपये है। कपूर ने कई बार पैसे मांगे, लेकिन सरारी इन्कार करते रहे। वकील के माध्यम से नोटिस भी भिजवाया पर कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरन उन्हें अदालत का रास्ता अपनाना पड़ा है। इस बारे में सरारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके मोबाइल पर मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने काेई जवाब नहीं दिया।
बता दें कि फौजा सिंह पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। दरअसल, फौजा सिंह सरारी का एक ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दावा किया गया था कि वायरल ऑडियो में सरारी अपने एक करीबी से ‘जबरन वसूली की प्लानिंग’ को लेकर बात कर रहे थे। वायरल ऑडियो को कांग्रेस नेता और भोलाथ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी शेयर किया था। दावा किया गया था कि ऑडियो में मंत्री फौजा सिंह अपने करीबी तरसेम लाल कपूर से ठेकेदारों और अधिकारियों से जबरन वसूली के प्लान पर बात कर रहे थे।
