Blog

  • पंजाब: 36 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक 36 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें हुए हैं। देखें लिस्ट:-

  • 2014 से ही राजनीति इतनी खराब हुई है : पठानिया

    अकेले बड़सर में ही 150 करोड़ खर्च होने वाले हैं

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में उठे राजनीतिक ज्वर को शांत करने के लिए कांग्रेस के तमाम विधायक जगह जगह प्रेस कांफ्रेंस से स्थिति को शांत करने में जुटे हैं। एक के बाद एक नेताओं की प्रेस वार्ताएं प्रदेश भर में जारी हैं। मंगलवार को ऊना में भी कांग्रेस के फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया ने भी ऐसी ही एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सुक्खू सरकार पहले से मजबूत स्थिति में है और हमने राजनीतिक संकट से पार पा लिया है। पठानिया ने हिमाचल में उत्पन हुए इस राजनीतिक संकट का सारा ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा देश भर के राज्यों में ऐसे ही सरकारों को अस्थिर करने में लगी है। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायक उनके भी करीबी रहे हैं।

    उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि अभी कुछ हफ्ते पहले ही बड़सर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपए के विकास कार्यों को आरंभ करवाया है। सारे प्रोजेक्ट समय पर शुरू हो रहे हैं। यदि हम एक विधायक के पांच साल के कार्यकाल की बात करें तो मुश्किल से वह पांच साल में 50 से 100 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवा पाता है। यही हिमाचल का चलन भी है। लेकिन अकेले बड़सर में ही हमने 150 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति दे रखी है। ऐसे में 6 बागी विधायकों का यह कहना कि उनके क्षेत्रों की अनदेखी हो रही थी। या उनके क्षेत्रों को पैसा नहीं दिया जा रहा था।

    यह सारी बातें निराधार हैं। कांग्रेस के बागी विधायकों के इलाकों में जाकर आप जमीनी हकीकत देख सकते हैं। विकास कार्यों  में रुकावट की तो कोई बात ही नहीं थी। यदि ऐसा कुछ था भी तो उन विधायकों को हाईकमान के पास जाना चाहिए था। अपनी नाराजगी अपनी ही सरकार के समक्ष पेश की जा सकती थी लेकिन उन्होंने तो सरकार को ही दांव पर लगा दिया। सुक्खू सरकार सरकारी खर्चों को कम करने के साथ साथ आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए आय के साधन भी विकसित कर रही है।
  • आईटीआई में आयोजित हुए रोजगार मेले में 28 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

    ऊना/ सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में मंगलवार 5 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मैसर्ज़ टाटा मोटर्स लिमिटेड सनंद जीआईडीसी अहमदाबाद, मैसर्ज़ टीवीएस मोटर्स लिमिटेड नालागढ़, मैसर्ज़ जीएमपी प्राईवेट लिमिटेड मोहाली, मैसर्ज जीएसके इंटर नेशनल प्राईवेट लिमिटेड झाड़माज़री बद्दी व मैसर्ज़ लिव गार्ड लिमिटेड मुबारिकपुर ने कैम्पस ड्राइव में हिस्सा लिया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य ई अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में भिन्न-भिन्न आईटीआई के 46 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया जिसमें 28 प्रशिक्षुओं का चयन कम्पनियों द्वारा नियमित व एनएपीएस के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि कम्पनियों द्वारा एनएपीएस प्रशिक्षुओं को 12 हज़ार 800, एक व दो वर्ष के अनुभव वाले प्रशिक्षुओं को 16 हज़ार 500 व तीन वर्ष के अनुभव वालों को 17 हज़ार रूपये मासिक वेतन प्रस्तावित किया गया। 

  • राजनैतिक दलों को तीन दिनों के भीतर मुद्रित सामग्री की प्रतियां देना अनिवार्य : जतिन लाल

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत पैम्पलैटों, पोस्टरों के मुद्रण को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन अभियान हेतु होर्डिंग्स, कटआउटस, पैम्पलैटों, पोस्टरों, बैनर, हैण्ड बिल व अपीलों इत्यादि का बडे स्तर पर मुद्रण करवाया जाता है। जतिन लाल ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127 ए की उप धारा 1 तथा 2 के तहत इस प्रकार के दस्तावेज़ों के मुद्रण के तीन दिनों के भीतर मुद्रित सामग्री की चार प्रतियां संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाइ्र अमल में जा सकती है।  
  • कुटलैहड़ आईटीआईः आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ आईटीआई बल्ह टीहरा में मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं बचाव के संबंध में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हिमाचल होमगार्ड विंग द्वारा आयोजित इस ड्रिल में भूकंप तथा आगजनी जैसी आपदाओं की स्थिति में बचाव तथा प्राथमिक उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसमें संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं, स्टाफ सदस्यों तथा अन्य लोगों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर होम गार्ड्स के कंपनी कमांडर हंसराज ने भूकंप आने की स्थिति में पहले तथा बाद में क्या करें व क्या ना करें के अलावा खुद का बचाव करने तथा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने व उसे अस्पताल तक पहुंचाने संबंधी प्रक्रिया बारे व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। जिसमें होमगार्ड के जवान राकेश कुमार तथा अजय कुमार ने इस प्रक्रिया में उनका सहयोग किया। मौके पर कुटलैहड़ आईटीआई की प्रबंध निदेशक इंजीनियर रजनीश बाला, प्रधानाचार्य सूबेदार (रि) सोम पाल, अनुदेशक करमजीत, पंकज शर्मा, शशी कुमार, नीलम कुमारी, सीमा देवी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
  • ऊना कॉलेजः छात्रों ने ली मतदान की शपथ

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना कॉलेज में 18 साल की आयु पार कर रहे नए मतदाता छात्रों के लिए एक मतदान जागरुकता अभियान चलाया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहे छात्रों को शपथ दिलाई गई कि वे अपना पहला वोट देश के लिए डालेंगे। एनएसएस के इस कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर विकास सैनी ने नए मतदाताओं को वोट और चुनाव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सरकारी द्वारा भेजे गए इंजीनियर लखविंदर सिंह ने एक वोटिंग मशीन के ऊपर छात्रों को वोट डालने की पूरी प्रक्रिया समझाई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा ने छात्रों से कहा कि आपको लोकसभा चुनाव में अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी प्रो. प्रोमिला, प्रो. मनजीत सिंह मान व अन्य मौजूद रहे।
  • मानव सेवा समिति खुरवाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : मानव सेवा समिति खुरवाई द्वारा मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुरेश कुमार मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष शिव लाल शर्मा ने बताया कि ये समिती का तीसरा रक्तदान शिविर है जो कि समिति के स्थापना दिवस पर मनाया जाता है। शिविर में मुख्यतिथि सुरेश कुमार ने बताया कि रक्तदान को लेकर समाज में बहुत सारी भ्रांतियां हैं जिस कारण कई लोग रक्तदान से डरते हैं।

    उन्होने कहा कि किसी की जान बचाने के लिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना जरूरी है। कार्यक्रम मेंजिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे रक्तदान करने में आगे आएं। उन्होने कहा कि रक्तदान करने से जहां किसी व्यक्ति की जान बचाते हैं वहीं इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। शिविर में समस्त रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।इस मौके पर सुनील कुमार, उपप्रधान इकबाल सिंह, संजीव कुमार, रमेश चंद फौजी, हुसन सिंह,नसीब सिंह लंबड़दार, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र मोहन, लेखराज, प्रकाश चंद, शंकर दास, महिंदर भारद्वाज, डा रमेश चंद, पवन कुमार, नीलम कुमारी, संजीव वैंस, संजीव कुमार, रविंद्र सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
  • ऊनाः मौके पर लोगों ने 18 हजार के चालान भुगते

    ऊना/सुशील पंडित : चालान भुगतान के समय अदालत की लाइनों से बचते हुए सोमवार को जिले के कई लोगों ने मौके पर ही ट्रैफिक चालान भुगत लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना जिले की विभिन्न जगहों पर पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 87 वाहनों के चालान किए थे। मौके पर भुगतान की सुविधा का लाभ लेते हुए कुछ लोगों ने तुरंत जुर्माना भर दिया। जिससे पुलिस को 18800 रूपए प्राप्त हुए हैं। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 2 लोगों के चालान भी किए हैं।
  • धमांदरीः रास्ता रोक मारपीट का आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : धमांदरी गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक शख्स पर रास्ता रोकने, मारपीट और गाली गलौच के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में दी शिकायत में शेर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने दावा किया है कि सोमवार रात को जब वह दिहाड़ी लगाकर घर वापस जा रहा था तब उसी के गांव के मनीष कुमार पुत्र बलवंत सिंह ने पहले उसका रास्ता रोका। फिर गाली गलौच और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323,504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • बसोलीः मारपीट के मामले में क्रॉस पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : मदनपुर बसोली के दो लोगों की रविवार को हुई आपसी झड़प थाने में पहुंच गई है। सदर थाने में दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते रहे। समझौता नहीं हुआ तो पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसोली गांव के विशाल कंवर पुत्र सुखदेव सिंह और मदनपुर के रहने वाले वशिष्ट कालिया पुत्र वेद प्रकाश ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया था। दोनों की शिकायत में यही बात लिखी थी कि दोनों एक शादी से घर आ रहे थे और दोनों के साथ मारपीट हुई है। विशाल ने विशिष्ट और विशिष्ट ने विशाल का रास्ता रोका। गाली गलौच करने के बाद मारपीट की। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर इन दोनों के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323 और 34 के तहत दो पर्चे दर्ज कर लिए हैं।