Blog

  • पंजाब :  रेलवे लाइन पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : रेलवे लाइन पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : कोटकपुरा में दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह गुरु तेग बहादुर नगर कोटकपुरा के तौर पर हुई है। ट्रेन के नीचे आने से बुजुर्ग के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जीआरपी कोटकपुरा चौकी प्रभारी राजिंदर बराड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन के नीचे आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है।

    जिसकी पहचान जसवंत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने घर वालों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः बड़ी राहत, जल्द सीधे घरों में पहुंचेगा जन्म और मृत्यु का सर्टिफिकेट

    पंजाबः बड़ी राहत, जल्द सीधे घरों में पहुंचेगा जन्म और मृत्यु का सर्टिफिकेट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लोगों को जल्द ही बड़ी राहत देने वाली है। ऐसे में अब लोगों के सुविधा सेंटर के झझंटों से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, अब जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को और सरल बनाने जा रही है। हर अस्पताल और श्मशान घाट का डाटा अपलोड करने के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि इसके लिए कई बैठकें हो चुकी हैं। मोबाइल एप तैयार करने के लिए संबंधित विभागों को कह दिया गया है।

    एप से सारा डाटा शेयर होते ही स्थानीय निकाय विभाग प्रमाण पत्र संबंधित लोगों के घरों में भेज देगा या फिर उनके मोबाइल पर ही सर्टिफिकेट आ जाएगा और उसे प्रिंट किया जा सकेगा। जहां-जहां इस डाटा की जरूरत होगी वहां यहा ट्रांसफर हो जाएगा। जिस अस्पताल, नर्सिंग होम और जच्चा बच्चा केंद्र में कोई भी महिला बच्चे को जन्म देती है तो उसका सारा डाटा मोबाइल एप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऐसे ही श्मशान घाट से जुड़े लोगों को भी एप पर प्रतिदिन का डाटा डालना होगा। यह एप स्थानीय निकाय विभाग के जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग से जुड़ेगा, जिससे प्रमाणपत्र जल्द बन सकेंगे।

    इस प्रयोग में दिल्ली सरकार भी शामिल है। यदि यह प्रयोग पंजाब में सफल रहा तो इसे दिल्ली में भी लागू किया जाएगा। मुख्य सचिव स्तर पर इसकी बैठकें शुरू हो गई हैं। यानी आगे से अगर नए जन्मे बच्चे के 18 साल का पूरा होने के बाद उसका वोटर आई कार्ड बनाना है तो विभाग सीधा ही संबंधित के घर जाकर ऐसा कर सकता है। इसी तरह मृत्यु का प्रमाणपत्र भी तैयार करने के लिए सभी श्मशान घाटों को मोबाइल एप के साथ जोड़ा जाएगा। अभी यही डाटा रजिस्टर में नोट किया जाता है जहां से यह स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाता है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਜਨਮ,  ਦੇਖੋ CCTV

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਜਨਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੱਥਾਂ ਪੈਰਾਂ ਦੀ ਪੈ ਗਈ ਜਦੋਂ ਇੱਕ ਗਰਭਵਤੀ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਜਨ ਔਸ਼ਧੀ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਜਨਮ ਦੇ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਹੀ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਨਵਜੰਮੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਨਰਸਿੰਗ ਸਟਾਫ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ । ਮਹਿਲਾਂ ਦੀ ਡਿਲਵਰੀ ਹੋਣ ਦੀ ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਹਿਲਾ ਦਾ ਇਲਾਜ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਸਮੇਂ ਜੱਚਾ ਬੱਚਾ ਦੋਨੋਂ ਠੀਕ ਹਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਆਈ ਗਰਭਵਤੀ ਮਹਿਲਾ ਲਕਸ਼ਮੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਨੌ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ।

    ਅਚਾਨਕ ਹੀ ਉਸ ਦੇ ਦਰਦਾਂ ਛਿੜ ਗਈਆਂ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਉਹ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਜਨ ਔਸ਼ਧੀ ਸੈਂਟਰ ਨੇੜੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਤਬੀਅਤ ਜਿਆਦਾ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਆਵਾਜ਼ ਮਾਰਦੀ ਉਸ ਨੇ ਜਨ ਔਸ਼ਧੀ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਜਨਮ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਹੀ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਮੌਜੂਦ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਚੁੰਨੀ ਵਿੱਚ ਲਪੇਟ ਕੇ ਲੇਬਰ ਰੂਮ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਟਾਫ ਨਰਸਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਮਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ਼ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

  • पंजाबः पैट्रोल पंप पर लाखों की लूट, हमलावारों और कर्मियों में चली गोलियां

    पंजाबः पैट्रोल पंप पर लाखों की लूट, हमलावारों और कर्मियों में चली गोलियां

    तरनतारनः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ लुटेरों सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं देर रात गोइंदवाल साहिब मार्ग पर स्थित नायरा कंपनी के पैट्रोल पंप पर लूट की वारदात का मामला सामने आय है। जहां 2 बाइक पर सवार 4 नकाबपोश लुटेरों ने पंप के कारिदों से डेढ लाख के अधिक की नगदी लूट ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान लुटेरों की ओर फायरिंग की गई। जिसके जवाब में पैट्रोल पंप के कारिदों द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। हालांकि इस घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 हथियारबंद लुटेरे आए और पहले पंप के बाहर खड़े कारिदों से कैश लूटा और फिर ऑफिस के अंदर जाकर कैश लूट लिया। दोनों पक्षों में इस दौरान फायरिंग हुई, लेकिन लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे थाना सदर तरनतारन के प्रमुख इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जांच के दौरान पता चला है कि एक पल्सर और एक अन्य मोटरसाइकिल पर 4 लोग आए थे, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

    उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मियों के मुताबिक डेढ़ लाख से अधिक कैश की लूट हुई है। उन्होंने बताया कि पंप से मिली जानकारी के अनुसार लुटेरों की ओर से एक फायर किया गया और जवाब में पेट्रोल पंप कर्मियों ने भी एक फायर किया। उन्होंने कहा कि लुटेरों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रमुख प्रभजीत सिंह ने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ और कहा कि गोलीबारी की अभी जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਫੈਕਟਰੀ ‘ਚ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਫੈਕਟਰੀ ‘ਚ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੋਡ ਸੰਦੀਪ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਬਰਤਨ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀ ਫੈਕਟਰੀ ਅਮਿਤ ਹੋਮ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿਚ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ। ਫੈਕਟਰੀ ਦੀ ਮਸ਼ੀਨ ਵਿਚ ਆਕੇ ਕਰੀਬ 25 ਸਾਲਾਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅਨੁਸ਼ਕਾ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਰਵਾਸੀ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾ ਦੀ ਬੇਟੀ ਵਿਆਹੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਪਰ ਪਤੀ ਛੱਡ ਕੇ ਜਾ ਚੁੱਕਿਆ ਸੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੇਟੀ ਬਟਾਲਾ ਚ ਅਮਿਤ ਹੋਮ ਅਮਪਲਾਇਸੈਂਸ ਨਾਮ ਦੀ ਬਰਤਨ ਬਨਾਉਣ ਵਾਲੀ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਵਿਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ, ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਕੀ ਹੋਇਆ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੇਟੀ ਦੀ ਮਸ਼ੀਨ ਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਛੋਟੀ ਬੇਟੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਇਨਸਾਫ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਫੈਕਟਰੀ ਮਾਲਿਕ ਅਮਿਤ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਉਕਤ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਵਾਲ ਮਸ਼ੀਨ ਚ ਫਸਣ ਕਾਰਨ ਇਹ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ।ਜਿਸਦੇ ਵਿਚ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः एक्शन में मान सरकार, पराली जलाने के मामले से पहले 334 नोडल अधिकारी किए नियुक्त

    पंजाबः एक्शन में मान सरकार, पराली जलाने के मामले से पहले 334 नोडल अधिकारी किए नियुक्त

    मोगाः पंजाब में पराली को आग लगाने की घटनाओं को रोकने के मान सरकार द्वारा पहले से तैयारियां शुर कर दी गई है। इसी के तहत जिला प्रशासन ने अभी से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पराली जलाने को रोकने के लिए जिले में 334 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सब डिवीजन निहाल सिंह वाला में 38, मोगा में 88, बाघापुराना में 56 और धर्मकोट में 151 नोडल अफसरों को लगाया गया है। नोडल अफसरों के अलावा सब डिवीजन स्तर पर कलस्टर अफसरों की भी नियुक्ति कर दी गई है।

    डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि ये टीमें नजर रखेंगी और किसानों को पराली को आग नहीं लगाने के लिए जागरूक करेंगी। साथ ही आग लगाने की सूरत में खेत मालिकों के मौके पर ही चालान काटेंगी। डीसी ने बताया कि अगर कोई किसान फसल की नाड़, पराली को आग लगाता है तो किसान की जमीन की गिरदावरी में इंद्राज कर दिया जाएगा। आग लगाए जाने की सूचना मिलने पर नोडल अफसर मौके का निरीक्षण करने के उपरांत उस जगह की रिपोर्ट, फोटो संबंधित पटवारी को मोबाइल एप्लीकेशन से भेजेंगे। उप मंडल में तैनात उप कप्तान पुलिस, उप मंडल मजिस्ट्रेट से तालमेल करके पुलिस विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई अमल में लाएंगे।  

  • दिल्ली G-20 समिट पर मंडराया कोरोना का साया

    दिल्ली G-20 समिट पर मंडराया कोरोना का साया

    नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली में होने जा रही G-20 समिट पर कोरोना का साया नजर आने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन की कोविड रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है और अब स्पेन के प्रेसिडेंट पेड्रो सांचेज कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। सांचेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा,’मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। लेकिन भारत की यात्रा नहीं कर पाऊंगा। G-20 समिट में स्पेन का प्रतिनिधित्व कार्यवाहक उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्नी जिल के साथ 7 अगस्त को जी-20 समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली आना था। इससे पहले जिल और जो बाइडेन का कोविड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट 5 अगस्त को आई, जिसमें जो बाइडेन की रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन जिल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। हालांकि, उनके ऑफिस ने जानकारी दी कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। संक्रमित होने के बाद से जिल अपने डेलावेयर स्थित आवास पर ही हैं। जबकि जो बाइडेन जी-20 समिट में रवाना होने के लिए अमेरिका से रवाना हो चुके है।

  • पंजाबः सरकार और पटवारियों में बढ़ा विवाद, आज जिला व तहसील स्तर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

    पंजाबः सरकार और पटवारियों में बढ़ा विवाद, आज जिला व तहसील स्तर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

    जालंधर,ENS: पंजाब सरकार और पटवारियों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिन इस विवाद को लेकर इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। वहीं संघर्ष पर चल रहे पटवारी भी अब पीछे हटने के मूड में नहीं है। पटवारी यूनियन के नेताओं ने तय किया है कि शुक्रवार को जिला व तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सरकार की पटवारियों के विरोध में जारी आदेश की कॉपियों को जलाया जाएगा। यूनियन के नेताओं का कहना है कि सरकार ने अभी तक उन्हें मीटिंग के लिए नहीं बुलाया है।

    दरअसल, वीरवार को राजस्व पटवार यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हरवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जालंधर के 17 पटवार सर्कलों और अमृतसर के 2 पटवार सर्कलों के सेवानिवृत्त पटवारियों ने ठेके पर काम करने से मना कर दिया है और अपने इस्तीफे संबंधित अधिकारियों को भेज दिए हैं। हालांकि जिला जालंधर जिला प्रशासन पटवारियों के नौकरी छोड़ने की बात को सिरे से नकारा है।

    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि जिला प्रशासन को अभी तक किसी भी सेवानिवृत्त पटवारी का इस्तीफा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जिला प्रशासन द्वारा 59 सेवानिवृत्त पटवारियों को ठेके पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि इन पटवारियों के कार्यभार को कम करने और उनकी मदद के लिए प्रशासन ने उनके साथ 80 नए प्रशिक्षु पटवारियों को नियुक्त किया है। सेवानिवृत्त कानूनगो एवं पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव मक्खन सिंह मान ने यह भी दावा किया है कि एसोसिएशन के किसी भी सदस्य द्वारा कोई इस्तीफा नहीं दिया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से रिटायर्ड पटवारियों को ठेके पर लेकर काम चलाने की तैयारी चल रही थी कि 19 पटवारियों ने इस्तीफा देकर सरकार की मुहिम को झटका दिया है। वहीं, सरकार की ओर से जारी विज्ञापन पर पटवार यूनियन पंजाब के नेता मोहन सिंह भेडपुरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सूबे के नौजवानों के हाथ में कलम थमाने का दावा किया था जबकि अब सरकार ऐसा नहीं कर रही।

  • पंजाबः 7 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती को लेकर अकाली-कांग्रेस नेताओं ने सरकार का किया घेराव

    पंजाबः 7 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती को लेकर अकाली-कांग्रेस नेताओं ने सरकार का किया घेराव

    मानसाः पंजाब के मानसा में भर्ती किए 7 सब-इंस्पेक्टरों पर विवाद हो गया है। इन 7 सब-इंस्पेक्टरों में से 6 हरियाणा के हैं। जिस पर अब विरोधी पार्टियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरना शुरू कर दिया है। अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने सीएम मान ने उनसे सवाल पूछा है।

    बिक्रम मजीठिया ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जब आप पंजाबी युवाओं को भर्ती ही नहीं कर सकते तो उनका विदेशों में पलायन कैसे रोकेंगे? यह चौंकाने वाली बात है कि मनसा जिले में भर्ती किए गए 7 सब इंस्पेक्टरों में से 6 हरियाणा से हैं। पहले की नियुक्तियों में भी यही कहानी थी। लाखों नौकरियों का वादा करने के बाद आपकी सरकार हमारे युवाओं के साथ भेदभाव कर रही है।

    कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा ने भी ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगा और पूछा है कि हमारे युवा क्यों विदेश ना जाएं। खेरा ने ट्वीट में कहा- प्रिय भगवंत मान आपकी सरकार द्वारा भर्ती किए गए केवल मानसा जिले के 7 सब इंस्पेक्टरों में से 6 हरियाणा से हैं और फिर आप चाहते हैं कि पंजाब के युवा दूसरे देशों में न जाएं?

  • झुग्गियों में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

    झुग्गियों में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

    नई दिल्ली : मुंबई के कुर्ला पूर्व के कुरेशी नगर में एक झुग्गी बस्ती में  शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार इलाके के स्थानीय लोगों ने आग देखी और अलार्म बजा दिया। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। उन्होंने कहा, “अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है।