Blog

  • पंजाबः कलयुगी बेटे ने पिता का किया कत्ल, देखें वीडियो 

    पंजाबः कलयुगी बेटे ने पिता का किया कत्ल, देखें वीडियो 

    लुधियानाः कैलाश नगर से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता के सिर में ईंट मारकर कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके बाद मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई पर पिता के सिर पर ईंट मारने के आरोप लगाए हैं।

    आरोप लगाते हुए बताया कि आज भी वह पिता से जमीन का हिस्सा मांगने आया था। इस दौरान पिता ने जब उसका विरोध किया तो उसने घर को आग लगा दी। जिससे उस ने पिता के सिर पर ईंट से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गये। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

    पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह लगेगा पता 

    मामले बारे जानकारी देते हुए थाना बस्ती जोधेवाल के ASI बलकार सिंह ने बताया कि अभी मामला संदिग्ध है। मरने वाले बलदेव की मौत सिर पर ईंट लगने से हुई या किस वजह से हुई हुई अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब
    कुछ नहीं कह सकते।

  • तलाक ले सकते है भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और नताशा

    तलाक ले सकते है भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और नताशा

    पत्नी को देना पड़ सकता है प्रॉपर्टी का इतने प्रतिशत हिस्सा

    नई दिल्ली: कहावत है कि बिना के आग के कहीं धुआं नहीं उठता है… ऐसा ही कुछ इन दिनों भारतीय क्रिकेट हार्दिक पंड्या को लेकर चल रहा है। हार्दिक पंड्या और उनकी सर्बियाई पत्नी नताशा स्टेनकोविच के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है ऐसी अफवाहें हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दोनों अलग हो सकते हैं। कुछ बातों ने इन अफवाहों को हवा दी है। पहली बात तो यह कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से ‘पांड्या’ सरनेम को हटा दिया।

    दूसरी बात यह कि नताशा पहले हर मैच में हार्दिक को चीयर करने स्टेडियम आती थीं, लेकिन हाल ही में उन्हें नहीं देखा गया। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर हार्दिक और नताशा को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा कि दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। हार्दिक और नताशा ने मई 2020 में शादी की थी और जुलाई 2020 में उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था। 2023 में उन्होंने फिर से उदयपुर में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। हार्दिक पंड्या की दूसरी बार की शादी भी खूब सुर्खियों में रही थी।

    अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अफवाह यह भी है कि तलाक के मामले में हार्दिक को अपनी संपत्ति का 70 प्रतिशत नताशा को देना पड़ सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि इसी वजह से हार्दिक मुंबई इंडियंस में चले गए क्योंकि उन्हें तलाक के लिए पैसे जुटाने की जरूरत थी। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। हाल ही में नताशा ने इंस्टाग्राम पर सेल्फ लव के बारे में पोस्ट किया। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 4 मार्च को नताशा के जन्मदिन पर भी कुछ नहीं लिखा। यह सिर्फ अफवाहें हैं या सच ये तो वक्त ही बताएगा। उम्मीद है कि दोनों किसी तरह इस मामले को सुलझा लेंगे फिर से एक साथ खुशहाल जीवन बिताएंगे।

  • बीजेपी सांसद की इस पार्टी के कार्यकर्ता के साथ हुई झड़प, देखें वीडियो

    बीजेपी सांसद की इस पार्टी के कार्यकर्ता के साथ हुई झड़प, देखें वीडियो

    बस्तीः लोकसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता से झड़प होती दिखाई दे रही है। दरअसल, सुबह से ही वोटिंग प्रतिशत में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। इस दौरान सपा और बीजेपी के नेता बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण करते दिखे। इस दौरान सोशल मीडिया पर यह वीडियो दोपहर एक बजे सांसद और बीजेपी के प्रत्याशी हरीश द्विवेदी का वायरल होने लगा, जिसमे वे समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता रामकुमार से तू-तू मैं मैं करते नजर आ रहे हैं।

    सपा कार्यकर्ता से उलझे हरीश द्विवेदी 

    यह वीडियो हरैया विधानसभा के परशुरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेढ़ाए गांव पर बने बूथ का बताया जा रहा है, जिसमें सपा के कार्यकर्ता रामकुमार की तरफ से वोटरों को भड़काने को शिकायत मिली तो बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी खुद मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने रामकुमार को पहले समझाने का प्रयास किया मगर जब वह नहीं माना तो उससे हरीश द्विवेदी उलझ गए। जिसका वीडियो सपा कार्यकर्ताओं को तरफ से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस बारे में फिलहाल हमने सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी और बीजेपी उम्मीदवार हरीश द्विवेदी से बात करने की कोशिश की मगर उनसे कोई बात नहीं हो पाई।

    इतने बूथों पर हो रहे वोट

    बस्ती लोकसभा सीट पर कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जो सभी पुरुष हैं। बीजेपी से हरीश द्विवेदी, सपा से राम प्रसाद चौधरी और बसपा से लवकुश पटेल मैदान में हैं। बस्ती लोकसभा सीट पर 1902898 मतदाता हैं, जिनमें से 1011878 मतदाता पुरुष और 890923 मतदाता महिलाएं हैं। बस्ती लोकसभा सीट के 5 विधानसभाओं में वोटिंग के लिए 1482 मतदान केंद्र और 2151 बूथ बनाए गए हैं, जहां आज वोटर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

  • जालंधर पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर जालंधर पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कुछ पोस्टर मीडिया को दिखाते हुए कहा कि आरोप लगाए है कि भाजपा के कुछ विधायक और नेता पर बलत्कार के आरोप है, लेकिन इस मामल में अभी तक पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल रहा। अलका लांबा ने कहा कि गुजरात के बंदरगाह से नशा पंजाब में आता है। इस नशे में पंजाब सरकार भी फेल रही। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा की तरह जुमला पत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आते ही बेरोजगारों को नौकरी दी जाएंगी। वहीं छोटे कारोबारियों को काम करने के लिए एक वर्ष का कोर्स करवाया जाएंगा। कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें एक लाख रुपए छोटे कारोबार करने के लिए मुहैय्या करवाया जाएगा। 

    वहीं चुनावों को लेकर अलका लांबा ने कहा कि छठे चरण में वोटिंग चल रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से वोटिंग के प्रतिशत को लेकर पूछा तो पहले जारी किए आकंड़ों के बाद अब के आकंड़ों में 1 करोड़ 17 लाख वोटिंग के प्रतिशत में फर्क आया। अलका लांबा ने कहाकि जिसकी जांच अभी भी सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। वहीं रवनीत बिट्टू को द्वारा गोल्डन टेंपल में गोली चलाने के मामले में अलका लांबा ने कहा कि धार्मिक मुद्दों पर चुनाव वहीं लड़ता है जो चुनाव में हार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष असल मुद्दों पर बात नहीं कर रहा, बल्कि धार्मिक मुद्दों को लेकर लोगों को लड़ाने का काम कर रहा है।

    वहीं सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर अलका लांबा ने कहा कि उनके परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह यह नहीं कहना चाहती कि उनकी सरकार सत्ता में आएंगी तो इंसाफ दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि मूसेवाला के पिता पिछले 2 साल से इंसाफ की गुहार लगा रहे है, उनको इंसाफ मिलना चाहिए। वहीं अलका लांबा ने आप पार्टी को लेकर कहाकि लोगों ने आप पार्टी को एक मौका पंजाब में दिया है और लोगों ने आप पार्टी को देख लिया है। अब उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग मुद्दों पर हल करने वालों को वोट देंगे और कांग्रेस को सत्ता में वापिस लाएंगे।

  • जालंधर में जमकर बरसे शशी थरूर, कहा- भाजपा जीती तो खतरे में आ जाएंगा लोकतंत्र, देखें वीडियो

    जालंधर में जमकर बरसे शशी थरूर, कहा- भाजपा जीती तो खतरे में आ जाएंगा लोकतंत्र, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री शशि थरूर आज जालंधर में बैलूम होटल पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता शशी थरूर ने अपील की कि इस बार चरणजीत सिंह चन्नी को वोट देकर जिता दें। जिससे केंद्र में हमारी सरकार बनाने में फायदा मिले। उन्होंने कहा कि अगर इस बार बीजेपी ने सरकार बनाई तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। शशि थरूर ने कहा कि, इस समय देश बहुत गंभीर स्थिति में है। देश को बचाना है तो बीजेपी को दोबारा सत्ता में नहीं आने देना होगा।

    इसलिए मैं चरणजीत सिंह चन्नी के लिए वोट मांग रहा हूं। चन्नी की जीत से दिल्ली में सरकार को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि, बीजेपी लोगों में जहरीला इंजेक्शन भरने का काम कर रही है। लोगों को बीजेपी धर्म और जाती के आधार बांट रही है। जो हिंदू,सिख, मुस्लिम, ईसाई और अन्य धर्म पहले इकट्ठा रहते थे, उन्हें बीजेपी ने कई हिस्सों में बांट दिया। थरूर ने कहा- जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ी, उन्होंने सिर्फ कुछ समय का फायदा देखा, मगर लंबे समय में क्या होगा, इस पर उनका ध्यान नहीं किया गया।

    थरूर ने कहा कि, बीजेपी ने लोकतांत्रिक संस्थानों तक को नहीं छोड़ा। जिस भी लोकतांत्रिक बॉडी को बिना किसी पक्षपात के काम करना था, इस पर बीजेपी ने दबाव बनाकर अपनी तरफ कर लिया। जिस मीडिया ग्रुप ने सरकार के खिलाफ बात की, उसे एजेंसियों का सामान करना पड़ा। थरूर ने कहा कि, हम उस सोसाइटी में रह रहे हैं, जहां पर हमें अभी खुलकर बोलने का अधिकार नहीं है।

  • इस मामले में बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर क्रिमिनल केस दर्ज

    इस मामले में बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर क्रिमिनल केस दर्ज

    नई दिल्लीः भ्रामक विज्ञापनों को लेकर पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अब क्रिमिनल केस चलेगा। बताया जा रहा है कि अदालत ने इसकी इजाजत दे दी है। 3 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। इस केस में रामदेव और बालकृष्ण को व्यक्तिगत रूप से पेश होने की भी संभावना है। बता दें कि इससे पहले दोनों ही सुप्रीम कोर्ट की अवमानना को लेकर कार्यवाही का सामने कर रहे हैं। देश की सर्वोच्च अदालत ने उन्हें सशरीर पेश होने का आदेश दिया था।

    अप्रैल 2024 में ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा दायर मामले में केरल के कोझिकोड में फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई होनी है। ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 की धारा 3 (बी) और 3 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में निर्देश दिया था कि पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े अवमानना मामले में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है।

    पतंजलि आयुर्वेद और इसके संस्थापकों को अपने विज्ञापनों में किए गए दावों के लिए कई अदालतों में जांच का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके कारण पतंजलि के कुछ विज्ञापनों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था। बीमारियों के इलाज में उनके उत्पादों के प्रभाव के बारे में झूठे दावों के लिए अवमानना ​​नोटिस जारी किए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने जनता को गुमराह करने और उपभोक्ताओं के भरोसे का फायदा उठाने के लिए पतंजलि की आलोचना की और कंपनी को अखबारों में माफीनामा प्रकाशित करने का आदेश दिया। कोर्ट ने पतंजलि के खिलाफ 1945 के ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स को लागू न करने के लिए केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई थी।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज आप पार्टी में कांग्रेस का वरिष्ठ नेता शामिल हो गया है। कांग्रेसी रंजन अग्रवाल ने कांग्रेस को अलविदा कहकर वह आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आप के लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाली भी मौजूद रहे।

  • बिग बॉस 17 के विजेता और स्टैंडअप कॉमेडियन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    बिग बॉस 17 के विजेता और स्टैंडअप कॉमेडियन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फारूकी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मुनव्वर के करीबी दोस्तों में से एक नितिन मेंघानी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में स्टैंडअप कॉमेडियन अस्पताल के बेड पर बेसुध लेटे नजर आ रहे हैं। मुनव्वर को हॉस्पिटल में देखकर इनके फैन्स के बीच खलबली मच गई है।

    नितिन मेंघानी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें मुनव्वर फारूकी हाथ में आईवी ड्रिप लगाए हुए दिख रहे हैं। मुनव्वर के दोस्त ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे भाई के जल्द स्वस्थ होने की पूरी शक्ति से कामना करता हूं। उन्हें हॉस्पिटल में देखने के बाद उनके फैन्स के बीच खलबली मच गई है। फैन्स ये जानने के लिये परेशान हैं कि आखिर मुनव्वर को हुआ क्या है। ये पहला मौका नहीं है जब स्टैंडअप कॉमेडियन हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

    पिछले महीने भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी उन्होंने आईवी ड्रिप लगाए हुए अपनी एक फोटो भी शेयर की थी। मुनव्वर ने उस वक्त अपने हेल्थ इश्यूज के बारे में बात करते हुए कहा था कि नजर लग गई। वहीं कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि अब वो ठीक हैं। पिछले महीने उनके पेट में इंफेक्शन हो गया था, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

    इस साल की शुरुआत से ही मुनव्वर फारूकी कई तरह के विवादों से घिरे हुए नजर आए। मार्च महीने में उन्हें मुंबई पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इसके बाद एल्विश यादव संग उनकी दोस्ती भी चर्चा में रही। वर्कफ्रंट की बात करें, तो ‘बिग बॉस 17’ के बाद मुनव्वर को ‘हल्की-हल्की सी’ नाम के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। ये एक रोमांटिक ट्रैक था, जिसमें हिना खान भी थीं। वो जल्द ही ‘फर्स्ट कॉपी’ से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। उम्मीद करते हैं मुनव्वर जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे और फैन्स को अपनी हेल्थ अपडेट देंगे।

  • जालंधरः भीषण गर्मी में पानी की समस्या से वेस्ट हलके के लोग हुए परेशान, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः भीषण गर्मी में पानी की समस्या से वेस्ट हलके के लोग हुए परेशान, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    इलाका निवासियों ने किया चुनाव में वोटों का बायकॉट का ऐलान

    जालंधर, ENS: पंजाब में तपतपाती भीषण गर्मी से लोगों को बुरा हाल हो रहा है। तापमान 46 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं भीषण गर्मी में वेस्ट हलके के केपी नगर में लोग पानी की समस्या से परेशान नजर आ रहे है। इस दौरान लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। लोगों का कहना हैकि वोटों के समय उनके पास नेता आ जाते है, लेकिन अब वह पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। जिससे उनका और बच्चों का बुरा हाल हो गया है। महिला ने कहाकि इलाके के प्रधान को फोन किया था, जिसके बाद उन्होंने एक टैंकर भेजा था।

    लोगों का कहना है कि बिना पानी से वह काफी परेशान हो रहे है। लोगों ने कहा कि नेता वोटों में पैसा खर्च कर रहे, लेकिन इस समस्या को हल नहीं किया जा रहा। वहीं बुजुर्ग महिला ने कहा कि इस भीषण गर्मी में वह पानी कहां से लेकर आए। इस दौरान इलाका निवासियों ने चुनावों में वोटों के बायकॉट का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं हो जाता वह चुनावों में वोटों का बायकॉट करेंगे। लोगों ने कहाकि उनकी समस्या कोई नेता नहीं सुना रहा, लेकिन वोटों को लेकर नेता हाथ जोड़कर आ रहे है।

    उन्होंने कहा कि अगर उनके हलके में नेता वोट मांगने के लिए आए तो वह उन्हें कहेंगे कि समस्या का हल नहीं होता तो वह वोट नहीं डालेंगे। लोगों ने कहाकि इस समस्या को लेकर वह कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है, लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हो रही। लोगों ने कहा कि नेता लोग इलाके को लेकर झूठे प्रचार कर रहे है, लेकिन उनकी समस्या का हल कोई नहीं कर रहा। लोगों ने कहा कि उनके पास दशमेश नगर से कुछ नेता आए थे और उनके केपी नगर इलाके में जलसा कराने को लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने इलाके में जलसा करवाने से मना कर दिया।

  • जालंधरः माई हीरां गेट में दिन दहाड़े दुकान में आए 5 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    जालंधरः माई हीरां गेट में दिन दहाड़े दुकान में आए 5 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनावों के मद्देनजर सड़कों पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है, लेकिन उसके बावजूद बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला माई हीरां गेट से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े 5 युवकों ने दुकान में वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें सरेआम चोर वारदात को अंजाम देकर पैदल ही फरार हो गए। दरअसल, जगोटा इंटरप्राइजेज में 5 युवक आए और एक युवक ने दुकान मालिक के पांव छूए और बड़ी चालाकी से उसने काउंटर पर पड़े फोन के ऊपर रूमाल रखा और वहां से चुरा लिया।

    इसी दौरान दूसरा युवक पहले युवक के आगे आकर दुकान मालिक को हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता था। वहीं 2 युवक और दुकान में आ जाते है, जबकि एक युवक बाहर उनका इंतजार कर रहा होता है। दुकान मालिक को लगा कि वह उनके जान पहचान वाले है। इस दौरान कुछ समय में चोर दुकान से मोबाइल लेकर फरार हो जाते है। घटना को दुकान मालिक का कुछ समय बाद पता चला जब उसे काउंटर पर रखा फोन नहीं मिला। इस दौरान दुकान मालिक ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि उक्त युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।