Blog

  • पंजाबः BBMB तलवाड़ा द्वारा गेट मीटिंग की गई, देखें वीडियो

    पंजाबः BBMB तलवाड़ा द्वारा गेट मीटिंग की गई, देखें वीडियो

    तलवाड़ा /सोनू थापर :  आज मान्यता प्राप्त यूनियन पंजाब स्टेट कर्मचारी जत्थेबंदी BBMB तलवाड़ा द्वारा संसारपुर टैरेस व चीफ़ ऑफिस परिसर में प्रधान विजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में गेट मीटिंग की गई। जिसमें ख़ास तौर पर अध्यक्ष महोदय संजय श्रीवास्तव , F.A.BBMB चण्डीगढ़,सेक्टरी नवीन गुप्ता ,सेक्टरी सिंगला ,स्पेशल सेक्टरी  अजय कुमार शर्मा ,उप लेखा अधिकारी  सुरजीत सिंह, मुख्य अभियंता ब्यास बांध  अरुण सिडाना, डिप्टी सेक्टरी सुखदीप सिंह का मांगों का निवारण करने पर धन्यवाद किया। जिसमें कि फ़ायर ब्रिगेड की बर्दी जो पिछले पांच सालों से नहीं मिली थी उसकी अप्रूवल देने व नीलम कुमारी जूनियर प्रोग्रामर आवास संख्या 15-L T-5 को नियमित करने व स्पेशल रिलेक्सेशन हेतु बोर्ड कार्यालय व ब्यास बांध प्रशासन का मान्यता प्राप्त पंजाब स्टेट कर्मचारी जत्थेबंदी द्वारा विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया।

     साथ ही अध्यक्ष महोदय से यूनियन द्वारा मांग की गई कि एक ही कर्मचारी को ऊपर नीचे का आवास की अप्रूवल जल्द देने की मांग की व संविदा के आधार पर रखे कर्मचारियों का रेन्ट कम करने का पत्र जल्द जारी करने की मांग की । इसके साथ-साथ ब्यास बाँध के पचास वर्ष पूरे होने पर गोल्डनजुब्ली समारोह के उपलक्ष्य पर BBMB में कार्यरत सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को दो महीने की अतिरिक्त वेतन देने की मांग की, 24.03.2023 को होने जा रही फुल्ल बोर्ड मीटिंग में दैनिकभोगी व संविदा के आधार पर रखे कर्मचारियों को रेग्युलर करने की मांग को रखा जाए व क्लास 3 कर्मचारियों को T-6 के खाली पड़े आवास जो खराब हो रहे हैं, उनको बचाने के लिए कोटा रखने हेतु माँग की गई, रीस्ट्रक्चरिंग करने से पहले जो प्रमोशन पद ग़लती से ख़त्म हो गए थे उनको पुनः बहाल करने की माँग की गई।  

    तलवाड़ा कॉलोनी में सभी आवासों की रेनोवेशन करने की माँग की गई। इस मौके पर हुसन लाल, देस राज ठाकुर,करनैल सिंह,परमिंदर सिंह,सुमित ठाकुर, रुमेल ठाकुर,अभिनाश ठाकुर,हरि सिंह,रमेश कुमार, पूर्ण चन्द,गुबचन भट्टी,सुरिंदरजित सिंह,दविंदर शर्मा, बलविंदर सिंह,कुलवीर सिंह,बीरेंद्र सिंह, राजीव भारद्वाज आदि यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के करीबी दलजीत कलसी की पत्नी ने किया हाईकोर्ट का रुख

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के करीबी दलजीत कलसी की पत्नी ने किया हाईकोर्ट का रुख

    चंडीगढ़ : ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगी और फाइनेंसर सरबजीत सिंह उर्फ़ ​​दलजीत कलसी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां अमृतपाल सिंह को लेकर उनके वकील ईमान सिंह खारा ने हाईकोर्ट में पटीशन दायर की है, वहीं अब ​​दलजीत कलसी की पत्नी ने हाईकोर्ट का रुख किया है। बता दें कि दलजीत कलसी को एनएसए की धारा के तहत असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है।

  • मोबाइल नम्बर, आधारकार्ड व ईमेलआईडी अपडेट करने के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय में सम्पर्क करें अभ्यार्थी 

    मोबाइल नम्बर, आधारकार्ड व ईमेलआईडी अपडेट करने के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय में सम्पर्क करें अभ्यार्थी 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा ईईएमआईएस सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड सॉफ्टवेयर में प्रार्थी को अपना मोबाइल नम्बर एवं आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य है। उन्होंने जिला ऊना के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत सभी प्रार्थियों से आहवान किया कि वे अपना नवीनतम मोबाइल नम्बर, ईमेलआईडी, आधारकार्ड नम्बर अपडेट करवाने के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि लेकर संबंधित रोजगार कार्यालय में सम्पर्क करें ताकि समय रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके। 

  • सैलरी मांगने पर शख्स ने महिला को जड़े घूंसे, वीडियो हुआ वायरल

    सैलरी मांगने पर शख्स ने महिला को जड़े घूंसे, वीडियो हुआ वायरल

    पुणेः शहर में एक शख्स ने महिला सफाईकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला ने शख्स से अपने तीन महीने के वेतन के लिए की मांग की थी जिसे आदमी ने मना कर दिया और इसके बाद उसके चेहरे पर कई बार मुक्के मारे। सीसीटीवी फुटेज में यह पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • बड़ी ख़बर: पेड़ों से लटकी मिली दो युवकों के शव

    बड़ी ख़बर: पेड़ों से लटकी मिली दो युवकों के शव

    चंडीगढ़ः सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड (ISBT-43) के सामने सेक्टर 52 कजेहड़ी गांव के जंगली क्षेत्र में दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले। जानकारी के मुताबिक दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टता से मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।

    पुलिस को शक है दोनों ने एक साथ यह कदम उठाया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवक स्थानीय होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस फिलहाल इनकी पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं स्थानीय होटलों से भी संपर्क कर रही है। दोनों शवों को अस्पताल में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • पंजाबः सिख युवकों की गिरफ्तारी को लेकर राजा वड़िंग चिंतित! DGP को लिखा पत्र

    पंजाबः सिख युवकों की गिरफ्तारी को लेकर राजा वड़िंग चिंतित! DGP को लिखा पत्र

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बड़े पैमाने पर सिख युवकों की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने पंजाब के डीजीपी को पत्र भेजकर इस बारे में चिंता जताई थी। उन्होंने अमृतपाल सिंह मामले में बड़ी संख्या में नौजवानों की गिरफ़्तारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पंजाब कांग्रेस देश विरोधी अंनसरों के प्रति किसी भी तरह की नरमी का समर्थन नहीं करती, लेकिन इन भटके हुए नौजवानों के पुनर्वास के लिए नरम रुख अपनाने की ज़रूरत है।

    राजा वंड़िंग ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियां करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन आम सिखों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि अमृतपाल सिंह की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता परगट सिंह ने वारिस पंजाब के संगठन प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का घेराव किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब के घटनाक्रम से साफ है कि आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम है।

    परगट सिंह ने कहा कि जिस तरह से सब कुछ हुआ है, उससे साफ है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में बीजेपी को स्थापित किया जा रहा है। परगट सिंह ने सवाल किया कि इतनी बड़ी पुलिस फोर्स के बावजूद अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो गया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर ऐसा नैरेटिव बनाया जा रहा है कि पंजाब में माहौल ठीक नहीं है।

  • पंजाबः करतार सिंह सराभा को लेकर सीएम मान ने किया ऐलान

    पंजाबः करतार सिंह सराभा को लेकर सीएम मान ने किया ऐलान

    चंडीगढ़:  पंजाब सरकार शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर छुट्टी का ऐलान करने वाली है। 16 नवंबर को शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ, निगमों और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी रहेगी। इसके लिए एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की जा सकती है। 

  • पंजाबः शहर में जगह-जगह पुलिस ने की नाकाबंदी, देखें वीडियो

    पंजाबः शहर में जगह-जगह पुलिस ने की नाकाबंदी, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेत: पंजाब भर में मिशन अमृतपाल को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और होशियारपुर में पुलिस अफसरों द्वारा लगातार मुश्तेदी के साथ अपनी ड्यूटी की जा रही है। जगह-जगह पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकी शहर में अमन कानून की स्थिति बरकरार रहे। 

    मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कर्मियो ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से पुलिस के कंट्रोल में है और पुलिस मुशतेदी के साथ अपनी ड्यूटी में जुटी है पुलिस अफसरों ने आम जनता को अफवाह पर यकीन न करने को कहा है और ये आश्वासन दिलाया की पुलिस हर तरह से उनकी सेवा के लिए हाजिर है और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी मुश्तेद है।

  • अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए इस राज्य के गुरुद्वारों और होटलों में सर्च अभियान जारी

    अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए इस राज्य के गुरुद्वारों और होटलों में सर्च अभियान जारी

    नई दिल्लीः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसे पकड़ने के  लिए पुलिस ने 15 दिन पहले ही प्लान तैयार कर लिया था। इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में नाकामयाब रही। इस बीच अमृतपाल और उसके समर्थकों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

    कहीं अमृतपाल और उसके समर्थक उत्तराखंड के रास्ते नेपाल सीमा में न घुस जाएं, इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बीते मंगलवार को उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने गुरुद्वारों, होटलों और भारत-नेपाल सीमा पर इलाकों में अभियान चलाया। शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कत्याल ने एजेंसी को बताया कि पुलिस जिलेभर में इन अपराधियों की तलाश करती रही।

    उन्होंने बताया कि पंजाब के पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि अमृतपाल सिंह और सहयोगी देश से भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने उत्तराखंड में तलाशी अभियान शुरू किया। खुफिया एजेंसियां ​​भी स्थिति पर नजर रख रही हैं। पुलिस ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि वह यहां से नेपाल भाग न जाए। पुलिस ने स्थानीय निवासियों को सूचित करने के लिए अमृतपाल और उसके साथियों के पोस्टर भी लगाए हैं।

  • पंजाब: नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर पत्नी ने किया ये दावा, जानें कब आएंगे जेल बाहर

    पंजाब: नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर पत्नी ने किया ये दावा, जानें कब आएंगे जेल बाहर

    चंडीगढ़:  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार पर जमकर निशाना साधाय़ नवजोत कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादलों की साजिश के चलते ही नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल की सलाखों के पीछे है। वहीं नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि 1 अप्रैल तक उनकी रिहाई की जा सकती है। नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा।

    वहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने खुद की बीमारी का जिक्र भी किया है। भावुक पोस्ट के जरिए नवजोत कौर ने बताया कि उन्हे कैंसर है। इसके चलते बुधवार दोपहर चंडीगढ़ में उनकी सर्जरी की जाएगी। भावुक पोस्ट करते सिद्धू ने कहा कि उनके पति उस अपराध के लिए जेल में सजा काट रहे है, जो उन्होंने की ही नहीं है, इसमें शामिल सारे लोगों को माफ कर दीजिए। हर दिन बाहर आपका इंतजार करना शायद आपसे ज्यादा दुखी हूं..हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश में हूं। बार-बार आपको न्याय से वंचित देखकर आपका इंतजार कर रही हूं। सच बहुत शक्तिशाली होता है लेकिन उसकी परीक्षा बार-बार होती है। कलियुग .. माफ करना  आपका इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि यह खतरनाक कैंसर दूसरी स्टेज पर है।

    माहौल खराब करने वालों पर हो कार्रवाई

    नवजोत कौर सिद्धू आज डेरा बस्सी के एक निजी अस्पताल में अपनी कैंसर स्टेज 2 की सर्जरी करवाने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार पर निशाना साधा साथ ही उन्होंने अमृतपाल मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। नवजोत कौर ने कहा कि हम सरकार के साथ है जो भी माहौल खराब करने की कोशि करेगा, उसपर कार्रवाई बनती है।

    सिद्धू का पूरा मुद्दा पोलिटिकली मोटिवेटेड

    नवजोत कौर सिद्धू ने पति नवजोत सिंह सिद्धू के पूरे मामले को पोलिटिकली मोटिवेटेड बताया। उन्होंने एक पेन ड्राइव का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा एक पेन ड्राइव पंजाब के एक मंत्री को दी गई थी, जिसमें पति नवजोत सिंह सिद्धू की बेगुनाही के सबूत थे। लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ नहीं किया। इसके अलावा विजिलेंस की रडार पर लगे कांग्रेस विधायकों पर मंत्रियों पर बोलते हुए नवजोत कौर ने कहा कि जिन्होंने जैसे काम किए है उन्हें उसका फल मिलना चाहिए।

    रिहाई को लेकर भड़की थी नवजोत कौर

    बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई पहले गणतंत्र दिवस पर होने वाली थी। लेकिन किसी वजह से नहीं हो पाई थी, जिसको लेकर नवजोत कौर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि हार्डकोर क्रिमिनल्स, गैंगस्टर्स, ड्रग लॉर्ड्स, रेपिस्ट्स सरकारी पॉलिसी  के तहत जमानत ले सकते हैं लेकिन एक सच्चा, ईमानदार व्यक्ति उस अपराध के लिए पीड़ित है जो उसने नहीं किया है। उसे न्याय और राहत से वंचित कर दिया जाता है।