Blog

  • बिजनेसमैन ने खेला खूनी खेल, बेटे और पत्नी का किया मर्डर

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के कल्याण में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बिजनेसमैन ने अपने सात साल के बेटे और पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी इसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश आरोपी की कल्याण शहर में नानूज वर्ल्ड नाम से खिलौनों की तीन दुकानें हैं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है दरअसल दीपक गायकवाड़ पत्नी अश्विनी और सात साल के बेटे आदिराज के साथ कल्याण पश्चिम के रामबाग लेन नंबर तीन में ओम दिपावली बिल्डिंग में रहता था। शुक्रवार दोपहर उसने अपने रिश्तेदार को फोन किया

    इसके बाद पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। फिर आत्महत्या की कोशिश भी की लेकिन थोड़ी देर बाद घटनास्थल से फरार हो गया रिश्तेदार जब उसके घर पहुंचे तो हैरान रह गएउनको अश्विनी और आदिराज का शव मिला। मगर दीपक फरार हो चुका था इसकी सूचना महात्मा फुले पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

    बिजनेस में नुकसान की वजह से परेशान था

    दीपक ने ऐसा क्यों किया? इसका खुलासा तो उसकी गिरफ्तारी के बाद ही होगा। मगर उसके नौकरों ने बताया कि दीपक पिछले 6 साल से एक फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था। पहले बिजनेस अच्छा चला तो उसने कर्मचारियों को अच्छी पगार दी। मगर फाइनेंस बिजनेस में कुछ महीने में उसे काफी नुकसान हुआ था इससे वो परेशान थाइसी कारण से यह कदम उठाया होगा, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है

  • पंजाबः MLA ने 60 लाख के घपले में BDPO का किया पर्दाफाश, अधिकारी मौके से फरार

    लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। वहीं आप विधायकों द्वारा रिश्वत लेने के मामले में अधिकारियों को पोल खोली जा रही है। ऐसा ही एक मामल खन्ना से सामने आया है। जहां आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने 60 लाख रुपए के घपले के मामले में बीडीपीओ को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इस घपले का पर्दाफाश करने में आप विधायक की मदद कांग्रेस के ब्लॉक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी ने भी की। दोनों नेताओं ने पार्टीबाजी से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्रैप लगाया, जिसमें वे कामयाब हुए।

    विधायक ने यह मुद्दा सीएम भगवंत मान और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तक पहुंचा दिया है। संबंधित बीडीपीओ मौके से फरार बताया गया। जिसके खिलाफ जांच की मांग की गई है। विधायक ने कहा कि इसके बाद बीडीपीओ ने निजी कंपनियां बना लीं। विभिन्न प्रकार के काम दिखाकर 60 लाख रुपए उन कंपनियों में ट्रांसफर कर लिए। यह एक बड़ा घपला है। जिसकी जांच करवाई जाएगी। अगर बीडीपीओ की गलती सामने आई तो बख्शेंगे नहीं। विधायक सौंध ने बताया कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि पंचायती विभाग में सरकारी फंडों का दुरुपयोग हो रहा है।

    जिसे लेकर उन्होंने ब्लॉक समिति चेयरमैन सोनी से मिलकर योजना बनाई। इसमें यह देखने को मिला कि पंचायती जमीनों का साल भर का जो ठेका लिया जाता है, उसकी बनती 30 फीसदी रकम बीडीपीओ ऑफिस के एक पोर्टल खाते में जमा होती है। इस रकम से पंचायत सचिवों का वेतन और बीडीपीओ की सरकारी गाड़ी का खर्च चलाया जाता है। हुआ यह कि बीडीपीओ ने ऐसे ही तीन अन्य खाते खुलवा लिए। एक अमलोह और दो खन्ना में खुलवाए गए। नसराली गांव की जमीन की बनती रकम 40 लाख रुपए और बुल्लेपुर गांव की 20 लाख रुपए कुल 60 लाख रुपए इन खातों में ट्रांसफर कर लिए।

  • रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ED का अधिकारी, गिरफ्तार

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ED का अधिकारी, गिरफ्तार

    नई दिल्ली : तमिलनाडु में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय से सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। डीवीएसी ने ईडी के अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारी पर आरोप है कि उसने 20 लाख रुपये की रिश्वत ली हुई है। वहीं अब डीवीएसी द्वारा मदुरै में उप-क्षेत्र ईडी कार्यालय में जांच की जा रही है।

    20 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी को एक सरकारी कर्मचारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने शुक्रवार को दी। दरअसल डिंडीगुल में हिरासत में लिए जाने के बाद डीवीएसी अधिकारियों के एक दल ने मदुरै में उप-क्षेत्र ईडी कार्यालय में जांच की। इस दौरान राज्य पुलिसकर्मी केंद्र सरकार के कार्यालय के बाहर तैनात थे। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अंकित तिवारी के रूप में की गई है। यह केंद्र सरकार के मदुरै प्रवर्तन विभाग कार्यालय में प्रवर्तन अधिकारी के रूप में कार्यरत है।

    कांग्रेस ने उठाए सवाल

    वहीं ईडी के अधिकारी अंकित तिवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने और गिरफ्तार किए जाने के मामले पर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष केएस अलागिरी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि तमिलनाडु पुलिस को मिली जानकारी और शिकायत के आधार पर वह प्रवर्तन विभाग के कार्यालय में जांच करने गए थे। अगर वह निर्दोष थे तो उनका सामना कर सकते थे और उस समय भाग क्यों गए? बता दें कि ईडी के अधिकारी अंकित तिवारी के रिश्वत मामले में गिरफ्तार होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी भी हमलावर होती दिख रही है। 

  • बड़ी चिंताः विदेश में पंजाबी स्टूडेंट्स के वीजे हो रहे रिफ्यूज

    चंडीगढ़ः कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में पंजाब के स्टूडेंट्स को वीजे मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि कनाडा व भारत में तनाव के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने भी पंजाबी विद्यार्थियों पर सख्ती कर दी है। हालात यह है कि पंजाब के विद्यार्थियों का 50 फीसदी वीजा रिफ्यूज होने लगा है। खासकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से जमा दो की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को तो वीजा न के बराबर दिया जा रहा है। हालात ये हैं कि ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से जाम दो की परीक्षा पास करने वाले ज्यादातर विद्यार्थियों को ऑफर लेटर तक देना बंद कर दिया है। पिछले कुछ समय से पंजाब के सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑस्ट्रेलिया पढ़ना एक सपना बनकर रह गया है।

    अगर पंजाब स्कूल से शिक्षा लेने वाले विद्यार्थी को ऑफर लेटर मिल भी जाता है तो उसे मौखिक इंटरव्यू में फेल कर दिया जाता है। पंजाब स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों का वीजा सफल रेट जीरो प्रतिशत है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया जाने वाले विद्यार्थियों को जीटीई (जैनुअन टेंमपरेरी एंटरेंट) क्लीयर करना पड़ता है। इसमें एसओपी ( स्टेटमेंट ऑफ परपस), फाइनांस डाक्यूमेंट, मौखिक इंटरव्यू शामिल हैं। इन तीनों को क्लीयर करना जरूरी है। पिछले कुछ समय से पंजाब स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को पहले चरण में ही झटका मिल जाता है। उनको कोई यूनिवर्सिटी ऑफर लेटर ही नहीं देती चाहे उसके नंबर 90 फीसदी आए हों। पंजाब में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 30 हजार के करीब थी। लेकिन इस साल 7 हजार का आंकड़ा भी छू नहीं पाई है। यह सात हजार भी सीबीएसई बोर्ड से पढ़े हुए हैं।

    पंजाब के विद्यार्थी लाटरोब, डिकेन, सेंट्रल क्वीनलैंड यूनिवर्सिटी, विक्योरिया, रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, न्यू साउथ वेल्स, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी आदि में स्टडी करने के लिए जाते हैं। गुरदासपुर के रहने वाले एक विद्यार्थी जिसने 10वीं की परीक्षा सीबीएसई से पास की थी और बाद में जमा दो की परीक्षा पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड से पास की थी, उसको यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी ने ऑफर लेटर ही नहीं दिया। यह कह दिया कि आपने जमा दो की परीक्षा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से पास की है। हैलो ऑस्ट्रेलिया माइग्रेशन की मैनेजर गुरलीन चैरी बहल का कहना है कि यह दिक्कत कुछ समय आ रही है। पंजाब स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को वीजा किसी न किसी कारण बहाना लगाकर रिजेक्ट किया जा रहा है। हालांकि पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से तमाम विद्यार्थी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से ग्रहण करने वाले हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियन इमिग्रेशन की तरफ से अधिकृत सुकांत त्रिवेदी का रहना है कि यह भेदभाव पंजाबी स्टूडेंट्स के साथ कुछ समय से हो रहा है। पंजाब का वीजा रिफ्यूजल रेट अचानक तेजी से बढ़ाया गया है। खासकर पीएसईबी से शिक्षा पाने वाले स्टूडेंट्स को तो पहले चरण में रिजेक्ट किया जा रहा है।

  • पंजाबः नकली पिस्तौल से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले युवकों की वीडियो हुई वायरल

    लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब और कुमकलां इलाके में नकली पिस्तौल के बल पर लोगों को लूटने वाले 4 लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मोटरसाइकिल पर सवार इन लुटेरों ने 2 दिन पहले खेतों में काम कर रही महिलाओं से मोबाइल फोन और नकदी छीन ली थी। बाद में कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और वीडियो बना ली, लेकिन पुलिस को नहीं सौंपा। नकली पिस्तौल लेकर वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इन्हें काबू नहीं किया गया तो ये और भी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं।

    इस संबंध में जब कुमकलां और माछीवाड़ा थाने के पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह वायरल वीडियो के आधार पर जल्द ही जांच कर डकैती करने वाले उक्त युवको को काबू कर लेंगे। लोगों का कहना है कि माछीवाड़ा और कुमकलां इलाके में मोबाइल और छोटी रकम की लूट की घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं, जिनमें से कुछ लोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हैं जबकि कुछ लोग इन घटनाओं को नजरअंदाज कर देते हैं।

  • मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के बाद आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है । IMD के मुताबिक 5 दिसंबर को चक्रवात मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा जिस वजह से तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होने की संभावना है 

    चक्रवात के मद्देनजर राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों और उनसे जुड़े विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए  तैयारियों की शुक्रवार (1 दिसंबर 2023) को समीक्षा की बयान के अनुसार बैठक में सूचित किया गया कि मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने को कहा गया है, जबकि पर्याप्त संख्या में आश्रय स्थल, बिजली आपूर्ति, दवाइयां और आपात सेवाएं तैयार रखी जा रही हैं

    कहां से कहां जाएगा मिचौंग?

    चक्रवात के पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने 2 दिसंबर तक निम्न वायु दाब के गहरे क्षेत्र में और बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3 दिसंबर के आसपास चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। आगे यह उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और दक्षिण आंध्र प्रदेश एवं उत्तर तमिलनाडु तट के निकट 4 दिसंबर को पहुंचेगा। इसके बाद यह 5 दिसंबर को नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे होगी।

    क्या है NDRF की तैयारियां?

    एनडीआरएफ ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के लिए 18 बचाव दल गठित किये हैं और 10 अतिरिक्त दलों को तैयार रखा हैतट रक्षक, थल सेना, नौसेना के राहत और बचाव दल जहाजों और विमानों के साथ तैयार रखे गये हैं। केंद्रीय एजेंसियों और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा एवं पुडुचेरी सरकारों की तैयारी की समीक्षा करते हुए, कैबिनेट सचिव ने कहा कि राज्य सरकारों के अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक एहतियाती उपाय किए जाने चाहिए। 

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने किया बड़ा बदलाव, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन के बाहर बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा बदलाव किया है। दरसअसल, रेलवे स्टेशन के बाहर से सवारियां ले जाने और लेकर आने वाले ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए पुलिस ने अलग से बैरिकेडिंग करवा दी है। वहीं ऑटो चालकों के लिए बैरिकेड करवाकर रास्ता बनाया गया है। स्टेशन के बाहर लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। लोगों की जनसमस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ये फैसला लिया है। जोन इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि बैरिकेडिंग करवाने से आम लोगों को फायदा मिलेगा। सड़क पूरी तरह से अब लोगों को खाली मिलेगी।

    पुलिस प्रशासन ने कहा कि यदि कोई ऑटो रिक्शा चालक बैरिकेड से बाहर ऑटो रोक कर सवारी बैठाएगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑटो जब्त भी किया जा सकता है। रेलवे स्टेशन पर रोजाना लाखों यात्रियों का आवागमन है। स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम से कई बार तो लोगों की ट्रेनें तक छूट जाती हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए ACP ट्रैफिक 1 के दिशा निर्देश पर अलग रास्ता बनाया गया है। ऑटो और ई-रिक्शा सड़क पर स्थित दुकानों का रास्ता तक अवरुद्ध कर देते हैं, जिससे दुकान मालिकों, कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए इन दुकानों तक जाना असंभव हो जाता है।

  • आज का राशिफल, 02 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 02 दिसंबर 2023

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 18 मिनट ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 54 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसे शुभ, सुंदर और सुख सम्पदा देने वाला माना गया है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपका सहयोग जीवनसाथी के काम में बहुत मदद करेगा। आज रोजगार सम्बन्धी कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको काम में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज किसी व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी। आप अपने सरल स्वभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपके माता:पिता आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। छात्र आज अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह लेंगे। 

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बना हुआ है। आपका घर खुशियों से भर जायेगा। आज सामने आई चुनौती का डट कर सामना करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग अभी-अभी नये काम की शुरुआत किये हैं उनको अपने काम पर ध्यान देनें की जरूरत है। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं। आज लवमेट्स से बात करते समय अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक:ठाक रहने वाला है। आज अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे तो आपका काम आसनी से पूरा हो जायेगा। आपके द्वारा की गयी सामजिक कार्यों से लोगों प्रभावित होंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा, जिसे पूरी लगन व मेहनत से पूरा करेंगे। आज शाम आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप योगभ्यास की रूटीन फॉलो करेंगे। आज बाहर का ऑयली खाना खाने से बचे। 

    कर्क राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको आज किसी अच्छी कंपनी द्वारा जॉब का ऑफर मिलेगा। आज आपको बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बर्थडे है वह अपने साथियों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। 

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। अभी तक आप जिस बात से परेशान थे, आज आपको उससे छुटकारा मिल जायेगा। आज अपनी समस्या किसी व्यक्ति के सामने सोच-समझकर शेयर करें। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शॉपिंग मॉल में घूमने जायेंगे, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिलेगा। छात्र आज अपनी पढाई पर पूरा फोकस करेंगे। नव विवाहित दम्पति अपने परिवार के साथ किसी मंदिर घूमने जायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए आज का दी अच्छा रहने वाला है, सफलता मुलाने के योग बने हुए हैं। 

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज किसी विशेष परिस्थिति में आपके सही निर्णय लेने की क्षमता से आपको हल मिल जाएगा। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। परिवार में चल रही अनबन से आज छुटकारा मिलेगा फिर से लोगों में तालमेल बन जायेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जिनसे भविष्य में आपको कुछ लाभ भी हो सकता है। आज कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा, जिसे पूरा करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपका संपर्क किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगा, जिससे मिलकर आप कुछ नया सीखेंगे और अपने जीवन में फॉलो करेंगे। बेकार में समय न नुकसान करें। कुछ न कुछ काम करते रहें। साथ ही साथ जहां तक संभव हो दूसरों की सहायता भी करें। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, पकी तारीफ भी करेंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, धैर्य रखने से आपका काम पूरा हो जायेगा। किसी काम में जीवनसाथी की हेल्प कारगार साबित हो सकती है। 

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप दिन भर कई छोटे-मोटे कामों को करने में व्यस्त रहेंगे। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह मानना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज भागदौड़ वाला काम होने से आपको थकावट महसूस होगी, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। आपके अच्छे व्यवहार के जरिये आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेंगी। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा करने में सफल होंगे। नया वाहन लेने के लिए जीवनसाथी से सलाह लेंगे।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप माता के साथ उनके किसी मनपसंद जगह पर घूमने जायेंगे। आज आपको नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रहने की जरूरत है। आज कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र बना सकता है, आस पास के गतिविधियों पर नजर रखें। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूरा करने मे सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस राशि के छात्र को अपनी स्टडी के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए। 

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके जो भी काम है उनको करने में देरी नहीं करेंगे तो आपका काम बिना रूकावट के पूरा हो जायेगा। इस राशि के सिंगर्स का कोई गाना आज ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आएगा। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज नयी उंचाईयों तक ले जाने वाला साबित होगा। आज आपको समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की जरूरत है अच्छा परिणाम आएगा।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश रहेंगे। आपके अच्छे विचार लोगों को काफी पसंद आयेंगे लोग आपकी बातों को अहमियत देंगे। योग करें जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम को अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ज्यादा काम के कारण आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन आप कुछ समय निकालकर घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे और कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आज आप अपने सहकर्मियों के कार्यों को पूरा करने में सहयोग करेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रोब्लम्स आज खत्म होगीं, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक मदद मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤ ‘ਚ 12 ਸਾਲਾਂ ਦਾ ਬੱਚਾ ਹੋਇਆ ਲਾਪਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ : ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਾ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਦੀ ਵਾਸੀ ਤੀਰਥ ਕੌਰ ਦਾ 12 ਸਾਲਾਂ ਬੱਚਾ ਹਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੇਦਭਰੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਗਵਾ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਤੀਰਥ ਕੌਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਵਾਏ ਕਿ ਉਸਦਾ ਪਹਿਲੇ ਵਿਆਹ ਤੋਂ ਤਲਾਕ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਦੂਜਾ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਸੰਨ 2012 ਵਿਚ ਇੱਕ ਲੜਕਾ ਹਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੈਦਾ ਹੋਇਆ। ਲੰਘੀ 27 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਗੁਰਪੁਰਬ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਬੱਚਾ ਹਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਘਰੋਂ ਇਹ ਕਹਿ ਕੇ ਗਿਆ ਕਿ ਉਹ ਨੇੜੇ ਹੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਪਰ ਉਹ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਵਾਪਸ ਨਾ ਆਇਆ। ਪਰਿਵਾਰ ਵਲੋਂ ਬੱਚੇ ਦੀ ਕਾਫ਼ੀ ਤਲਾਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਪਰ ਉਸਦਾ ਕੋਈ ਸੁਰਾਗ ਨਾ ਲੱਗਾ। ਲਾਪਤਾ ਬੱਚੇ ਹਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਇਹ ਬੱਚਾ ਚੌਥੀ ਜਮਾਤ ਵਿਚ ਪੜਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਭੇਦਭਰੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਕਾਫ਼ੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਖਿਲਾਫ਼ ਅਗਵਾ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਲਾਪਤਾ ਬੱਚੇ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਲਾਪਤਾ ਲੜਕੇ ਦੇ ਬਾਰੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਭਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੰਗੂੜਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਕ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਦਰਖਾਸਤ ਆਈ ਹੈ ।

  • फगवाड़ा : ट्रेन से गिरा व्यक्ति, गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिससे उसे गंभीर चोटें आई।

    घायल युवक की पहचान राजविंदर के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी मे तैनात एएसआई रतिराम अपनी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।