Blog

  • जालंधर: वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें Live

    जालंधर (ENS): बस्तीयात क्षेत्र मे पड़ते इंडस्ट्री एरिया में भारी वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कोहिनूर फैक्ट्री के पास जालंधर पैलेस के सामने घटा है।

    मृतक के परिजनों ने कहा कि वह घर पर राशन छोड़कर दुकान पर जाने के लिए निकला था। जब थोड़ी देर हो गई तो मृतक के घरवालों ने उसके नंबर पर फोन किया , तो पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

  • श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह हुआ

    ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव बदोली के ठाकुरद्वारा प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का हुआ। भागवत कथा के व्यास पीठ पर कथावाचक गणेश दत्त शास्त्री ने पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाये जाने वाले पंच गीत, भागवत के पंच प्राण हैं, जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है। वह भव पार हो जाता है। उसे वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती हैं। शास्त्री जी ने कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना, रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया।


    आस्था और विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति आवश्यक हैं। भगवत प्राप्ति के लिए निश्चय और परिश्रम भी जरूरी हैं। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा के दौरान भक्तिमय संगीत ने श्रोताओं को आनंद से परिपूर्ण किया। उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती हैं। कथा वाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश हैं। इस मौके पर कथा कथा पंडाल खचाखच भरा था काफी संख्या में प्रभू प्रेमियों ने कथा का रसास्वादन किया।

  • कुटलैहड़ में हर स्कूल का मंच केवल छात्रों को होगा समर्पित, नहीं होगी कोई राजनीतिक चर्चा

    एक वर्ष में हमने कुटलैहड के एक भी कर्मचारी को राजनीति द्वेष से नहीं किया प्रताड़ित:देवेंद्र भुट्टो
    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड विस क्षेत्र का हर सरकारी स्कूल का मंच केवल छात्रों को समर्पित होगा। और मंच पर केवल छात्र ही भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। राजनीतिक बातों के लिए ओर बहुत मंच है, स्कूलों में किसी प्रकार की कोई राजनीति बात या फिर पक्ष बिपक्ष तर्क नहीं होगा। यह बात कुटलैहड़ के विधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने राजकीय बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉल में वार्षिक समारोह में शिरकत करके सम्बोधन में कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई बदले की भावना से काम नहीं किया है। और हमारे कुटलैहड़ के जो पांच दर्जन शिक्षक बाहरी जिलों में थे।
    उन्हें कुटलैहड़ में लाकर शिक्षा के क्षेत्र को उच्च करने का प्रयास किया है। हमने चुनावों के बाद खुले मंच से सम्बोधन में कहा है। कि अब चुनाव खत्म तो राजनीति भी खत्म। हम सभी ने मिलकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करनी है। ताकि कुटलैहड विस क्षेत्र का नाम पूरे हिमाचल के साथ देश मे चमके। बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र को उच्च स्तर तक पहुंचाना है। और एक वर्ष में कुटलैहड़ के प्राईमरी बिंग के भवनों एबम अन्य कार्यो के लिए 70 लाख की धनराशि मिली है। जो इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते 20 बर्षो में कुटलैहड विस क्षेत्र में एक तबादला माफिया सक्रिय था। हमने उसे भी खत्म किया है। और एक वर्ष में हमने किसी सरकारी कर्मचारी को बिल्कुल प्रताड़ित नहीं किया है।
    भुटटो ने कहा कि जो नन्हे बच्चे स्कूलो में शिक्षा ग्रहण कर चुके है। अब इनका भविष्य भी केंद्र सरकार गर्त में डाल दिया है। पहले युवा भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए सैनिक अकादमियों में प्रशिक्षण लेते थे। लेकिन अब चार वर्ष भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद अग्निबीर बनकर घर लौटने पर युबाओ में भारतीय सेना में सेवाएं देने का जज्बा खत्म कर दिया है। बही स्कूल पहुंचने पर मुख्यतिथी एबम विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो का भव्य स्वागत किया गया। और मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद मंच से समानित किया गया। बही स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी का मनमोह लिया। स्कूल के मुख्याध्याक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ओर उनकी मांगों पर स्कूल के भवन मुरम्मत के लिए 5 लाख इसके अलाबा स्कूल और पँचायत की  सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। और स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुर्रिन्दर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ विजय डोगरा, कुटलैहड़ के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव अजय शर्मा,,कांग्रेस सचिव सुरेश कुमार चेत्तु व स्कूल स्टाफ एवं अधिकारी कर्मचारी ओर गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • ਪੰਜਾਬ: 10,000 ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਪਟਵਾਰੀ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਹਿਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਪਟਵਾਰੀ ਨੂੰ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਪਰੋਕਤ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਲਿਆਣ ਸੁੱਖਾ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਬਠਿੰਡਾ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੂੰ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਕੋਲ ਪਿੰਡ ਕਲਿਆਣ ਸੁੱਖਾ ਵਿਖੇ ਕਰੀਬ 6 ਏਕੜ ਵਾਹੀ ਯੋਗ ਜਮੀਨ ਸਾਂਝੇ ਖਾਤੇ ਦੀ ਹੈ।  ਉਹ ਆਪਣੇ ਹਿੱਸੇ ਦੀ ਜਮੀਨ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਕਨਾਲਾਂ ਜਮੀਨ ਦਾ ਤਬਾਦਲਾ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸੀ। 

    ਜਿਸ ਸੰਬੰਧੀ ਪਟਵਾਰੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਹਾਇਕ ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਹ ਕੰਮ ਕਰਨ ਬਦਲੇ ਮੁੱਦਈ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪਾਸੋਂ 12,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਜਿਸਦਾ ਜ਼ੋਰ ਪਾਉਣ ਪਿੱਛੋਂ ਸੌਦਾ 10,000 ਰੁਪਏ ਵਿੱਚ ਹੋ ਗਿਆ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕੁੱਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਇਹੀ ਪਟਵਾਰੀ ਇਸੇ ਜਮੀਨ ਤੇ ਬੈਂਕ ਲਿਮਟ ਨੂੰ ਫੱਕ ਕਰਨ ਬਦਲੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ 10,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਹਾਸਲ ਕਰ ਚੁੱਕਾ ਹੈ।
     
     ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੀ ਮੁੱਢਲੀ ਪੜਤਾਲ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਯੂਨਿਟ ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਾਲ ਵਿਛਾਇਆ ਤੇ ਪਟਵਾਰੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਪਾਸੋਂ 10,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਦੋ ਸਰਕਾਰੀ ਗਵਾਹਾਂ ਦੀ ਹਾਜਰੀ ਵਿੱਚ ਮੌਕੇ ਤੇ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਪਟਵਾਰੀ ਦੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਹਾਇਕ ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਲਈ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਉੱਕਤ ਦੋਵਾਂ ਮੁਲਜਮਾਂ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ, ਬਠਿੰਡਾ ਰੇਂਜ ਵਿਖੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਰੋਕੂ ਕਾਨੂੰਨ ਤਹਿਤ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • जालंधर: ट्रक और गाड़ी में हुई टक्कर, भिड़े ड्राइवर, देखे Live

    जालंधर (ENS): श्री गुरु रविदास चौक पर ट्रक और गाड़ी में टक्कर होने का मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने आरोप लगाया कि वरना गाड़ी के चालक ने उससे बिना कोई बात किए पीटना शुरू कर दिया। वही गाड़ी के चालक ने कहा कि ट्रक ड्राइवर ने पीछे से आकर गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच कर रही है।

  • सरकार ने पत्र भेज कर किया आश्वस्त : मुकेश जसवाल

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ ने सरकार से वेतन विसंगति का मसला हल करने की गुहार लगाई  है । यूनियन के जिला ऊना प्रधान मुकेश जसवाल ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ऊना में भेंट कर फायर विभाग के वेतन मसले को जल्द  हल करने के लिय ज्ञापन भेंट किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सरकार ने वेतन मामले संबंधी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। सरकार की ओर से जारी कार्यवाही को लेकर संघ को पत्र प्रेषित कर उचित कार्य किए जाने को लेकर आश्वस्त किया है। अब कर्मचारियों में राहत की आस जगी है ।

    उन्होंने कहा कि फायर विभाग में कर्मचारी पिछले 13 वर्षों से वेतन विसंगति की मार झेल रहे है। कर्मचारियो को संशोधित वेतन न मिलने से लाखों का नुक़सान झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि अग्निशमन कर्मचारियों को वर्ष 2012 से संशोधित वेतन मान का लाभ आज दिन तक नहीं दिया गया है। न ही पूर्व सरकार ने नये वेतनमान मे इस वर्ग को बेसिक पे 10300-34800 व ग्रेड पे 3200 का लाभ दिया है। जिससे फायर ब्रिगेड के तकनीकी कर्मचारियों फायरमेंन, लीडिंग फायरमैंन व चालक कम पंप आप्रेटर की वेतन विसंगति अब तक जारी है। उन्होंने  सरकार से आपात फायर ब्रिगेड विभाग में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को नया वेतनमान संशोधित वेतनमान वेसिक पे 10300 रूपए के आधार पर दिए जानें की गुहार लगाई है।


    उन्होंने कहा कि उपरोक्त मामले संबंधी सी एम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ऊना में ज्ञापन दिया गया था। जिस पर सरकार ने अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के ऑर्डर जारी किए हैं । जिस पर सकारात्मक कार्यवाही की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी जोखिम भरी सेवाएं दे रहे है। प्रदेश में आई आपात आपदा में फायर ब्रिगेड कर्मियों का  रोल प्रथम पंक्ति में रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी  आग, रेस्क्यू समेत आपदा की हर घड़ी में आमजन की  सेवा  देने में डटे हुए हैं। युनियन के जिला प्रधान मुकेश जस्वाल ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुख्खूं व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से फायर ब्रिगेड कर्मचारियो की तमाम समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करने की गुहार लगाई है।

  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

    युवा दिवस के उपलक्ष पर युवाओं को किया जागरूक


    बददी/ सचिन बैंसल : ग्लेनमार्क फाउंडेशन द्वारा भोजिया नर्सिंग कॉलेज के छात्रों के साथ युवा दिवस के उपलक्ष पर नशे के दुष्टपरनामो से अवगत करवाया गया। नाटक का विषय एक नई पहल नशा मुक्ति की ओर रखा गया । नर्सिंग छात्रों की ओर से नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी गई। बीबीएन में प्रशासन के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी नशे के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी l अब स्कूलों कॉलेजों और पब्लिक प्लेस में युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। 


    संस्था के परियोजना आधिकारी ने बलजिंद्र सिंह ने  बताया नुक्कड नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि कालेज के बच्चो को नशे की लत कैसे पड़ी और कैसे नशे की पूर्ति के लिए बाकी छात्र छात्राओं को कैसे इसकी लत लगवाई जाती है और इस तरह समाज परिवार देश में होने वाली अशांति एव अवयस्ताओ की प्रवृति की आदतों का चित्रण किया गया। नाटक के अंत में कोरस गायन करके सभी दर्शकों के साथ नशाखोरी के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली गई।


    कार्यक्रम में सिविल अस्पताल बद्दी के एसएमओ डॉ अनील अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे। उन्होने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के इस कार्यक्रम को वर्तमान की जरूरत बताते हुए सराहना भी की। भोजिया नर्सिंग कालेज के इंस्ट्रक्टर हिना ने समाज में व्यापत नशाखोरी के कारणों पर अपने विचार वयक्त किए।

  • राम कुमार के आश्वासन देने पर किसानों ने किया घरना समाप्त

    बददी/ सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी के आश्वासन के उपरांत आज नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के किसानों ने कम मुआवज़े के कारण अपने धरने को समाप्त कर दिया है।इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा भी उपस्थित थे।  मुख्य संसदीय सचिव ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि गत कुछ दिनों से दून विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर संडोली, केन्दुवाल, कल्याणपुर, बद्दी, शीतलपुर के भू-स्वामी चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाईन निर्माण के लिए अधिगृहित की गई भूमि का समुचित मुआवज़ा न मिलने के कारण धरने पर बैठे थे।
    राम कुमार ने कहा कि इस सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मामला संज्ञान में आते ही उन्हें इन किसानों से मिलकर उनकी समस्या जानने के निर्देश दिए ताकि इस समस्या का उचित निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना करते हुए वह धरने पर बैठे किसानों से मिले और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है तथा उनकी मांग का उचित निपटारा करने के लिए मामला उचित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी, 2024 को इन किसान का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित औसत के अनुरूप मुआवज़ा नहीं दिया गया है। प्रदेश सरकार किसान के साथ है और उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
  • शिक्षा भारती कॉलेज आफ स्कूल एजुकेशन में नशा मुक्त ऊना अभियान का जागरूकता शिविर

    ऊना/सुशील पंडित : शिक्षा भारती कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में नशा मुक्त ऊना अभियान के द्वारा जागरूकता शिविर लगाया गया । जिसमें नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के द्वारा नेशनल यूथ डे के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए हुए छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। वह साइंटिफिक तौर पर नशे व सिंथेटिक नशे हमारे शरीर पर किस तरह से बुरा प्रभाव डालते हैं वह सब जानकारियां विस्तृत तौर पर दी गई l इसके साथ ही नशा मुक्ति ऊना अभियान का हेल्पलाइन नंबर 94180 64 444 की भी जानकारी वहां दी गई जिसमें नशे से जुड़ी हुई किसी भी समस्या का समाधान उसे पर कॉल करने पर मिलता है इसके साथ ही लाइफ स्किल्स के बारे में जागरूक किया जो कि हमें बेहतर डिसीजन लेने में मदद करते हैंl
    इसके साथ ही बच्चों को यह बताया गया कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी नशे की बीमारी से ग्रस्त है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें और इस बीमारी का इलाज जिला के हर अस्पताल में डॉक्टर द्वारा दिया जा रहा है l इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर लाल सिंह ने भी नशा मुक्त ऊना अभियान का सहयोग करने की अपील की और नेहरू युवा केंद्रों  का पूर्ण सहयोग होगा यह भी आश्वस्त किया l शिक्षा भारती कॉलेज के प्रधानाचार्य हंसराज ने भी कॉलेज के बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की तथा इस मुहिम को और आगे ले जाने का आश्वासन दिया l इस मौके पर नशा मुक्त होना अभियान की टीम की तरफ से बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत , मनोज कौशिक व जयेंद्र हीर उपस्थित रहे l
  • ट्रैक्टर के नीचे आने से मजदूर की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : सिद्ध चलेहड़ से लैंटिल का काम पूरा करके लौट रहा एक मजदूर अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र आशीष साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।
    राजकुमार के साथी कृष्ण साहनी पुत्र फूलो साहनी ने बताया कि सिद्ध चलेहड़ से जब वे वापस आ रहे थे तब भंजाल के पास ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर के उछलने के चलते उसके ऊपर बैठा राजकुमार सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। कृष्ण साहनी ने बताया है कि यह हादसा ट्रैक्टर चालक मनोहर लाल पुत्र रोशन लाल निवासी चलेट,तहसील घनारी द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुआ है। आरोपी चालक के विरुद्ध अम्ब थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।