Blog

  • पंजाबः शिक्षा अफसर ने स्कूल खुलने से पहले जारी की गाइलाइंस

    पंजाबः शिक्षा अफसर ने स्कूल खुलने से पहले जारी की गाइलाइंस

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने को कुछ दिन ही बचे है। इससे पहले जिला शिक्षा अफसर लुधियाना द्वारा पत्र लिखकर जिले के सभी स्कूलों को हिदायतें जारी की गई हैं। जारी हुए पत्र में स्कूलों में लगे पानी के टैंकर वाटर फिल्टर और वाटर कूलर को अच्छी तरह सफाई करने के आदेश जारी किए गए है। तांकि बच्चों को साफी पानी मिल सके। बता दें कि पंजाब सरकार शिक्षा विभाग द्वारा 2 जुलाई तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां की गई है, जिसके तहत सभी स्कूल 3 जुलाई से खुलेंगे।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री ने रखा सर्कट हाउस का रखा नींव पत्थर, 8 करोड़ की लागत से बन कर होगा तैयार, देखें वीडियो 

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री ने रखा सर्कट हाउस का रखा नींव पत्थर, 8 करोड़ की लागत से बन कर होगा तैयार, देखें वीडियो 

    पठानकोटः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने 15 महीने के करीब समय हो चुका है। इस दौरान सत्ता में आने के बाद से ही राज्य सरकार पंजाब को विकास के पथ पर लेकर जा रही है। जिस के चलते बीते दिन सुजानपुर में कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारूचक द्वारा लिंक रोड का कार्य शुरू करवाया गया। वहीं आज कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारूचक द्वारा आज विधानसभा हल्का भोआ के सरना इलाके में सर्कट हाउस का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। जिस पर 8 करोड़ के करीब लागत आएगी और 6 महीने में ये सर्कट हाउस बन कर तैयार हो जायेग। 

    इस सबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास के लिहाज से जिले में जो विकास होना चाहिए था वो नहीं हुआ है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार अब इस तरह काम कर रही है। जिसके चलते बीते दिन एक सड़क कला निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था और आज 8 करोड़ की लागत से बनने वाले सर्कट हाउस का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। जिसमें 2 वीवीआईपी कमरे ओर 10 दूसरे कमरे बनाये जा रहे है ताकि बाहर आने वाले वीवीआईपी लोगो को जहा ठहराया जा सके। 

  • दर्दनाक हादसाः शादी समारोह में लौट रहे व्यक्तियों की खड्ढ में गिरी कार, युवती सहित 4 की मौत

    दर्दनाक हादसाः शादी समारोह में लौट रहे व्यक्तियों की खड्ढ में गिरी कार, युवती सहित 4 की मौत

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला से 100 किमी दूर रामपुर में कलेडा-मझेवटी सड़क मार्ग पर शलुन कैंची से यह कार नीचे खड्ढ में गिर गई। शिमला के रामपुर में हुए इस हादसे में एक युवती समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवती घायल बताई जा रही है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को मौके से निकाला है। मृतकों की पहचान गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर, अविनाश मांटा (24), चकली (रामपुर) शिमला, सुमन (22) गांव कुकही डाकघर दरकाली (रामपुर), हिमानी (22), और संदीप (40) गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर के तौर पर हुई है।

    हादसे में शिवानी (22), गांव कुकही डाकघर दरकाली घायल है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद बारात से लौट रहे थे। इस दौरान कार हादसे का शिकार हो गई। कार में सभी लोग रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसा कैसे हुआ अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर थाने के सब इंस्पेक्टर जयदेव ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली थी। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

    कार सड़क से करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। दुर्घटना में चार लोग जिन में यु3वक और एक युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवती घायल थी। घायल को खनेरी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पंचायत प्रधान क्लेड़ा मझेवठी प्रोमिला मेहता ने बताया कि आज सुबह एक दुखद घटना हुई है। रात देवठी नामक गांव से कलेड़ा गांव बारात आई थी और सुबह जब बारात वापस हो रही थी तो रास्ते में शूलून कैची के पास यह हादसा हुआ है। इस हादसे में चार की मौत हुई और 1 घायल हैं ।

  • जालंधरः घर में अकेले बच्चों को देख व्यक्ति ने दिया वारदात को अंजाम, देखें तस्वीरें

    जालंधरः घर में अकेले बच्चों को देख व्यक्ति ने दिया वारदात को अंजाम, देखें तस्वीरें

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अगर आप भी घर में अपने बच्चों को घर में अकेला छोड़ते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। दरअसल, गोल्डन एवेन्यू फेज-2 में स्थित एक प्लॉट में रह रहे प्रवासी परिवार के बच्चों से मारपीट कर लुटेरे ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

    यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि एक्टिवा सवार युवक घर का दरवाजा खटखटाता है। इस दौरान घर में बच्चा होता होता है जो गेट नहीं खोलता। जिसके बाद लुटेरा खुद गेट में हाथ डालकर अंदर आ जाता है।

    बच्चों के अनुसार लुटेरे ने उन्हें बेरहमी से उसे पीटा और सिलेंडर लेकर फरार हो गया। इसमें से एक बच्चे ने हिम्मत जुटाकर एक्टिवा का पीछा भी किया, आस-पास शोर मचाते हुए लोग इकट्ठे भी हुए लेकिन वह भागने में सफल हो गया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शिकायत थाना डीविजन नंबर 7 में दी है। 

  • पंजाबी गायक Deep Dhillon और Jasmine के साथ हुई बड़ी वारदात, देखें वीडियो

    पंजाबी गायक Deep Dhillon और Jasmine के साथ हुई बड़ी वारदात, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर जैस्मीन जस्सी और दीप ढिल्लों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जैस्मिन और दीप के साथ चोरी की वारदात हुई है। कुछ घंटे पहले कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। इस वीडियो में जैस्मिन और दीप बता रहे हैं कि चोरों ने हमारी गाड़ी में पड़े थोड़े से सामान चोरी करने के खातिर गाड़ी तोड़ दी। हालांकि, कार में ज्यादा सामान नहीं था।

    बता दें कि सिंगर दीप ढिल्लों ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”अपनी गाड़ी तोड़ गए।” यह हादसा तब हुआ जब दीप ढिल्लों ब्रैम्पटन में कार रोककर गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए। गौरतलब है कि जैस्मिन और दीप ढिल्लों ने विदेश में भी अपना घर बनाया है। इसकी तस्वीरें ये कपल अक्सर अपने अकाउंट पर शेयर करता रहता है। दीप ढिल्लों और जैस्मीन जस्सी लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। यह जोड़ी एक के बाद एक हिट गानों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। निजी जिंदगी की बात करें तो इस जोड़े ने कुछ साल पहले शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा।

  • पंजाबी यूनिवर्सिटी का सुपरवाइजर फर्जी हाजिरी लगाकर ले रहा था वेतन, हुआ बर्खास्त

    पंजाबी यूनिवर्सिटी का सुपरवाइजर फर्जी हाजिरी लगाकर ले रहा था वेतन, हुआ बर्खास्त

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सुरक्षा विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर बतौर सुरक्षा सुपरवाइजर तैनात कर्मचारी को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त कर दिया गया है। रूपिंदर सिंह नाम के इस कर्मचारी पर आरोप है कि वह अपने बेटे समेत दो लोगों की फर्जी हाजिरी लगाकर उनके नाम पर वेतन ले रहा था। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से गठित तीन मेंबरी कमेटी की जांच में रूपिंदर सिंह के खिलाफ आरोप साबित हुए हैं। जिन दो लोगों की फर्जी हाजिरी लगाकर आरोपी रूपिंदर सिंह वेतन ले रहा था, उनमें से एक इस कर्मचारी का अपना बेटा गुरप्रीत सिंह है, जो साल 2017 से न्यूजीलैंड में रह रहा है, लेकिन आरोपी ने अपने बेटे की फर्जी हाजिरी के जरिए उसे सुरक्षा स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी दिखाकर साल 2015 से 2021 तक उसका वेतन हासिल किया। जांच के दौरान रूपिंदर सिंह ने आरोप स्वीकार कर लिया है।

    दूसरे मामले में रूपिंदर सिंह ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला कुलदीप कौर का नाम भी सुरक्षा स्टाफ की कांट्रेक्ट कर्मी के तौर पर इस्तेमाल करते हुए उसकी फर्जी हाजिरी लगाई और साल 2019 से 2021 तक तनख्वाह प्राप्त की। जांच के दौरान जब कुलदीप कौर के साथ संपर्क किया गया, तो सामने आया कि वह घरेलू कामकाज करने वाली महिला है। आरोपी की ओर से उसे इस गलत काम के बदले में 1000 रुपये प्रति महीना दिया जाता था। पीयू में कानून विभाग से अध्यापक डॉ. मोनिका आहूजा ने बताया कि उनके समेत तीन मेंबरी कमेटी की ओर से इस पूरे मामले की जांच की गई है। जांच के दौरान विभिन्न सबूतों के साथ जब पुख्ता जानकारी उसके सामने रखी गई तो उसने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। जाली हाजिरी के जरिए तन्ख्वाह के रूप में हासिल की रकम को आरोपी से वसूल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वीसी प्रो. अरविंद ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

  • जालंधरः Apna Chai Wala में हमलावारों ने की तोड़फोड़, देखें CCTV

    जालंधरः Apna Chai Wala में हमलावारों ने की तोड़फोड़, देखें CCTV

    जालंधर,ENS: भोगपुर अपना चाय वाला रेस्टोरेंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दुकान में काम करने वाले युवक को कुछ दिन पहले काम छोड़ा था। जिसके बाद वह दोस्तों के साथ मिलकर दुकान मालिक के पास अपनी पैसे लेने के पहुंचा। इस दौरान दुकान में कर्मी के साथ उसका विवाद हो गया। जहां युवकों ने दुकान के कर्मी को गालियां निकालनी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि नौकर ने दोस्तों के साथ मिलकर दुकान के कर्मी की पिटाई कर दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे नौकर ने दोस्तों के साथ मिलकर दुकान कर्मी की पिटाई की। इस दौरान युवक और उसके दोस्तों ने रेस्टोरेंट का कीमती सामान भी तोड़ा। घटना प्रेसिडेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

  • जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव आईटीआई ऊना में 30 जून को

    जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव आईटीआई ऊना में 30 जून को

    जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव आईटीआई ऊना में 30 जून को

    ऊना/सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में उद्यमि सहयोग परिषद गुरूग्राम एवं वोल्कस वैगन ग्रुप एकैडमी के सयुक्ंत तत्वाधन में 30 जून को प्रातः   9.30 बजे एक जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना बलराम सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव में मोटर मकैनिक, डीजल मकैनिक, आटो इलैक्ट्रिकल एंव इलैक्ट्राॅनिक्स इलैक्ट्रीशियन व इलैक्ट्राम्निकस व्यावसायों के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस ड्राईव में अभियार्थियांे की पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा मे सफल अभियार्थियों का उसी दिन साक्षात्कार होगा। सभी प्रक्रियों में सफल अभियार्थियांे को वोल्कस वैगन ग्रुप एकैडमी द्वारा प्रथम चार महीने निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा प्रशिक्षण के दौरान केवल प्रशिक्षुओं के ठहरने व खाने का प्रबन्ध कम्पनी द्वारा निःशुल्क किया जाएगा। तदोपरान्त उपरोक्त आॅटोमोटिव मल्टीनैशनल कम्पनियांे में वोल्कस वैगन, स्कोढ़ा व ओडी इत्यादि में बतौर सर्विस टैक्नीशियन नियुक्ति के साथ अभ्यर्थी को 18500 रूपये प्रारम्भिक मासिक वेतन दिया जाएगा। 

    प्रधानाचार्य ई. वलराम सिंह ढिल्लों ने आईटीआई मंे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी प्रस्तावित ट्रेनिग एंव प्लेसमैंट ड्राईव का बढ़चढ़ कर लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग एंव प्लेसमैंट ड्राईव उपरोक्त व्यावसायों के फ्रैशर आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए निर्धारित हैै। लेकिन पूर्व मेे प्रशिक्षण ले चुके प्रशिक्षु जो एक/दो साल के अनुभव उपरान्त मल्टी नैशनल कम्पनियों मे बतौर सर्विस टैक्नीशियन नियुक्ति प्राप्त करना चाहे तो वह भी इस ट्रेनिंग एंव प्लेसमैंट ड्राईव मे भाग ले सकते हैं।
  • राम कुमार चौधरी ने किया 95 लाख की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास

    राम कुमार चौधरी ने किया 95 लाख की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास

    बद्दी, सचिन बैंसल, एनकाउंटर न्यूज़ः मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने नंदपुर और बवासनी पंचायतो में 95 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न परियोजनाओं को शिलान्यास किया। नंदपुर पंचायत के गांव बागवाला-बेरसन की हरिजन बस्ती के लिए एक किमी कच्चे सम्पर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 25 लाख, नंदपुर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में भवन निर्माण के लिए 12.50 लाख रुपये तथा ग्राम मैरीवाला की गली के विकास के लिए 6 लाख रुपये के कार्य का शिलान्यास किया। सीएसआर के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंदपुर में शीघ्र ही एक कमरे का निमार्ण करवाने की घोषण भी की।

    सीपीएस ने  बवासनी से जामन का डोरा तक 4 किमी लंबी सडक़ पर रोड़ी बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्य पर 25 लाख रुपये व्यय होंगे।  कोलका में डंगा निर्माण के लिए 1 लाख, राम किश्न हाउस जामन डोरा तक सम्पर्क मार्ग निर्माण व डंगा निर्माण के लिए 75,000 रुपए तथा बाबू राम आवास बनेड़ा के लिए पाईप कलवर्ट व टाईल के लिए 1.50 लाख रुपए प्रदान करेन की घोषणा की। उन्होंने जामन का डोरा-बवासनी मार्ग पर डंगे व पुलिया निर्माण के लिए 16.50 लाख रुपए उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि  प्रदेश को फल राज्य बनाने के लिए सात जिलों में 1292 करोड़ रुपये व्यय होंगे। एचपी शिवा परियोजना के पहले चरण में 257 समूहों में 4000 हेक्टेयर भूमि पर संतरा, अमरुद, अनार, लीची, आम, प्लम, पिकननट और जापानी फल रोपे जाएंगे। इस परियोजना का क्रियान्वयन राज्य बिलासपुर, हमीरपुर, कांगडा, मंडी, सोलन, सिरमौर तथा ऊना जि़लों के 28 विकास खंडों में किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि दून विस क्षेत्र के प्रत्येक गांव को पक्के मार्ग से जोड़ा जाएगा और विकास के सभी कार्य तय सीमा में पूर्ण किए जाएंगे। प्रत्येक गांव के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार का लक्ष्य है।  बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकारण की निधि से दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बवासनी पंचायत  में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से जानकारी भी ली।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत नन्दपुर की प्रधान भोली देवी, ग्राम पंचायत बवसनी की प्रधान मनविन्दर कौर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता राहुल अबरोल, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियन्ता दीपक वर्मा, ग्राम पंचायत बवासनी के पूर्व प्रधान जसविन्दर, पूर्व उप प्रधान कमलजीत, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • जालंधरः डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में बड़े स्तर पर कर्मचारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधरः डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में बड़े स्तर पर कर्मचारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज प्रशासन द्वारा डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में बड़े स्तर पर कर्मचारियों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट