Blog

  • वार्षिक समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों को मिलती है प्रेरणा व प्रोत्साहन: सत्ती

    वार्षिक समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों को मिलती है प्रेरणा व प्रोत्साहन: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जखेड़ा में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सत्ती ने गत दो शैक्षणिक सत्रों के दौरान शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूली छात्रों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण उत्सव होता है जिसके उनको बेहद इंतजार होता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों का जहां एक ओर मनोबल बढ़ता है, तो वहीं दूसरी ओर अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।
    सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में आधारभूत ढांचों सहित अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूलों के सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में 31.46 लाख रुपये की लागत से दो हॉल तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 12 लाख की लागत से तीन कमरे जनता को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 19.66 लाख रुपये की लागत से रावमापा जखेड़ा की चारदीवारी का निर्माण प्रगति पर है, जबकि 5.74 लाख से रिटेनिंग वॉल का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 3 लाख रुपये से बास्केटबाल का कोर्ट बनाया गया है तथा स्पोर्टस रुम बनाने के लिए 18.55 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं, जिसमें से 4 लाख रुपये की राशि प्रथम किश्त के तौर पर प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा 3.50 लाख से कबड्डी के मैट प्रदान किए गए हैं।
    समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य सुरिन्द्र धीमान ने वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत की। इसके अलावा स्कूली छात्रों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।

    बनगढ़ की महिला कृषक कृष्णा देवी ने इस मौके पर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने स्कूल को वाटर कूलर भेंट किया।
    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, बीडीसी सदस्य महेन्द्र छिब्बर, शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, जखेड़ा की प्रधान नरिन्द्रा कुमारी, उपप्रधान कुलविन्द्र सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य संजय भाटिया, पूर्व प्रधान विजय नाहर, पूर्व उपप्रधान डॉ शशि कमल, एसएमसी प्रधान राकेश कुमार, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया नया समन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया नया समन

    नई दिल्लीः जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं। हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट के चक्कर लगा रहीं एक्ट्रेस से सोमवार को दिल्ली पुलिस की पूछताछ होनी थी, जिसे टाल दिया गया था। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन ने किसी वजह से पूछताछ को रीशेड्यूल करने की अपील की थी। जिस पर मुहर लगाते हुए कोर्ट ने इन्वेस्टिगेशन को सोमवार 12 सितंबर से टाल कर बुधवार 14 सितंबर कर दिया है। अब दिल्ली पुलिस ने 14 सितंबर के लिए एक्ट्रेस को नया समन जारी किया है। जिसके तहत जैकलीन की EOW के सामने 14 तारीख को पेशी होनी है।

    जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए उन्हें समन भेजा है। हालांकि, ये पूछताछ का सिलसिला आज यानी 12 सितंबर को ही होना था। लेकिन, एक्ट्रेस ने अपने कुछ पर्सनल काम के चलते आज इस कार्रवाई में शामिल नहीं हो पाईं। इसीलिए उनको नया समन 14 तारीख के लिए भेजा गया है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो ये तीसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को समन जारी किया है। पेशी के लिए एक्ट्रेस की ओर से मना करने पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैकलीन को 12 सितंबर की सुबह 11 बजे मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू के ऑफिस में पूछताछ के लिए पेश होना था, लेकिन उसके एक दिन पहले ही उनकी तरफ इस बात का हवाला दिया गया कि वो पेश नहीं हो पाएंगी। कारण पूछने पर एक्ट्रेस ने कुछ काम की व्यस्तता बताया। अब हमारी तरफ से जल्द ही एक नया समन जारी किया जाएगा। नए समन में नई तारीख पेश होने के लिए दी जाएगी। जिसके बाद अब ईओडब्ल्यू की ओर से एक्ट्रेस को ज्यादा वक्त ना देते हुए बुधवार को पेश होने के लिए कहा गया है।

  • माता-पिता ने लगाई डांट तो घर से भागी यूट्यूबर

    माता-पिता ने लगाई डांट तो घर से भागी यूट्यूबर

    मुंबई : महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद जिले से लापता युवा यूट्यूबर को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ़ निकाला 16 साल की इस यूट्यूबर को मध्‍य प्रदेश के इटारसी से ढूंढ़ निकाला गया। बताया जाता है कि किशोरी के माता-पिता ने किसी बात को लेकर उन्‍हें डांट-फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर किशोरी घर छोड़ दिया था। उनके इस कदम से घरवाले और अन्‍य परिजन काफी परेशान हो गए। पुलिस में इसकी रिपोर्ट देने के साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर लापता यूट्यूबर को ढूंढ़ने की गुहार लगाई गई थी. आखिरकर रेलवे पुलिस चर्चित यूट्यूबर को ढूंढ़ निकाला और उनके माता-पिता के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद (महाराष्‍ट्र) में 16 साल की यूट्यूबर के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके बाद से ही उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी। रेलवे पुलिस को भी यूट्यूबर की तस्‍वीर दी गई थी, ताकि उन्‍हें ढूंढ़ने में आसानी हो. इसके बाद रेलवे पुलिस ने भी उनकी तलाश शुरू कर दी थी. रेलवे पुलिस ने युवा यूट्यूबर को औरंगाबाद से तकरीबन 500 किलोमीटर दूर मध्‍य प्रदेश के इटारसी से बरामद किया। रेलवे पुलिस ने इटारसी रेलवे जंक्‍शन पर सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ था. इस दौरान किशोरी को कुशीनगर एक्‍सप्रेस ट्रेन के स्‍लीपर कोच से ढूंढ निकाला गया।

    माता-पिता की फटकार से नाराज
    बताया जाता है कि किशोरी को उनके माता-पिता ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी. इससे नाराज होकर किशोरी घर छोड़कर चली गई थीं। उनका घर औरंगाबाद छावनी थाना क्षेत्र में पड़ता है। किशोरी के गुमशुदा होने की सूचना के बाद रेलवे पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी थी। जिस ट्रेन से किशोरी को बरामद किया गया वह भुसावल से आ रही थी।

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्री ने CISF अधिकारी को मारा थप्पड़, FIR दर्ज

    पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्री ने CISF अधिकारी को मारा थप्पड़, FIR दर्ज

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री और एक सीआईएसएफ अधिकारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान यात्री ने सीआईएसएफ इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यात्री की पहचान इटली के खुशाल सिंह शाहबाजपुर के रूप में हुई है और वह स्पाइसजेट की फ्लाइट से रोम जा रहा था।

  • पुलिस के हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

    पुलिस के हेड कांस्टेबल ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

    बहादुरगढ़: क्षेत्र के नया गांव में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सूदखोरों के चंगुल में फंसा था। जिन लोगों को पैसे उधार दिए थे वे भी वापस नहीं लौटा रहे थे। इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया। मृतक ने आठ पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें जिन लोगों ने तंग कर रखा था उनके भी नाम है और जो पैसे नहीं लौटा रहे थे, उनके भी लिखे हुए हैं। मृतक ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद परिवार के लिए भी खतरा होगा। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। नया गांव निवासी करीब 28 वर्षीय प्रवीन कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था।

    उसकी दिल्ली के पीतमपुरा में ड्यूटी चल रही थी। देर रात में परिवार के साथ खाना खाकर सो गया, लेकिन जब अल सुबह स्वजनों की नजर पड़ी तो है वह फांसी के फंदे पर था। उसे संभाला लेकिन वह दम तोड़ चुका था। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रवीन कुमार के घर से आठ पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ। अहम बात यह है कि सुसाइड नोट पर पहले 6 सितंबर की तारीख लिखी गई थी लेकिन बाद में उसे काटकर 12 सितंबर लिखा गया। माना जा रहा है कि प्रवीन ने तंग आकर पहले से ही फांसी का मन बनाया हुआ था, लेकिन एक सप्ताह किस मुश्किल में गुजरा यह राज उसके साथ ही चला गया। सुसाइड नोट में प्रवीन ने मुकेश उर्फ तोता, महेंद्र सैनी और काला यादव के नाम लिखे हैं। आरोप है कि इन लोगों ने उसे ब्याज के पैसे के लिए तंग कर रखा था। इनमें से एक ने तो उसका प्लाट खरीदने के लिए सौदा किया था।

    पैसे दिए थे लेकिन बाद में प्लाट खरीदने से मना कर दिया।पैसे वापस लिए और उनके प्याज का दबाव भी डाला। जबकि दूसरे से पैसे ब्याज पर लिए थे। प्रवीन ने लिखा है कि वह ब्याज के साथ साथ मूल राशि भी दे रहा था। लेकिन मूल राशि कम नहीं की। उससे जबरदस्ती कागज पर हस्ताक्षर भी करवाए। दूसरी ओर प्रवीन ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने सात लोगों को पैसे दे रखे थे। लेकिन वे वापस नहीं लौटा रहे थे। सुसाइड नोट में  आरोप है कि उसकी मौत के बाद यह लोग उसके परिवार को भी तंग कर सकते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की जाए। थाना सदर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई होगी। मृतक की लिखावट का मिलान किया जाएगा।

  • जालंधरः एक्शन की तैयारी में निगम, अवैध निर्माण-कालोनियों के पुराने चालानों की कमिश्नर ने मांगी लिस्ट 

    जालंधरः एक्शन की तैयारी में निगम, अवैध निर्माण-कालोनियों के पुराने चालानों की कमिश्नर ने मांगी लिस्ट 

    जालंधर/वरुण : महानगर में नगर निगम अवैध निर्माण-कालोनियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई ना होने को लेकर निगम की काफी किरकिरी हो रही है। जिसके बाद निगम कमीश्रर दविंदर सिंह ने अवैध निर्माण-कालोनियों के पुराने चालानों की लिस्ट मांगी है। दरअसल, निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने कई साल से कार्रवाई के नाम पर जो चालान काटे हैं, उन्हें अब बाहर निकालने की तैयारी की है।

    रिकार्ड रुम में दबी चालानों की फाइलों को निकालकर जांच की जाएगी कि किस चालान के तहत क्या कार्रवाई की गई है। पिछले सालों में नगर निगम ने अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के नाम पर चालान काटकर खानापूर्ति की थी। अब इन चालानों को रिकार्ड रूम से बाहर निकाल कर सूची बनाई जाएगी।

    निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पिछले सालों के दौरान जितने भी चालान काटे गए हैं उनकी लिस्ट तैयार की जाए। जिसका भी चालान काटा गया है उसके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई है और कितना जुर्माना लगाया गया, इसकी पूरी डिटेल इसी हफ्ते उन्हें मिल जानी चाहिए। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में इन आदेशों से हड़कंप मचा हुआ है। यह चालान हजारों की गिनती में है और इन्हें सूचीबद्ध करने में समय लगेगा। 

  • राघव शर्मा ने टीबी हारेगा ऊना जीतेगा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

    राघव शर्मा ने टीबी हारेगा ऊना जीतेगा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

    जिला ऊना में 2 अक्तूबर तक चलेगा टीबी मुक्त अभियानः उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में 21 दिन तक चलने वाले टीबी हारेगा, ऊना जीतेगा अभियान की शुरूआत आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से उपायुक्त राघव शर्मा ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर की।
    इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए राघव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला में लगभग 2800 टीबी के नमूने एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने 627 टीमें गठित की गई हैं। इनमें स्वास्थ्य खंड अंब में 116, बसदेहड़ा में 173, गगरेट में 108, हरोली में 129 व स्वास्थ्य खंड थाना कलां में 101 टीमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन टीमों में आशा वर्कर व हैल्थ वर्कर द्वारा घर-घर जाकर क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की स्क्रीनिंग व सैंपल एकत्रित करेंगी। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि खांसी, बुखार, वजन कम होना, पसीना आना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द व गर्दन में गांठें आदि होने की स्थिति में बीमारी के लक्षणों को छुपाए नहीं तथा अपनी जांच अवश्य करवाएं और घर-द्वार पर आने वाले स्वास्थ्य कार्यकत्ताओं की स्क्रीनिंग व सैंपल एकत्रित करने में सहयोग करें।
    उपायुक्त ने बताया कि ऊना को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीबी टैस्टिंग के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित किया जा रहा है। इसी के तहत चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से एक अतिरिक्त सीबीनॉट टीबी टैस्टिंग मशीन आरएच ऊना को उपलब्ध करवाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा टीबी मरीजों की टेस्टिंग हो सके। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रूपये प्रतिमाह और मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के तहत 1500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। डीसी ने बताया कि जिला में 17 क्षय रोगियों को प्रतिमाह 34 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है।
    राघव शर्मा ने रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और इंडस्ट्री एसोसिएशन मैहतपुर के सहयोग से 10 टीबी मरीजों को हाईजीन व न्यूट्रीशन किटें प्रदान की। सहयोग के लिए उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और इंडस्ट्री एसोसिएशन मैहतपुर की सराहना की। इस अवसर स्टेट पैटर्न रेड क्रॉस सोसाइटी सुरेंद्र ठाकुर, सीएमओ डॉ. मंजू बहल, एमएस डॉ. रमन शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय अत्री, प्रधान मैहतपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन सीएस कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भवानपुरिया की पेशी पर छावनी में बदला कचहरी चौंक, देखें विडियो

    जालंधरः गैंगस्टर जग्गू भवानपुरिया की पेशी पर छावनी में बदला कचहरी चौंक, देखें विडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर में गैंगस्टर जग्गू भवानपुरिया की पेशी को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात की गई। दरअसल, देहात पुलिस नौ दिन के रिमांड के बाद आज जग्गू भवानपुरिया की पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई थी। रिमांड खत्म होने के बाद आज मोहाली पुलिस ने कोर्ट ने जग्गू भवानपुरिया का एक दिन का रिमांड हासिल किया है और उसे लेकर मोहाली को रवाना हो गई है। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ पुलिस थाना भोगपुर में 2014 में एक अवैध हथियारों का मामला दर्ज था। इस मामले में पेश न होने पर कोर्ट ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को भगौड़ा करार दे रखा था।

    पुलिस ने जज महेंद्र प्रताप सिंह लिबड़ा की अदालत में दलील दी कि 2014 में जग्गू भगवानपुरिया की गैंग से अवैध हथियार पकड़े गए थे, लेकिन जग्गू भगवानपुरिया पर विभिन्न स्थानों पर कई मामले दर्ज होने के कारण उससे अवैध हथियारों के बारे में अभी तक पूछताछ नहीं हो पाई है। इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया था, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था।

  • पंजाबः सड़क पर भिड़े पति-पत्नी और सास, मौके पर पहुंची पुलिस 

    पंजाबः सड़क पर भिड़े पति-पत्नी और सास, मौके पर पहुंची पुलिस 

    अमृतसर: जिलें के कचहरी चौक उस समय रणभूमि में बदल गया जब पति-पत्नी और सास में हो रही बहस मारपीट में बदल गई। हालात तो ऐसे बने कि वहां पर पुलिस को आकर मामला सुलझाना पड़ेगा। दरअसल, किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। जिसके बाद महिला सड़क पर ही हंगामा करने लगी। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह कार के आगे लेट जाती है हालांकि इस दौरान उसका पति और बच्चे उसे रोकते हैं। वहीं फिर सास और उस महिला में मारपीट होती है। दोनों एक दूसरे को सड़क पर लेटाकर मारती हैं। मामला बढ़ता देख वहां पुलिस पहुंचती है और उन तीनों को शांत करवाती है।

  • WhatsApp Call करने पर देने होंगे पैसे! 

    WhatsApp Call करने पर देने होंगे पैसे! 

    वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य ऐप जो आपको बिल्कुल मुफ्त में कॉल करने देते हैं, जल्द ही आपको भुगतान करने के लिए कह सकते हैं, अगर ट्राई का प्रस्ताव लागू होता है। एक रिपोर्ट के आधार पर, दूरसंचार विभाग ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण से इंटरनेट आधारित कॉल को विनियमित करने के बाद के प्रस्ताव पर अपने विचार व्यक्त करने को कहा है। दूरसंचार ऑपरेटरों और सेवा प्रदाताओं की ओर से पूरे उद्योग के लिए “सेम सर्विस, सेम रूल्स” के सिद्धांत पर विचार करने का दबाव रहा है।

    ट्राई ने शुरुआत में इस प्रस्ताव को 2008 में वापस भेज दिया था, जब भारत में मोबाइल इंटरनेट अभी भी अपने शुरुआती चरण में था। डीओटी ने अब प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी है, ट्राई से व्यापक संदर्भ के साथ आने के लिए कहा है। ऐसा नई तकनीकों के उभरने के बीच तकनीकी माहौल में आए बदलाव के चलते किया जा रहा है। नए नियम इंटरनेट टेलीफोन ऑपरेटरों और यहां तक ​​कि ओटीटी खिलाड़ियों को भी ध्यान में रखकर बनाने को कहा गया है।

    ट्राई की मूल सिफारिश 2008 में वापस की गई थी। यह कहा गया था कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) को सामान्य टेलीफोन नेटवर्क पर इंटरनेट कॉल प्रदान करने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, उन्हें इंटरकनेक्शन फी के लिए भुगतान करना होगा, वैध अवरोधन उपकरण स्थापित करना होगा और कई सुरक्षा एजेंसियों का अनुपालन करना होगा। 2016-17 में एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया गया था जब नेट न्यूट्रैलिटी का मुद्दा चर्चा में था। हालांकि, दूरसंचार विभाग अब प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

    कहा जाता है कि टेलीकॉम ऑपरेटर लंबे समय से सभी इंटरनेट आधारित कॉलिंग और मैसेजिंग सेवाओं के लिए एक समान कानून की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘उन्हें लाइसेंस शुल्क के समान स्तर का भुगतान करना चाहिए, कानूनी अवरोधन, सेवा की गुणवत्ता आदि के विनियमन का पालन करना चाहिए, जैसा कि दूरसंचार ऑपरेटरों और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (आईएसपी) पर लागू होता है।’

    यदि ऐसा कानून अंततः पारित हो जाता है, तो Google डुओ, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर, सिग्नल, टेलीग्राम, और इसी तरह की सभी सेवाओं आदि जैसी मुफ्त टेक्स्टिंग और कॉलिंग सेवाओं पर अत्यधिक भरोसा करने वाले यूजर्स को सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा। यह देखा जाना बाकी है कि इन सेवाओं पर टैरिफ और शुल्क कैसे लागू किए जाएंगे, यह देखते हुए कि इंटरनेट पर सब कुछ डेटा पैकेट पर आधारित है।