चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। वहीं अब सरकार द्वारा 7 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट


चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। वहीं अब सरकार द्वारा 7 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट


जालंधर/वरुण : पंजाब के कई जिलों में चर्च के प्रोफेट के घरों पर ईडी की रेड से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के ताजपुर स्थित प्रोफेट बजिंदर सिंह और प्रोफेट हरप्रीत सिंह खोजेवाला कपूरथला के घर ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। वहीं मोहाली में बजिंदर के घर और अमृतसर में भी किसी चर्च के प्रोफेट के घर पर ईडी की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा, यहां तक कि भारी मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच चुकी है।

मेष राशिफल। आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपक कुछ भौतिक मामलों में सावधानी बरतें और आपको आज परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ नए लोगों से संपर्क बढे़ंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपको अपनी वाणी या व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। जीवन स्तर में पहले से सुधार आएगा और आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा।
वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आप कुछ संवेदनशील मामलों में सावधानी बरतें। शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करने वाले लोगों को ज्यादा ध्यान लगाने से बचना होगा, बैकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी और आप सभी का सम्मान करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ों की सलाह पर चलने से बचना होगा और कामकाज की तलाश कर रहे लोग अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने घर से बाहर निकाल पाएंगे। आपको किसी पुराने गलती से आपको सबक लेना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है।
कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ अवरोधों को दूर करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आर्थिक अवसरों में लेकर आप थोड़ा सोच विचार कर सकते हैं, जिसके कारण कुछ बड़े अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं। आपको आज घर में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, जो नाकामयाब रहेगी। आप अपने रूटीन को बनाए रखें और यदि आप बिजनेस के कुछ कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो उनके पूरे होने में समस्या आ सकती है।
सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। यदि आप बिजनेस में किसी प्रस्ताव को खुद लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से मिलेंगे, तो वह आपकी बात अवश्य समझेंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपनी गलतियों को दोहराने से बचना होगा। आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे और आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चों आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होती दिख रही है।
कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रम में से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी काम में बिना सोचे समझे आगे बढ़ेंगे, जिसमें बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी और व्यवसाय में आप अपनी दीर्घकालीन योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी।
तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है और परिवार में किसी सदस्य के व्यवसाय पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा, जो लोग विदेशों से व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। सांस्कृतिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी जीवनशैली आकर्षक बनेगी और आपको अपने किसी काम के पूरा ना होने के कारण निराश हो सकती है, लेकिन आपको घबराना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आज आपको छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा।
वृश्चिक राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपने मित्रों व सबंधियों से अपनी किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज अपने व्यापार में बढ़ोतरी लाने में कामयाब रहेंगे।
धनु राशिफल। आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और सकारात्मकता से आपकी सोच आपके काम आएगी। करियर को लेकर आपको कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। आपको कुछ अनुभवी व्यक्ति से सलामत होने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अपने साथी की कुछ कमजोरियों को बताकर, उन्हें दूर करना होगा, नहीं तो बाद में वह समस्या बन सकती हैं। स्वास्थ्य में यदि कुछ उतार-चढ़ाव आए, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें और किसी यात्रा पर जाते समय उसके नियमों में सावधानी बरतें।
मकर राशिफल। आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने के लिए रहेगा।आपके कुछ व्यापार में नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए सतर्क रहें, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है। संतान के मन में चल रही समस्याओं को लेकर उनके बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कार्य में तेजी बनाए रखनी होगी,तभी वह पूरे हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आप घर व बाहर कहीं भी कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें और पारिवारिक रिश्तों में सामान्यता बनाए रखें। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और आप अपनी परंपराओं को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप धार्मिक कार्य में भी बढ़- चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान आज किसी आवश्यक कार्य के कारण यात्रा पर जा सकती है।
मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय के मामले में यदि आप किसी से कोई मदद मांगेगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी और आपको अपने भाई बंधुओं का सहयोग भी मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको जाना जाएगा और आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य दिन लंबे समय से रुके हुए थे, तो वह भी आज गति पकड़ेंगे और आप बड़ों की बातों में आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

जालंधर/वरुण: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान रिश्वत के एक केस में पिछले दो महीनों से भगौड़े चले आ रहे गिरदावार तेजिन्दर सिंह गोल्डी, राजस्व सर्कल ऊची बस्सी, दसूहा को आज गिरफ़्तार कर लिया है। इस रिश्वत मामले में होशियारपुर जि़ले के दसूहा में तैनात एक राजस्व पटवारी लखबीर सिंह को पहले ही ब्यूरो द्वारा 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया जा चुका है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को जुगराज सिंह निवासी गाँव उस्मान शहीद, तहसील दसूहा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया था। इस केस में गिरदावार तेजिन्दर सिंह गोल्डी को भी पटवारी के साथ मिलीभगत करने के लिए नामज़द किया गया था, जो शिकायतकर्ता की कृषि योग्य ज़मीन का वितरण करने में देरी कर रहा था।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया थे कि उक्त पटवारी और गिरदावार उसकी पारिवारिक कृषि वाली ज़मीन की बाँट और निशानदेही करने के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहे थे। उसकी शिकायत की पड़ताल करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पटवारी को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया था। इस सम्बन्धी दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पहले ही मुकदमा दर्ज है, जिस संबंधी अगली कार्रवाई की जा रही है।

ऊना/ सुशील पंडित : शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरवाईं के वोकेशनल सिक्योरिटी के विद्यार्थियों की फील्ड विजिट करवाई गई। वोकेशनल सिक्योरिटी के 20 विद्यार्थियों को वोकेशनल टीचर कृष्ण चंद की अगुवाई में 14वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल जसूर जिला कांगड़ा के लिए भेजा गया। उनके साथ उनके साथ वोकेशनल टीचर इंदुबाला तथा प्रवक्ता अंग्रेजी ललित मोहन भी गए। वहां पर आपदा प्रबंधन टीम के द्वारा बच्चों को आपदा से बचाव सीपीआर तथा आपदा के दौरान किस तरह से खुद को बचाना है और औरों को भी बचाना है इसके साथ साथ वोकेशनल सिक्योरिटी के विद्यार्थियों के द्वारा अभ्यास भी किया गया। प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

नई दिल्लीः मशहूर वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने कॉर्बन डॉइऑक्साइड उत्सर्जन से निपटने को लेकर ऐलान किया है कि कंपनी बायोगैस के उत्पादन के लिए गोबर का इस्तेमाल करेगा। बता दें कि इसका उपयोग सीएनजी कारों को चलाने के लिए किया जाता है। यह ऐलान कंपनी की आगामी विकास की रणनीति का भाग है।
बता दें कि बाजार में मारुति सुजुकी के फिलहाल 14 सीएनजी मॉडल उपलब्ध है। इसमें ऑल्टो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, स्विफ्ट डिजायर, बलेनो, अर्टिगा, ग्रैंड विटारा समेत अन्य कारें शामिल हैं। भारतीय सीएनजी कार बाजार में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी लगभग 70 फीसदी है। बता दें कि मारुति ने साल 2010 में तीन मॉडलों ऑल्टो, ईको और वैगनआर के साथ सीएनजी कार मार्केट में बिक्री शुरू की थी।
कंपनी द्वारा अबतक 1.14 मिलियन से अधिक कार यूनिट्स को बेचा जा चुका है जिससे 1.31 मिलियन टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन की बचत हुई है। सुजुकी मोटर्स कॉर्पोरेशन का कहना है कि उत्सर्जन की चुनौती से निपटने के लिए सुजुकी की अनूठी पहल बायोगैस व्यवसाय है। इसमें गाय के गोबर से बायोगैस का उत्पादन कर आपूर्ति की जाएगी। कंपनी का कहना है कि बायोगैस का इस्तेमाल सीएनजी मॉडल की कारों में किया जा सकता है।
इस बाबत कंपनी द्वारा भारत सरकार की एजेंसी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और एशिया की सबसे बड़ी डेयरी निर्माता बनास डेयरी के साथ कंपनी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि जापान की कंपनी Fujisan Asagiri Biomass LLC गाय के गोबर के इस्तेमाल से बायोगैस का प्रयोग कर बिजली पैदा करती है।

ऊना/सुशील पंडित : श्री माता चिंतपूर्णी जी से तीन किलोमीटर दूर भरवाईं चौंक पर दोपहर तीन बजे के करीब चिंतपूर्णी की एक निजी ट्रांसपोर्ट बस और पंजाब रोडवेज बस के चालक परिचालक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में टाइम टेबल को लेकर पहले तो बहसबाजी हुई और फिर निजी ट्रांसपोर्ट का परिचालक पंजाब रोडवेज के चालक और परिचालक के साथ हाथापाई पर उतर आया जिसके बाद पंजाब रोडवेज के चालक और परिचालक भरवाईं थाने में पहुंच गए जिस पर पुलिस ने प्राइवेट बस के परिचालक को भी थाने बुलाया।
बताया जा रहा है दोनों पक्षों में बसों के टाइम को लेकर हाथापाई हुई है। निजी बस चिंतपूर्णी ज्वालाजी रुट पर चिंतपूर्णी से तीन बजे के करीब चलती है जबकि पंजाब रोडवेज की बस जलंधर धर्मशाला रूट पर चलती है और भरवाईं से तीन बजकर पांच मिनट पर निकलती है और इसी टाइम टेबल को लेकर भरवाईं दोनों बसों के कंडक्टर सवारियों को लेकर आपस में भीड़ गए।
पुलिस थाना में काफी देर तक बैठने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी भी पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं लिखवाई। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए एस आई सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि निजी बस और पंजाब रोडवेज की बस के परिचालकों में आपसी हाथापाई हुई थी दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत ना आने के कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है और दोनो बसों के चालक परिचालक को अपने अपने टाइम टेबल पर चलने के लिए कहा गया है।

गुजरातः गांधीनगर की कोर्ट ने महिला अनुयायी से रेप के मामले में सोमवार 30 जनवरी को आसाराम बापू को दोषी करार दिया है। 2013 में आश्रम मे रह रही सूरत की दो बहनों से रेप के मामले में गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराया है। आसाराम का बेटा नारायण साईं भी इस मामले में आरोपी था।
मामले में आसाराम की पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायियों- ध्रुवबेन, निर्मला, जस्सी और मीरा को भी आरोपी बनाया गया था। इन सभी को गांधीनगर कोर्ट ने बरी कर दिया था। आसाराम इस समय जोधपुर जेल में बंद है। आसाराम को कल सजा सुनाई जाएगी। 2013 में सूरत की दो बहनों ने नारायण साईं और उसके पिता आसाराम के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। छोटी बहन ने शिकायत में कहा था कि नारायण साईं ने 2002 से 2005 के बीच उसके साथ बार-बार रेप किया।
लड़की के मुताबिक, जब वह सूरत में आसाराम के आश्रम में रह रही थी, तब उसके साथ रेप हुआ था। वहीं बड़ी बहन ने शिकायत में आसाराम पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने कहा कि अहमदाबाद में आश्रम में आसाराम ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने पिता-पुत्र के खिलाफ अलग-अलग तहरीर दी है।
आसाराम बापू इस समय जोधपुर की एक जेल में बंद है। 2018 में, जोधपुर की एक कोर्ट ने उन्हें एक अलग यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उन्हें 2013 में अपने जोधपुर आश्रम में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया गया था।
जेल में बंद आसाराम बापू ने हाल ही में कोर्ट से जमानत मांगी थी। जमानत अर्जी में आसाराम ने कहा था कि वह पिछले 10 साल से जेल में है। उनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है। वह गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट को उनकी जमानत याचिका पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए और जमानत का आदेश जारी करना चाहिए ताकि उन्हें उचित इलाज मिल सके।

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर का दौर लगातार जारी है। वहीं आज सरकार द्वारा 2 पीसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर की गई। जारी आदेशों के मुताबिक पूनमप्रीत कौर और दीपानकर गर्ग की ट्रांसफर की गई है।


जालंधर/हर्ष कुमारः अगर आपके पास भी कहीं ऐसे बाइक सवार युवक रुके तो सतर्क हो जाए, नहीं तो हो सकती है आपके साथ भी ऐसी वारदात। क्योंकि अब लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि थाने के बाहर भी अब लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जालंधर के सूर्य एनक्लेव स्थित थाना रामामंडी के महज कुछ ही कदम दूरी पर एक वारदात को अंजाम दे लुटेरे बेखौफ फरार हो गए।
दरअसल एक्टिवा सवार दो युवतियां अपनी एक्टिवा पर बैठी हुई थी कि तभी 3 बाइक सवार युवक आए। इस दौरान बाइक सवार युवक पहले उनके पास खड़े रहे, फिर बाद में युवतियों से मोबाइल छीन मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए सोनिका निवासी अमरीक नगर और हेमा निवासी बशीरपुरा झांसी कॉलोनी ने बताया कि वह दोनों वही नजदीक एक ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिन दोपहर करीब 2:00 बजे वह घर जा रही थी। इस दौरान जब वह थाना के नजदीक पार्क के पास पहुंची तो वहां पर वह फोन सुनने के लिए रुक गई।
जिसके बाद वहां एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवक आए। पहले तो बाइक सवार युवक वहां पर खड़े रहे। उसके बाद बाइक सवार युवकों ने हमसे फोन छीन लिया और फरार हो गए। यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने बताया कि युवतियों द्वारा शिकायत दर्ज करवा दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।