Blog

  • पंजाबः पति ने पत्नी और 6 साल बेटी का किया कत्ल, जाने मामला

    पंजाबः पति ने पत्नी और 6 साल बेटी का किया कत्ल, जाने मामला

    बठिंडाः तलवंडी साबो के गांव त्योना पुजारिया में नशेड़ी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। व्यक्ति ने घरेलू झगड़े की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय जसवीर कौर और उसकी 6 वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी जतिन बांसल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डीएसपी का कहना है कि हमलावर की तलाश की जा रही है।

    डीएसपी बांसल के अनुसार जसवीर कौर का अपने पति अमरजीत सिंह के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह जसवीर कौर घर में कपड़े साफ कर रही थी। उसकी छह वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर स्कूल जाने के लिए तैयार थी। वह स्कूल जाने के लिए घर से बाहर जाने ही लगी थी कि अमरजीत सिंह ने तेजधार हथियार से अपनी बेटी व पत्नी पर हमला कर दिया।

    हमले में जसवीर कौर की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुखप्रीत कौर को तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसकी भी मौत हो गई। गांव के लोगों के अनुसार अमरजीत नशेड़ी व्यक्ति था, जो अपनी पत्नी को शराब पीकर परेशान करता था। अमरजीत ने अपनी बेटी व पत्नी की हत्या करने के बाद दस वर्षीय बेटे लुखविंदर सिंह की भी हत्या की कोशिश की। मगर उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

  • जालंधरः देशभर में किसानों ने किया रेल रोको आंदोलन का ऐलान, जाने मामला 

    जालंधरः देशभर में किसानों ने किया रेल रोको आंदोलन का ऐलान, जाने मामला 

    जालंधर, (वरुण): संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बार फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा ना करने को लेकर रोष व्यक्त किया है। इसी के साथ आज संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस वार्ता  के जरिए बताया कि देश भर में 31 जुलाई को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।

    संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन अभियान चलाया जाएगा। हालांकि इसके तहत नेशनल हाईवे को जाम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के तहत एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं राज्य सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि मान सरकार ने मूंगी की फसल पर एमएमपी नहीं दी है। किसानों को 4 से 5 हजार रुपए ही रेट मिला है। जबकि पंजाब सरकार ने 7200 रुपए भाव तय किया था। 

    इसी के साथ किसानों ने आवारा पशुओं को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि हमने पिछली सरकारों के वक्त भी आवारा पशुओं की देखभाल को लेकर आवाज उठाई थी और हमने कई पशु सरकारी दफ्तरों में मंत्रियों के घर में छोड़े थे लेकिन कभी भी उसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है अगर यह सरकार भी इस पर ध्यान नहीं देगी तो हम फिर से आवारा पशुओं को सरकारी दफ्तरों और मंत्रियों के घर में छोड़ देंगे। अगर सरकार आवारा पशुओं को नहीं संभाल सकती है तो पशुओं के देखभाल के पैसे हमें दे दे हम पशुओं की देखभाल कर लेंगे।

  • सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतू आवेदन 31 अगस्त तक

    सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतू आवेदन 31 अगस्त तक

    ऊना/सुशील पंडित: नोडल अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन 31 अगस्त तक किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार भारत सरकार ने वर्ष 2018 से आरंभ किया था जोकि व्यक्तिगत एवं संस्थानों द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए मूलभूत व अति उत्कृष्ट कार्यों के लिए हर वर्ष भारत के प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार को देने का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा स्थापित करने के लिए जागरूकता एवं प्रतिभागिता को सुनिश्चित करवाना है।

    डाॅ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस पुरस्कार के तहत संस्थान द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतू 51 लाख रूपये एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है तथा दूसरी श्रेणी में व्यक्तिगत विजेता को प्रमाण पत्र सहित 5 लाख रूपये प्रदान किए जाते हैं। उन्हांेने बताया कि आॅनलाईन आवेदन पत्र व अन्य संबंधित विस्तृत जानकारी https:awards.gov.in पद उपलब्ध है।

  • पंजाबः मां चिंतपूर्णी में लंगर लगाने के नाम पर वसूली करने वाले 2 आरोपी काबू

    पंजाबः मां चिंतपूर्णी में लंगर लगाने के नाम पर वसूली करने वाले 2 आरोपी काबू

    लुधियानाः जिले में मां चिंतपूर्णी मेें लंगर के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक मां चिंतपूर्णी में लंगर लगाने के लिए अवैध वसूली कर रहे थे। इस मामला को लेकर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों पर आपराधिक मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।

    बता दें कि विजय नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में नेकचंद निवासी विजय नगर ने बताया कि वह 25 जुलाई को अपने घर में ही बने प्रापर्टी के कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान दोपहर 4 बजे दो युवक उसके कार्यालय में आए और बताया कि वह मां चिंतपूर्णी दरबार में लंगर लगाते हैं, जिसके लिए वह उनसे सहयोग लेने आए हैं।

    इस दौरान नेकचंद ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक उसके साथ बहस करने लगे और डरा धमका कर 3100 रुपये ले गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस को दी। पुलिस ने आकाश बावा व सन्नी निवासी कबीर मोहल्ला को काबू कर उनके पास से 2000 रुपये बरामद कर लिए हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ टहल सिंह के अनुसार उनसे पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने बाकी पैसे कहां खर्च किए हैं।

  • भाजपा मंण्डल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

    भाजपा मंण्डल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के एक निजी होटल में बीजेपी ऊना मंडल ने कारगिल विजय दिवस मनाया ओर कारगिल के युद्ध मे शहीद  हुए वीर सपूतों को याद किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छठे राज्य वितायोग के अध्य्क्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर सतपाल सिंह सती ने कहा की नमन है उन वीर शहीदों को जो कारगिल के युद्ध मे शहीद हो गए। उंन्होने शहीद परिवार को नमन किया जिनके लाल हँसते हँसते वीरगति को प्राप्त हुए।

  • टाहलीवाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

    कारगिल विजय दिवस पर प्रैस क्लब हरोली के तत्वावधान में शहीदों की याद में कार्यक्रम का आयोजन 

    ऊना/हरोली/सुशील पंडित: कारगिल विजय दिवस पर औधोगिक क्षेत्र टाहलीवाल के निजी होटल में शहीदों के सम्मान में उनके परिवारों को प्रैस क्लब हरोली के तत्वावधान में सम्मानित  किया गया। इस कार्यक्रम में अंशुल धीमान उधोग विभाग  ज्वाइंट निदेशक  ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हिमाचल प्रदेश जर्नलिस्ट यूनियन प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा  विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान  प्रैस क्लब क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंशुल धीमान  ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए मनोहर लाल सहित 7 शहीदों के परिवारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। और अभिभावकों को प्रणाम करते हुए कहा कि धन्य हैं वो माता पिता जिनके लाडले कम उम्र में ही देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

    प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम ने बताया कि कुठार वीत निवासी शहीद मनोहर लाल 27 साल पुत्र ओमप्रकाश कारगिल की लड़ाई में शहीद हुए थे। उनके नाम पर सरकारी स्कूल का नाम भी रखा गया है। मनोहर लाल 13 जैक बटालियन में शामिल थे  07 जुलाई 1999 को कारगिल पर विजय प्राप्त करने के दौरान युद्ध में वीरगति से प्राप्त हुए थे। मेहर सिंह पुत्र हरमेश सिंह पिता नायब सूबेदार रत्न सिंह गांव बिदडोवाल ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से वीरगति को प्राप्त हुए।

    रमेश बीटन पुत्र हरमेश बीटन 
    सन 2001 में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के पास आंतकी हमले में गोलियां लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे।
    कुलविंदर बीटन 21 पुत्र लक्ष्मण दास गांव बीटन, सन 2000 में श्रीनगर के पुंछ में आंतकी हमले में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे ।सन 2002 मे शहीद संजीव रत्न भारद्वाज दुलैहड, श्रीनगर में आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए।गांव दुलैहड में इनके नाम पर पार्क और स्मारक दोनों बने हैं। 

    शहीद ब्रजेश सन 2018 में 
    आंतकी हमले में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे। कुलविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, गांव धुगगे ड्युटी के दौरान मध्यप्रदेश के मऊ में दुर्घटना होने पर मौत पर शहीद हुए। गांव धुग्गे के कुलविंदर सिंह श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे।ब्रजेश कुमार श्रीनगर पुंछ में आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस मौके पर हरोली ब्लॉक औधोगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी राजन शर्मा राजू, हरदीप सिंह, राजवीर सिंह, कपिल आनंद, आरसी तनेजा, अंशूल धीमान, योगेश शर्मा, स्टेज सैक्रटरी बलराम महेश व प्रैस क्लब हरोली से महासचिव नवीन महेश, राजीव राणा, अनुज कुमार, विजय राणा, राजन चब्बा, सलिंदर चौपडा, नरेश सिंघा, आनंद सिंह, हिमाचल प्रदेश जर्नलिस्ट यूनियन ऊना अध्यक्ष पंकज कतना, महामंत्री भारत भूषण, शांति गौतम, ज्योति स्याल, पवन वशिष्ठ, समाजसेवी सुरिंदर रत्रा, महिला मंडल संतोषगढ की अध्यक्षा लीला देवी मौजूद रही।

  • स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने ताउम्र दीन-दुखियों व जरूरतमंदों की मदद के लिए किया कार्य

    स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने ताउम्र दीन-दुखियों व जरूरतमंदों की मदद के लिए किया कार्य

    27 जुलाई को पूण्य तिथि पर विशेष

    ऊना/सुशील पंडित: नर सेवा-नारायण सेवा की मूल अवधारणा से प्रेरित होकर अपना समस्त जीवन समाज सेवा के क्षेत्र में आहूत करने वाले बहुमूखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने ताउम्र दीन-दुखियों व जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य किया। 27 जुलाई,2020 को इस नश्वर संसार से विदा लेने से पूर्व तक वह लगातार समाज के जरूरतमंद तबके की मदद के लिए कार्य करते रहे। कंवर हरिसिंह ने न केवल समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया,बल्कि प्रदेश की कर्मचारी राजनीति में करीब 25 सालों तक उनके निभाए गए अहम रोल के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वह एक तेजतर्रार व प्रभावशाली कर्मचारी नेता,योग्य अधिकारी,वैटरन जर्नलिस्ट रहे,जिन्होंने अपनी हर भूमिका को बखुवी निभाया और लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। कंवर हरिसिंह सदैव सामाजिक संस्थाओं के लिए प्रेरणा पूंज रहेंगे।

    27 जुलाई,बुधवार को उनकी दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक संस्था हिमोत्कर्ष परिषद सेवा कार्यो का आयोजन करके उनको सच्ची श्रदाजंलि देने का प्रयास कर रही है।  

    हिमाचल सरकार में अनूसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम व महिला विकास निगम के महाप्रबंधक पद से 1998 में सेवानिवृत होने से पहले कंवर हरिसिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया। भारत सरकार के लैंड कस्टम विभाग में कस्टम अधिकारी के रूप में कैरियर की शुरूआत करने के बाद हिमाचल सरकार में एक्सटेंशन आफिसर इंडस्ट्रीज,जिला प्रबंधक व डीआरडीए के पीओ पद पर भी कार्यरत रहे। कंवर हरिसिंह लगभग अढाई दशक तक प्रदेश में अढाई लाख कर्मचारियों के मजबूत हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अग्रणी नेता रहे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सैक्रटरी जनरल के रूप में उनकी पहचान एक जुझारू नेता की रही,जोकि कर्मचारी हितों के लिए लगातार संघर्षरत रहे। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कर्मचारी महासंघ ने दो बड़े आंदोलन लड़े,जिसमें कर्मचारियों के लिए चिरस्थाई नीति निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। वहीं वह राज्य राजपत्रित अधिकारी संघ के भी प्रधान रहे।

    समाज सेवा के क्षेत्र में कंवर हरिसिंह बचपन से ही जुटे रहे। 1974 में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हिमोत्कर्ष साहित्य,संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद पंजीकृत संस्था की स्थापना की। जोकि अब प्रदेश की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था का रूप धारण कर चुकी है। वर्तमान समय में इस संस्था की प्रदेश में 12 शाखाएं शिक्षा,स्वास्थय,गरीबों के उत्थान,महिला सशक्तिकरण तथा समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को अंजाम दे रही है। वह पुरे देश में हिमाचली संस्थाओ का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली अखिल भारतीय सामाजिक संस्था संघ के तीन दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रीय महासचिव रहे। इसके माध्यम से उन्होंने हिमाचल की आवाज को उपयुक्त मंचों पर उठाया।

    कंवर हरिसिंह नैशनल सोसाईटी फोर प्रवेंशन आफ ब्लाईंडनेस हिमाचल शाखा के भी फाऊंडर जनरल सैंक्रेटरी थे। उन्होंने प्रदेश में शतप्रतिशत स्कूली बच्चों की नेत्र जांच के कार्य को मुकम्मल करके हिमाचल प्रदेश को देश का पहला कैटेरेक्ट फ्री स्टेट बनाने में भी महत्वपूर्णी भूमिका अदा की। कंवर हरिसिंह रोटरी अंर्तराष्ट्रीय जिला 3070 के वरिष्ठ रोटेरियन भी है। उन्हें गाडफ्रे बे्रवरी अवार्ड के अलावा रोटरी का उच्चतर पुरस्कार सर्विस एवाव सैल्फ से भी नवाजा जा चुका है। जबकि रोटरी रत्न अवार्ड व नेत्र सेवा में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। ऊना रोटरी क्लब के प्रधान के रूप में 1986 में ऊना जिला के ईसपुर गांव में विश्व की सबसे पहली रोटरी विलेज कोर की स्थापना कर रोटरी मूवमेंट को गांव की तरफ मोडऩे की शुरूआत उन्होंने की थी। ऊना में कुष्ठ आश्रम की स्थापना कर उसमें कुष्ठ रोग पीडि़तों के 22 परिवारों का पुर्नवास करके सामान्य जीवन व्यतीत करने के काबिल बनाने में अहम भूमिका अदा की। वहीं आंखों के जांच व आपरेशन शिविरों के आयोजन के लिए गंाव-गांव में स्थानीय संस्थाओं को प्रेरित कर अभियान चलाया। मंदबुद्वि बच्चों के लिए स्थापित प्रेमाश्रम को भी वह लगातार सहयोग देते रहे।

    ईसुपर आयुर्वेदिक अस्पताल व रोटरी आई अस्पताल धुस्साड़ा की स्थापना में अहम योगदान
    ऊना जिला के ईसपुर में आरवीसी के माध्यम से निर्मित अस्पताल को 10 बिस्तर क्षमता का राजकीय आर्युवेदिक अस्पताल बनाने में उनकी अहम भूमिका थी। वहीं,पालमपुर रोटरी आई फाऊंडेशन के सहयोग से धुस्साड़ा गांव में रोटरी आई अस्पताल की स्थापना व संचालन में उनका अहम योगदान रहा। ऊना में क्षेत्रीय अस्पताल में सबसे पहले ब्लड बैंक की स्थापना रोटरी क्लब के माध्यम से की थी। ऊना शहर में ही रेड क्रास भवन में रोटरी क्लब के सौजन्य से फिजियोथैरेपी सेंटर तथा ऊना मुख्यालय पर रोटरी चौंक की स्थापना उनके जिला में सामाजिक व सार्वजनिक क्षेत्र में करवाए गए कुछ अहम कार्य है।

    कंवर हरिसिंह के प्रयासों से मिला ऊना को मिला जिला में पहला सरकारी महिला कालेज  
    ऊना जिला में कंवर हरिसिंह के नेतृत्व में हिमोत्कर्ष परिषद ने शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान देते हुए ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों की गरीब व जरूरतमंद लड़कियों को उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र कोटला खुर्द में लाला जगतनारायण हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय की स्थापना की। जिसे अब प्रदेश सरकार ने अधिग्रहण कर लिया है। इस कालेज को जिला का पहला सरकारी महिला कालेज होने का गौरव हासिल हुआ है। जोकि आने वाले समय में क्षेत्र की लड़कियों को उच्च व व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा डंगोली गांव में राजकीय सीनीयर सकैंडरी स्कूल भी उनके प्रयासों का ही फल है।

    निर्भिक पत्रकार थे कंवर हरिङ्क्षसह
    कंवर हरिसिंह ने सेवानिवृति के उपरांत ताउम्र एक निर्भिक पत्रकार व स्तंभकार के रूप में भी क्षेत्र की समस्याओं,जनभावनाओं को उठाने में अपनी भूमिका अदा की,वहीं सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े मसलो को लगातार आवाज प्रदान करते रहे।

  • वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित

    वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित

    नगर परिषद पार्क ऊना में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर परिषद पार्क ऊना में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

    कार्यक्रम में सर्वप्रथम एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सलामी दी, जिसके पश्चात शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र कंवर, सतपाल सिंह सत्ती, प्रो. राम कुमार सहित आए हुए सभी मेहमानों, भूतपूर्व सैनिकों तथा आम नागरिकों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कारगिल विजय दिवस के संबंध में एक शपथ भी दिलवाई गई तथा कारगिल युद्ध में शहीद हुए मनोहर लाल के भाई यशपाल को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कारगिल युद्ध विश्व इतिहास में सबसे ऊंचाई पर लड़ा गया युद्ध था, जहां पर भारत के वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के दुश्मनों के दांत खट्टे किए तथा मां भारती की रक्षा की। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है तथा इस राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का श्रेय देश के वीर जवानों तथा शहीदों व उनके परिजनों को जाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व नयौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ वीर भूमि भी कहा जाता है, जहां से कारगिल युद्ध में  52 वीर जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर अदम्य साहस का परिचय दिया। इस युद्ध में सेना के सर्वोच्च सम्मान दो परमवीर चक्र समेत अनेकों चक्कर इस वीरभूमि के वीरों के कंधे पर सुसज्जित हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा (मरणोपरांत) तथा राइफलमैन संजय कुमार को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी ऊना अजित सेन, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त रविंद्र शर्मा, कारगिल शहीद मनोहर लाल के भाई यशपाल, कर्नल श्याम सुंदर शर्मा, कर्नल सत देव, लेफ्टिनेंट कर्नल सतेंद्र कालिया, कैप्टन शक्ति चंद, हरीश चंद्र शर्मा, मेजर रघुवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक तथा स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

  • अनमोल रत्न सिद्धू के इस्तीफे के बाद विनोद घई महाधिवक्ता नियुक्त

    अनमोल रत्न सिद्धू के इस्तीफे के बाद विनोद घई महाधिवक्ता नियुक्त

    चंडीगढ़ः पंजाब के एडवोकेट जनरल को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। आज कुछ समय पहले ही एजी अनमोल रत्न सिद्धू के पद से इस्तीफे देने की ख़बर सामने आई थी। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही पंजाब सरकार ने उनके स्थान पर विनोद घई को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस के जिन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार ने मामले दर्ज करवाए हैं विनोद घई हाईकोर्ट में उन सभी के वकील हैं।

    सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शरणप्रीत के वकील भी विनोद घई थे। तकनीकी कारणों से विनोद घई की नियुक्ति पर सवाल खड़े हो सकते हैं जैसे पहले एपीएस देओल की नियुक्ति के दौरान खड़े हुए थे। हाई कोर्ट में सरकार के खिलाफ जितने भी बड़े केस हैं सभी में विरोधी पक्ष की तरफ से विनोद घई वकील है।

    बता दें कि एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने 19 जुलाई को ही सीएम मान को अपना इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया था। इस बारे में एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू ने कहा कि इसका कोई बड़ा कारण नहीं है। वह अपने प्रोफेशन में ज्यादा व्यस्त हैं। इस वजह से उन्हें पद छोड़ना पड़ रहा है। इस वक्त वह पंजाब में बेअदबी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के मामले में सरकार की पैरवी कर रहे थे।

    गौरतलब है कि हाल ही में एडवोकेट जनरल के ऑफिस में लॉ अफसरों की नियुक्ति को लेकर पेंच फंसा था। केंद्रीय एससी कमीशन ने इस मामले में सरकार को रिजर्वेशन देने को कहा था। हालांकि एडवोकेट जनरल सिद्धू का कहना था कि इसमें रिजर्वेशन के बजाय हमें लॉ अफसरों की काबिलियत देखनी चाहिए।

  • बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जाने मामला

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जाने मामला

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक मैग्जीन के लिए किए गए फोटोशूट को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में एक दिन पहले मामला दर्ज करवाया था।

    रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील या कामुक सामग्री दिखाने या बेचने), 293 (अश्लील वस्तु को बेचना और वितरण करना) और 509 (महिला का अपमान करने का इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा उनपर आईटी एक्टर की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत एक गैर-सरकारी संस्था ने दर्ज सोमवार को दर्ज करवाई थी। इस संस्था का नाम श्याम मंगाराम फाउंडेशन है। संस्था के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता ने मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    संस्था ने दी शिकायत, कहा- रणवीर की कई न्यूड तस्वीरें हो रही वायरल 

    रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई गई इस शिकायत में लिखा था, “हम पिछले 6 सालों से बच्चों और विधवाओं के अच्छे भविष्य पर काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते हमने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कई न्यूड तस्वीरें वायरल होते देखीं। ये तस्वीरें जिस तरह से खींची गई हैं, उन्हें देखकर कोई भी महिला या पुरुष शर्मसार हो जाएगा।”

    संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप

    रणवीर सिंह इस फोटोशूट की वजह से पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया। उनकी आलोचना भी की गई। हालांकि कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट भी किया है। उनके न्यूड फोटोशूट को एक्टर का एक बोल्ड स्टेप बताया है। लेकिन कई लोगों ने देश की सामाजिकता और संस्कृति को बिगाड़ने वाला बताया।

    रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए करवाया था फोटोशूट

    रणवीर सिंह ने ये फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए करवाया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही लोग रणवीर और उनके फोटोशूट की चर्चा कर रहे हैं।